logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिथल में विद्यार्थियों को आयुर्वेद स्वास्थ्य सेवाओं की दी जानकारी सीमलवाड़ा। आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत सिथल गांव में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आयुर्वेद पद्धति से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं, घरेलू उपचारों और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. अभयसिंह मालीवाड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि बदलती जीवनशैली और खान-पान की गलत आदतों के कारण कई प्रकार की बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से किशोरियों में रक्ताल्पता (खून की कमी) की समस्या पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इससे बचाव के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक और अन्य ताजी सब्जियों का नियमित सेवन करना चाहिए। साथ ही सब्जियों को अच्छी तरह धोकर उपयोग में लेने की भी सलाह दी। उन्होंने बताया कि सामान्य बीमारियों में कई घरेलू उपचार भी लाभकारी होते हैं। सोंठ, हल्दी, जीरा और सौंफ जैसी आयुर्वेदिक औषधीय सामग्री का नियमित और संतुलित सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इसके अलावा मौसम परिवर्तन के समय होने वाली मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए पानी को उबालकर पीने की आदत अपनाने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। चिकित्साधिकारी ने बताया कि तंबाकू का अत्यधिक सेवन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है, इसलिए इससे दूर रहना चाहिए। साथ ही विद्यार्थियों को अपने परिवार और समाज में भी लोगों को तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया और तंबाकू मुक्त ग्राम बनाने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने तथा विभिन्न रोगों की स्थिति में नजदीकी आयुर्वेद केंद्रों पर परामर्श लेकर आयुर्वेदिक उपचार का लाभ लेने के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ आयुर्वेद कंपाउंडर नटवरसिंह पगी, योग प्रशिक्षक चिराग पाटीदार, आयुष मित्र ज्योति डामोर एवं खेमराज रोत सहित विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर विद्यार्थियों में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया।

2 hrs ago
user_Gunwant kalal
Gunwant kalal
Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिथल में विद्यार्थियों को आयुर्वेद स्वास्थ्य सेवाओं की दी जानकारी सीमलवाड़ा। आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत सिथल गांव में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आयुर्वेद पद्धति से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं, घरेलू उपचारों और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. अभयसिंह मालीवाड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि बदलती जीवनशैली और खान-पान की गलत आदतों के कारण कई प्रकार की बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से किशोरियों में रक्ताल्पता (खून की कमी) की समस्या पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इससे बचाव के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक और अन्य ताजी सब्जियों का नियमित सेवन करना चाहिए। साथ ही सब्जियों को अच्छी तरह धोकर उपयोग में लेने की भी सलाह दी। उन्होंने बताया कि सामान्य बीमारियों में कई घरेलू उपचार भी लाभकारी होते हैं। सोंठ, हल्दी, जीरा और सौंफ जैसी आयुर्वेदिक औषधीय सामग्री का नियमित और संतुलित सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इसके अलावा मौसम परिवर्तन के समय होने वाली मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए पानी को उबालकर पीने की आदत अपनाने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। चिकित्साधिकारी ने बताया कि तंबाकू का अत्यधिक सेवन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है, इसलिए इससे दूर रहना चाहिए। साथ ही विद्यार्थियों को अपने परिवार और समाज में भी लोगों को तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया और तंबाकू मुक्त ग्राम बनाने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने तथा विभिन्न रोगों की स्थिति में नजदीकी आयुर्वेद केंद्रों पर परामर्श लेकर आयुर्वेदिक उपचार का लाभ लेने के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ आयुर्वेद कंपाउंडर नटवरसिंह पगी, योग प्रशिक्षक चिराग पाटीदार, आयुष मित्र ज्योति डामोर एवं खेमराज रोत सहित विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर विद्यार्थियों में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 72 घंटे में DST की तीसरी बड़ी स्ट्राइक, NH-48 पर कबाड़ के नीचे छिपी अवैध शराब बरामद, राजसमंद और भीलवाड़ा के दो तस्कर गिरफ्तार डूंगरपुर जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विशेष टीम ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने मात्र 72 घंटों के भीतर शराब तस्करी के विरुद्ध अपनी तीसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए नेशनल हाईवे 48 पर अवैध अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने इस मामले में राजसमंद और भीलवाड़ा निवासी दो तस्करों को दबोचकर तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया है। - मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल प्राप्त जानकारी के अनुसार, DST टीम को मुखबिर के जरिए गुप्त सूचना मिली थी कि बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र से दिन के उजाले में एक टेंपो के जरिए अवैध शराब गुजरात सीमा पार करवाई जाने वाली है। इस सूचना पर एसपी के सुपरविजन में टीम ने NH-48 पर सघन निगरानी शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध तीन पहिया टेंपो आता हुआ दिखाई दिया। जब पुलिस टीम ने उसे रोककर चालक से पूछताछ की, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। संदेह होने पर जब वाहन की तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। - कबाड़ की आड़ में रची थी साजिश तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए शराब की पेटियों को 'स्क्रैप' (कबाड़) के नीचे बड़ी ही चालाकी से छिपा रखा था। पूरी जांच करने पर कबाड़ के नीचे से अवैध अंग्रेजी शराब के 35 कार्टन बरामद हुए, जिनकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से अभियुक्त नानू (पुत्र पोखर गुर्जर, निवासी राजसमंद) और मुकेश (पुत्र कैलाश नाथ जोगी, निवासी भीलवाड़ा) को गिरफ्तार कर लिया है। - आमजन से सहयोग की अपील इस सफल कार्रवाई में DST टीम के मोहनपाल सिंह, मगन, आशीष, जितेन्द्र, गौरव और थाना बिछीवाड़ा से नर सिंह की मुख्य भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। साथ ही, पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की सूचना 'तीसरी आंख' मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर 8690180022 पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
    1
    72 घंटे में DST की तीसरी बड़ी स्ट्राइक, NH-48 पर कबाड़ के नीचे छिपी अवैध शराब बरामद, राजसमंद और भीलवाड़ा के दो तस्कर गिरफ्तार
डूंगरपुर जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विशेष टीम ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने मात्र 72 घंटों के भीतर शराब तस्करी के विरुद्ध अपनी तीसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए नेशनल हाईवे 48 पर अवैध अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने इस मामले में राजसमंद और भीलवाड़ा निवासी दो तस्करों को दबोचकर तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया है।
- मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, DST टीम को मुखबिर के जरिए गुप्त सूचना मिली थी कि बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र से दिन के उजाले में एक टेंपो के जरिए अवैध शराब गुजरात सीमा पार करवाई जाने वाली है। इस सूचना पर एसपी के सुपरविजन में टीम ने NH-48 पर सघन निगरानी शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध तीन पहिया टेंपो आता हुआ दिखाई दिया। जब पुलिस टीम ने उसे रोककर चालक से पूछताछ की, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। संदेह होने पर जब वाहन की तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए।
- कबाड़ की आड़ में रची थी साजिश
तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए शराब की पेटियों को 'स्क्रैप' (कबाड़) के नीचे बड़ी ही चालाकी से छिपा रखा था। पूरी जांच करने पर कबाड़ के नीचे से अवैध अंग्रेजी शराब के 35 कार्टन बरामद हुए, जिनकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से अभियुक्त नानू (पुत्र पोखर गुर्जर, निवासी राजसमंद) और मुकेश (पुत्र कैलाश नाथ जोगी, निवासी भीलवाड़ा) को गिरफ्तार कर लिया है।
- आमजन से सहयोग की अपील
इस सफल कार्रवाई में DST टीम के मोहनपाल सिंह, मगन, आशीष, जितेन्द्र, गौरव और थाना बिछीवाड़ा से नर सिंह की मुख्य भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। साथ ही, पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की सूचना 'तीसरी आंख' मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर 8690180022 पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
    user_Santosh vyas
    Santosh vyas
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 72 घंटे में तीसरी बार शराब तस्करों के मंसूबे नाकाम, 2.50 लाख की अवैध शराब बरामद ​डूंगरपुर जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में जिला विशेष टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए मात्र 72 घंटों के भीतर तीसरी बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-48 पर नाकेबंदी के दौरान टीम ने एक संदिग्ध तीन पहिया टेंपो को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में ऊपर रखे कबाड़ (स्क्रैप) के नीचे छिपे हुए अवैध अंग्रेजी शराब के 35 कार्टन बरामद हुए, जिनकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। ​कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी के आरोप में नानू (निवासी राजसमंद) और मुकेश (निवासी भीलवाड़ा) को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया है। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए कबाड़ की आड़ में शराब छिपा रखी थी, लेकिन DST टीम की मुस्तैदी ने उनके मंसूबों को विफल कर दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और आमजन 'तीसरी आंख' हेल्पलाइन नंबर 8690180022 पर गोपनीय रूप से अवैध गतिविधियों की सूचना दे सकते हैं।
    1
    डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 72 घंटे में तीसरी बार शराब तस्करों के मंसूबे नाकाम, 2.50 लाख की अवैध शराब बरामद
​डूंगरपुर जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में जिला विशेष टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए मात्र 72 घंटों के भीतर तीसरी बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-48 पर नाकेबंदी के दौरान टीम ने एक संदिग्ध तीन पहिया टेंपो को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में ऊपर रखे कबाड़ (स्क्रैप) के नीचे छिपे हुए अवैध अंग्रेजी शराब के 35 कार्टन बरामद हुए, जिनकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
​कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी के आरोप में नानू (निवासी राजसमंद) और मुकेश (निवासी भीलवाड़ा) को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया है। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए कबाड़ की आड़ में शराब छिपा रखी थी, लेकिन DST टीम की मुस्तैदी ने उनके मंसूबों को विफल कर दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और आमजन 'तीसरी आंख' हेल्पलाइन नंबर 8690180022 पर गोपनीय रूप से अवैध गतिविधियों की सूचना दे सकते हैं।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • डूंगरपुर। जिला क्रिकेट संघ द्वारा अप्रैल में आयोजित होने वाली डूंगरपुर प्रीमियर लीग (DPL) सीजन-3 के थीम सॉन्ग का शुभारम्भ बेणेश्वर धाम में किया गया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी मौजूद रहे। जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुशील जैन ने बताया कि DPL सीज़न-3 के आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। थीम सॉन्ग का शुभारम्भ भाजपा के संगठन जिला प्रभारी डॉ. जोगेंद्र राजपुरोहित, पूर्व मंत्री कनकमल कटारा, जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, प्रदेश उपाध्यक्ष हकरु भाई, पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, भीमा भाई, बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष पुजीलाल गायरी, विधायक प्रत्याशी बशीलाल कटारा, जिला महामंत्री पंकज जैन और सुरमाल परमार ने किया। सचिव सुशील जैन ने यह भी बताया कि DPL का आयोजन इस वर्ष भी रात्रिकालीन प्रारूप में T-20 फॉर्मेट में होगा। प्रतियोगिता में 8 पुरुष टीमों के साथ-साथ पहली बार 4 महिला टीमों को भी शामिल किया गया है। लीग में IPL, राष्ट्रीय और राज्य स्तर के खिलाड़ी भी भाग लेंगे। कार्यक्रम में जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय, जावेद खान और शाहिद शिन्धी भी मौजूद रहे। अंत में सचिव सुशील जैन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई।
    1
    डूंगरपुर। जिला क्रिकेट संघ द्वारा अप्रैल में आयोजित होने वाली डूंगरपुर प्रीमियर लीग (DPL) सीजन-3 के थीम सॉन्ग का शुभारम्भ बेणेश्वर धाम में किया गया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी मौजूद रहे। जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुशील जैन ने बताया कि DPL सीज़न-3 के आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। थीम सॉन्ग का शुभारम्भ भाजपा के संगठन जिला प्रभारी डॉ. जोगेंद्र राजपुरोहित, पूर्व मंत्री कनकमल कटारा, जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, प्रदेश उपाध्यक्ष हकरु भाई, पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, भीमा भाई, बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष पुजीलाल गायरी, विधायक प्रत्याशी बशीलाल कटारा, जिला महामंत्री पंकज जैन और सुरमाल परमार ने किया। सचिव सुशील जैन ने यह भी बताया कि DPL का आयोजन इस वर्ष भी रात्रिकालीन प्रारूप में T-20 फॉर्मेट में होगा। प्रतियोगिता में 8 पुरुष टीमों के साथ-साथ पहली बार 4 महिला टीमों को भी शामिल किया गया है। लीग में IPL, राष्ट्रीय और राज्य स्तर के खिलाड़ी भी भाग लेंगे। कार्यक्रम में जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय, जावेद खान और शाहिद शिन्धी भी मौजूद रहे। अंत में सचिव सुशील जैन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • अगरपूरा बांसवाड़ा में श्री दशा माता स्थित मंदिर पर महा आरती का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं की हुई भीड़
    1
    अगरपूरा बांसवाड़ा में श्री दशा माता स्थित मंदिर पर महा आरती का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं की हुई भीड़
    user_Ajay kumar Pandit
    Ajay kumar Pandit
    Photographer Banswara, Rajasthan•
    12 hrs ago
  • वीडियो पूरा देखिए और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें
    1
    वीडियो पूरा देखिए और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें
    user_Ramlal R damor
    Ramlal R damor
    Video Creator बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के टोडी कालू गांव में होली के दिन कुएं में मिली अज्ञात लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आपसी रंजिश के चलते युवक की तलवार से हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा दो नाबालिगों को डिटेन किया गया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी के सुपरविजन तथा पुलिस उप अधीक्षक महिपाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थानाधिकारी धनपत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड का पर्दाफाश किया। जानकारी के अनुसार 04 मार्च 2026 को टोडी कालू गांव के ग्रामीणों ने पुलिस थाना सज्जनगढ़ को सूचना दी कि गांव के एक कुएं में अज्ञात शव पानी में तैर रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों व एसडीआरएफ की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकलवाकर एमजी अस्पताल बांसवाड़ा की मोर्चरी में रखवाया। अज्ञात शव की पहचान के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए गए तथा 08 मार्च 2026 को पोस्टमार्टम के बाद नगर परिषद की सहायता से अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाद में 10 मार्च 2026 को बेडाऊ धुलिया निवासी नरेश डामोर ने सोशल मीडिया पर प्रसारित फोटो देखकर शव की पहचान अपने भाई रकम डामोर पुत्र कमजी डामोर के रूप में की। उन्होंने बताया कि उनका भाई 25 फरवरी 2026 को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। इस पर थाना सज्जनगढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध ललित भूरिया निवासी टोडी कालू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि मृतक रकम डामोर और आरोपी के बीच पुरानी रंजिश थी। करीब दो माह पहले मृतक द्वारा एक नाबालिग के घर से मुर्गे चोरी करने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते 25 फरवरी को आरोपी ललित भूरिया और दो नाबालिगों ने रकम डामोर को सुनसान स्थान पर ले जाकर मारपीट की तथा तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में उसे बेहोशी की हालत में पास के कुएं में डाल दिया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले में ललित पुत्र तोलजी भूरिया उम्र 19 वर्ष निवासी टोडी कालू को गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना में शामिल दो नाबालिगों को डिटेन किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है। अज्ञात शव की पहचान के लिए थाना सज्जनगढ़ द्वारा सोशल मीडिया का उपयोग किया गया, जिसके माध्यम से इस हत्याकांड का खुलासा संभव हो पाया।
    1
    सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के टोडी कालू गांव में होली के दिन कुएं में मिली अज्ञात लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आपसी रंजिश के चलते युवक की तलवार से हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा दो नाबालिगों को डिटेन किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी के सुपरविजन तथा पुलिस उप अधीक्षक महिपाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थानाधिकारी धनपत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड का पर्दाफाश किया।
जानकारी के अनुसार 04 मार्च 2026 को टोडी कालू गांव के ग्रामीणों ने पुलिस थाना सज्जनगढ़ को सूचना दी कि गांव के एक कुएं में अज्ञात शव पानी में तैर रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों व एसडीआरएफ की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकलवाकर एमजी अस्पताल बांसवाड़ा की मोर्चरी में रखवाया। अज्ञात शव की पहचान के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए गए तथा 08 मार्च 2026 को पोस्टमार्टम के बाद नगर परिषद की सहायता से अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बाद में 10 मार्च 2026 को बेडाऊ धुलिया निवासी नरेश डामोर ने सोशल मीडिया पर प्रसारित फोटो देखकर शव की पहचान अपने भाई रकम डामोर पुत्र कमजी डामोर के रूप में की। उन्होंने बताया कि उनका भाई 25 फरवरी 2026 को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। इस पर थाना सज्जनगढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध ललित भूरिया निवासी टोडी कालू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि मृतक रकम डामोर और आरोपी के बीच पुरानी रंजिश थी। करीब दो माह पहले मृतक द्वारा एक नाबालिग के घर से मुर्गे चोरी करने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते 25 फरवरी को आरोपी ललित भूरिया और दो नाबालिगों ने रकम डामोर को सुनसान स्थान पर ले जाकर मारपीट की तथा तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में उसे बेहोशी की हालत में पास के कुएं में डाल दिया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले में ललित पुत्र तोलजी भूरिया उम्र 19 वर्ष निवासी टोडी कालू को गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना में शामिल दो नाबालिगों को डिटेन किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है।
अज्ञात शव की पहचान के लिए थाना सज्जनगढ़ द्वारा सोशल मीडिया का उपयोग किया गया, जिसके माध्यम से इस हत्याकांड का खुलासा संभव हो पाया।
    user_वागड़ न्यूज नेटवर्क
    वागड़ न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • खाई में कूदी कार, अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी हुआ रफूचक्कर डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चितरी थाना पुलिस ने बीती रात एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी और पीछा करने के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब और वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई जा रही है। - फिल्मी अंदाज में हुआ पीछा घटनाक्रम के अनुसार बीती रात को चितरी थानाधिकारी रतनलाल जटिया के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बड़गी भेमई रोड की तरफ से एक कार में अवैध शराब ले जाई जा रही है। पुलिस टीम ने जब बड़गी भेमई रोड पर संदेहास्पद स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगा। पुलिस ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए उसका पीछा किया। - खाई में कूदी कार, आरोपी हुआ रफूचक्कर पुलिस को पीछे आता देख तस्कर ने अपनी जान और माल जोखिम में डालते हुए हाथी घाटी भेमई के पास कार को सड़क से नीचे उतारकर एक गड्ढे में कुदा दिया। तेज रफ्तार होने के कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस जब तक कार के करीब पहुंचती, तब तक चालक रात के घने अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा। - 35 कार्टूनों में भरी थी ब्रांडेड शराब जब पुलिस ने लावारिस हालत में मिली कार की तलाशी ली, तो उसमें खाकी रंग के 35 कार्टून बरामद हुए। इन कार्टूनों में अलग-अलग ब्रांड की कीमती अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। बरामद की गई शराब का विवरण इस प्रकार है: किंगफिशर टीन बियर: 384 केन ग्लोबस ग्रीन व्हिस्की: 480 पव्वे व्हाइट लेस वोडका: 240 पव्वे मैजिक मोमेंट वोडका: 96 पव्वे रॉयल स्टैग व्हिस्की: 96 पव्वे - आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज पुलिस ने बिना लाइसेंस और अवैध परिवहन के जुर्म में आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शराब और वाहन को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी चालक की तलाश में जुटी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला और वृत्ताधिकारी सागवाड़ा रूपसिंह के निकट सुपरविजन में अंजाम दिया गया।
    1
    खाई में कूदी कार, अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी हुआ रफूचक्कर
डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चितरी थाना पुलिस ने बीती रात एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी और पीछा करने के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब और वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई जा रही है।
- फिल्मी अंदाज में हुआ पीछा
घटनाक्रम के अनुसार बीती रात को चितरी थानाधिकारी रतनलाल जटिया के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बड़गी भेमई रोड की तरफ से एक कार में अवैध शराब ले जाई जा रही है। पुलिस टीम ने जब बड़गी भेमई रोड पर संदेहास्पद स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगा। पुलिस ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए उसका पीछा किया।
- खाई में कूदी कार, आरोपी हुआ रफूचक्कर
पुलिस को पीछे आता देख तस्कर ने अपनी जान और माल जोखिम में डालते हुए हाथी घाटी भेमई के पास कार को सड़क से नीचे उतारकर एक गड्ढे में कुदा दिया। तेज रफ्तार होने के कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस जब तक कार के करीब पहुंचती, तब तक चालक रात के घने अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा।
- 35 कार्टूनों में भरी थी ब्रांडेड शराब
जब पुलिस ने लावारिस हालत में मिली कार की तलाशी ली, तो उसमें खाकी रंग के 35 कार्टून बरामद हुए। इन कार्टूनों में अलग-अलग ब्रांड की कीमती अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। बरामद की गई शराब का विवरण इस प्रकार है:
किंगफिशर टीन बियर: 384 केन
ग्लोबस ग्रीन व्हिस्की: 480 पव्वे
व्हाइट लेस वोडका: 240 पव्वे
मैजिक मोमेंट वोडका: 96 पव्वे
रॉयल स्टैग व्हिस्की: 96 पव्वे
- आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने बिना लाइसेंस और अवैध परिवहन के जुर्म में आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शराब और वाहन को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी चालक की तलाश में जुटी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला और वृत्ताधिकारी सागवाड़ा रूपसिंह के निकट सुपरविजन में अंजाम दिया गया।
    user_Santosh vyas
    Santosh vyas
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • डूंगरपुर जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशानुसार अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चितरी थाना पुलिस ने बीती रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। थानाधिकारी रतनलाल जटिया के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर बड़गी भेमई रोड पर एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को पीछे आता देख चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी और पीछा करने के दौरान हाथी घाटी भेमई के पास वाहन को सड़क से नीचे गड्ढे में कुदा दिया। कार क्षतिग्रस्त होने पर चालक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। ​पुलिस ने जब लावारिस कार की तलाशी ली, तो उसमें 35 कार्टूनों में भरी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त की गई शराब में किंगफिशर बियर के 384 केन, ग्लोबस ग्रीन व्हिस्की के 480 पव्वे, व्हाइट लेस वोडका के 240 पव्वे सहित मैजिक मोमेंट और रॉयल स्टैग के पव्वे शामिल हैं। पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर लिया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है। फिलहाल आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
    1
    डूंगरपुर जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशानुसार अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चितरी थाना पुलिस ने बीती रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। थानाधिकारी रतनलाल जटिया के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर बड़गी भेमई रोड पर एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को पीछे आता देख चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी और पीछा करने के दौरान हाथी घाटी भेमई के पास वाहन को सड़क से नीचे गड्ढे में कुदा दिया। कार क्षतिग्रस्त होने पर चालक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
​पुलिस ने जब लावारिस कार की तलाशी ली, तो उसमें 35 कार्टूनों में भरी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त की गई शराब में किंगफिशर बियर के 384 केन, ग्लोबस ग्रीन व्हिस्की के 480 पव्वे, व्हाइट लेस वोडका के 240 पव्वे सहित मैजिक मोमेंट और रॉयल स्टैग के पव्वे शामिल हैं। पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर लिया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है। फिलहाल आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • डूंगरपुर। बाइक लेकर अपने निजी काम से दूसरे गांव की ओर जा रहे युवक की बाइक को सामने की ओर से आ रही तेज रफ्तार चौपहिया वाहन की टक्कर लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रैफर किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के सालमपुरा गेजी निवासी लक्ष्य पिता नाथूलाल साद अपनी बाइक लेकर पास ही के गांव रेंटा की ओर निजी काम से जा रहे था। तभी रेंटा गांव की ओर से आ रही सवारियों से भरी तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी। जिस पर युवक बाइक सहित नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस पर उसे निजी वहां से जिला अस्पताल लाया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रैफर किया गया। वही युवक का पांव भी फ्रैक्चर हो गया है।।
    1
    डूंगरपुर। बाइक लेकर अपने निजी काम से दूसरे गांव की ओर जा रहे युवक की बाइक को सामने की ओर से आ रही तेज रफ्तार चौपहिया वाहन की टक्कर लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रैफर किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के सालमपुरा गेजी निवासी लक्ष्य पिता नाथूलाल साद अपनी बाइक लेकर पास ही के गांव रेंटा की ओर निजी काम से जा रहे था। तभी रेंटा गांव की ओर से आ रही सवारियों से भरी तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी। जिस पर युवक बाइक सहित नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस पर उसे निजी वहां से जिला अस्पताल लाया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रैफर किया गया। वही युवक का पांव भी फ्रैक्चर हो गया है।।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.