Shuru
Apke Nagar Ki App…
बरेला के बम्हनी में मन्नत वाली मां काली की आरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब बरेला। ग्राम पंचायत बम्हनी स्थित मन्नत वाली मां काली के पावन दरबार में विधि-विधान के साथ माता रानी की आरती की गई। आरती के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने मां काली के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मां काली के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ आरती में सहभागिता की और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। जय मां काली! जय मन्नत वाली माता रानी!
Deepak Vishawakarma
बरेला के बम्हनी में मन्नत वाली मां काली की आरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब बरेला। ग्राम पंचायत बम्हनी स्थित मन्नत वाली मां काली के पावन दरबार में विधि-विधान के साथ माता रानी की आरती की गई। आरती के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने मां काली के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मां काली के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ आरती में सहभागिता की और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। जय मां काली! जय मन्नत वाली माता रानी!
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बरेला के बम्हनी में मन्नत वाली मां काली की आरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब बरेला। ग्राम पंचायत बम्हनी स्थित मन्नत वाली मां काली के पावन दरबार में विधि-विधान के साथ माता रानी की आरती की गई। आरती के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने मां काली के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मां काली के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ आरती में सहभागिता की और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। जय मां काली! जय मन्नत वाली माता रानी!2
- नवरात्रि पर्व को लेकर हिंदू टाईगर फोर्स ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन नवरात्रि पर्व को लेकर हिंदू टाईगर फोर्स ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन जबलपुर। नवरात्रि एवं आगामी हिंदू त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर हिंदू टाईगर फोर्स संगठन द्वारा आधारताल थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम विभिन्न मांगों से अवगत कराया। संगठन ने नवरात्रि के दौरान जबलपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में मांस की बिक्री पर रोक लगाने, खुले में शराब पिलाने पर प्रतिबंध लगाने तथा शराब के अहातों को पूर्ण रूप से बंद रखने की मांग रखी। इसके साथ ही शहर एवं प्रमुख धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था, बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा किसी भी प्रकार की दुर्घटना एवं जनहानि की स्थिति उत्पन्न न होने देने के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान हिंदू टाईगर फोर्स के वरिष्ठ सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। संगठन की ओर से नितेश पटेल, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू टाईगर फोर्स संगठन, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा मध्यप्रदेश युवा शिवसेना गौ रक्षा न्यास एवं प्रदेश उपाध्यक्ष किसान महापंचायत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। — न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी4
- जबलपुर को मिला नया कनिष्ठ प्रशासनिक प्रमुख: अरुण कुमार विश्वकर्मा बने जबलपुर के नए कलेक्टर। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस ताजा तबादला सूची का बड़ा असर जबलपुर जिले पर भी पड़ा है। बुधवार सुबह लगभग 8 बजे मिली जानकारी अनुसार रायसेन के कलेक्टर रहे 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अरुण कुमार विश्वकर्मा को अब जबलपुर जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, जबलपुर के निवर्तमान कलेक्टर और 2013 बैच के आईएएस अधिकारी राघवेन्द्र सिंह को प्रबंध संचालक, कृषि विपणन बोर्ड-सह-आयुक्त, मंडी, मध्य प्रदेश (भोपाल) पद की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।1
- खेत में निकला मौत का साया! 😱 जबेरा में मगरमच्छ की दस्तक से मचा हड़कंप,ऐसे पकड़ा 🐊 जबेरा/दमोह। खेत में अचानक मगरमच्छ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे जांबाजों ने सतर्कता दिखाते हुए मगरमच्छ को पकड़ने की कार्रवाई की।1
- नरसिंहपुर रेलवे ओवरब्रिज: राहत भी, परेशानी भी नरसिंहपुर रेलवे फाटक पर बना ओवरब्रिज लोगों के लिए राहत का साधन बना है, लेकिन इसके साथ कुछ परेशानियां भी सामने आ रही हैं। जहां ट्रेन के इंतजार से नरसिंहपुर रेलवे ओवरब्रिज: राहत भी, परेशानी भी नरसिंहपुर रेलवे फाटक पर बना ओवरब्रिज लोगों के लिए राहत का साधन बना है, लेकिन इसके साथ कुछ परेशानियां भी सामने आ रही हैं। जहां ट्रेन के इंतजार से मुक्ति मिली है, वहीं आवागमन में होने वाली दिक्कतों के कारण लोगों को अब भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- उज्जैन में HLA एवं OPD कैंप के साथ थैलेसीमिया जन जागरण समिति की वार्षिक बैठक संपन्न उज्जैन में HLA एवं OPD कैंप के साथ थैलेसीमिया जन जागरण समिति की वार्षिक बैठक संपन्न पं. विकास शुक्ला लगातार पांचवीं बार बने प्रदेश अध्यक्ष, संगठन विस्तार और सेवा कार्यों को लेकर बनी कार्ययोजना उज्जैन। थैलेसीमिया एवं सिकल सेल से प्रभावित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से थैलेसीमिया जन जागरण समिति मध्यप्रदेश द्वारा उज्जैन में HLA एवं OPD कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में प्रदेश के विभिन्न जिलों से मरीजों एवं उनके परिजनों ने सहभागिता की और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। कार्यक्रम में जबलपुर से समिति के प्रदेश अध्यक्ष पं. विकास शुक्ला, प्रदेश मार्गदर्शक श्री अजय घोष एवं महानगर अध्यक्ष श्री राहुल तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कैंप के साथ समिति की वार्षिक बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में आगामी वर्ष की कार्ययोजना, संगठन के विस्तार, प्रदेश के विभिन्न जिलों में थैलेसीमिया एवं सिकल सेल जागरूकता कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर संचालित करने तथा सेवा कार्यों को मजबूत बनाने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान पदाधिकारियों एवं सदस्यों के कार्यकाल को आगे बढ़ाते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां और दायित्व सौंपे गए। सदस्यों ने प्रदेश के अधिक से अधिक जिलों तक जागरूकता एवं सेवा गतिविधियां पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पं. विकास शुक्ला के नेतृत्व, सक्रियता एवं संस्था के प्रति निरंतर समर्पण की सराहना करते हुए सर्वसम्मति से उन्हें लगातार पांचवीं बार थैलेसीमिया जन जागरण समिति मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। पुनः प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर पं. विकास शुक्ला ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए केवल पद नहीं, बल्कि सेवा की नई जिम्मेदारी और संकल्प है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से संस्था थैलेसीमिया एवं सिकल सेल से प्रभावित मरीजों और उनके परिवारों के हित में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगी। बैठक के अंत में आगामी कार्यक्रमों एवं कार्ययोजना को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश तय किए गए। सभी सदस्यों ने संगठन को प्रदेशभर में और मजबूत बनाने तथा सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। न्यूज़ रिपोर्टर — मोहित संघी4
- 🔴 जबलपुर: बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था अस्पताल, जांच में मिलीं 23 तरह की दवाएं युवक की मौत के बाद सील अश्वनी अस्पताल में जांच; कई दवाएं एक्सपायरी मिलीं, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं भी जब्त जबलपुर। जिले के बेलखाड़ू के पास स्थित अश्वनी अस्पताल में जांच के दौरान 23 प्रकार की एलोपैथिक दवाएं मिली हैं। इनमें एक्सपायरी दवाएं भी शामिल थीं। मंगलवार शाम ड्रग इंस्पेक्टर, पुलिस और ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) की टीम ने सील अस्पताल खुलवाकर जांच की। अधिकारियों के मुताबिक, करीब 12 हजार रुपये की दवाएं जब्त की गई हैं। प्रारंभिक जांच में अस्पताल का आवश्यक रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। अधिकारियों का यह भी कहना है कि अस्पताल संचालिका सरिता साहू के पास एलोपैथिक चिकित्सा की मान्य डिग्री नहीं थी। इन परिस्थितियों में अस्पताल के संचालन और मरीजों के इलाज को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। 🚨 युवक की मौत के बाद सील किया गया था अस्पताल अश्वनी अस्पताल को 19 वर्षीय शेखर चौधरी की मौत के बाद सील किया गया था। मंगलवार को जांच के दौरान यहां बच्चों और गर्भवती महिलाओं के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं भी मिलीं। अधिकारियों ने दवाओं की जांच कर उन्हें जब्त किया। ⚠️ पेट दर्द के इलाज के बाद बिगड़ी थी तबीयत जानकारी के मुताबिक, बेलखाड़ू के भट्टा मोहल्ला निवासी शेखर चौधरी को 2 अक्टूबर को अचानक तेज पेट दर्द हुआ था। परिजन उन्हें खैरी गांव स्थित अश्वनी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के बाद वे उन्हें घर ले आए, लेकिन कुछ देर बाद शेखर के हाथ-पैरों में तेज जलन होने लगी। परिजन उन्हें दोबारा अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, शेखर को इंजेक्शन लगाए गए थे और ग्लूकोज की ड्रिप चढ़ाई गई थी। ड्रिप चढ़ने के करीब आधे घंटे बाद उनकी मौत हो गई। 🧪 ग्लूकोज की बोतल पर मिली थी एक्सपायरी डेट परिजनों के आरोपों और घटनास्थल से मिले सामान के आधार पर पुलिस पहले से मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, ग्लूकोज की एक बोतल पर नवंबर 2025 की एक्सपायरी डेट दर्ज थी। पुलिस ने बोतल, ड्रिप, निडिल, इंजेक्शन की खाली शीशी और दवाइयों के रैपर जब्त किए थे। अब यह भी जांच की जा रही है कि शेखर को चढ़ाई गई ड्रिप में कौन-सी दवाएं या इंजेक्शन मिलाए गए थे और क्या उनका उसकी मौत से कोई संबंध था। 🏥 संचालिका जांच के दौरान नहीं पहुंचीं ड्रग इंस्पेक्टर प्रवीण पटेल, बीएमओ डॉ. श्रीपति मिश्रा और बेलखाड़ू चौकी प्रभारी अमित मिश्रा की टीम ने अस्पताल में दवाओं की जांच की। अधिकारियों के मुताबिक, अस्पताल के पास आवश्यक रजिस्ट्रेशन नहीं मिला और संचालिका की एलोपैथिक चिकित्सा संबंधी मान्य डिग्री भी सामने नहीं आई। जांच टीम ने अस्पताल संचालिका सरिता साहू को मौके पर बुलाया, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुईं। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग अस्पताल के संचालन, एक्सपायरी दवाओं तथा शेखर चौधरी की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। महत्वपूर्ण: युवक की मौत का वास्तविक कारण और उसमें दवाओं या ड्रिप की भूमिका जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। अभी किसी दवा को मौत का निश्चित कारण बताना उचित नहीं होगा। 📍 स्थान: अश्वनी अस्पताल, बेलखाड़ू के पास, जबलपुर, मध्य प्रदेश 🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ — हर खबर तक, सच के साथ।1
- टहकारी के पास दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत, पांच घायल कटनी/रीठी। रीठी थाना क्षेत्र के टहकारी के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिला, पुरुष और मासूम बच्चे शामिल हैं। सूचना मिलते ही रीठी पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 112 की मदद से घायलों को शासकीय अस्पताल रीठी पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। सहायक उपनिरीक्षक दिनेश सिंह चौहान के अनुसार, हादसे में शामिल लोग केमोरी गांव के निवासी हैं। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।3