Shuru
Apke Nagar Ki App…
रजरप्पा मंदिर में गहराया पानी की समस्या, पानी का एकमात्र साधन वाटर कूलर #jharkhandnewsfeed #rajrappamandir #झारखंड #viralnews2026
Jharkhand News Feed
रजरप्पा मंदिर में गहराया पानी की समस्या, पानी का एकमात्र साधन वाटर कूलर #jharkhandnewsfeed #rajrappamandir #झारखंड #viralnews2026
More news from झारखंड and nearby areas
- टेंडर घोटाले में बड़ा अपडेट: सरेंडर करते ही मिली बेल, ED जांच में और खुलासे बाकी!”1
- लातेहार जिले के उपायुक्त महोदय नें सभी लोगों से की अपील 20 अप्रैल से 5 मई तक MDA programe के तहत फ़ाइलरिया की दवा खिलाई जाएगी सभी लोग जरूर खाये1
- पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को सुनहरा मौका, Jharkhand TET Preparations 20261
- Post by Gautam Raftaar media1
- *धनबाद के केंदुआडीह में बढ़ता खतरा, प्रशासन ने कहा : बेलगड़िया ही एकमात्र सुरक्षित विकल्प* *धनबाद :* केन्दुआडीह गैस रिसाव और भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने गुरुवार को प्रभावित इलाके का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सबसे पहले धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क का अवलोकन किया, जो अग्नि और भू-धंसान से बुरी तरह प्रभावित है. इसके बाद गैस रिसाव स्थल का निरीक्षण कर स्थिति की गंभीरता को समझा गया. केन्दुआडीह थाना में बीसीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई. उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि प्रभावित क्षेत्र में रह रहे परिवारों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि 535 परिवारों की पहचान की गई है और सभी को बेलगड़िया में बसाने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है. यहां लोगों को दो-दो फ्लैट, बिजली, पानी, सड़क, स्कूल, हेल्थ सेंटर, परिवहन और कौशल विकास जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भूमिगत आग के कारण गैस रिसाव रुकने वाला नहीं है, बल्कि आने वाले समय में इसका दायरा और बढ़ सकता है. आईआईटी (आईएसएम), डीजीएमएस और सिंफर जैसे संस्थानों ने भी इस पूरे इलाके को डेंजर जोन घोषित किया है. ऐसे में यहां रहना जानलेवा साबित हो सकता है. उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं और तुरंत बेलगड़िया में शिफ्ट हो जाएं. वहीं धनबाद-बोकारो सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण आम लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने को कहा गया है. नई सड़क के निर्माण को लेकर एनएचएआई और आरसीडी आकलन कर रहे हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केन्दुआडीह थाना को भी स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है. सोमवार तक थाना को केंदुआ स्थित पुराने बीएसएनएल भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा. प्रशासन ने साफ किया है कि लोगों की जान की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है और प्रभावित क्षेत्र को खाली कराना ही फिलहाल एकमात्र सुरक्षित विकल्प है.1
- हजारीबाग में कोबरा बटालियन की बड़ी कार्रवाई 4 नक्सली ढेर, भारी हथियार बरामद हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुंडू खपियां गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस संयुक्त ऑपरेशन में कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस शामिल थी। मुठभेड़ में चार कुख्यात नक्सली मारे गए। इनमें 15 लाख रुपये का इनामी शहदेव महतो उर्फ अनुज (RCM), महिला नक्सली नताशा (SZCM), एरिया कमांडर बुधन करमाली और रंजीत गंझू शामिल हैं। ये सभी लंबे समय से वांछित थे और कई नक्सली घटनाओं में सक्रिय भूमिका निभा चुके थे।1
- लोकतंत्र में वोट का ताकत सबसे शक्तिशाली- जयराम महतो । जयपुर और बाघमुण्डी के जनता वोट के ताकत से ममता के जंगल राज और भाजपा के डर राज को जड़ से उखाड़ फेकेगी- देवेन्द्र नाथ महतो । बंगाल विधान सभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, चुनावी प्रचार प्रसार तेज हो रहा है, सभी पार्टी अपना अपना दम लगाये हुए हैं, झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो, केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो समेत कई दिग्गज नेता बंगाल में दस्तक दे दिए हैं । आज पुरुलिया जिला जयपुर विधान सभा के झलदा टाली सेंटर मैदान में चुनावी सभा आयोजित की गई । मौके पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे । सभा को संबोधित करते हुए जेएलकेएम सुप्रीमो टाईगर जयराम महतो ने कहा कि जयपुर विधान सभा और बाघमुण्डी विधान सभा क्षेत्र जेएलकेएम पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ रही हैं। जयराम महतो ने जयपुर और बाघमुण्डी के जनता से अपील किया कि इस बार वोट बंगाल के बेहतर शिक्षा के लिए, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए करें । लोकतंत्र में सबसे मजबूत और शक्तिशाली ताकत आपका वोट का अधिकार है, आप अपना बहुमूल्य वोट का सद्पयोग कर जयपुर के सेवक दिव्यज्योति सिंह देव और बाघमुण्डी के सेवक मनोज कुमार महतो को भारी वोट से विजयी बनाएं । मौके पर केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि बंगाल के जयपुर और बाघमुण्डी विधान सभा के जनता इस बार ममता के जंगल राज और भाजपा के डर राज को जड़ से उखाड़ फेंकेगी। जनता के आशीर्वाद से जेएलकेएम समर्थित उम्मीदवार जयपुर से दिव्यज्योति सिंह देव और बाघमुण्डी से मनोज कुमार महतो चुनाव जीतते ही क्षेत्र के मूलभूत सुविधा शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी रोज़गार का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा । इसके अलावा सभा को जयपुर प्रत्याशी दिवज्योति सिंह देव, बाघमुण्डी प्रत्याशी मनोज महतो, रामदास मुर्मू, बेबी के अलावा अन्य नेता संबोधन किया ।1
- गोदाम से 250 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी का खुलासा1
- *सोनारडीह में अपराधियों ने घर में घुसकर शुभम को मारी गोली अस्पताल मे इलाजरत बाघमारा एसडीपीयों सहित आधा दर्जन की पुलिस पहुंची* *धनबाद :* सोनारडीह ओपी से महज 200 मीटर की दुरी अपराधियों ने जनता श्रमिक संघ के नेता शुभम यादव को घर में घुसकर गोली मार दी.गंभीर रूप से घायल युवक को आनन फानन मे अशरफी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.वही अस्पताल में मेयर संजीव सिंह पहुच कर मामले की जानकारी ली.शुभम मेयर गुट के बताये जा रहे है वही घटनास्थल पर आधा दर्जन थानो की पुलिस सहित बाघमारा एसडीपीयों पुरोषोतम कुमार सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर परिजनों से घटना की जानकारी ली जाँच पड़ताल के बाद पत्रकारों से बात करते हुए एसडीपीयों ने बताया की घर से 4 खोखा बरामद हुआ है आगे की जाँच पड़ताल चल रही है1