Shuru
Apke Nagar Ki App…
नाम नरेंद्र काम सरेंडर
NSUI जिला महासचिव बांसवाड़ा महेश भगोरा
नाम नरेंद्र काम सरेंडर
More news from राजस्थान and nearby areas
- महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वाकावाडा में गुरुजनों को हृदयाघात से बचाव के लिए प्राथमिक चिकित्सा स्वरूप जीवन रक्षक टैबलेट किट वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महावीर इंटरनेशनल के गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया रहे, जबकि अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्रीमती जागृति व्यास ने की। विशिष्ट अतिथि नरपत सिंह राठौड़ उपस्थित रहे। प्रारंभ में जागृति व्यास ने विद्यालय का चयन करने पर महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर का आभार व्यक्त किया। मुख्य वक्ता अजीत कोठिया ने जीवन रक्षक किट के उपयोग की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें एस्प्रिन 150 मिग्रा, सार्बीट्रेट 10 मिग्रा और अटोरवेस्टेट्रिन 80 मिग्रा की गोलियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को अचानक सीने में दर्द, अत्यधिक पसीना या घबराहट महसूस हो तो इन तीनों टैबलेट का सेट प्राथमिक राहत देकर मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण समय दिला सकता है। कार्यक्रम में जागृति व्यास, नरपत सिंह राठौड़, अर्चना पाटीदार, सरला बुझ, प्रवीण पाटीदार, सुमन खाट, भूपेंद्र सिंह राठौड़, राजेंद्र पाटीदार, रीता कुमारी मकवाना और संगीता डामोर ने भी संबोधित किया। संचालन अजीत कोठिया ने किया तथा आभार जागृति व्यास ने व्यक्त किया।1
- भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच 8/3/20261
- Post by Ajaymeda1
- Post by Mukesh1
- जेट एयरवेज ने कहा था आर्मी ने कहा कि सूट पहन कर लेना चाहिए1
- सीमलवाड़ा। शांतिनाथ दिगंबर जैन समाज पीठ के तत्वावधान में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जन्मजयंती बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल भगवान का पंचामृत अभिषेक से हुई। इसके पश्चात विधि-विधान के साथ भगवान आदिनाथ की पूजा-अर्चना की गई, जिसमें समाज के अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। सुबह में भगवान आदिनाथ का भव्य जुलूस निकाला गया, जो गांव के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरा। जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भगवान पर फूल एवं अक्षत की वर्षा कर श्रीफल चढ़ा कर भक्ति भाव प्रकट किया गया तथा जगह-जगह श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। शाम के समय भक्ताम्बर स्तोत्र के 48 काव्यों के साथ दीप प्रज्वलित कर विशेष पूजन किया गया तथा भगवान श्रीजी की भव्य आरती उतारी गई। इसके पश्चात भगवान आदिनाथ का पालना झुलाने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समाज के अध्यक्ष विमलचंद्र कोठारी ने बताया कि भगवान आदिनाथ की जन्मजयंती को लेकर समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रमों का आयोजन पूरे धार्मिक वातावरण के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज के समस्त महिला-पुरुष, युवा-युवतियां एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।4
- विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति द्वारा दशा माता पर्व पर लोदा विजवा माता मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ पीपल की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पटवारी पूजन भी किया गया। सभी बहनों ने “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः” का जाप करते हुए पीपल की 10 परिक्रमा लगाई और अपने परिवार, देश की उन्नति तथा खुशहाली के लिए दशा माता से प्रार्थना की। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने सामूहिक रूप से कथा श्रवण किया और भजन-कीर्तन कर धार्मिक वातावरण बनाया। इस अवसर पर मातृशक्ति जिला संयोजिका साक्षी दक सहित चंद्रिका दवे, राखी दवे, वर्षा जोशी, अनीता राठौर, मुक्ता भट्ट, संतोष जोशी, गायत्री दवे, स्वीटी गोस्वामी, कामिनी पडया, राजू जोशी, दामिनी जोशी, शकुंतला द्विवेदी और झज्जू सुथार सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।1
- भारत को कोई नहीं रोक सकता है जय हिन्द महासागर में1
- आसपुर: गामड़ा ब्राह्मणिया गांव में एक ट्रांसफार्मर के पास अचानक आग लग गई। ग्रामीणों और विद्युत विभाग के कर्मचारियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से इस आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। गांव के एक मोहल्ले में लगे ट्रांसफार्मर के नीचे खाद, कचरा और लकड़ियों का ढेर जमा था। आशंका जताई जा रही है कि ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी इस ढेर पर गिरी, जिससे आग भड़क उठी। आग लगते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी और ट्रांसफार्मर तक पहुंचने का खतरा पैदा हो गया। यदि आग ट्रांसफार्मर तक पहुंच जाती, तो उसमें विस्फोट होने की आशंका थी, जिससे आसपास की बस्ती को भारी नुकसान हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया और उसे ट्रांसफार्मर तक पहुंचने से पहले ही बुझा दिया गया। आग बुझने के बाद मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली कर्मियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे ट्रांसफार्मर के आसपास कचरा या झाड़ियां जमा न करें ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।1