logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिज्ञासा से समाधान तक... कार्यकर्ताओं के सवालों पर हुआ मंथन, संगठन को समाज तक और प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर- डॉ. सुरेंद्र जैन* *जिज्ञासा से समाधान तक... कार्यकर्ताओं के सवालों पर हुआ मंथन, संगठन को समाज तक और प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर- डॉ. सुरेंद्र जैन* विश्व हिंदू परिषद जोधपुर प्रांत की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक शनिवार को संत रामप्रसाद जी महाराज एवं चिन्मयानंद महाराज के सानिध्य में केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ.सुरेंद्र जैन,राजस्थान क्षेत्र सँगठन मंत्री आनन्द कुमार, क्षेत्र मंत्री सुरेश उपाध्याय, प्रांत अध्य्क्ष डॉ राम गोयल,प्रांत उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भाटी,मानाराम विश्नोई,प्रान्त मंत्री परमेश्वर जोशी, ने भारत माता राम दरबार के समक्ष दीपप्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया बैठक में संगठन विस्तार के साथ-साथ वर्तमान सामाजिक चुनौतियों, परिवार प्रबोधन एवं सांस्कृतिक संरक्षण जैसे विषयों पर गंभीर मंथन किया गया। विश्व हिंदू परिषद की प्रांत बैठक में विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने कार्यकर्ताओं को ‘जिज्ञासा एवं समाधान’ विषय पर संबोधित किया। बैठक के दौरान उन्होंने संगठनात्मक कार्यों, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा समाज के विभिन्न विषयों को लेकर कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनका समाधान किया। सुरेंद्र जैन ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और निरंतर संवाद से होती है। कार्यकर्ता अपने दायित्वों को समझते हुए समाज के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखें और संगठन के विचार एवं उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता एवं समाज जागरण के कार्यों को गति देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मन में उठने वाले प्रश्न और जिज्ञासाएं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का माध्यम हैं। संवाद के माध्यम से जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों के प्रति अधिक स्पष्टता एवं आत्मविश्वास के साथ कार्य करना चाहिए । *प्रान्त सोशल मीडिया प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सेवा गतिविधियों, परिवार प्रबोधन, गौ संरक्षण, धर्म जागरण तथा सामाजिक समरसता से जुड़े अभियानों की विस्तृत कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिंदू समाज के संगठन, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।* *साथ ही संगठन कार्य बड़े को लेकर पवन पांडे को प्रान्त नैतिक शिक्षा प्रमुख,प्रकाश कवर मातृशक्ति प्रान्त टोली सत्संग प्रमुख,रेखा सोलंकी मातृशक्ति विभाग संयोजिका, संतोष वैष्णव दुर्गावाहिनी विभाग संयोजिका की जिम्मेदारी सौपी।* प्रांत बैठक में विहिप प्रांत उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी, मातृशक्ति प्रांत संयोजिका कुसुम थावानी,दुर्गावाहिनी प्रांत संयोजिका विनीता तनवानी,बजरंग दल प्रांत सुरक्षा प्रमुख अनिल चौहान,जिला अध्यक्ष नरेन्द्र माछर,जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत,जिला कोषाध्यक्ष रामसुख पायक, जिला सह मंत्री किशन सीरवी ने बैठक में भाग लिया

3 hrs ago
user_रामलाल चौहान
रामलाल चौहान
पाली, पाली, राजस्थान•
3 hrs ago

जिज्ञासा से समाधान तक... कार्यकर्ताओं के सवालों पर हुआ मंथन, संगठन को समाज तक और प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर- डॉ. सुरेंद्र जैन* *जिज्ञासा से समाधान तक... कार्यकर्ताओं के सवालों पर हुआ मंथन, संगठन को समाज तक और प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर- डॉ. सुरेंद्र जैन* विश्व हिंदू परिषद जोधपुर प्रांत की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक शनिवार को संत रामप्रसाद जी महाराज एवं चिन्मयानंद महाराज के सानिध्य में केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ.सुरेंद्र जैन,राजस्थान क्षेत्र सँगठन मंत्री आनन्द कुमार, क्षेत्र मंत्री सुरेश उपाध्याय, प्रांत अध्य्क्ष डॉ राम गोयल,प्रांत उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भाटी,मानाराम विश्नोई,प्रान्त मंत्री परमेश्वर जोशी, ने भारत माता राम दरबार के समक्ष दीपप्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया

76115f24-d1cc-4a37-809a-296dd0d25f11

बैठक में संगठन विस्तार के साथ-साथ वर्तमान सामाजिक चुनौतियों, परिवार प्रबोधन एवं सांस्कृतिक संरक्षण जैसे विषयों पर गंभीर मंथन किया गया। विश्व हिंदू परिषद की प्रांत बैठक में विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने कार्यकर्ताओं को ‘जिज्ञासा एवं समाधान’ विषय पर संबोधित किया। बैठक के दौरान उन्होंने संगठनात्मक कार्यों, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा समाज के विभिन्न विषयों को लेकर कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनका समाधान किया। सुरेंद्र जैन ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और निरंतर संवाद से होती है। कार्यकर्ता अपने दायित्वों को समझते हुए समाज के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखें और

cc6e260d-0464-4e1e-b128-dbac972f785f

संगठन के विचार एवं उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता एवं समाज जागरण के कार्यों को गति देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मन में उठने वाले प्रश्न और जिज्ञासाएं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का माध्यम हैं। संवाद के माध्यम से जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों के प्रति अधिक स्पष्टता एवं आत्मविश्वास के साथ कार्य करना चाहिए । *प्रान्त सोशल मीडिया प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सेवा गतिविधियों, परिवार प्रबोधन, गौ संरक्षण, धर्म जागरण तथा सामाजिक समरसता से जुड़े अभियानों की विस्तृत कार्ययोजना पर

4ef7d1f7-9d95-43e5-8c1a-13de5ca1a136

भी चर्चा की गई। अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिंदू समाज के संगठन, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।* *साथ ही संगठन कार्य बड़े को लेकर पवन पांडे को प्रान्त नैतिक शिक्षा प्रमुख,प्रकाश कवर मातृशक्ति प्रान्त टोली सत्संग प्रमुख,रेखा सोलंकी मातृशक्ति विभाग संयोजिका, संतोष वैष्णव दुर्गावाहिनी विभाग संयोजिका की जिम्मेदारी सौपी।* प्रांत बैठक में विहिप प्रांत उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी, मातृशक्ति प्रांत संयोजिका कुसुम थावानी,दुर्गावाहिनी प्रांत संयोजिका विनीता तनवानी,बजरंग दल प्रांत सुरक्षा प्रमुख अनिल चौहान,जिला अध्यक्ष नरेन्द्र माछर,जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत,जिला कोषाध्यक्ष रामसुख पायक, जिला सह मंत्री किशन सीरवी ने बैठक में भाग लिया

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 माह से फरार एनडीपीएस एक्ट का वांछित एवं टॉप-10 आरोपी अर्जुन गिरफ्तार बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 माह से फरार एनडीपीएस एक्ट का वांछित एवं टॉप-10 आरोपी अर्जुन गिरफ्तार पुलिस थाना बर ने एनडीपीएस एक्ट के एक महत्वपूर्ण प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले 10 माह से फरार चल रहे वांछित आरोपी एवं थाना बर के टॉप-10 अपराधियों में शामिल अर्जुन को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज डॉ. रवि सभरवाल (आईपीएस) के निर्देश तथा जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतनसिंह (आईपीएस) के मार्गदर्शन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया एवं वृताधिकारी रायपुर बंशीलाल पाण्डर (आरपीएस) के निकटतम पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। प्रकरण का विवरण पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2025 को थाना बर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के उद्देश्य से नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार (आरजे-19-सीएफ-7148) ब्यावर से बर की ओर आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर वाहन चालक ने कार भगाने का प्रयास किया। पीछा करने पर वाहन डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने वाहन में सवार अशोक विश्नोई निवासी तिलवासनी (जोधपुर) तथा लक्ष्मण मेघवाल निवासी रामनगर, झालामण्ड (जोधपुर) को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार से 45.400 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। इस संबंध में थाना बर में प्रकरण संख्या 196/2025 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। तकनीकी विश्लेषण से मिली सफलता जांच के दौरान सामने आया कि बरामद मादक पदार्थ मंगवाने वाला तथा वाहन का स्वामी अर्जुन पुत्र रमेश कुमार प्रजापत निवासी धीरजपुरा, झालामण्ड (जोधपुर) घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी डाटा का विश्लेषण एवं सूचनाओं का संकलन किया। पुख्ता जानकारी मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी थाना बर के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में भी शामिल था। गिरफ्तार आरोपी अर्जुन पुत्र रमेश कुमार प्रजापत, उम्र 22 वर्ष, निवासी गोरा होटल के पास, धीरजपुरा, झालामण्ड, पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी, जिला जोधपुर। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम पन्नालाल, उप निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना बर सुनील, कांस्टेबल (608), पुलिस थाना बर महिपाल, कांस्टेबल (543), पुलिस थाना बर बर पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
    1
    बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 माह से फरार एनडीपीएस एक्ट का वांछित एवं टॉप-10 आरोपी अर्जुन गिरफ्तार


बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 माह से फरार एनडीपीएस एक्ट का वांछित एवं टॉप-10 आरोपी अर्जुन गिरफ्तार
पुलिस थाना बर ने एनडीपीएस एक्ट के एक महत्वपूर्ण प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले 10 माह से फरार चल रहे वांछित आरोपी एवं थाना बर के टॉप-10 अपराधियों में शामिल अर्जुन को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज डॉ. रवि सभरवाल (आईपीएस) के निर्देश तथा जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतनसिंह (आईपीएस) के मार्गदर्शन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया एवं वृताधिकारी रायपुर बंशीलाल पाण्डर (आरपीएस) के निकटतम पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
प्रकरण का विवरण
पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2025 को थाना बर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के उद्देश्य से नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार (आरजे-19-सीएफ-7148) ब्यावर से बर की ओर आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर वाहन चालक ने कार भगाने का प्रयास किया। पीछा करने पर वाहन डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस ने वाहन में सवार अशोक विश्नोई निवासी तिलवासनी (जोधपुर) तथा लक्ष्मण मेघवाल निवासी रामनगर, झालामण्ड (जोधपुर) को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार से 45.400 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। इस संबंध में थाना बर में प्रकरण संख्या 196/2025 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
तकनीकी विश्लेषण से मिली सफलता
जांच के दौरान सामने आया कि बरामद मादक पदार्थ मंगवाने वाला तथा वाहन का स्वामी अर्जुन पुत्र रमेश कुमार प्रजापत निवासी धीरजपुरा, झालामण्ड (जोधपुर) घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी डाटा का विश्लेषण एवं सूचनाओं का संकलन किया। पुख्ता जानकारी मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी थाना बर के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में भी शामिल था।
गिरफ्तार आरोपी
अर्जुन पुत्र रमेश कुमार प्रजापत, उम्र 22 वर्ष, निवासी गोरा होटल के पास, धीरजपुरा, झालामण्ड, पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी, जिला जोधपुर।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
पन्नालाल, उप निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना बर
सुनील, कांस्टेबल (608), पुलिस थाना बर
महिपाल, कांस्टेबल (543), पुलिस थाना बर
बर पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में राष्ट्र निर्माण, संगठन विस्तार एवं श्रमिक हितों पर हुआ मंथन नरेश मालवीय, सुमेरपुर में आयोजित भारतीय मजदूर संघ, राजस्थान की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक के समारोह के उद्घाटन सत्र का शुभारम्भ राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत तथा संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सी वी राजेश ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने भारतीय मजदूर संघ द्वारा श्रमिकों के हितों के संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ केवल श्रमिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाला संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ श्रम की प्रतिष्ठा स्थापित करने वाला संगठन है। उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा श्रमिकों के सामाजिक, आर्थिक एवं कौशल विकास के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने वर्तमान राष्ट्रीय परिदृश्य का उल्लेख करते हुए कहा कि देश को अस्थिर करने के प्रयास समय-समय पर होते रहे हैं। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक, विशेषकर श्रमिक वर्ग का दायित्व है कि वह राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता एवं अनुशासन को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे राष्ट्रवाद की भावना से प्रेरित होकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें। बैठक के द्वितीय सत्र में प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह डाबी ने संगठन के आगामी प्रदेश अधिवेशन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही श्रमिक हितों की प्रभावी रक्षा का आधार है। उन्होंने सभी जिला एवं उद्योग संगठनों से अधिवेशन की तैयारियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री मुकेश सोलंकी ने आगामी 17 अगस्त को आयोजित राष्ट्रव्यापी ज्ञापन कार्यक्रम के विषय बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि भारतीय मजदूर संघ देशभर में श्रमिकों की प्रमुख मांगों को सरकार के समक्ष रखेगा। उन्होंने बताया कि ज्ञापन में ईएसआईसी वेतन सीमा में वृद्धि, ईपीएफ वेतन सीमा बढ़ाने, न्यूनतम ईपीएफ पेंशन में वृद्धि, बोनस पात्रता एवं गणना की वेतन सीमा बढ़ाने, योजना कर्मियों यथा आशा सहयोगिनी आंगनवाड़ी कार्य कर्ता राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मिड डे मिल कुक कम हेल्पर ग्राम साथिन प्रबोधक जनता जल के कार्मिक बिजली विभाग कार्मिकों के मानदेय में वृद्धि, संविदा कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन, श्रमिक विरोधी प्रावधानों को हटाने, बैंकिंग क्षेत्र में पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने, ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा बढ़ाने तथा राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन निर्धारित करने सहित विभिन्न श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दे शामिल होंगे। बैठक के मुख्य वक्ता भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्री सी. वी. राजेश ने "विकसित भारत अभियान में भारतीय मजदूर संघ की भूमिका" विषय पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि संगठित, जागरूक एवं राष्ट्रनिष्ठ समाज की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे श्रमिकों के बीच संगठन की विचारधारा का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करें तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। बैठक में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, श्रमिक हितों के संरक्षण तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी प्रदेश अधिवेशन तथा 17 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। यह बैठक भारतीय मजदूर संघ के मूल मंत्र "राष्ट्र हित, उद्योग हित एवं श्रमिक हित" को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण एवं सार्थक सिद्ध हुई l बैठक मे महेन्द्र सिंह आसोप, भगवत सिंह प्रमोद कुमार गिरी महिपाल सिंह राजपुरोहित, कृष्णपाल सिंह, प्रदीप गिरी सुमित अग्रवाल विशाल बोराणा संजय सुथार अजय रावल श्रवण कुमावत मोहित कुमार यशपाल माली हिमांशु परिहार सिद्धार्थ परिहार मयूर सोलंकी कुइया राम देवासी सुनील चौहान इंद्र सिंह हर्ष प्रजापत, इमरान खान कंचन मालवीय नीतू प्रवीणा कुमारी सुशीला सलीम खान सहित अन्य स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थिति रहे
    2
    भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में राष्ट्र निर्माण, संगठन विस्तार एवं श्रमिक हितों पर हुआ मंथन 
नरेश मालवीय,
सुमेरपुर में आयोजित भारतीय मजदूर संघ, राजस्थान की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक के समारोह के उद्घाटन सत्र का शुभारम्भ राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत तथा संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सी वी राजेश ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। 
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने भारतीय मजदूर संघ द्वारा श्रमिकों के हितों के संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ केवल श्रमिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाला संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ श्रम की प्रतिष्ठा स्थापित करने वाला संगठन है। 
उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा श्रमिकों के सामाजिक, आर्थिक एवं कौशल विकास के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने वर्तमान राष्ट्रीय परिदृश्य का उल्लेख करते हुए कहा कि देश को अस्थिर करने के प्रयास समय-समय पर होते रहे हैं। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक, विशेषकर श्रमिक वर्ग का दायित्व है कि वह राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता एवं अनुशासन को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे राष्ट्रवाद की भावना से प्रेरित होकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें। 
बैठक के द्वितीय सत्र में प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह डाबी ने संगठन के आगामी प्रदेश अधिवेशन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही श्रमिक हितों की प्रभावी रक्षा का आधार है। उन्होंने सभी जिला एवं उद्योग संगठनों से अधिवेशन की तैयारियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। 
प्रदेश महामंत्री मुकेश सोलंकी ने आगामी 17 अगस्त को आयोजित राष्ट्रव्यापी ज्ञापन कार्यक्रम के विषय बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि भारतीय मजदूर संघ देशभर में श्रमिकों की प्रमुख मांगों को सरकार के समक्ष रखेगा। उन्होंने बताया कि ज्ञापन में ईएसआईसी वेतन सीमा में वृद्धि, ईपीएफ वेतन सीमा बढ़ाने, न्यूनतम ईपीएफ पेंशन में वृद्धि, बोनस पात्रता एवं गणना की वेतन सीमा बढ़ाने, योजना कर्मियों यथा आशा सहयोगिनी आंगनवाड़ी कार्य कर्ता राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मिड डे मिल कुक कम हेल्पर ग्राम साथिन प्रबोधक जनता जल के कार्मिक बिजली विभाग कार्मिकों के मानदेय में वृद्धि, संविदा कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन, श्रमिक विरोधी प्रावधानों को हटाने, बैंकिंग क्षेत्र में पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने, ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा बढ़ाने तथा राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन निर्धारित करने सहित विभिन्न श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दे शामिल होंगे। 
बैठक के मुख्य वक्ता भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्री सी. वी. राजेश ने "विकसित भारत अभियान में भारतीय मजदूर संघ की भूमिका" विषय पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि संगठित, जागरूक एवं राष्ट्रनिष्ठ समाज की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे श्रमिकों के बीच संगठन की विचारधारा का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करें तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
बैठक में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, श्रमिक हितों के संरक्षण तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी प्रदेश अधिवेशन तथा 17 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
यह बैठक भारतीय मजदूर संघ के मूल मंत्र "राष्ट्र हित, उद्योग हित एवं श्रमिक हित" को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण एवं सार्थक सिद्ध हुई l
बैठक मे महेन्द्र सिंह आसोप, भगवत सिंह प्रमोद कुमार गिरी महिपाल सिंह राजपुरोहित, कृष्णपाल सिंह, प्रदीप गिरी सुमित अग्रवाल विशाल बोराणा संजय सुथार अजय रावल श्रवण कुमावत मोहित कुमार यशपाल माली हिमांशु परिहार सिद्धार्थ परिहार मयूर सोलंकी कुइया राम देवासी सुनील चौहान इंद्र सिंह हर्ष प्रजापत, इमरान खान कंचन मालवीय नीतू प्रवीणा कुमारी सुशीला सलीम खान सहित अन्य स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थिति रहे
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • *अच्छी ख़बर....* *भोमादा बांध की चादर चली, यह पानी रायपुर के लूनी बांध में आयेगा, सुबह से ही मगरा क्षेत्र में हो रही अच्छी बारिश।।* *अच्छी ख़बर....* *भोमादा बांध की चादर चली, यह पानी रायपुर के लूनी बांध में आयेगा, सुबह से ही मगरा क्षेत्र में हो रही अच्छी बारिश।।*
    1
    *अच्छी ख़बर....*
*भोमादा बांध की चादर चली, यह पानी रायपुर के लूनी बांध में आयेगा, सुबह से ही मगरा क्षेत्र में हो रही अच्छी बारिश।।*
*अच्छी ख़बर....*
*भोमादा बांध की चादर चली, यह पानी रायपुर के लूनी बांध में आयेगा, सुबह से ही मगरा क्षेत्र में हो रही अच्छी बारिश।।*
    user_Jairam Singaria
    Jairam Singaria
    Photographer रायपुर, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • 30 साल बाद दिखा दुर्लभ पक्षी गिद्ध गिद्ध जिसका रेक्षु कर जोधपुर या जयपुर ले जाया जाएगा जैतारण से राधेश्याम दाधीच की रिपोर्ट
    1
    30 साल बाद दिखा दुर्लभ पक्षी गिद्ध गिद्ध जिसका रेक्षु कर जोधपुर या जयपुर ले जाया जाएगा
जैतारण से राधेश्याम दाधीच की रिपोर्ट
    user_Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    जैतारण, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • भोगपुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान 13,000 से ज़्यादा छात्रों द्वारा जोशपूर्ण ढिमसा नृत्य प्रस्तुत किए जाने के खास अंदाज़ से मैं बहुत प्रभावित हुआ हूँ। यह अद्भुत पहल आंध्र प्रदेश के लोगों के स्नेह और राज्य की समृद्ध विरासत, खासकर आदिवासी समुदायों की संस्कृति को दर्शाती है। I am deeply touched with the special gesture of over 13,000 students performing the vibrant Dhimsa dance during the inauguration of the Bhogapuram Airport. This extraordinary gesture reflects the warmth of the people of Andhra Pradesh and the richness of the state’s heritage, especially that of the tribal communities.
    1
    भोगपुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान 13,000 से ज़्यादा छात्रों द्वारा जोशपूर्ण ढिमसा नृत्य प्रस्तुत किए जाने के खास अंदाज़ से मैं बहुत प्रभावित हुआ हूँ। यह अद्भुत पहल आंध्र प्रदेश के लोगों के स्नेह और राज्य की समृद्ध विरासत, खासकर आदिवासी समुदायों की संस्कृति को दर्शाती है।
I am deeply touched with the special gesture of over 13,000 students performing the vibrant Dhimsa dance during the inauguration of the Bhogapuram Airport. This extraordinary gesture reflects the warmth of the people of Andhra Pradesh and the richness of the state’s heritage, especially that of the tribal communities.
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    16 hrs ago
  • बीच रस्ते में लड़के लड़कियां करने लगे लड़ाई जोधपुर के रातानाडा स्थित भास्कर चौराहा पर आपस में हुआ भयंकर झगड़ा । पूरे चौराहे पर हुआ ट्रैफिक जाम । रातानाडा थाना पुलिस भी पहुंची मौके पर । परंतु पुलिस के सामने भी जबरदस्त लड़ते रहे । मौके पर भारी भीड़ हुई इकट्ठा हो गई इस वीडियो में पुलिस ने भी अपना जोर दिखाया क्या हे रवैया ठीक था ?
    1
    बीच रस्ते में लड़के लड़कियां करने लगे लड़ाई 
जोधपुर के रातानाडा स्थित भास्कर चौराहा पर आपस में हुआ भयंकर झगड़ा । पूरे चौराहे पर हुआ ट्रैफिक जाम । रातानाडा थाना पुलिस भी पहुंची मौके पर । परंतु पुलिस के सामने भी जबरदस्त लड़ते रहे । मौके पर भारी भीड़ हुई इकट्ठा हो गई इस वीडियो में पुलिस ने भी अपना जोर दिखाया क्या हे रवैया ठीक था ?
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.