Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री पहुंचे कोटा के महाराव भीम सिंह चिकित्सालय में! न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती पेशेंट से मिलने पहुंचे, शिक्षा में पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर!
Dushyant singh gehlot (journalist)
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री पहुंचे कोटा के महाराव भीम सिंह चिकित्सालय में! न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती पेशेंट से मिलने पहुंचे, शिक्षा में पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर!
More news from राजस्थान and nearby areas
- शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री पहुंचे कोटा के महाराव भीम सिंह चिकित्सालय में! न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती पेशेंट से मिलने पहुंचे, शिक्षा में पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर!1
- माहे रमजान और महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के प्रमुख देवस्थलों एवं दरगाहों में स्वच्छता और श्रमदान अभियान चलाया गया। यह अभियान नेशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं हाड़ौती के वरिष्ठ समाजसेवी आबिद खान के मार्गदर्शन में तथा कोटा जिला अध्यक्ष नितिन गौतम के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान शिवपुरी धाम, आदर्श शीला, बाबा जंगली शाह एवं गोदावरी धाम में साफ-सफाई कर परिसर को स्वच्छ बनाया गया। कार्यकर्ताओं ने मिलकर कचरा हटाया और श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया। प्रदेश अध्यक्ष आबिद खान ने बताया कि सफाई के दौरान देवस्थलों पर गुटखा, पान, तंबाकू और सिगरेट जैसी हानिकारक वस्तुएं मिलीं, जो धार्मिक स्थलों की मर्यादा के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि ऐसे स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखें और गलत आदतों से दूर रहें।1
- कोटा नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को वृहद स्तर पर कार्रवाई करते हुए केशवपुरा चौराहा से संतोषी नगर चौराहा तक अतिक्रमण हटाया गया। यह अभियान प्रशिक्षु IPS अधिकारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्रवाई के दौरान दुकानों के बाहर सड़क पर रखी बोडियां, थड़ियां और अवैध रूप से बने रैम्प हटवाए गए। फुटपाथ पर अस्थायी अतिक्रमण भी हटाया गया। संतोषी नगर चौराहा स्थित सब्जी मंडी के बाहर ठेले और थड़ियां लगाकर किए गए अतिक्रमण को भी साफ कराया गया। अभियान के दौरान महावीर नगर थाना अधिकारी मय जाप्ता मौजूद रहे। नगर निगम अतिक्रमण शाखा से प्रभारी तोसिफ खान, हनुमान राम, जाप्ता प्रभारी संजीव कुमार, दस्ता प्रभारी नरेन्द्र शाक्यवाल और मुकेश तवर सहित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। नगर निगम आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।1
- कोटा के विज्ञान नगर निवासी होनहार छात्र शादाब हुसैन ने अकाउंटेंसी की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर ऑल इंडिया रैंक हासिल करते हुए शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता पर मीडिया हाउस राजस्थान ने उनका विशेष इंटरव्यू लिया, जिसे विशेष प्रतिनिधि ने रिकॉर्ड किया। इंटरव्यू में शादाब ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, अनुशासन और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी उपलब्धि से कोटा के विद्यार्थियों में भी नई प्रेरणा जागी है।1
- Post by Journalist Asif khan KOTA City NEWS1
- आयुष्मान आरोग्य में कार्यरत संविदा कर्मी अपनी मांगों को कोटा में पानी की टंकी पर चढ़ गए। संविदा कर्मियों का आरोप है कि नए ठेकेदार द्वारा पुराने समय से कार्यरत कर्मचारियों को बिना किसी पूर्व सूचना और नोटिस के हटा दिया गया है। इससे वे आक्रोशित हैं। घटना नयापुरा थाना क्षेत्र स्थित गावड़ी इलाके में पानी की टंकी की है।1
- नशा तस्करों की संपत्ति होगी ध्वस्थ कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर का बड़ा बयान सीएलजी बैठक में अपराधियों को दी कड़ी चेतावनी सांगोद 6 फरवरी को सांगोद,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोटा ने शुक्रवार को पुलिस थाना सांगोद का निरीक्षण किया व सीएलजी सदस्यों की बैठक ली,उन्हेंने कहा कि जनता व पुलिस के बीच आपसी कनेक्टीविटी होनी चाहिए ताकि हो रहे अपराधों पर जल्द कंट्रोल किया जा सकें।उन्होंने इस मौके पर सांगोद नगर में होने वाले अपराधों व अवैध ध्ंाधों की जानकारी भी ली,एसपी ग्रामीण कोटा सुजीत शंकर के सामने स्थानीय लोगों ने यहां बढ रहे स्मैक,गांजे व सटटे के कारोबार पर नकेल कंसने की गुहार लगाई।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि स्मैक व गांजा यहां खुले में बिक रहा है।इस पर जल्द रोक नहीं लगी तो युवा पीढी इस लत की शिकार हो जाएंगी। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोटा सुजीत शंकर साढे तीन बजे पुलिस थाना सांगोद पहुंचे,यहां पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया,एसपी ग्रामीण ने सीएलजी सदस्यों की बैठक ली,स्थानीय लोगों ने सांगोद नगर में आए दिन होने वाले यातायात जाम,जगह जगह खुदाई से बढ रही दुर्घटनाऐं,आवारा कुत्तों के कांटने की बढ रही घटनाओं,खुले में बिक रही स्मैक,गांजा व अन्य नशेडी सामग्री पर रोकथाम के पुख्ता बंदोबस्त किए जाने की मांग की,वहीं स्थानीय लोगों ने मंदिरों पर हो रही चोरियों की जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुजीत शंकर ने इस मौके पर कहा कि जनता व पुलिस के बीच आपसी तारतम्य होना चाहिए,जनता को भी चाहिए कि वह अपने आस पास हो रहे क्राइम की जानकारी समय पर पुलिस तक पहुंचाए।उन्होंने जल्द यहां हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने का आश्वासन दिया।इसके बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पुलिस थाना सांगोद का निरीक्षण किया,डीएसपी नरेन्द्र कुमार जैन,एसएचओं अनिल कुमार गोत्तम व अन्य पुलिस अधिकारियों की बैठक ली तथा उसमें क्राइम के तौर तरीकों पर चर्चा की,सीएलजी की बैठक में दिलीप गर्ग,डॉ अशरफ बेग,बनवारी गोड,गोपाल सोनी,असरार अहमद,चन्द्रप्रकाश सोनी,प्रवीण गर्ग,बाबू कदीर,पुरूषोत्तम मित्तल,फिरोज पठान,केके गोत्तम,योगेन्द्र नागर,पंकज कुशवाह आदि मौजूद थे।2
- Post by VKH NEWS1
- कोटा में आर्ट्स कॉलेज की ओर से संचालित रघुनाथ और जुबली हॉस्टल को बंद करने पर छात्रों ने विरोध जताया है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हरीप्रकाश मीणा के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज के मेन गेट के बाहर धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। धरने में बैठे दो छात्रों ने मुंडन करवा लिया, फिर कलेक्ट्रेट तक कॉलेज प्राचार्य की शव यात्रा निकाल जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया। सूचना पर पुलिस व कॉलेज प्राचार्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से समझाइश की।1