logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कटनी के चार गाँव बनेंगे ‘नए वृंदावन’, विकास की नई इबारत लिखेगी मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना *कटनी के चार गाँव बनेंगे ‘नए वृंदावन’, विकास की नई इबारत लिखेगी मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना* *कृषि,पशुपालन, सौर ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव* *कुपोषण मुक्त, स्वच्छ और कार्बन न्यूट्रल ग्रामों के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम* कटनी (10 मई)। अब कटनी जिले के गांव केवल खेती तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि आत्मनिर्भरता, आधुनिक कृषि, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के नए मॉडल के रूप में पहचान बनाएंगे। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के तहत जिले के चार गांवों का चयन किया गया है, जहां विकास की ऐसी तस्वीर तैयार होगी, जो आने वाले समय में पूरे प्रदेश के लिए मिसाल बन सकती है। योजना के तहत विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र का ग्राम बरनमहगवां, मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र का ग्राम जरवाही, बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र का ग्राम बहोरीबंद तथा बड़वारा विधानसभा क्षेत्र का ग्राम दशरमन “वृंदावन ग्राम” के रूप में विकसित किए जाएंगे। इन गांवों को आधुनिक सुविधाओं, उन्नत कृषि, पशुधन विकास, स्वच्छता, सौर ऊर्जा और पर्यावरणीय संतुलन के समन्वय से एक नई पहचान दी जाएगी। इन ग्रामों के चयन को जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह द्वारा अनुमोदन प्रदान किया जा चुका है। योजना के अंतर्गत ऐसे गांवों का चयन किया गया है, जहां पर्याप्त पशुधन हो और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कृषि एवं पशुपालन के माध्यम से मजबूत बनाया जा सके। *बरनमहगवां बनेगा पोषण और महिला सशक्तिकरण का मॉडल* ग्राम बरनमहगवां में वर्ष 2030 तक कुपोषण शून्य करने का लक्ष्य रखा गया है। यहां 560 महिलाओं को “लखपति किसान” बनाने की योजना तैयार की गई है। गांव में शत-प्रतिशत स्वच्छ पेयजल, बिजली और गौशाला आधारित पोषण वाटिकाओं का निर्माण किया जाएगा। इससे महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ेगी और परिवारों की आय में सुधार होगा। *बहोरीबंद में स्वास्थ्य और समृद्धि पर रहेगा फोकस* ग्राम बहोरीबंद में 660 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर “लखपति किसान” तैयार किए जाएंगे। गांव को पर्याप्त जल उपलब्धता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं वाले आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। यहां कुपोषण समाप्त करने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। *जरवाही में सौर ऊर्जा और जल प्रबंधन को मिलेगा बढ़ावा* ग्राम जरवाही में बेहतर जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाएगी। यहां 271 महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़कर आय के नए स्रोत उपलब्ध कराए जाएंगे। पशुधन आधारित आय मॉडल, सौर ऊर्जा और स्वच्छ जल प्रबंधन जैसी योजनाएं गांव को आधुनिक और टिकाऊ विकास की दिशा में आगे बढ़ाएंगी। *दशरमन बनेगा कार्बन न्यूट्रल और ओडीएफ प्लस प्लस ग्राम* ग्राम दशरमन को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने की योजना है। गांव को ओडीएफ प्लस प्लस और कार्बन न्यूट्रल बनाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही वर्ष 2026 तक ग्रामीणों की आय में 40 प्रतिशत वृद्धि, शून्य कुपोषण और शून्य ड्रॉप आउट सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे। कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि चयनित गांवों के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इन ग्रामों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ कृषि उन्नयन, पशुपालन, रोजगार सृजन, सौर ऊर्जा और स्वच्छता पर विशेष फोकस रहेगा। कलेक्टर श्री तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना केवल विकास योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का एक व्यापक अभियान है। इसका उद्देश्य गांवों को आत्मनिर्भर बनाना, ग्रामीणों की आय बढ़ाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करना है। मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के माध्यम से कटनी के ये 4 गांव अब विकास, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिखने जा रहे हैं। आने वाले वर्षों में ये गांव ग्रामीण भारत के बदलते स्वरूप की प्रेरणादायी मिसाल बन सकते हैं।

2 hrs ago
user_Pawan Shrivastava
Pawan Shrivastava
Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
5ea75a5e-a019-4a69-b861-de8d4d010ba2

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कटनी के निमिहा मोहल्ला स्थित आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहाँ सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होने और निसंतान दंपतियों को संतान सुख मिलने की मान्यता है। प्रत्येक पूर्णिमा पर भव्य महाआरती होती है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं।
    4
    कटनी के निमिहा मोहल्ला स्थित आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहाँ सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होने और निसंतान दंपतियों को संतान सुख मिलने की मान्यता है। प्रत्येक पूर्णिमा पर भव्य महाआरती होती है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं।
    user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    Social worker कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के हापुड़ में महाराणा प्रताप जयंती शोभायात्रा पर उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की। इसके जवाब में, हिंदुओं ने छतों पर चढ़कर पत्थर फेंकने वालों को करारा जवाब दिया।
    1
    उत्तर प्रदेश के हापुड़ में महाराणा प्रताप जयंती शोभायात्रा पर उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की। इसके जवाब में, हिंदुओं ने छतों पर चढ़कर पत्थर फेंकने वालों को करारा जवाब दिया।
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • दक्षिण भारतीय अभिनेता थलापति विजय के मुख्यमंत्री बनने की खबर से उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर भावुक हो गए। बेटे की इस बड़ी उपलब्धि पर उनकी आँखों में खुशी के आंसू छलक आए। यह पल पूरे परिवार और प्रशंसकों के लिए बेहद खास रहा।
    1
    दक्षिण भारतीय अभिनेता थलापति विजय के मुख्यमंत्री बनने की खबर से उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर भावुक हो गए। बेटे की इस बड़ी उपलब्धि पर उनकी आँखों में खुशी के आंसू छलक आए। यह पल पूरे परिवार और प्रशंसकों के लिए बेहद खास रहा।
    user_Jay Suryavanshi
    Jay Suryavanshi
    बड़वारा, कटनी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कटनी जिले के बिजरावगढ़ विधानसभा के सिंगोड़ी गांव में वार्ड क्रमांक 11 और 12 की नालियों की सफाई एक साल से नहीं हुई है। गंदगी से स्थानीय निवासियों में बीमारियों के फैलने का डर बढ़ गया है।
    1
    कटनी जिले के बिजरावगढ़ विधानसभा के सिंगोड़ी गांव में वार्ड क्रमांक 11 और 12 की नालियों की सफाई एक साल से नहीं हुई है। गंदगी से स्थानीय निवासियों में बीमारियों के फैलने का डर बढ़ गया है।
    user_Satyam Pal
    Satyam Pal
    विजयराघवगढ़, कटनी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र में BSNL द्वारा केबल बिछाने के नाम पर जेसीबी से सालों पुराने पेड़ उखाड़े जा रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही और मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है। राज्य वन विकास निगम के रेंजर ने मामले की जानकारी मिलते ही जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    1
    कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र में BSNL द्वारा केबल बिछाने के नाम पर जेसीबी से सालों पुराने पेड़ उखाड़े जा रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही और मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है। राज्य वन विकास निगम के रेंजर ने मामले की जानकारी मिलते ही जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *मैहर कलेक्टर और एसपी ने ग्राम पंचायत हरदासपुर का किया निरीक्षण* *मैहर कलेक्टर और एसपी ने ग्राम पंचायत हरदासपुर का किया निरीक्षण* मैहर - जिले की ग्राम पंचायत हरदासपुर में आज मैहर कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र और शासकीय राशन दुकान (कोटे) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच निलेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं, पोषण आहार एवं साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया। वहीं राशन दुकान पहुंचकर हितग्राहियों को वितरित किए जा रहे खाद्यान्न की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान कोटेदारों को शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाने की समझाइश दी गई। अधिकारियों ने कहा कि राशन वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही या शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने से ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया, जिस पर जल्द निराकरण का आश्वासन दिया गया।
    2
    *मैहर कलेक्टर और एसपी ने ग्राम पंचायत हरदासपुर का किया निरीक्षण*
*मैहर कलेक्टर और एसपी ने ग्राम पंचायत हरदासपुर का किया निरीक्षण*
मैहर - जिले की ग्राम पंचायत हरदासपुर में आज मैहर कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र और शासकीय राशन दुकान (कोटे) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच निलेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं, पोषण आहार एवं साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया। वहीं राशन दुकान पहुंचकर हितग्राहियों को वितरित किए जा रहे खाद्यान्न की जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान कोटेदारों को शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाने की समझाइश दी गई। अधिकारियों ने कहा कि राशन वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही या शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गांव में प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने से ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया, जिस पर जल्द निराकरण का आश्वासन दिया गया।
    user_Satyaprakash Media Maihar
    Satyaprakash Media Maihar
    मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    15 min ago
  • माँ जगत जननी राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी जी के आज दिनांक 11/05/2026 दिन सोमवार के प्रात: कालीन श्रृंगार के दर्शन अदभुत श्रृंगार जय हो माई की माँ जगत जननी राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी जी के आज दिनांक 11/05/2026 दिन सोमवार के प्रात: कालीन श्रृंगार के दर्शन अदभुत श्रृंगार जय हो माई की
    2
    माँ जगत जननी राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी जी के आज दिनांक 11/05/2026 दिन सोमवार के प्रात: कालीन श्रृंगार के दर्शन अदभुत श्रृंगार 
                          जय हो माई की
माँ जगत जननी राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी जी के आज दिनांक 11/05/2026 दिन सोमवार के प्रात: कालीन श्रृंगार के दर्शन अदभुत श्रृंगार 
जय हो माई की
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के हापुड़ में महाराणा प्रताप जयंती शोभायात्रा पर पथराव हुआ। जवाब में शोभायात्रा में शामिल भीड़ ने पथराव करने वालों को उन्हीं की छतों पर जाकर मुंहतोड़ जवाब दिया।
    1
    उत्तर प्रदेश के हापुड़ में महाराणा प्रताप जयंती शोभायात्रा पर पथराव हुआ। जवाब में शोभायात्रा में शामिल भीड़ ने पथराव करने वालों को उन्हीं की छतों पर जाकर मुंहतोड़ जवाब दिया।
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.