Shuru
Apke Nagar Ki App…
तलवाड़ा जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर रामलाल डामोर वीडियो पूरा देखिए और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें
Ramlal R damor
तलवाड़ा जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर रामलाल डामोर वीडियो पूरा देखिए और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें
More news from Rajasthan and nearby areas
- भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच 8/3/20261
- पूर्व सरकार के tAd पूर्व मंत्री अर्जुन सिंह जी बामनिया ने बिल्कुल सही कहा जो कि LPG गैस पेट्रोल और महंगाई के ऊपर बहुत ही सुंदर शब्द कहे oooooooooooooooooooóookllklklkk इक्की1
- सालमगढ़ महिलाओं ने की पीपल की पूजा मनाया दशामाता पर्व सालमगढ़ महिलाओं ने की पीपल की पूजा कर मनाया दशामाता पर्व सुख-समृद्धि और मनोवांछित फल देती है दशामाता सालमगढ़ कस्बे सहित क्षेत्र में दशामाता का पर्व मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रख पीपल की पूजा की। दशामाता की कथा सुनी। सालमगढ़ बस स्टैंड पर स्थित दशामाता सुबह से ही महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने पीपल की पूजा अर्चना कर सूत की वेल चढ़ाई। भगवान शिव पंचायत की पूजा आरती कर गले में दशामाता की वेल धारण की। मंदिरों के पास पीपल की पूजा के लिए सुबह से ही महिलाओं का तांता लगा रहा। चैत्र मास की दशमी को दशा माता पर्व मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं दशा माता का पूजन करती है और उनकी कथा का श्रवण करती हैं। साथ ही पीपल और वटवृक्ष पर सूत का धागा बांधा जाता है। इस दिन नई झाडू खरीदकर उसके पूजन का भी विधान है। महिलाएं आज के दिन व्रत भी रखती हैं। सुख-समृद्धि और मनोवांछित सिद्धि का प्रतीक दशामाता का व्रत करने वाली महिलाओं आकर्षक वेशभूषा में नजर आती है।1
- आसपुर: गामड़ा ब्राह्मणिया गांव में एक ट्रांसफार्मर के पास अचानक आग लग गई। ग्रामीणों और विद्युत विभाग के कर्मचारियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से इस आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। गांव के एक मोहल्ले में लगे ट्रांसफार्मर के नीचे खाद, कचरा और लकड़ियों का ढेर जमा था। आशंका जताई जा रही है कि ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी इस ढेर पर गिरी, जिससे आग भड़क उठी। आग लगते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी और ट्रांसफार्मर तक पहुंचने का खतरा पैदा हो गया। यदि आग ट्रांसफार्मर तक पहुंच जाती, तो उसमें विस्फोट होने की आशंका थी, जिससे आसपास की बस्ती को भारी नुकसान हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया और उसे ट्रांसफार्मर तक पहुंचने से पहले ही बुझा दिया गया। आग बुझने के बाद मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली कर्मियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे ट्रांसफार्मर के आसपास कचरा या झाड़ियां जमा न करें ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।1
- सीमलवाड़ा। शांतिनाथ दिगंबर जैन समाज पीठ के तत्वावधान में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जन्मजयंती बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल भगवान का पंचामृत अभिषेक से हुई। इसके पश्चात विधि-विधान के साथ भगवान आदिनाथ की पूजा-अर्चना की गई, जिसमें समाज के अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। सुबह में भगवान आदिनाथ का भव्य जुलूस निकाला गया, जो गांव के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरा। जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भगवान पर फूल एवं अक्षत की वर्षा कर श्रीफल चढ़ा कर भक्ति भाव प्रकट किया गया तथा जगह-जगह श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। शाम के समय भक्ताम्बर स्तोत्र के 48 काव्यों के साथ दीप प्रज्वलित कर विशेष पूजन किया गया तथा भगवान श्रीजी की भव्य आरती उतारी गई। इसके पश्चात भगवान आदिनाथ का पालना झुलाने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समाज के अध्यक्ष विमलचंद्र कोठारी ने बताया कि भगवान आदिनाथ की जन्मजयंती को लेकर समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रमों का आयोजन पूरे धार्मिक वातावरण के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज के समस्त महिला-पुरुष, युवा-युवतियां एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।4
- हम बता सकते हैं आपको यह एक विजय राज्य की खेत का है जिसमें यह तय होता है कि उन्होंने पिंडी की फसल उगाई है उनकी पैदावार बहुत अच्छी हुई है और लगता है कि बहुत बढ़िया तरीके से कम कर रहे हैं जय जोहार जी आदिवासी1
- विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति द्वारा दशा माता पर्व पर लोदा विजवा माता मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ पीपल की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पटवारी पूजन भी किया गया। सभी बहनों ने “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः” का जाप करते हुए पीपल की 10 परिक्रमा लगाई और अपने परिवार, देश की उन्नति तथा खुशहाली के लिए दशा माता से प्रार्थना की। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने सामूहिक रूप से कथा श्रवण किया और भजन-कीर्तन कर धार्मिक वातावरण बनाया। इस अवसर पर मातृशक्ति जिला संयोजिका साक्षी दक सहित चंद्रिका दवे, राखी दवे, वर्षा जोशी, अनीता राठौर, मुक्ता भट्ट, संतोष जोशी, गायत्री दवे, स्वीटी गोस्वामी, कामिनी पडया, राजू जोशी, दामिनी जोशी, शकुंतला द्विवेदी और झज्जू सुथार सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।1
- Post by Raj Raj1
- एक स्कूल में पढ़ने वाले छोटे बच्चे की भावुक कर देने वाली बात सामने आई है। जब उससे स्कूल ड्रेस के बारे में पूछा गया तो बच्चे ने मासूमियत से कहा कि उसके मां-बाप नहीं हैं और जब दादा की पेंशन आएगी तब ही वह ड्रेस ले पाएगा। बच्चे की यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग और शिक्षक भी भावुक हो गए। यह घटना समाज को सोचने पर मजबूर करती है कि आज भी कई बच्चे आर्थिक तंगी के कारण अपनी बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं कर पाते।1