सवारियों से भरी चौपहिया वाहन ने युवक को मारी टक्कर, पैर हुआ फ्रैक्चर डूंगरपुर। बाइक लेकर अपने निजी काम से दूसरे गांव की ओर जा रहे युवक की बाइक को सामने की ओर से आ रही तेज रफ्तार चौपहिया वाहन की टक्कर लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रैफर किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के सालमपुरा गेजी निवासी लक्ष्य पिता नाथूलाल साद अपनी बाइक लेकर पास ही के गांव रेंटा की ओर निजी काम से जा रहे था। तभी रेंटा गांव की ओर से आ रही सवारियों से भरी तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी। जिस पर युवक बाइक सहित नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस पर उसे निजी वहां से जिला अस्पताल लाया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रैफर किया गया। वही युवक का पांव भी फ्रैक्चर हो गया है।।
सवारियों से भरी चौपहिया वाहन ने युवक को मारी टक्कर, पैर हुआ फ्रैक्चर डूंगरपुर। बाइक लेकर अपने निजी काम से दूसरे गांव की ओर जा रहे युवक की बाइक को सामने की ओर से आ रही तेज रफ्तार चौपहिया वाहन की टक्कर लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रैफर किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के सालमपुरा गेजी निवासी लक्ष्य पिता नाथूलाल साद अपनी बाइक लेकर पास ही के गांव रेंटा की ओर निजी काम से जा रहे था। तभी रेंटा गांव की ओर से आ रही सवारियों से भरी तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी। जिस पर युवक बाइक सहित नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस पर उसे निजी वहां से जिला अस्पताल लाया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रैफर किया गया। वही युवक का पांव भी फ्रैक्चर हो गया है।।
- नई दिल्ली/बांसवाड़ा। संसद के बजट सत्र के दौरान बांसवाड़ा-डूंगरपुर क्षेत्र की समस्याओं का मुद्दा गरमाया रहा। 13 मार्च 2026 को केंद्रीय पूरक बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत की बातों को गंभीरता से लेने का भरोसा दिलाया। वित्त मंत्री ने सदन में स्पष्ट रूप से कहा कि सांसद रोत ने अपने क्षेत्र की अनदेखी को लेकर जो व्यथा व्यक्त की है, उसे सरकार प्राथमिकता देगी और क्षेत्र के लंबित कार्यों को हर हाल में पूरा किया जाएगा। हालांकि, वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए विकास के आंकड़ों और धरातल की सच्चाई के बीच एक बड़ा विरोधाभास भी सामने आया है। - जल जीवन मिशन: पाइपलाइन बिछी पर प्यास बरकरार वित्त मंत्री ने सदन में दावा किया कि जल जीवन मिशन के तहत जिले में 1.47 लाख ग्रामीण घरों तक नल कनेक्शन पहुँचाए गए हैं, जो 2019 की तुलना में दस गुना अधिक है। लेकिन स्थानीय रिपोर्ट और ग्रामीणों का अनुभव इन दावों को पूरी तरह नकार रहा है। हकीकत यह है कि पूरे बांसवाड़ा-डूंगरपुर क्षेत्र में पाइपलाइन तो बिछा दी गई है, लेकिन आज तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई। स्थिति यह है कि मिशन के नाम पर अधिकारी वाहवाही लूट रहे हैं, जबकि सड़कों को खोदकर बदहाल छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों को आज भी अपनी प्यास बुझाने के लिए 1 से 2 किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। - आवास योजना: भ्रष्टाचार और अपात्रों की चांदी प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भी सरकार ने 95.4 प्रतिशत कवरेज का दावा करते हुए 2.19 लाख घरों को आवास देने की बात कही। इसके विपरीत, क्षेत्र के वास्तविक पात्र लोगों का आरोप है कि उनकी फाइलें या तो पेंडिंग में डाल दी गई हैं या बिना किसी ठोस कारण के रिजेक्ट कर दी गई हैं। भ्रष्टाचार के चलते कई जगहों पर जरूरतमंदों के बजाय प्रभावशाली और संपन्न लोगों को योजना का लाभ पहुँचाया जा रहा है। इसी तरह, तीन लाख से अधिक शौचालयों और 847 सैनिटरी कॉम्प्लेक्स के निर्माण के सरकारी आंकड़ों पर भी जमीनी स्तर पर सवालिया निशान लग रहे हैं। - सांसद रोत की सक्रियता से बैकफुट पर सरकार बांसवाड़ा-डूंगरपुर के सांसद राजकुमार रोत ने संसद में जिस प्रखरता के साथ क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं की कमी और सरकारी तंत्र की विफलता को उठाया, उसी का परिणाम है कि वित्त मंत्री को खुद खड़े होकर जवाब देना पड़ा। रोत ने स्पष्ट किया कि केवल कागजों पर आंकड़े गिनाने से आदिवासियों का कल्याण नहीं होगा, बल्कि योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। अब देखना यह होगा कि वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद क्या वाकई में प्रशासन कुंभकर्णी नींद से जागेगा या विकास के ये दावे केवल चुनावी और संसदीय भाषणों तक ही सीमित रहेंगे।1
- नई दिल्ली/बांसवाड़ा। संसद में केंद्रीय पूरक बजट पर चर्चा के दौरान आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने का आश्वासन दिया। वित्त मंत्री ने सदन में दावा किया कि जल जीवन मिशन के तहत 1.47 लाख घरों में नल कनेक्शन और पीएम आवास योजना में 2.19 लाख घर देकर 95.4% लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। हालांकि, धरातल पर स्थिति इसके उलट नजर आ रही है। क्षेत्रीय रिपोर्ट के अनुसार, जल जीवन मिशन के नाम पर केवल पाइपलाइन बिछाकर सड़कें खोद दी गई हैं, लेकिन गांवों में आज भी पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई है। ग्रामीण अब भी 2 किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। वहीं, पीएम आवास योजना में वास्तविक पात्रों की फाइलें पेंडिंग रखकर भ्रष्टाचार के जरिए अपात्रों को लाभ पहुँचाने के आरोप लग रहे हैं। सांसद राजकुमार रोत द्वारा पुरजोर तरीके से उठाए गए इन मुद्दों के बाद अब सरकारी आंकड़ों और जमीनी सच्चाई के बीच के इस बड़े अंतर पर सवाल खड़े हो गए हैं।1
- डूंगरपुर। जिला क्रिकेट संघ द्वारा अप्रैल में आयोजित होने वाली डूंगरपुर प्रीमियर लीग (DPL) सीजन-3 के थीम सॉन्ग का शुभारम्भ बेणेश्वर धाम में किया गया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी मौजूद रहे। जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुशील जैन ने बताया कि DPL सीज़न-3 के आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। थीम सॉन्ग का शुभारम्भ भाजपा के संगठन जिला प्रभारी डॉ. जोगेंद्र राजपुरोहित, पूर्व मंत्री कनकमल कटारा, जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, प्रदेश उपाध्यक्ष हकरु भाई, पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, भीमा भाई, बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष पुजीलाल गायरी, विधायक प्रत्याशी बशीलाल कटारा, जिला महामंत्री पंकज जैन और सुरमाल परमार ने किया। सचिव सुशील जैन ने यह भी बताया कि DPL का आयोजन इस वर्ष भी रात्रिकालीन प्रारूप में T-20 फॉर्मेट में होगा। प्रतियोगिता में 8 पुरुष टीमों के साथ-साथ पहली बार 4 महिला टीमों को भी शामिल किया गया है। लीग में IPL, राष्ट्रीय और राज्य स्तर के खिलाड़ी भी भाग लेंगे। कार्यक्रम में जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय, जावेद खान और शाहिद शिन्धी भी मौजूद रहे। अंत में सचिव सुशील जैन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई।1
- सीमलवाड़ा। शांतिनाथ दिगंबर जैन समाज पीठ के तत्वावधान में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जन्मजयंती बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल भगवान का पंचामृत अभिषेक से हुई। इसके पश्चात विधि-विधान के साथ भगवान आदिनाथ की पूजा-अर्चना की गई, जिसमें समाज के अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। सुबह में भगवान आदिनाथ का भव्य जुलूस निकाला गया, जो गांव के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरा। जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भगवान पर फूल एवं अक्षत की वर्षा कर श्रीफल चढ़ा कर भक्ति भाव प्रकट किया गया तथा जगह-जगह श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। शाम के समय भक्ताम्बर स्तोत्र के 48 काव्यों के साथ दीप प्रज्वलित कर विशेष पूजन किया गया तथा भगवान श्रीजी की भव्य आरती उतारी गई। इसके पश्चात भगवान आदिनाथ का पालना झुलाने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समाज के अध्यक्ष विमलचंद्र कोठारी ने बताया कि भगवान आदिनाथ की जन्मजयंती को लेकर समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रमों का आयोजन पूरे धार्मिक वातावरण के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज के समस्त महिला-पुरुष, युवा-युवतियां एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।4
- आसपुर: गामड़ा ब्राह्मणिया गांव में एक ट्रांसफार्मर के पास अचानक आग लग गई। ग्रामीणों और विद्युत विभाग के कर्मचारियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से इस आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। गांव के एक मोहल्ले में लगे ट्रांसफार्मर के नीचे खाद, कचरा और लकड़ियों का ढेर जमा था। आशंका जताई जा रही है कि ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी इस ढेर पर गिरी, जिससे आग भड़क उठी। आग लगते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी और ट्रांसफार्मर तक पहुंचने का खतरा पैदा हो गया। यदि आग ट्रांसफार्मर तक पहुंच जाती, तो उसमें विस्फोट होने की आशंका थी, जिससे आसपास की बस्ती को भारी नुकसान हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया और उसे ट्रांसफार्मर तक पहुंचने से पहले ही बुझा दिया गया। आग बुझने के बाद मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली कर्मियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे ट्रांसफार्मर के आसपास कचरा या झाड़ियां जमा न करें ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।1
- सैलाना में तलवारबाजी: दो युवकों की मौत, बीच-बचाव करने वाला दुकानदार गंभीर घायल1
- जय हिन्द जय संविधान जय किसान जय भील जय जोहार जय भारत जय बिरसा#_1
- 72 घंटे में DST की तीसरी बड़ी स्ट्राइक, NH-48 पर कबाड़ के नीचे छिपी अवैध शराब बरामद, राजसमंद और भीलवाड़ा के दो तस्कर गिरफ्तार डूंगरपुर जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विशेष टीम ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने मात्र 72 घंटों के भीतर शराब तस्करी के विरुद्ध अपनी तीसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए नेशनल हाईवे 48 पर अवैध अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने इस मामले में राजसमंद और भीलवाड़ा निवासी दो तस्करों को दबोचकर तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया है। - मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल प्राप्त जानकारी के अनुसार, DST टीम को मुखबिर के जरिए गुप्त सूचना मिली थी कि बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र से दिन के उजाले में एक टेंपो के जरिए अवैध शराब गुजरात सीमा पार करवाई जाने वाली है। इस सूचना पर एसपी के सुपरविजन में टीम ने NH-48 पर सघन निगरानी शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध तीन पहिया टेंपो आता हुआ दिखाई दिया। जब पुलिस टीम ने उसे रोककर चालक से पूछताछ की, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। संदेह होने पर जब वाहन की तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। - कबाड़ की आड़ में रची थी साजिश तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए शराब की पेटियों को 'स्क्रैप' (कबाड़) के नीचे बड़ी ही चालाकी से छिपा रखा था। पूरी जांच करने पर कबाड़ के नीचे से अवैध अंग्रेजी शराब के 35 कार्टन बरामद हुए, जिनकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से अभियुक्त नानू (पुत्र पोखर गुर्जर, निवासी राजसमंद) और मुकेश (पुत्र कैलाश नाथ जोगी, निवासी भीलवाड़ा) को गिरफ्तार कर लिया है। - आमजन से सहयोग की अपील इस सफल कार्रवाई में DST टीम के मोहनपाल सिंह, मगन, आशीष, जितेन्द्र, गौरव और थाना बिछीवाड़ा से नर सिंह की मुख्य भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। साथ ही, पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की सूचना 'तीसरी आंख' मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर 8690180022 पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।1