Shuru
Apke Nagar Ki App…
शामली: दवाई लेने गई युवती के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट, गढी पुख्ता थाना क्षेत्र के गढ़ी अब्दुल्ला खा का मामला।
Ch Pankaj Chauhan
शामली: दवाई लेने गई युवती के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट, गढी पुख्ता थाना क्षेत्र के गढ़ी अब्दुल्ला खा का मामला।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Ch Pankaj Chauhan1
- शामली जनपद के थाना कोतवाली शामली पुलिस ने “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 300 ग्राम अवैध चरस तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के नेतृत्व में जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी व बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से “ऑपरेशन सवेरा” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में कोतवाली शामली पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अंकूर पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम लिलौन को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद 300 ग्राम चरस की अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 30 हजार रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही उसके पास से एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ है। इस संबंध में थाना कोतवाली शामली पर अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट एवं आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े नेटवर्क के बारे में आगे की जांच की जा रही है।1
- मुस्लिम मतदाता की होशियारी आपको भी कर देगी लोटपोट सुनिए 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान का किस्सा जब रिपोर्टर ने मुस्लिम मतदाता से पूछा कि वोट किसको दोगे1
- मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग, मुजफ्फरनगर भट्ठा मजदूरों को कराया बंधन मुक्त, 37 भट्टा बंधक मजदूरों को कराया बंधन मुक्त, कोर्ट के आदेश पर कराया भट्टा मजदूरों को कराया बंधन मुक्त, SDM कृष्णकांत ने मौके पर पहुँचकर कराया बंधन मुक्त, भारी पुलिस फोर्स भी मौके पर रही मौजूद, अपनी देखरेख में बंधक मजदूरों को किया रवाना, बुढाना तहसील के हबीबपुर गांव का मामला।।1
- Post by Rahul1
- कस्बा गंगोह क्षेत्र में फैली गंदगी और उससे उत्पन्न हो रही बीमारियों के विरोध में लखनौती रोड स्थित सराय क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया धरने में बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता भी शामिल रहे प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं और आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी सजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया इस दौरान नगर पालिका के कर्मचारियों के पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों की उनसे काफी नोकझोंक भी हुई काफी बहस के बाद कर्मचारियों ने जल्द से जल्द क्षेत्र में सफाई कराने का आश्वासन दिया अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया!!||2
- *मुजफ्फरनगर के खालापार इलाके में चल रहा विवाद अब और ज्यादा तूल पकड़ता जा रहा है।* हाजी मिद्दू के पोते फराज कुरैशी की पत्नी जेबा परवीन ने अपनी दो छोटी बच्चियों से मिलने की तड़प मे साहस भरा कदम उठाया है, जिसने पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया है। जान का खतरा होने के बावजूद वह साहस दिखाते हुए सीधे आँगन तक पहुंची और फिर अपने कमरे में दाखिल होकर वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि फराज कुरैशी दोनों मासूम बच्चियों को लेकर पूरा परिवार पिछले एक सप्ताह से घर छोड़कर फरार है। इस बीच महिला का इस तरह घर में घुसना और खुले तौर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराना कई सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों में भी इस घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। वीडियो के सामने आने के बाद मामला और गर्मा गया है। एक तरफ जहां महिला अपने हक की बात कर रही है, वहीं दूसरी तरफ परिवार की गैरमौजूदगी पूरे प्रकरण को और रहस्यमय बना रहा है। यह मामला अब सिर्फ पारिवारिक विवाद तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि सार्वजनिक चर्चा का विषय बन चुका है। आने वाले दिनों में इस पर क्या नया मोड़ आता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।2
- Post by Ch Pankaj Chauhan1