होली के दिन कुएं में मिली लाश का सनसनीखेज खुलासा, तलवार से हत्या कर शव कुएं में फेंका; एक आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग डिटेन सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के टोडी कालू गांव में होली के दिन कुएं में मिली अज्ञात लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आपसी रंजिश के चलते युवक की तलवार से हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा दो नाबालिगों को डिटेन किया गया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी के सुपरविजन तथा पुलिस उप अधीक्षक महिपाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थानाधिकारी धनपत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड का पर्दाफाश किया। जानकारी के अनुसार 04 मार्च 2026 को टोडी कालू गांव के ग्रामीणों ने पुलिस थाना सज्जनगढ़ को सूचना दी कि गांव के एक कुएं में अज्ञात शव पानी में तैर रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों व एसडीआरएफ की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकलवाकर एमजी अस्पताल बांसवाड़ा की मोर्चरी में रखवाया। अज्ञात शव की पहचान के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए गए तथा 08 मार्च 2026 को पोस्टमार्टम के बाद नगर परिषद की सहायता से अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाद में 10 मार्च 2026 को बेडाऊ धुलिया निवासी नरेश डामोर ने सोशल मीडिया पर प्रसारित फोटो देखकर शव की पहचान अपने भाई रकम डामोर पुत्र कमजी डामोर के रूप में की। उन्होंने बताया कि उनका भाई 25 फरवरी 2026 को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। इस पर थाना सज्जनगढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध ललित भूरिया निवासी टोडी कालू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि मृतक रकम डामोर और आरोपी के बीच पुरानी रंजिश थी। करीब दो माह पहले मृतक द्वारा एक नाबालिग के घर से मुर्गे चोरी करने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते 25 फरवरी को आरोपी ललित भूरिया और दो नाबालिगों ने रकम डामोर को सुनसान स्थान पर ले जाकर मारपीट की तथा तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में उसे बेहोशी की हालत में पास के कुएं में डाल दिया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले में ललित पुत्र तोलजी भूरिया उम्र 19 वर्ष निवासी टोडी कालू को गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना में शामिल दो नाबालिगों को डिटेन किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है। अज्ञात शव की पहचान के लिए थाना सज्जनगढ़ द्वारा सोशल मीडिया का उपयोग किया गया, जिसके माध्यम से इस हत्याकांड का खुलासा संभव हो पाया।

- अगरपूरा बांसवाड़ा में श्री दशा माता स्थित मंदिर पर महा आरती का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं की हुई भीड़1
- वीडियो पूरा देखिए और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें1
- सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के टोडी कालू गांव में होली के दिन कुएं में मिली अज्ञात लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आपसी रंजिश के चलते युवक की तलवार से हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा दो नाबालिगों को डिटेन किया गया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी के सुपरविजन तथा पुलिस उप अधीक्षक महिपाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थानाधिकारी धनपत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड का पर्दाफाश किया। जानकारी के अनुसार 04 मार्च 2026 को टोडी कालू गांव के ग्रामीणों ने पुलिस थाना सज्जनगढ़ को सूचना दी कि गांव के एक कुएं में अज्ञात शव पानी में तैर रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों व एसडीआरएफ की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकलवाकर एमजी अस्पताल बांसवाड़ा की मोर्चरी में रखवाया। अज्ञात शव की पहचान के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए गए तथा 08 मार्च 2026 को पोस्टमार्टम के बाद नगर परिषद की सहायता से अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाद में 10 मार्च 2026 को बेडाऊ धुलिया निवासी नरेश डामोर ने सोशल मीडिया पर प्रसारित फोटो देखकर शव की पहचान अपने भाई रकम डामोर पुत्र कमजी डामोर के रूप में की। उन्होंने बताया कि उनका भाई 25 फरवरी 2026 को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। इस पर थाना सज्जनगढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध ललित भूरिया निवासी टोडी कालू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि मृतक रकम डामोर और आरोपी के बीच पुरानी रंजिश थी। करीब दो माह पहले मृतक द्वारा एक नाबालिग के घर से मुर्गे चोरी करने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते 25 फरवरी को आरोपी ललित भूरिया और दो नाबालिगों ने रकम डामोर को सुनसान स्थान पर ले जाकर मारपीट की तथा तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में उसे बेहोशी की हालत में पास के कुएं में डाल दिया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले में ललित पुत्र तोलजी भूरिया उम्र 19 वर्ष निवासी टोडी कालू को गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना में शामिल दो नाबालिगों को डिटेन किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है। अज्ञात शव की पहचान के लिए थाना सज्जनगढ़ द्वारा सोशल मीडिया का उपयोग किया गया, जिसके माध्यम से इस हत्याकांड का खुलासा संभव हो पाया।1
- पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या का आरोप, डेढ़ माह बाद भी नहीं हुई कारवाई बेचे गए डीजे का था विवाद में एसपी से न्याय की गुहार बांसवाड़ा जिले के आबापुरा थाना क्षेत्र के प्रवीण पिता हुमाजी ने सदर थाना क्षेत्र के कासली खोरा गांव निवासी हरीश ओर अरविंद को बेचे गए डीजे के बकाया राशि लेने गया परवीन के साथ पहले गाली गलौज फिर पिकअप से नीचे गिराया और ऊपर पिकअप चढ़ा दी बताया जा रहा है 5लाख 50 हजार रुपए बाकी लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आंबापुरा थाना क्षेत्र के केसरपुरा निवासी विधवा महिला राजु ने जिला पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर सदर थाना क्षेत्र के कांचलीखोरा निवासी हरिश मईडा उर्फ अरविंद और उसके साथियों पर उसके पति की हत्या का आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र के अनुसार 1 फरवरी 2026 की रात उसके पति प्रवीण निनामा ने हरिश मईडा को पहले बेची गई पिकअप और डीजे सिस्टम के बकाया 4 लाख रुपए मांगे थे। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर हरिश ने तेज गति से पिकअप चलाकर प्रवीण को टक्कर मारी और पहिया गर्दन पर चढ़ाकर कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पीड़िता का आरोप है कि ग्रामीणों के सामने समझौते का झांसा देकर रिपोर्ट दर्ज नहीं होने दी गई, लेकिन अब आरोपी रकम देने से इनकार कर रहे हैं। पीड़िता ने एसपी से निष्पक्ष जांच और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।1
- Post by NSUI जिला महासचिव बांसवाड़ा महेश भगोरा1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी,,,,,, (कुशलगढ़, श्रद्धा पूर्वक सुहागन महिलाओं ने मनाया दशा माता का पर्व लिए पीपल के फैरे सुनी वार्ता ,,,,,,,,,,,,,,। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर में आज सुहागन महिलाओं ने दशा माता का वर्त बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया तथा वृत भी किया व कथा श्रवण कर खुशहाली की दुआ मांगी ,,,,,,,,, कुशलगढ़ मगरीमाता2
- जय हिन्द जय संविधान जय किसान जय भील जय जोहार जय भारत जय बिरसा#_1
- महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वाकावाडा में गुरुजनों को हृदयाघात से बचाव के लिए प्राथमिक चिकित्सा स्वरूप जीवन रक्षक टैबलेट किट वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महावीर इंटरनेशनल के गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया रहे, जबकि अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्रीमती जागृति व्यास ने की। विशिष्ट अतिथि नरपत सिंह राठौड़ उपस्थित रहे। प्रारंभ में जागृति व्यास ने विद्यालय का चयन करने पर महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर का आभार व्यक्त किया। मुख्य वक्ता अजीत कोठिया ने जीवन रक्षक किट के उपयोग की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें एस्प्रिन 150 मिग्रा, सार्बीट्रेट 10 मिग्रा और अटोरवेस्टेट्रिन 80 मिग्रा की गोलियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को अचानक सीने में दर्द, अत्यधिक पसीना या घबराहट महसूस हो तो इन तीनों टैबलेट का सेट प्राथमिक राहत देकर मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण समय दिला सकता है। कार्यक्रम में जागृति व्यास, नरपत सिंह राठौड़, अर्चना पाटीदार, सरला बुझ, प्रवीण पाटीदार, सुमन खाट, भूपेंद्र सिंह राठौड़, राजेंद्र पाटीदार, रीता कुमारी मकवाना और संगीता डामोर ने भी संबोधित किया। संचालन अजीत कोठिया ने किया तथा आभार जागृति व्यास ने व्यक्त किया।1