उंडवा रोड़ पर कार की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, साथी गंभीर घायल रामगंजमंडी क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मजदूर कोटा स्टोन की एक फैक्ट्री में काम करते थे जो बीती देर रात काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उंडवा रोड़ पर एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद राहगीरों ने दोनों को रामगंजमंडी अस्पताल पहुचाया जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया वही दूसरे का प्राथमिक उपचार कर झालावाड़ रैफर कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची ओर कार को जब्त कर म्रतक के शव को मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद शुक्रवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया गया। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुकेश प्रजापति निवासी सांधरा और भेरूलाल सुथार निवासी कलाकोट, बाइक से रावली रोड़ होते हुए अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उंडवा रोड़ बंदा गांव के पास पीछे से आई एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के पीछे बैठे मुकेश प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा भेरूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल परिजनों ने पुलिस को मामले में रिपोर्ट दी है जिसकी पुलिस जांच की जा रही है।

- रायपुर कृषि उपजमंडी में शुक्रवार को सोयाबीन के भाव में तेजी देखने को मिली। कृषि उपजमंडी मुंशी शिवसिंह ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर एक (1:00) बजे से जिंसों की खरीद शुरू हुई। इस दौरान 2500 कट्टे सोयाबीन की आवक हुई। जिसमें सोयाबीन के भाव 5400 से लेकर 5975 रुपये प्रति क्विंटल रहे। वहीं गेहूं के भाव 2450 रुपये से लेकर 2500 रुपये प्रति क्विंटल रहे।1
- शिव पुराण कथा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न पिड़ावा, सेमली चौहान में सात दिवसीय शिव पुराण कथा और भलेनाथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। ग्रामीण बहादुर सिंह ने बताया कि बालाजी मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों के सहयोग से धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया।जिसमे कथा वाचक पंडित गोर्वधन लाल पुरोहित ने कहा कि शिव पुराण कथा श्रद्धालुओं को धर्म भक्ति पर सदाचार के मार्ग पर चलने के प्रेरणा देती है।उन्होंने भोलेनाथ के आदर्शो को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।कथा समापन के बाद मंदिर में भोलेनाथ की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर विधि विधान से मूर्ति मंदिर में स्थापित की गई।कार्यक्रम में सरपंच भगवान सिंह, पूर्व सरपंच नारायण सिंह सिसोदिया, पूर्व सरपंच सुल्तान सिंह, मानसिंह, बहादुर सिंह, शंकर सिंह, मेहरबान सिंह, प्रेमसिंह, विक्रम सिंह, बालूसिंह सहित कई ग्रामीण मोजूद रहे।1
- Post by VKH NEWS1
- कोटा। एर्नाकुलम-निजामुद्दीन दूरंतो एक्सप्रेस में गंदे शौचालय की शिकायत करने पर एक यात्री को टीटीई मारने के लिए दौड़ा। बड़ौदा निवासी मंगेश तिवारी ने शिकायत की, लेकिन कोटा पहुंचने तक सफाई नहीं हुई। वीडियो में टीटीई यात्री को धमकाता और धक्का-मुक्की करता दिख रहा है। सफाई कर्मचारियों और गार्ड की निष्क्रियता के कारण स्थिति और बिगड़ी। मामला दर्ज कर रिपोर्ट दिल्ली मंडल को भेजी जा रही है।1
- आए दिन हो रहे हादसों जा रही लोगों की जान शहर की सुंदरता को कर रहे दागदार कोटा। शैक्षणिक नगरी के रूप में देश-दुनिया में मशहूर कोटा अब आवारा मवेशियों की लगातार बढ़ती समस्या से जूझ रहा है। शहर की सड़कों, चौराहों और गलियों में खुलेआम घूमते आवारा गाय, सांड और अन्य मवेशी न केवल शहर की सुंदरता को दागदार कर रहे हैं, बल्कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण भी बन रहे हैं। इन मवेशियों के कारण आमजन अकाल मौत का शिकार हो रहा है, जबकि प्रशासन की ओर से इस समस्या का स्थायी समाधान अभी तक नजर नहीं आ रहा। टीम जीवनदाता के संरक्षक एवं संयोजक, सड़क सुरक्षा समिति के उपसचिव तथा लायंस क्लब कोटा टेक्नो के निदेशक भुवनेश गुप्ता ने बताया कि कोटा जैसे सुंदर, स्वच्छ और सजग शहर में आवारा मवेशी बड़े पैमाने पर विचरण कर रहे हैं। उन्होंने शहर का हालिया भ्रमण किया और कई संवेदनशील स्थानों की पहचान की, जहां यह समस्या सबसे गंभीर है। ये हैं सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र गुप्ता ने बताया कि कोटा में तलवंडी, एरोड्रम सर्किल, टीलेश्वर महादेव चौराहा, नयापुरा, स्टेशन क्षेत्र, मेडिकल कॉलेज कोटा एवं इसके आसपास के इलाके सबसे ज्यादा आवारा मवेशियों की समस्या से प्रभावित हैं। इन क्षेत्रों में मवेशी अक्सर सड़कों पर आकर खड़े हो जाते हैं या समूह में घूमते हैं, जिससे वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है और दुर्घटनाएं हो जाती हैं। कई बार गंभीर चोटें या मौत भी हो जाती है। कैटल फ्री शहर का दावा खोखला साबित भुवनेश गुप्ता ने कहा कि कोटा को नाममात्र का 'कैटल फ्री शहर' घोषित किया गया है, ठीक वैसे ही जैसे 'रेड लाइट फ्री शहर' का दावा किया जाता है। लेकिन हकीकत में सड़कें और चौराहे आवारा मवेशियों से पटे पड़े हैं। सख्त नियमों, अथक प्रयासों और प्रभावी कार्रवाई के अभाव में यह समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। शहर की सुंदरता और सुरक्षा दोनों खतरे में हैं। सांडों की लड़ाई से जा चुकी हैं कई जानें पिछले कुछ महीनों में सांडों के आपसी झगड़ों से कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और कुछ की मौत भी हो चुकी है। ऐसे हादसे आम हो गए हैं, लेकिन नगर निगम, कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए), जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे। भुवनेश गुप्ता ने अपील की है कि सभी को मिलकर इस समस्या का तुरंत और स्थायी समाधान निकालना होगा।4
- कोटा स्टेशन का मामला,गंदे शौचालय की शिकायत करना पड़ा भारी,यात्री को मारने के लिए दौड़ा टीटीई1
- कोटा ग्रामीण पुलिस मुख्यालय राजस्थान के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग के तहत कनवास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी का डंपर जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार किया है। यह डंपर भीलवाड़ा जिले के बिगोद थाना क्षेत्र से चोरी हुआ था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि पुलिस ने कनवास में गश्त के दौरान टाटा कंपनी का 12 चक्का डंपर रोका। जांच में वाहन चोरी का निकला। पुलिस ने चालक मोहम्मद एजाज निवासी हरियाणा को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार यह डंपर 31 जनवरी को बरूखेड़ा पेट्रोल पंप, जहाजपुर रोड, थाना बिगोद, जिला भीलवाड़ा से चोरी किया गया था। उन्होंने बताया कि थानाधिकारी अनुप सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। डंपर को धारा 106 बीएनएसएस 2023 के तहत जब्त किया गया और आरोपी को धारा 126 व 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया है।1
- Post by VKH NEWS1
- शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री पहुंचे कोटा के महाराव भीम सिंह चिकित्सालय में! न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती पेशेंट से मिलने पहुंचे, शिक्षा में पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर!1