अक्षय तृतीया पर जैन समाज की महिलाओं ने किया गन्ने के रस का वितरण,भक्ति-सेवा का संगम जसवंतनगर/इटावा। नगर में पावन पर्व अक्षय तृतीया के अवसर पर भक्ति, श्रद्धा और सेवा का अनुपम संगम देखने को मिला। इस अवसर पर जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के प्रथम आहार के उपलक्ष्य में जैन समाज की महिला मंडल द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मान्यता है कि भगवान आदिनाथ को दीर्घ तपस्या के पश्चात राजा श्रेणिक द्वारा गन्ने के रस का प्रथम आहार कराया गया था। इसी धार्मिक प्रसंग की स्मृति में नगर में जैन महिला मंडल पिछले 26 वर्षों से निरंतर गन्ने के रस का वितरण करता आ रही है। इस वर्ष भी जैन महिला मंडल की ओर से भक्ति गीतों की मधुर प्रस्तुति के बीच श्रद्धालुओं को गन्ने का रस वितरित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु भाव-विभोर होकर इस पुण्य अवसर का आनंद लेते नजर आए। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जिसने धार्मिक परंपरा के साथ सामाजिक एकता का भी संदेश दिया। इस प्रकार नगर में अक्षय तृतीया का पर्व भक्ति, सेवा और परंपरा के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।

- इटावा जनपद के विकास खंड महेवा अंतर्गत थाना लवेदी क्षेत्र में ग्राम नगला शिव सिंह के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से ईकरी निवासी सुधीर त्रिपाठी उर्फ प्रीतम त्रिपाठी की जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक युवक कृषि कार्य हेतु गये थे वही से लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सुधीर त्रिपाठी मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इसके अलावा वह टंकी पर संविदा के तहत चौकीदारी का कार्य भी करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी संजू देवी, जो बोल नहीं सकती हैं, बड़ी बेटी रिद्धि, बेटा कुश त्रिपाठी, और एक नवजात बच्ची छोड़ गए हैं, जिसका जन्म करीब 15 दिन पहले ही हुआ था और अभी उसका नामकरण व अन्य संस्कार भी नहीं हो पाए हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना लवेदी की थानाध्यक्ष प्रीति सेगर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और ग्रामीणों में गहरा दुख व्याप्त है।4
- Post by Kanhaiya lal1
- Post by LBK supar fast live News TV1
- हर्ष फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार: अवैध तमंचा और कारतूस बरामद, वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई जसवंतनगर में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 315 बोर का देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। उपनिरीक्षक शिवशंकर सिंह सोमवार को जसवंतनगर थाने में अपने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था और संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि पाठकपुरा से धनुआ जाने वाले मार्ग पर एक युवक अवैध हथियार के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके की घेराबंदी की। कुछ देर बाद बताए गए स्थान पर एक युवक दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान समीर उर्फ विजय कुमार (उम्र करीब 21 वर्ष), पुत्र शिवराज सिंह, निवासी ग्राम धनुआ, थाना जसवंतनगर के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद कारतूस पर 8 MM KF अंकित था। आरोपी हथियार का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका तमंचे के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसने गांव में पुरानी रंजिश के चलते अपनी सुरक्षा के लिए यह हथियार रखा था। पुलिस के अनुसार, इसी युवक ने 10 अप्रैल को एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की थी, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी समीर उर्फ विजय कुमार के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बरामद तमंचा और कारतूस को मौके पर ही सील कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। गिरफ्तारी और बरामदगी की पूरी कार्यवाही ई-साक्ष्य ऐप पर भी अपलोड की गई है।1
- खबर भारत मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ जितेंद्र यादव मो,,8109833095 भिंडः SDM की बड़ी कार्रवाई अवैध रूप से गेहूं क्रय करने का मामला हजारों कुंटल गेहूं का भंडारण पकड़ा गया SDM ने अवैध गेहूं भंडारण पर मारा छापा1
- जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां रामनगर से आ रही यात्रियों से भरी बस जालो के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिरकर पलट गई। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।1
- सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से एक मारपीट का वीडिओ वायरल हो रहा है. दो मिनिट के इस वीडिओ में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे है.वही कुछ लोग बीच बचाव करते हुए भी नजर आ रहे है। वायरल वीडियो एमपी के ग्वालियर का बताया जा रहा है. रुपयों के लेनदेन को लेकर एक पड़ोसी ने अपने पड़ोसी के साथ मारपीट कर दी.यह पूरी घटना वहा लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।1
- Post by Kanhaiya lal1