logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*धनबाद के केंदुआडीह में बढ़ता खतरा, प्रशासन ने कहा : बेलगड़िया ही एकमात्र सुरक्षित विकल्प* *धनबाद :* केन्दुआडीह गैस रिसाव और भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने गुरुवार को प्रभावित इलाके का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सबसे पहले धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क का अवलोकन किया, जो अग्नि और भू-धंसान से बुरी तरह प्रभावित है. इसके बाद गैस रिसाव स्थल का निरीक्षण कर स्थिति की गंभीरता को समझा गया. केन्दुआडीह थाना में बीसीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई. उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि प्रभावित क्षेत्र में रह रहे परिवारों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि 535 परिवारों की पहचान की गई है और सभी को बेलगड़िया में बसाने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है. यहां लोगों को दो-दो फ्लैट, बिजली, पानी, सड़क, स्कूल, हेल्थ सेंटर, परिवहन और कौशल विकास जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भूमिगत आग के कारण गैस रिसाव रुकने वाला नहीं है, बल्कि आने वाले समय में इसका दायरा और बढ़ सकता है. आईआईटी (आईएसएम), डीजीएमएस और सिंफर जैसे संस्थानों ने भी इस पूरे इलाके को डेंजर जोन घोषित किया है. ऐसे में यहां रहना जानलेवा साबित हो सकता है. उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं और तुरंत बेलगड़िया में शिफ्ट हो जाएं. वहीं धनबाद-बोकारो सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण आम लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने को कहा गया है. नई सड़क के निर्माण को लेकर एनएचएआई और आरसीडी आकलन कर रहे हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केन्दुआडीह थाना को भी स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है. सोमवार तक थाना को केंदुआ स्थित पुराने बीएसएनएल भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा. प्रशासन ने साफ किया है कि लोगों की जान की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है और प्रभावित क्षेत्र को खाली कराना ही फिलहाल एकमात्र सुरक्षित विकल्प है.

1 hr ago
user_Public News JH
Public News JH
Local News Reporter Chisti Nagar, Hazaribagh•

More news from Hazaribagh and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान से पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। उन्होंने बंगाल की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए, जिसके बाद सत्तारूढ़ तृणमूल और विपक्ष दोनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
    1
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान से पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। उन्होंने बंगाल की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए, जिसके बाद सत्तारूढ़ तृणमूल और विपक्ष दोनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
    user_The जन समाचार
    The जन समाचार
    Media company Hazaribag, Hazaribagh•
    9 hrs ago
  • छड़वा डैम में युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी लातेहार निवासी युवक की पहचान, मौत के कारणों की जांच जारी
    1
    छड़वा डैम में युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
लातेहार निवासी युवक की पहचान, मौत के कारणों की जांच जारी
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    10 hrs ago
  • Post by Update news 24
    1
    Post by Update news 24
    user_Update news 24
    Update news 24
    Photographer Barkatha, Hazaribagh•
    16 hrs ago
  • चोर होने की अफवाह में तीन युवकों के साथ मारपीट, थाना में शिकायत दर्ज चतरा: चोर होने की अफवाह में तीन युवकों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पत्थलगड़ा के अनगड़ा गांव निवासी सुनील कुमार यादव ने पत्थलगड़ा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:30 बजे सुनील कुमार यादव अपने साथियों सोनू यादव और अनाश मुंडी के साथ बहन के घर से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नोनगांव के समीप जंगल के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और चोर होने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से मारपीट की गई, जिससे सुनील कुमार यादव घायल हो गए। आवेदन में यह भी कहा गया है कि हमलावरों ने गले से चांदी की चेन छीन ली तथा साथियों के पास रखे नकद रुपये भी ले लिए। साथ ही उनकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीड़ितों ने किसी तरह मौके से भागकर जान बचाई, लेकिन आरोप है कि हमलावर पीछा करते हुए आगे भी पहुंचे और दोबारा मारपीट की। बाद में आसपास के ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। घटना में घायल युवकों ने इलाज कराने के बाद 17 अप्रैल 2026 को थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    चोर होने की अफवाह में तीन युवकों के साथ मारपीट, थाना में शिकायत दर्ज
चतरा: चोर होने की अफवाह में तीन युवकों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पत्थलगड़ा के अनगड़ा गांव निवासी सुनील कुमार यादव ने पत्थलगड़ा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
दिए गए आवेदन के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:30 बजे सुनील कुमार यादव अपने साथियों सोनू यादव और अनाश मुंडी के साथ बहन के घर से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नोनगांव के समीप जंगल के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और चोर होने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोप है कि इसके बाद लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से मारपीट की गई, जिससे सुनील कुमार यादव घायल हो गए। आवेदन में यह भी कहा गया है कि हमलावरों ने गले से चांदी की चेन छीन ली तथा साथियों के पास रखे नकद रुपये भी ले लिए। साथ ही उनकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
पीड़ितों ने किसी तरह मौके से भागकर जान बचाई, लेकिन आरोप है कि हमलावर पीछा करते हुए आगे भी पहुंचे और दोबारा मारपीट की। बाद में आसपास के ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
घटना में घायल युवकों ने इलाज कराने के बाद 17 अप्रैल 2026 को थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Jitendra Tiwari
    Jitendra Tiwari
    पत्रकार पथलगोरा, चतरा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में नवविवाहिता काजल कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले में पति वरुण कुमार उर्फ बिट्टू सिंह, ससुर प्रमोद सिंह, सास शकुंतला देवी और देवर रोहित कुमार उर्फ टुट्टू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिजनों के अनुसार, शव पर चोट और गले पर फंदे के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आखिर कब रुकेगा दहेज के नाम पर बेटियों की मौत का सिलसिला?
    1
    औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में नवविवाहिता काजल कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
इस मामले में पति वरुण कुमार उर्फ बिट्टू सिंह, ससुर प्रमोद सिंह, सास शकुंतला देवी और देवर रोहित कुमार उर्फ टुट्टू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिजनों के अनुसार, शव पर चोट और गले पर फंदे के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।
घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आखिर कब रुकेगा दहेज के नाम पर बेटियों की मौत का सिलसिला?
    user_Johar Chouparan
    Johar Chouparan
    Local News Reporter चौपारण, हजारीबाग, झारखंड•
    9 hrs ago
  • Post by Jharkhand News Feed
    1
    Post by Jharkhand News Feed
    user_Jharkhand News Feed
    Jharkhand News Feed
    Local News Reporter चितरपुर, रामगढ़, झारखंड•
    3 hrs ago
  • योगी के बयान ने बंगाल में मचाया राजनीतिक भूचाल! #BreakingNews #bangali #TMC #BJP4IND #shorts #BMW #yogi
    1
    योगी के बयान ने बंगाल में मचाया राजनीतिक भूचाल! #BreakingNews #bangali #TMC #BJP4IND #shorts #BMW #yogi
    user_The जन समाचार
    The जन समाचार
    Media company Hazaribag, Hazaribagh•
    9 hrs ago
  • छड़वा डैम में युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी लातेहार निवासी युवक की पहचान, मौत के कारणों की जांच जारी
    1
    छड़वा डैम में युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
लातेहार निवासी युवक की पहचान, मौत के कारणों की जांच जारी
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    10 hrs ago
  • Post by Update news 24
    1
    Post by Update news 24
    user_Update news 24
    Update news 24
    Photographer Barkatha, Hazaribagh•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.