पीठ में भगवान आदिनाथ जन्मजयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सीमलवाड़ा। शांतिनाथ दिगंबर जैन समाज पीठ के तत्वावधान में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जन्मजयंती बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल भगवान का पंचामृत अभिषेक से हुई। इसके पश्चात विधि-विधान के साथ भगवान आदिनाथ की पूजा-अर्चना की गई, जिसमें समाज के अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। सुबह में भगवान आदिनाथ का भव्य जुलूस निकाला गया, जो गांव के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरा। जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भगवान पर फूल एवं अक्षत की वर्षा कर श्रीफल चढ़ा कर भक्ति भाव प्रकट किया गया तथा जगह-जगह श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। शाम के समय भक्ताम्बर स्तोत्र के 48 काव्यों के साथ दीप प्रज्वलित कर विशेष पूजन किया गया तथा भगवान श्रीजी की भव्य आरती उतारी गई। इसके पश्चात भगवान आदिनाथ का पालना झुलाने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समाज के अध्यक्ष विमलचंद्र कोठारी ने बताया कि भगवान आदिनाथ की जन्मजयंती को लेकर समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रमों का आयोजन पूरे धार्मिक वातावरण के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज के समस्त महिला-पुरुष, युवा-युवतियां एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
पीठ में भगवान आदिनाथ जन्मजयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सीमलवाड़ा। शांतिनाथ दिगंबर जैन समाज पीठ के तत्वावधान में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जन्मजयंती बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल भगवान का पंचामृत अभिषेक से हुई। इसके पश्चात विधि-विधान के साथ भगवान आदिनाथ की पूजा-अर्चना
की गई, जिसमें समाज के अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। सुबह में भगवान आदिनाथ का भव्य जुलूस निकाला गया, जो गांव के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरा। जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भगवान पर फूल एवं अक्षत की वर्षा कर श्रीफल चढ़ा कर भक्ति भाव प्रकट किया गया तथा
जगह-जगह श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। शाम के समय भक्ताम्बर स्तोत्र के 48 काव्यों के साथ दीप प्रज्वलित कर विशेष पूजन किया गया तथा भगवान श्रीजी की भव्य आरती उतारी गई। इसके पश्चात भगवान आदिनाथ का पालना झुलाने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग
लिया। समाज के अध्यक्ष विमलचंद्र कोठारी ने बताया कि भगवान आदिनाथ की जन्मजयंती को लेकर समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रमों का आयोजन पूरे धार्मिक वातावरण के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज के समस्त महिला-पुरुष, युवा-युवतियां एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
- डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 72 घंटे में तीसरी बार शराब तस्करों के मंसूबे नाकाम, 2.50 लाख की अवैध शराब बरामद डूंगरपुर जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में जिला विशेष टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए मात्र 72 घंटों के भीतर तीसरी बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-48 पर नाकेबंदी के दौरान टीम ने एक संदिग्ध तीन पहिया टेंपो को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में ऊपर रखे कबाड़ (स्क्रैप) के नीचे छिपे हुए अवैध अंग्रेजी शराब के 35 कार्टन बरामद हुए, जिनकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी के आरोप में नानू (निवासी राजसमंद) और मुकेश (निवासी भीलवाड़ा) को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया है। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए कबाड़ की आड़ में शराब छिपा रखी थी, लेकिन DST टीम की मुस्तैदी ने उनके मंसूबों को विफल कर दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और आमजन 'तीसरी आंख' हेल्पलाइन नंबर 8690180022 पर गोपनीय रूप से अवैध गतिविधियों की सूचना दे सकते हैं।1
- डूंगरपुर। बाइक लेकर अपने निजी काम से दूसरे गांव की ओर जा रहे युवक की बाइक को सामने की ओर से आ रही तेज रफ्तार चौपहिया वाहन की टक्कर लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रैफर किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के सालमपुरा गेजी निवासी लक्ष्य पिता नाथूलाल साद अपनी बाइक लेकर पास ही के गांव रेंटा की ओर निजी काम से जा रहे था। तभी रेंटा गांव की ओर से आ रही सवारियों से भरी तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी। जिस पर युवक बाइक सहित नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस पर उसे निजी वहां से जिला अस्पताल लाया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रैफर किया गया। वही युवक का पांव भी फ्रैक्चर हो गया है।।1
- वीडियो पूरा देखिए और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें1
- सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के टोडी कालू गांव में होली के दिन कुएं में मिली अज्ञात लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आपसी रंजिश के चलते युवक की तलवार से हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा दो नाबालिगों को डिटेन किया गया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी के सुपरविजन तथा पुलिस उप अधीक्षक महिपाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थानाधिकारी धनपत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड का पर्दाफाश किया। जानकारी के अनुसार 04 मार्च 2026 को टोडी कालू गांव के ग्रामीणों ने पुलिस थाना सज्जनगढ़ को सूचना दी कि गांव के एक कुएं में अज्ञात शव पानी में तैर रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों व एसडीआरएफ की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकलवाकर एमजी अस्पताल बांसवाड़ा की मोर्चरी में रखवाया। अज्ञात शव की पहचान के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए गए तथा 08 मार्च 2026 को पोस्टमार्टम के बाद नगर परिषद की सहायता से अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाद में 10 मार्च 2026 को बेडाऊ धुलिया निवासी नरेश डामोर ने सोशल मीडिया पर प्रसारित फोटो देखकर शव की पहचान अपने भाई रकम डामोर पुत्र कमजी डामोर के रूप में की। उन्होंने बताया कि उनका भाई 25 फरवरी 2026 को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। इस पर थाना सज्जनगढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध ललित भूरिया निवासी टोडी कालू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि मृतक रकम डामोर और आरोपी के बीच पुरानी रंजिश थी। करीब दो माह पहले मृतक द्वारा एक नाबालिग के घर से मुर्गे चोरी करने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते 25 फरवरी को आरोपी ललित भूरिया और दो नाबालिगों ने रकम डामोर को सुनसान स्थान पर ले जाकर मारपीट की तथा तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में उसे बेहोशी की हालत में पास के कुएं में डाल दिया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले में ललित पुत्र तोलजी भूरिया उम्र 19 वर्ष निवासी टोडी कालू को गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना में शामिल दो नाबालिगों को डिटेन किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है। अज्ञात शव की पहचान के लिए थाना सज्जनगढ़ द्वारा सोशल मीडिया का उपयोग किया गया, जिसके माध्यम से इस हत्याकांड का खुलासा संभव हो पाया।1
- पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या का आरोप, डेढ़ माह बाद भी नहीं हुई कारवाई बेचे गए डीजे का था विवाद में एसपी से न्याय की गुहार बांसवाड़ा जिले के आबापुरा थाना क्षेत्र के प्रवीण पिता हुमाजी ने सदर थाना क्षेत्र के कासली खोरा गांव निवासी हरीश ओर अरविंद को बेचे गए डीजे के बकाया राशि लेने गया परवीन के साथ पहले गाली गलौज फिर पिकअप से नीचे गिराया और ऊपर पिकअप चढ़ा दी बताया जा रहा है 5लाख 50 हजार रुपए बाकी लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आंबापुरा थाना क्षेत्र के केसरपुरा निवासी विधवा महिला राजु ने जिला पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर सदर थाना क्षेत्र के कांचलीखोरा निवासी हरिश मईडा उर्फ अरविंद और उसके साथियों पर उसके पति की हत्या का आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र के अनुसार 1 फरवरी 2026 की रात उसके पति प्रवीण निनामा ने हरिश मईडा को पहले बेची गई पिकअप और डीजे सिस्टम के बकाया 4 लाख रुपए मांगे थे। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर हरिश ने तेज गति से पिकअप चलाकर प्रवीण को टक्कर मारी और पहिया गर्दन पर चढ़ाकर कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पीड़िता का आरोप है कि ग्रामीणों के सामने समझौते का झांसा देकर रिपोर्ट दर्ज नहीं होने दी गई, लेकिन अब आरोपी रकम देने से इनकार कर रहे हैं। पीड़िता ने एसपी से निष्पक्ष जांच और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।1
- भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच 8/3/20261
- खाई में कूदी कार, अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी हुआ रफूचक्कर डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चितरी थाना पुलिस ने बीती रात एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी और पीछा करने के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब और वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई जा रही है। - फिल्मी अंदाज में हुआ पीछा घटनाक्रम के अनुसार बीती रात को चितरी थानाधिकारी रतनलाल जटिया के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बड़गी भेमई रोड की तरफ से एक कार में अवैध शराब ले जाई जा रही है। पुलिस टीम ने जब बड़गी भेमई रोड पर संदेहास्पद स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगा। पुलिस ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए उसका पीछा किया। - खाई में कूदी कार, आरोपी हुआ रफूचक्कर पुलिस को पीछे आता देख तस्कर ने अपनी जान और माल जोखिम में डालते हुए हाथी घाटी भेमई के पास कार को सड़क से नीचे उतारकर एक गड्ढे में कुदा दिया। तेज रफ्तार होने के कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस जब तक कार के करीब पहुंचती, तब तक चालक रात के घने अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा। - 35 कार्टूनों में भरी थी ब्रांडेड शराब जब पुलिस ने लावारिस हालत में मिली कार की तलाशी ली, तो उसमें खाकी रंग के 35 कार्टून बरामद हुए। इन कार्टूनों में अलग-अलग ब्रांड की कीमती अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। बरामद की गई शराब का विवरण इस प्रकार है: किंगफिशर टीन बियर: 384 केन ग्लोबस ग्रीन व्हिस्की: 480 पव्वे व्हाइट लेस वोडका: 240 पव्वे मैजिक मोमेंट वोडका: 96 पव्वे रॉयल स्टैग व्हिस्की: 96 पव्वे - आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज पुलिस ने बिना लाइसेंस और अवैध परिवहन के जुर्म में आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शराब और वाहन को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी चालक की तलाश में जुटी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला और वृत्ताधिकारी सागवाड़ा रूपसिंह के निकट सुपरविजन में अंजाम दिया गया।1
- डूंगरपुर जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशानुसार अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चितरी थाना पुलिस ने बीती रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। थानाधिकारी रतनलाल जटिया के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर बड़गी भेमई रोड पर एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को पीछे आता देख चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी और पीछा करने के दौरान हाथी घाटी भेमई के पास वाहन को सड़क से नीचे गड्ढे में कुदा दिया। कार क्षतिग्रस्त होने पर चालक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब लावारिस कार की तलाशी ली, तो उसमें 35 कार्टूनों में भरी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त की गई शराब में किंगफिशर बियर के 384 केन, ग्लोबस ग्रीन व्हिस्की के 480 पव्वे, व्हाइट लेस वोडका के 240 पव्वे सहित मैजिक मोमेंट और रॉयल स्टैग के पव्वे शामिल हैं। पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर लिया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है। फिलहाल आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।1
- डूंगरपुर। शादी कार्यक्रम भाग लेकर लौट रहे बाइक सवार 2 युवती सहित एक बाइक सवार को अन्य बाइक की टक्कर लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 की सहायता से जिला अस्पताल में लाया गया। सभी का उपचार चल रहा है। पाप जानकारी अनुसार जिले के बिलवा पंचेला झोथरी निवासी बुद्धदेव पिता भेमा परमार अपनी बहन धर्मिष्ठा ओर एक अन्य रिश्तेदार गेजी निवासी वसुंधरा पिता जीवाराम कटारा के साथ गलंदर शादी कार्यक्रम में भाग लेकर वापस अपने घर जा रहे थे। तभी लौटते समय रास्ते में गेजी घटा पर पाकरोन की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने बुद्धदेव की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों 108 से जिला एसपीटी लाया गया। जहा तीनो का उपचार चल रहा है।1