वाकावाडा स्कूल में महावीर इंटरनेशनल ने बांटी जीवन रक्षक टैबलेट किट, हृदयाघात से बचाव की दी जानकारी महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वाकावाडा में गुरुजनों को हृदयाघात से बचाव के लिए प्राथमिक चिकित्सा स्वरूप जीवन रक्षक टैबलेट किट वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महावीर इंटरनेशनल के गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया रहे, जबकि अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्रीमती जागृति व्यास ने की। विशिष्ट अतिथि नरपत सिंह राठौड़ उपस्थित रहे। प्रारंभ में जागृति व्यास ने विद्यालय का चयन करने पर महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर का आभार व्यक्त किया। मुख्य वक्ता अजीत कोठिया ने जीवन रक्षक किट के उपयोग की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें एस्प्रिन 150 मिग्रा, सार्बीट्रेट 10 मिग्रा और अटोरवेस्टेट्रिन 80 मिग्रा की गोलियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को अचानक सीने में दर्द, अत्यधिक पसीना या घबराहट महसूस हो तो इन तीनों टैबलेट का सेट प्राथमिक राहत देकर मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण समय दिला सकता है। कार्यक्रम में जागृति व्यास, नरपत सिंह राठौड़, अर्चना पाटीदार, सरला बुझ, प्रवीण पाटीदार, सुमन खाट, भूपेंद्र सिंह राठौड़, राजेंद्र पाटीदार, रीता कुमारी मकवाना और संगीता डामोर ने भी संबोधित किया। संचालन अजीत कोठिया ने किया तथा आभार जागृति व्यास ने व्यक्त किया।
वाकावाडा स्कूल में महावीर इंटरनेशनल ने बांटी जीवन रक्षक टैबलेट किट, हृदयाघात से बचाव की दी जानकारी महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वाकावाडा में गुरुजनों को हृदयाघात से बचाव के लिए प्राथमिक चिकित्सा स्वरूप जीवन रक्षक टैबलेट किट वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महावीर इंटरनेशनल के गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया रहे, जबकि अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्रीमती जागृति व्यास ने की। विशिष्ट अतिथि नरपत सिंह राठौड़ उपस्थित रहे। प्रारंभ में जागृति व्यास ने विद्यालय का चयन करने पर महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर का आभार व्यक्त किया। मुख्य वक्ता अजीत कोठिया ने जीवन रक्षक किट के उपयोग की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें एस्प्रिन 150 मिग्रा, सार्बीट्रेट 10 मिग्रा और अटोरवेस्टेट्रिन 80 मिग्रा की गोलियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को अचानक सीने में दर्द, अत्यधिक पसीना या घबराहट महसूस हो तो इन तीनों टैबलेट का सेट प्राथमिक राहत देकर मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण समय दिला सकता है। कार्यक्रम में जागृति व्यास, नरपत सिंह राठौड़, अर्चना पाटीदार, सरला बुझ, प्रवीण पाटीदार, सुमन खाट, भूपेंद्र सिंह राठौड़, राजेंद्र पाटीदार, रीता कुमारी मकवाना और संगीता डामोर ने भी संबोधित किया। संचालन अजीत कोठिया ने किया तथा आभार जागृति व्यास ने व्यक्त किया।
- सीमलवाड़ा। उपखंड क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई। गुजरात रोडवेज की बस ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा रामसौर जुना गांव में हुआ। प्रशासक जयंतीलाल डामोर ने बताया कि गांव निवासी कला डामोर (45) पुत्र रूपा डामोर बुधवार शाम को अपने घर से पैदल निकले थे। वे अपने बड़े बेटे की आगामी शादी समारोह की सूचना देने के लिए रिश्तेदारों और गांव वालों के यहां जा रहे थे। इसी दौरान डूंगरपुर से संतरामपुर जा रही गुजरात रोडवेज बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कला डामोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि घर में जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अचानक मातम छा गया। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीमलवाड़ा मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। साथ ही फरार बस चालक और कंडक्टर की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतक के दो पुत्र हैं, जिनमें से बड़े बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- धरियावद नगर में संत सेन महाराज जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-नगर में सेनजी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में समाजजनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संत सेन महाराज के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई, जिसमें सुसज्जित झांकी, बैंड- बाजे और भक्ति गीतों के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते हुए शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह समाजजनों द्वारा पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया तथा जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों ने संत सेन महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि संत सेन महाराज ने समाज में भाईचारे, सेवा और मानवता का संदेश दिया, जिसे अपनाना आज के समय की आवश्यकता है। शोभायात्रा का समापन सामूहिक आरती एवं प्रसादी वितरण के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहे।1
- Post by Dharmendra meena1
- धंबोला. धंबोला कस्बे के महादेव कॉलोनी क्षेत्र में उस समय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई जब परेश यादव के घर के सामने एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया। स्थानीय लोगों मनी बेन एवं केसर बाई की मौजूदगी में प्रसव प्रक्रिया पूरी कराई गई। मौके पर मौजूद लोगों ने गाय और नवजात बछड़े की देखभाल भी की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाय लावारिस हालत में इधर-उधर घूम रही थी और उसी दौरान उसने बछड़े को जन्म दे दिया। इस घटना ने कस्बे में बढ़ती लावारिस पशुधन की समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है। मनी बाई ने बताया कि गर्मियों के दिनों में कई पशुपालक अपने पशुओं को खुला छोड़ देते हैं, जिससे वे इधर-उधर भटकते रहते हैं और असुरक्षित परिस्थितियों में अपने बच्चों को जन्म देते हैं। यह न केवल पशुओं के लिए बल्कि आमजन के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। उन्होंने आगे कहा कि कई लोग गाय का दूध निकालने तक ही उसकी देखभाल करते हैं और जब वह दूध देना बंद कर देती है, तो उसे लावारिस छोड़ देते हैं। इस प्रकार की प्रवृत्ति न केवल अमानवीय है, बल्कि समाज के लिए भी चिंता का विषय है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लावारिस पशुओं के लिए उचित व्यवस्था की जाए और पशुपालकों को अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए जागरूक किया जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का बाबा भीमराव अंबेडकर जी के 137 में जन्म उत्सव पर विशेषांक। स्पेशल रिपोर्ट देखेगा हम दोनों जा रहे1
- Post by Mangal Dev rathore1
- सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। पहले बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। धंबोला थाने के एएसआई नेपाल सिंह के अनुसार, पारड़ा दरियाटी निवासी किशन (19) पुत्र कन्हैया लाल डेंडोर अपने साथी प्रवीण के साथ बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान सीमलवाड़ा-राजपुर चौराहे के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार किशन और प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक महावीर पुत्र जगदीश बैरवा निवासी बूंदी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल महावीर को प्राथमिक उपचार के बाद डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस प्रकार हादसे में मृतकों की संख्या तीन हो गई है। पुलिस ने दोनों बाइक सवारों के शव सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए थे, जबकि ट्रैक्टर चालक के शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। बाद में तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक किशन नर्सिंग तृतीय वर्ष का छात्र था और दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वहीं प्रवीण (30) गुजरात का निवासी था और एक निजी कंपनी में कार्यरत था। उसके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। बताया जा रहा है कि प्रवीण, किशन का जीजा था। इधर, किशन के पिता कन्हैया लाल डेंडोर ने धंबोला थाने में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीमलवाड़ा अस्पताल में चौकी प्रभारी सकाराम परमार की मौजूदगी में दो शवों का पोस्टमार्टम किया गया, जबकि एएसआई नेपाल सिंह ने डूंगरपुर अस्पताल में ट्रैक्टर चालक के शव का पोस्टमार्टम करवाया। इस दौरान पूर्व प्रधान महेंद्र बरजोड़ एवं प्रशासक अरुण कुमार बरजोड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। पहले बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।3
- Post by Mangal Dev rathore1
- सिर मुंडाया, कपड़े फाड़े और पति को कंधे पर उठवाया... 'बेवफाई' पर मिली खौफनाक सजा मध्य प्रदेश का आदिवासी बहुल जिला झाबुआ एक बार फिर 'तालिबानी इंसाफ' को लेकर सुर्खियों में है. यहां एक 32 वर्षीय महिला को अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ जाने की ऐसी सजा दी गई, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. महिला के साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि सार्वजनिक रूप से उसकी गरिमा को तार-तार कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला की शादी 12 साल पहले हुई थी. उसके दो बच्चे भी हैं. आरोप है कि उसका ससुर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था. मारपीट से तंग आकर महिला ने अपना घर छोड़ दिया और अपने प्रेमी के साथ रहने चली गई. लेकिन समाज के 'कथित ठेकेदारों' को यह रास नहीं आया. समुदाय की बैठक बुलाई गई. महिला को जबरन अपने पति के पास लौटने का फरमान सुनाया गया. वो जब वापस लौटी, तो उसके साथ खौफनाक खेल खेला गया. भीड़ के बीच महिला के कपड़े फाड़ दिए गए और उसके बाल मुंडा दिए गए. जुल्म यहीं नहीं रुका, सजा के तौर पर महिला को मजबूर किया गया कि वह अपने पति को अपने कंधों पर उठाए. पूरे गांव के सामने पैदल चले.1