Shuru
Apke Nagar Ki App…
shuru app download kro
Jagdish Chandra Sharma
shuru app download kro
More news from राजस्थान and nearby areas
- बारां शहर के महाकाल नगर बर्डीया बस्ती में गाय के बछड़े के साथ हुई निर्मम क्रूरता के विरोध में आज गौ सेवक सड़कों पर उतर आए। गौ सेवकों ने पशु चिकित्सालय से पैदल मार्च करते हुए प्रताप चौक पहुंचकर सर्कल बनाकर रोड जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के बाद भी अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गौ सेवकों ने चेतावनी दी कि अगर 48 घंटे के भीतर गौ माता के हत्यारे को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।1
- रायपुर कृषि उपजमंडी में शुक्रवार को सोयाबीन के भाव में तेजी देखने को मिली। कृषि उपजमंडी मुंशी शिवसिंह ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर एक (1:00) बजे से जिंसों की खरीद शुरू हुई। इस दौरान 2500 कट्टे सोयाबीन की आवक हुई। जिसमें सोयाबीन के भाव 5400 से लेकर 5975 रुपये प्रति क्विंटल रहे। वहीं गेहूं के भाव 2450 रुपये से लेकर 2500 रुपये प्रति क्विंटल रहे।1
- भवानी मंड यहां गर्मी सर्दी का फल उपलब्ध किया जाता है जिसको भी व्यापार करना है वह भवानी मंडी जाकर कर सकते हैं1
- खजुरी गोकुल स्थित हनुमान मंदिर में लगातार चोरी से ग्रामीणों में रोष। एक पखवाड़े में मंदिर में दुसरी चोरी की वारदात। छापीहेड़ा। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजुरी गोकुल स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते एक पखवाड़े में मंदिर के गर्भगृह से दूसरी बार चोरी होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ताजा घटना 5 फरवरी गुरुवार की है, जब दिनदहाड़े दोपहर करीब 1 बजे से 4 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने हनुमानजी की प्रतिमा से लगभग एक किलो वजनी चांदी का मुकुट तथा 200 ग्राम वजनी ‘राम नाम’ अंकित चांदी की माला चोरी कर ली। ग्रामीणों के अनुसार चोरी की यह वारदात उस समय हुई जब मंदिर परिसर में सामान्य चहल-पहल थी। इसके बावजूद चोर बड़ी आसानी से गर्भगृह तक पहुंचे और कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी शाम को पूजा-अर्चना के दौरान पंडित शुभम शर्मा और ग्रामीणों को लगी, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व 21 जनवरी 2026 को भी इसी हनुमान मंदिर से चांदी का छत्र चोरी हो चुका है, जिसका वजन लगभग 500 से 700 ग्राम बताया गया था। उस समय भी ग्रामीणों ने छापीहेड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन करीब पखवाड़ा बीत जाने के बावजूद पुलिस चोरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई। अब दूसरी बार चोरी होने से ग्रामीणों का पुलिस प्रशासन से भरोसा उठता नजर आ रहा है। लगातार हो रही चोरियों से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में एकत्र होकर रोष व्यक्त किया और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर गांव की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां दिन दहाड़े चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही चोरों का खुलासा नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू करने की बात कही है। थाना प्रभारी के अनुसार आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।फिलहाल, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने न सिर्फ ग्रामीणों की आस्था को ठेस पहुंचाई है।6
- Post by Ajit Meena1
- रामगंजमंडी क्षेत्र के ताक़ली बांध विस्थापित ग्रामीणों का आक्रोश एक बार फिर पेयजल समस्या को लेकर फूट पड़ा। पिछले 8 से 10 दिनों से लगातार गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने खेराबाद से रिछड़िया मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर बैठ गए और करीब पांच घंटे तक प्रदर्शन करते रहे, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। बता दे कि बीते गुरुवार को भी ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया था। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि नलजल योजना होने के बावजूद नियमित पानी नहीं मिल रहा है और टैंकर भी समय पर नहीं पहुंच रहे, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलने पर जलदाय विभाग व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। अधिकारियों ने लिखित में आश्वासन दिया कि जब तक नलजल योजना पूरी तरह से शुरू नहीं हो जाती, तब तक टैंकरों के जरिए नियमित व सुचारू रूप से पानी की आपूर्ति की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि इस बीच टैंकर बंद हुए या पेयजल की किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न हुई तो वे खेराबाद रोड या पीर टंकी पर चढ़कर उग्र आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों ने साफ कहा कि ऐसी स्थिति की पूरी जिम्मेदारी जलदाय विभाग और संबंधित प्रशासन की होगी।1
- मरीजों को घंटों लाइन में इंतजार सुबह से दरदरा सहित दूर-दराज से आए मरीज इलाज की आस में खड़े रहे, लेकिन बिना सर्वर के इलाज भी ठप हो गया। बुजुर्ग | बच्चे | गंभीर मरीज सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी आम जनता को। सवाल यह है क्या डिजिटल व्यवस्था का मतलब यह है कि सर्वर बंद तो इलाज बंद? जिला अस्पताल के जांच केंद्र की बिगड़ती व्यवस्था ने सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।1
- रामगंजमंडी क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मजदूर कोटा स्टोन की एक फैक्ट्री में काम करते थे जो बीती देर रात काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उंडवा रोड़ पर एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद राहगीरों ने दोनों को रामगंजमंडी अस्पताल पहुचाया जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया वही दूसरे का प्राथमिक उपचार कर झालावाड़ रैफर कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची ओर कार को जब्त कर म्रतक के शव को मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद शुक्रवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया गया। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुकेश प्रजापति निवासी सांधरा और भेरूलाल सुथार निवासी कलाकोट, बाइक से रावली रोड़ होते हुए अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उंडवा रोड़ बंदा गांव के पास पीछे से आई एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के पीछे बैठे मुकेश प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा भेरूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल परिजनों ने पुलिस को मामले में रिपोर्ट दी है जिसकी पुलिस जांच की जा रही है।1
- ग्राम भाटखेड़ी, सनखेडी के पास पचोर रोड पर ट्रक का अगला टायर फटने से पलटा ट्रक लगी आग ट्रक में भारा डेरी पाउडर जलकर हुआ खाक ड्राइवर, क्लीनर की बची जान1