logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेजुबानों की सेवा में जुटे नन्हे हाथ: एमएमबी ग्रुप का 'परिंडा अभियान' जारी भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पक्षियों के लिए एमएमबी ग्रुप डूंगरपुर द्वारा चलाया जा रहा 'परिंडा अभियान' अब जन-अभियान बनता जा रहा है। शहर के प्रसिद्ध नाना भाई पार्क में समाजसेवी राजेंद्र सिंह बिछीवाड़ा के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर दाना-पानी की व्यवस्था की गई। इस नेक कार्य में बच्चों की भागीदारी ने सबका ध्यान खींचा, जहाँ नन्हे मासूम मोहम्मद निसार मकरानी ने अपने हाथों से परिंडों में पानी भरकर सेवा की मिसाल पेश की। सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने इस अवसर पर कहा कि बच्चों को 'मोबाइल फोबिया' से दूर कर जीव-दया और समाज सेवा के कार्यों से जोड़ना आज के समय की सबसे बड़ी उपलब्धि है। समाजसेवी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मस्तान बाबा की याद में यह ग्रुप वर्षों से राशन वितरण, रक्तदान, पौधारोपण और वस्त्र वितरण जैसे सेवा कार्यों को बखूबी अंजाम दे रहा है। भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए चलाया जा रहा यह अभियान इन बेजुबानों के लिए वरदान साबित हो रहा है, जिसे भविष्य में भी निरंतर जारी रखा जाएगा।

6 hrs ago
user_Santosh vyas
Santosh vyas
Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
6 hrs ago

बेजुबानों की सेवा में जुटे नन्हे हाथ: एमएमबी ग्रुप का 'परिंडा अभियान' जारी भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पक्षियों के लिए एमएमबी ग्रुप डूंगरपुर द्वारा चलाया जा रहा 'परिंडा अभियान' अब जन-अभियान बनता जा रहा है। शहर के प्रसिद्ध नाना भाई पार्क में समाजसेवी राजेंद्र सिंह बिछीवाड़ा के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर दाना-पानी की व्यवस्था की गई। इस नेक कार्य में बच्चों की भागीदारी ने सबका ध्यान खींचा, जहाँ नन्हे मासूम मोहम्मद निसार मकरानी ने अपने हाथों से परिंडों में पानी भरकर सेवा की मिसाल पेश की। सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने इस अवसर पर कहा कि बच्चों को 'मोबाइल फोबिया' से दूर कर जीव-दया और समाज सेवा के कार्यों से जोड़ना आज के समय की सबसे बड़ी उपलब्धि है। समाजसेवी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मस्तान बाबा की याद में यह ग्रुप वर्षों से राशन वितरण, रक्तदान, पौधारोपण और वस्त्र वितरण जैसे सेवा कार्यों को बखूबी अंजाम दे रहा है। भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए चलाया जा रहा यह अभियान इन बेजुबानों के लिए वरदान साबित हो रहा है, जिसे भविष्य में भी निरंतर जारी रखा जाएगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • प्रदेशव्यापी स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता शुभारंभ कार्यक्रम, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने की के के गुप्ता की भूरी भूरी प्रशंसा संवाददाता - संतोष व्यास ​जयपुर/डूंगरपुर। राजस्थान में स्वच्छता को एक जन-आंदोलन बनाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल से प्रदेशव्यापी स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के ब्रांड एंबेसडर और डूंगरपुर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष के.के. गुप्ता के कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए उन्हें स्वच्छता का सच्चा सारथी बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुप्ता के नेतृत्व में डूंगरपुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में न केवल देश बल्कि विदेशों में भी परचम फहराया है, जो आज पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल है। - ​श्रमदान के साथ नई ऊर्जा का संचार ​समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद मदन राठौड़, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने स्वयं झाड़ू थामकर श्रमदान किया। इस दौरान सफाईकर्मियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें पीपीई किट भी वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि यदि प्रदेश का हर नागरिक के.के. गुप्ता की कर्तव्यनिष्ठा और स्वच्छता के प्रति उनके जुनून को अपना ले, तो राजस्थान स्वच्छता के मामले में देश का सिरमौर बन सकता है। - ​गुप्ता को तीसरी बार जिम्मेदारी : निरंतर सक्रिय हैं स्वच्छता दूत ​उल्लेखनीय है कि के.के. गुप्ता को तीसरी बार राजस्थान सरकार द्वारा स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर मनोनीत किया गया है। जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही वे बिना रुके प्रदेश के सघन दौरे पर हैं और अब तक 20 से अधिक जिलों की स्थानीय निकायों के साथ बैठकें कर चुके हैं। उनकी कार्यकुशलता का लोहा केंद्र सरकार भी मानती है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संसदीय क्षेत्र और गुजरात की राजधानी गांधीनगर की पांच ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान को नई ऊंचाई दी थी, जिससे वे पंचायतें राष्ट्रीय स्तर पर अव्वल रहीं। - ​बहुआयामी व्यक्तित्व : केवल स्वच्छता ही नहीं, समाज सेवा भी लक्ष्य ​के.के. गुप्ता की पहचान केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं है। वे जल संरक्षण, वन एवं पर्यावरण सुरक्षा, युवाओं की शिक्षा और गरीबों के लिए रोटी बैंक जैसे जनकल्याणकारी कार्यों में भी सक्रिय रहे हैं। माननीय न्यायालयों ने भी उनकी दक्षता को देखते हुए शेखावाटी, मेवाड़ और वागड़ क्षेत्र की निकायों में स्वच्छता क्रियान्वयन की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। ​इस गरिमामयी कार्यक्रम में शासन सचिव (नगरीय विकास) देवाशीष पुष्टी, स्वायत्त शासन विभाग के सचिव रवि जैन, नगर निगम कमिश्नर गौरव सैनी और मुख्यमंत्री के विशेष सचिव संदेश नायक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अल्बर्ट हॉल परिसर में गूंजे स्वच्छता के नारों ने यह स्पष्ट कर दिया कि आने वाले दिनों में राजस्थान की तस्वीर और अधिक स्वच्छ एवं सुंदर नजर आएगी।
    1
    प्रदेशव्यापी स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता शुभारंभ कार्यक्रम, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने की के के गुप्ता की भूरी भूरी प्रशंसा
संवाददाता - संतोष व्यास
​जयपुर/डूंगरपुर। राजस्थान में स्वच्छता को एक जन-आंदोलन बनाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल से प्रदेशव्यापी स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के ब्रांड एंबेसडर और डूंगरपुर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष के.के. गुप्ता के कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए उन्हें स्वच्छता का सच्चा सारथी बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुप्ता के नेतृत्व में डूंगरपुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में न केवल देश बल्कि विदेशों में भी परचम फहराया है, जो आज पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल है।
- ​श्रमदान के साथ नई ऊर्जा का संचार
​समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद मदन राठौड़, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने स्वयं झाड़ू थामकर श्रमदान किया। इस दौरान सफाईकर्मियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें पीपीई किट भी वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि यदि प्रदेश का हर नागरिक के.के. गुप्ता की कर्तव्यनिष्ठा और स्वच्छता के प्रति उनके जुनून को अपना ले, तो राजस्थान स्वच्छता के मामले में देश का सिरमौर बन सकता है।
- ​गुप्ता को तीसरी बार जिम्मेदारी : निरंतर सक्रिय हैं स्वच्छता दूत
​उल्लेखनीय है कि के.के. गुप्ता को तीसरी बार राजस्थान सरकार द्वारा स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर मनोनीत किया गया है। जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही वे बिना रुके प्रदेश के सघन दौरे पर हैं और अब तक 20 से अधिक जिलों की स्थानीय निकायों के साथ बैठकें कर चुके हैं। उनकी कार्यकुशलता का लोहा केंद्र सरकार भी मानती है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संसदीय क्षेत्र और गुजरात की राजधानी गांधीनगर की पांच ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान को नई ऊंचाई दी थी, जिससे वे पंचायतें राष्ट्रीय स्तर पर अव्वल रहीं।
- ​बहुआयामी व्यक्तित्व : केवल स्वच्छता ही नहीं, समाज सेवा भी लक्ष्य
​के.के. गुप्ता की पहचान केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं है। वे जल संरक्षण, वन एवं पर्यावरण सुरक्षा, युवाओं की शिक्षा और गरीबों के लिए रोटी बैंक जैसे जनकल्याणकारी कार्यों में भी सक्रिय रहे हैं। माननीय न्यायालयों ने भी उनकी दक्षता को देखते हुए शेखावाटी, मेवाड़ और वागड़ क्षेत्र की निकायों में स्वच्छता क्रियान्वयन की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है।
​इस गरिमामयी कार्यक्रम में शासन सचिव (नगरीय विकास) देवाशीष पुष्टी, स्वायत्त शासन विभाग के सचिव रवि जैन, नगर निगम कमिश्नर गौरव सैनी और मुख्यमंत्री के विशेष सचिव संदेश नायक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अल्बर्ट हॉल परिसर में गूंजे स्वच्छता के नारों ने यह स्पष्ट कर दिया कि आने वाले दिनों में राजस्थान की तस्वीर और अधिक स्वच्छ एवं सुंदर नजर आएगी।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • ​जयपुर के अल्बर्ट हॉल से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'प्रदेशव्यापी स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजस्थान स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में डूंगरपुर ने स्वच्छता में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री ने गुप्ता को स्वच्छता का एक समर्पित सारथी बताया, जो वर्तमान में प्रदेश के 20 से अधिक जिलों का दौरा कर इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने में जुटे हैं। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने श्रमदान किया और सफाईकर्मियों को पीपीई किट बांटे। के.के. गुप्ता पूर्व में गुजरात और राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता, जल संरक्षण और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर चुके हैं।
    1
    ​जयपुर के अल्बर्ट हॉल से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'प्रदेशव्यापी स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजस्थान स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में डूंगरपुर ने स्वच्छता में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री ने गुप्ता को स्वच्छता का एक समर्पित सारथी बताया, जो वर्तमान में प्रदेश के 20 से अधिक जिलों का दौरा कर इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने में जुटे हैं। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने श्रमदान किया और सफाईकर्मियों को पीपीई किट बांटे। के.के. गुप्ता पूर्व में गुजरात और राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता, जल संरक्षण और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर चुके हैं।
    user_Santosh vyas
    Santosh vyas
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • डूंगरपुर। शहर के साबेला बाइपास मार्ग पर शनिवार शाम 5 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चढ़ाई के दौरान मक्का से भरे ट्रोले के ब्रेक फेल हो गए, जिससे ट्रोला रिवर्स में आ गया और पीछे आ रहे ट्रक को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराया। हादसे में ट्रोला, ट्रक और बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मक्का से भरा ट्रोला डूंगरपुर बाइपास मार्ग से होते हुए गुजरात की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रोला बाइपास की चढ़ाई पर पहुंचा, उसके ब्रेक फेल हो गए और वाहन रिवर्स में नीचे आने लगा। इसी दौरान आंतरी गांव से बिछीवाड़ा की ओर जा रहे एक ट्रक को टक्कर मारते हुए ट्रोला सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराया। टक्कर से बिजली का पोल टूट गया और उसके तार सड़क पर गिर गए, जिससे आसपास के लोग घबरा गए। अचानक हुए हादसे के कारण बाइपास मार्ग पर बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस डूंगरपुर मौके पर पहुंची और जाम खुलवाकर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई। पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का कार्य भी शुरू कर दिया।
    2
    डूंगरपुर। शहर के साबेला बाइपास मार्ग पर शनिवार शाम 5 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चढ़ाई के दौरान मक्का से भरे ट्रोले के ब्रेक फेल हो गए, जिससे ट्रोला रिवर्स में आ गया और पीछे आ रहे ट्रक को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराया। हादसे में ट्रोला, ट्रक और बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार मक्का से भरा ट्रोला डूंगरपुर बाइपास मार्ग से होते हुए गुजरात की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रोला बाइपास की चढ़ाई पर पहुंचा, उसके ब्रेक फेल हो गए और वाहन रिवर्स में नीचे आने लगा। इसी दौरान आंतरी गांव से बिछीवाड़ा की ओर जा रहे एक ट्रक को टक्कर मारते हुए ट्रोला सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराया। टक्कर से बिजली का पोल टूट गया और उसके तार सड़क पर गिर गए, जिससे आसपास के लोग घबरा गए। अचानक हुए हादसे के कारण बाइपास मार्ग पर बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस डूंगरपुर मौके पर पहुंची और जाम खुलवाकर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई। पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का कार्य भी शुरू कर दिया।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • डूंगरपुर। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों को लेकर भाजपा नेताओं ने स्थिति स्पष्ट की है। बंशीलाल कटारा ने कहा कि एलपीजी गैस की कमी को लेकर कुछ राजनीतिक दलों और विरोधी तत्वों की अाेर से आमजन के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि वास्तविक स्थिति इसके विपरीत है। कटारा ने बताया कि उन्होंने नगर अध्यक्ष नयन सुथार, पूर्व पार्षद मुकेश श्रीमाल के साथ नगर की विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सभी एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और गैस सप्लाई पूरी तरह सामान्य रूप से जारी है।
    1
    डूंगरपुर। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों को लेकर भाजपा नेताओं ने स्थिति स्पष्ट की है। बंशीलाल कटारा ने कहा कि एलपीजी गैस की कमी को लेकर कुछ राजनीतिक दलों और विरोधी तत्वों की अाेर से आमजन के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि वास्तविक स्थिति इसके विपरीत है। कटारा ने बताया कि उन्होंने नगर अध्यक्ष नयन सुथार, पूर्व पार्षद मुकेश श्रीमाल के साथ नगर की विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सभी एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और गैस सप्लाई पूरी तरह सामान्य रूप से जारी है।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत सिथल गांव में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आयुर्वेद पद्धति से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं, घरेलू उपचारों और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. अभयसिंह मालीवाड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि बदलती जीवनशैली और खान-पान की गलत आदतों के कारण कई प्रकार की बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से किशोरियों में रक्ताल्पता (खून की कमी) की समस्या पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इससे बचाव के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक और अन्य ताजी सब्जियों का नियमित सेवन करना चाहिए। साथ ही सब्जियों को अच्छी तरह धोकर उपयोग में लेने की भी सलाह दी। उन्होंने बताया कि सामान्य बीमारियों में कई घरेलू उपचार भी लाभकारी होते हैं। सोंठ, हल्दी, जीरा और सौंफ जैसी आयुर्वेदिक औषधीय सामग्री का नियमित और संतुलित सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इसके अलावा मौसम परिवर्तन के समय होने वाली मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए पानी को उबालकर पीने की आदत अपनाने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। चिकित्साधिकारी ने बताया कि तंबाकू का अत्यधिक सेवन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है, इसलिए इससे दूर रहना चाहिए। साथ ही विद्यार्थियों को अपने परिवार और समाज में भी लोगों को तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया और तंबाकू मुक्त ग्राम बनाने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने तथा विभिन्न रोगों की स्थिति में नजदीकी आयुर्वेद केंद्रों पर परामर्श लेकर आयुर्वेदिक उपचार का लाभ लेने के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ आयुर्वेद कंपाउंडर नटवरसिंह पगी, योग प्रशिक्षक चिराग पाटीदार, आयुष मित्र ज्योति डामोर एवं खेमराज रोत सहित विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर विद्यार्थियों में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया।
    1
    सीमलवाड़ा। आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत सिथल गांव में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आयुर्वेद पद्धति से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं, घरेलू उपचारों और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. अभयसिंह मालीवाड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि बदलती जीवनशैली और खान-पान की गलत आदतों के कारण कई प्रकार की बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से किशोरियों में रक्ताल्पता (खून की कमी) की समस्या पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इससे बचाव के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक और अन्य ताजी सब्जियों का नियमित सेवन करना चाहिए। साथ ही सब्जियों को अच्छी तरह धोकर उपयोग में लेने की भी सलाह दी।
उन्होंने बताया कि सामान्य बीमारियों में कई घरेलू उपचार भी लाभकारी होते हैं। सोंठ, हल्दी, जीरा और सौंफ जैसी आयुर्वेदिक औषधीय सामग्री का नियमित और संतुलित सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इसके अलावा मौसम परिवर्तन के समय होने वाली मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए पानी को उबालकर पीने की आदत अपनाने पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम में तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। चिकित्साधिकारी ने बताया कि तंबाकू का अत्यधिक सेवन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है, इसलिए इससे दूर रहना चाहिए। साथ ही विद्यार्थियों को अपने परिवार और समाज में भी लोगों को तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया और तंबाकू मुक्त ग्राम बनाने का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने तथा विभिन्न रोगों की स्थिति में नजदीकी आयुर्वेद केंद्रों पर परामर्श लेकर आयुर्वेदिक उपचार का लाभ लेने के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ आयुर्वेद कंपाउंडर नटवरसिंह पगी, योग प्रशिक्षक चिराग पाटीदार, आयुष मित्र ज्योति डामोर एवं खेमराज रोत सहित विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर विद्यार्थियों में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • झाड़ोल के खुशहाल पुरबिया बने जिला उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय खिलाड़ी यशवंत पुजारी जिला महासचिव नियुक्त
    1
    झाड़ोल के खुशहाल पुरबिया बने जिला उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय खिलाड़ी यशवंत पुजारी जिला महासचिव नियुक्त
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • जय हिन्द जय संविधान जय किसान जय भील जय जोहार जय भारत जय बिरसा#_
    1
    जय हिन्द जय संविधान जय किसान जय भील जय जोहार जय भारत जय बिरसा#_
    user_RAKESH KUMAR KHANT
    RAKESH KUMAR KHANT
    आनंदपुरी, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • भाजपा नेताओं ने किया गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण, कालाबाजारी करने वालों को दी सख्त चेतावनी संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। जिले के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर फैलाई जा रही खबरों को भाजपा नेता और विधानसभा प्रत्याशी बंशीलाल कटारा ने पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है। शनिवार को कटारा ने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया और स्पष्ट किया कि क्षेत्र में गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और वितरण व्यवस्था पूरी तरह निर्बाध है। ​बंशीलाल कटारा ने कहा कि कांग्रेस और कुछ विरोधी तत्व राजनीतिक लाभ के लिए आमजन के बीच भ्रम और भय का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झूठी कमी का शोर मचाकर जनता को परेशान करना दुर्भाग्यपूर्ण है। कटारा के साथ नगर अध्यक्ष नयन सुथार, पूर्व पार्षद मुकेश श्रीमाल और पार्षद डायालाल पाटीदार ने भी विभिन्न गोदामों का जायजा लिया और संचालकों से आपूर्ति की स्थिति पर चर्चा की। - ​प्रशासन की पैनी नजर, कालाबाजारी पर होगी रोक निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि सभी एजेंसियों के पास उपभोक्ताओं की मांग पूरी करने के लिए पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध हैं। कटारा ने बताया कि प्रशासन पूरी स्थिति पर निरंतर नजर रख रहा है ताकि कोई भी कृत्रिम कमी दिखाकर कालाबाजारी या उपभोक्ताओं का शोषण न कर सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन और संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर हैं और उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। - ​आमजन से अपील: घबराएं नहीं, अफवाहों से बचें भाजपा नेता ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की पैनिक बुकिंग न करें और न ही सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस की सप्लाई सामान्य है और उपभोक्ता केवल अधिकृत सूचनाओं पर ही विश्वास करें। साथ ही, उन्होंने जनता से आग्रह किया कि यदि कहीं भी ओवरचार्जिंग या कालाबाजारी की शिकायत मिले, तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
    1
    भाजपा नेताओं ने किया गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण, कालाबाजारी करने वालों को दी सख्त चेतावनी
संवाददाता - संतोष व्यास
​डूंगरपुर। जिले के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर फैलाई जा रही खबरों को भाजपा नेता और विधानसभा प्रत्याशी बंशीलाल कटारा ने पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है। शनिवार को कटारा ने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया और स्पष्ट किया कि क्षेत्र में गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और वितरण व्यवस्था पूरी तरह निर्बाध है।
​बंशीलाल कटारा ने कहा कि कांग्रेस और कुछ विरोधी तत्व राजनीतिक लाभ के लिए आमजन के बीच भ्रम और भय का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झूठी कमी का शोर मचाकर जनता को परेशान करना दुर्भाग्यपूर्ण है। कटारा के साथ नगर अध्यक्ष नयन सुथार, पूर्व पार्षद मुकेश श्रीमाल और पार्षद डायालाल पाटीदार ने भी विभिन्न गोदामों का जायजा लिया और संचालकों से आपूर्ति की स्थिति पर चर्चा की।
- ​प्रशासन की पैनी नजर, कालाबाजारी पर होगी रोक
निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि सभी एजेंसियों के पास उपभोक्ताओं की मांग पूरी करने के लिए पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध हैं। कटारा ने बताया कि प्रशासन पूरी स्थिति पर निरंतर नजर रख रहा है ताकि कोई भी कृत्रिम कमी दिखाकर कालाबाजारी या उपभोक्ताओं का शोषण न कर सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन और संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर हैं और उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
- ​आमजन से अपील: घबराएं नहीं, अफवाहों से बचें
भाजपा नेता ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की पैनिक बुकिंग न करें और न ही सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस की सप्लाई सामान्य है और उपभोक्ता केवल अधिकृत सूचनाओं पर ही विश्वास करें। साथ ही, उन्होंने जनता से आग्रह किया कि यदि कहीं भी ओवरचार्जिंग या कालाबाजारी की शिकायत मिले, तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.