logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खजुरी गोकुल स्थित हनुमान मंदिर में लगातार चोरी से ग्रामीणों में रोष। एक पखवाड़े में मंदिर में दुसरी चोरी की वारदात। खजुरी गोकुल स्थित हनुमान मंदिर में लगातार चोरी से ग्रामीणों में रोष। एक पखवाड़े में मंदिर में दुसरी चोरी की वारदात। छापीहेड़ा। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजुरी गोकुल स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते एक पखवाड़े में मंदिर के गर्भगृह से दूसरी बार चोरी होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ताजा घटना 5 फरवरी गुरुवार की है, जब दिनदहाड़े दोपहर करीब 1 बजे से 4 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने हनुमानजी की प्रतिमा से लगभग एक किलो वजनी चांदी का मुकुट तथा 200 ग्राम वजनी ‘राम नाम’ अंकित चांदी की माला चोरी कर ली। ग्रामीणों के अनुसार चोरी की यह वारदात उस समय हुई जब मंदिर परिसर में सामान्य चहल-पहल थी। इसके बावजूद चोर बड़ी आसानी से गर्भगृह तक पहुंचे और कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी शाम को पूजा-अर्चना के दौरान पंडित शुभम शर्मा और ग्रामीणों को लगी, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व 21 जनवरी 2026 को भी इसी हनुमान मंदिर से चांदी का छत्र चोरी हो चुका है, जिसका वजन लगभग 500 से 700 ग्राम बताया गया था। उस समय भी ग्रामीणों ने छापीहेड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन करीब पखवाड़ा बीत जाने के बावजूद पुलिस चोरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई। अब दूसरी बार चोरी होने से ग्रामीणों का पुलिस प्रशासन से भरोसा उठता नजर आ रहा है। लगातार हो रही चोरियों से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में एकत्र होकर रोष व्यक्त किया और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर गांव की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां दिन दहाड़े चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही चोरों का खुलासा नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू करने की बात कही है। थाना प्रभारी के अनुसार आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।फिलहाल, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने न सिर्फ ग्रामीणों की आस्था को ठेस पहुंचाई है।

1 day ago
user_Rambabu Chouhan
Rambabu Chouhan
पत्रकार खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
1 day ago
3f74a18a-7dec-4cdd-8468-2def2deb0dd4

खजुरी गोकुल स्थित हनुमान मंदिर में लगातार चोरी से ग्रामीणों में रोष। एक पखवाड़े में मंदिर में दुसरी चोरी की वारदात। खजुरी गोकुल स्थित हनुमान मंदिर में लगातार चोरी से ग्रामीणों में रोष। एक पखवाड़े में मंदिर में दुसरी चोरी की वारदात। छापीहेड़ा। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजुरी गोकुल स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते एक पखवाड़े में मंदिर

9cf0bf93-4376-46e9-8d77-ad3511fd4a69

के गर्भगृह से दूसरी बार चोरी होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ताजा घटना 5 फरवरी गुरुवार की है, जब दिनदहाड़े दोपहर करीब 1 बजे से 4 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने हनुमानजी की प्रतिमा से लगभग एक किलो वजनी चांदी का मुकुट तथा 200 ग्राम वजनी ‘राम नाम’ अंकित चांदी की माला चोरी कर ली। ग्रामीणों के अनुसार चोरी की यह वारदात

उस समय हुई जब मंदिर परिसर में सामान्य चहल-पहल थी। इसके बावजूद चोर बड़ी आसानी से गर्भगृह तक पहुंचे और कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी शाम को पूजा-अर्चना के दौरान पंडित शुभम शर्मा और ग्रामीणों को लगी, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व 21 जनवरी 2026 को भी इसी

हनुमान मंदिर से चांदी का छत्र चोरी हो चुका है, जिसका वजन लगभग 500 से 700 ग्राम बताया गया था। उस समय भी ग्रामीणों ने छापीहेड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन करीब पखवाड़ा बीत जाने के बावजूद पुलिस चोरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई। अब दूसरी बार चोरी होने से ग्रामीणों का पुलिस प्रशासन से भरोसा उठता नजर आ रहा है। लगातार हो

रही चोरियों से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में एकत्र होकर रोष व्यक्त किया और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर गांव की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां दिन दहाड़े चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही चोरों का खुलासा नहीं हुआ तो वे

सामूहिक रूप से आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू करने की बात कही है। थाना प्रभारी के अनुसार आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।फिलहाल, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने न सिर्फ ग्रामीणों की आस्था को ठेस पहुंचाई है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • खिलचीपुर नगर में स्वर्णकार समाज के द्वारा भगवान श्री सांवरिया सेठ वी राधा रानी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। शुक्रवार की रात 9:00 बजे से शुरू हुई विशाल भजन संध्या में भजन गायक सत्यनारायण सोनी और टीम के द्वारा भगवान सांवरिया सेठ के भजनों की एक से बढ़कर एक सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। भगवान सांवरिया सेठ के भजनों पर श्रद्धालु भक्त भाव विभोर होकर नाचने लगे। इस भजन संध्या में स्वर्णकार समाज के महिला पुरुष बच्चे युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। जहां भजन संध्या में देर रात तक भजनों की प्रस्तुतियों के साथ भजन संध्या का श्रद्धालुओं ने श्रवण किया।
    7
    खिलचीपुर नगर में स्वर्णकार समाज के द्वारा भगवान श्री सांवरिया सेठ वी राधा रानी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर में  विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। शुक्रवार की रात 9:00 बजे से शुरू हुई विशाल भजन संध्या में  भजन गायक सत्यनारायण सोनी और टीम के द्वारा भगवान सांवरिया सेठ के  भजनों की एक से बढ़कर एक  सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। भगवान सांवरिया सेठ के भजनों पर श्रद्धालु भक्त भाव विभोर होकर नाचने लगे। इस भजन संध्या में स्वर्णकार समाज के महिला पुरुष बच्चे युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। जहां भजन संध्या में देर रात तक भजनों की प्रस्तुतियों के साथ भजन संध्या का श्रद्धालुओं ने श्रवण किया।
    user_Rambabu Chouhan
    Rambabu Chouhan
    पत्रकार खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ग्राम भाटखेड़ी, सनखेडी के पास पचोर रोड पर ट्रक का अगला टायर फटने से पलटा ट्रक लगी आग ट्रक में भारा डेरी पाउडर जलकर हुआ खाक ड्राइवर, क्लीनर की बची जान
    1
    ग्राम भाटखेड़ी, सनखेडी के पास पचोर रोड पर ट्रक का अगला टायर फटने से पलटा ट्रक लगी आग ट्रक में भारा डेरी पाउडर जलकर हुआ खाक ड्राइवर, क्लीनर की बची जान
    user_Dr.Suresh Janpad.न्यूज़ रिपोर्टर
    Dr.Suresh Janpad.न्यूज़ रिपोर्टर
    Teacher राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • तहसील परिसर स्तिथ सुलभ कॉम्प्लेक्स की हालात बेकार,बदबू के कारण लोग हुए परेशान,सुनिए परेशान व्यक्ति की जुबानी,स्वच्छ भारत मिशन की चाचौड़ा बीनागंज नगर परिषद की अनसुलझी कहानी
    1
    तहसील परिसर स्तिथ सुलभ कॉम्प्लेक्स की हालात बेकार,बदबू के कारण लोग हुए परेशान,सुनिए परेशान व्यक्ति की जुबानी,स्वच्छ भारत मिशन की चाचौड़ा बीनागंज नगर परिषद की अनसुलझी कहानी
    user_पत्रकार शिवम नामदेव चाचौड़ा
    पत्रकार शिवम नामदेव चाचौड़ा
    पत्रकार चाचौरा, गुना, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Manoj Kumar
    1
    Post by Manoj Kumar
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Teacher सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रायपुर क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पालखंदा का शैक्षिक भ्रमण छात्र और छात्रों के एक समूह द्वारा उनके नियमित शिक्षण वातावरण से बाहर शुक्रवार को थर्मल पावर प्लांट ,नौलखा किला, साइंस पार्क सहित अन्य स्थानों का भ्रमण किया । विद्यालय के अध्यापक राजेश मीणा ने बताया कि भ्रमण का प्राथमिक लक्ष्य छात्रों को वास्तविक दुनिया के अनुभव प्रदान करना है जो कक्षा में पढ़ाए जाने वाले विभिन्न विषयों और अवधारणाओं की उनकी समझ को बढ़ाते हैं। ये यात्राएँ शैक्षिक और मनोरंजक दोनों तरह से डिज़ाइन की गई हैं, जो छात्रों को उनके ज्ञान को लागू करने के लिए एक व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करती हैं।
    2
    रायपुर क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पालखंदा का शैक्षिक भ्रमण छात्र और छात्रों के एक समूह द्वारा उनके नियमित शिक्षण वातावरण से बाहर शुक्रवार को थर्मल पावर प्लांट ,नौलखा किला, साइंस पार्क सहित अन्य स्थानों का भ्रमण किया ।
विद्यालय के अध्यापक राजेश मीणा ने बताया कि भ्रमण का प्राथमिक लक्ष्य छात्रों को वास्तविक दुनिया के अनुभव प्रदान करना है जो कक्षा में पढ़ाए जाने वाले विभिन्न विषयों और अवधारणाओं की उनकी समझ को बढ़ाते हैं। ये यात्राएँ शैक्षिक और मनोरंजक दोनों तरह से डिज़ाइन की गई हैं, जो छात्रों को उनके ज्ञान को लागू करने के लिए एक व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करती हैं।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा दांता(बाल्दा ) पिड़ावा और वित्तीय साक्षरता केंद्र पिड़ावा द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की राशि 2 लाख का क्लेम सौंपा गया ! माननीय क्षेत्रीय प्रबंधक वित्तीय साक्षरता केंद्र कैलाश प्रजापत ने बताया कि, दांता निवासी कालू लाल राठौर जी की अचानक मृत्यु हो गई थी,! और परिवार को बीमा के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, परन्तु वित्तीय साक्षरता टीम हमेशा की तरह मृतक के यहां शोक बैठक में गई और बीमा की चर्चा करके खाते में जांच करवाई तो मृतक ने प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ले रखा था। जो बीसी कालू लाल मेघवाल ने किया था। परिवार से आवश्यक कागज बनवाए, और तय समय सीमा में बैंक में जमा करवाए, शाखा प्रबंधक विकाश कुमार ने भी,बीमे की प्रोसेस समयानुसार बैंक लेवल पर कर दिया। ओर समय समय पर फ्लॉप लिया, सभी के सहयोग से आज नॉमिनी राधा बाई के खाते में 2 लाख रुपए आ गए हे। वित्तीय साक्षरता केन्द्र प्रबंधक दिनेश कुमार वर्मा ने नॉमिनी राधा बाई को उनके सुरक्षित भविष्य के लिए FD के लिए भी समझाया और, क्लेम की 2 लाख की राशि में से 1 लाख रुपए की एफ डी भी करवाई, ताकि उनके भविष्य में ये पैसा काम आ सके। इस अवसर पर केशियर निशांत , राम सिंह, प्रदीप कुमार, कमल प्रजापत बैंक बीसी कालू लाल, भेरू लाल, कमल सिंह,, कृपाल सिंह, ओमप्रकाश, घनश्याम, नारायण सिंह, गोविंद, बहादुर सिंह, आदि मौजूद रहे।
    1
    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा दांता(बाल्दा ) पिड़ावा और वित्तीय साक्षरता केंद्र पिड़ावा  द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की राशि 2 लाख का क्लेम  सौंपा गया !
माननीय क्षेत्रीय प्रबंधक वित्तीय साक्षरता केंद्र कैलाश प्रजापत ने बताया कि, दांता निवासी कालू लाल राठौर जी की अचानक मृत्यु हो गई थी,!  और परिवार को बीमा के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, परन्तु वित्तीय साक्षरता टीम हमेशा की तरह मृतक के यहां शोक बैठक में गई और बीमा की चर्चा करके खाते में जांच करवाई तो मृतक ने प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ले रखा था। जो बीसी कालू लाल मेघवाल ने किया था। परिवार से आवश्यक कागज बनवाए, और तय समय सीमा में बैंक में जमा करवाए, शाखा प्रबंधक विकाश कुमार ने भी,बीमे की प्रोसेस समयानुसार बैंक लेवल पर कर दिया। ओर समय समय पर फ्लॉप लिया, सभी के सहयोग से आज नॉमिनी राधा बाई के खाते में 2 लाख रुपए आ गए हे। वित्तीय साक्षरता केन्द्र प्रबंधक दिनेश कुमार वर्मा ने नॉमिनी राधा बाई को उनके सुरक्षित भविष्य के लिए FD के लिए भी समझाया  और, क्लेम की 2 लाख की राशि में से  1 लाख रुपए की  एफ डी भी करवाई, ताकि उनके भविष्य में ये पैसा काम आ सके। इस अवसर पर केशियर निशांत ,  राम सिंह, प्रदीप कुमार, कमल प्रजापत बैंक बीसी कालू लाल, भेरू लाल, कमल सिंह,, कृपाल सिंह, ओमप्रकाश, घनश्याम, नारायण सिंह, गोविंद, बहादुर सिंह, आदि मौजूद रहे।
    user_Nafis Mohammad
    Nafis Mohammad
    पिरावा, झालावाड़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • shuru app download kro
    1
    shuru app download kro
    user_Jagdish Chandra Sharma
    Jagdish Chandra Sharma
    Video Creator छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • जनपद क्षेत्र वार्ड क्र .11 कसौरकला में क्षेत्र के लोगो की समस्याओ को लेकर लगाया ग्राम चौपाल
    2
    जनपद क्षेत्र वार्ड क्र .11 कसौरकला में क्षेत्र के लोगो की समस्याओ को लेकर लगाया ग्राम चौपाल
    user_Dr.Suresh Janpad.न्यूज़ रिपोर्टर
    Dr.Suresh Janpad.न्यूज़ रिपोर्टर
    Teacher राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.