Shuru
Apke Nagar Ki App…
औरंगाबाद के इब्राहिमपुर में दहेज की भेंट चढ़ी एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में नवविवाहिता काजल कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले में पति वरुण कुमार उर्फ बिट्टू सिंह, ससुर प्रमोद सिंह, सास शकुंतला देवी और देवर रोहित कुमार उर्फ टुट्टू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिजनों के अनुसार, शव पर चोट और गले पर फंदे के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आखिर कब रुकेगा दहेज के नाम पर बेटियों की मौत का सिलसिला?
Johar Chouparan

More news from झारखंड and nearby areas
- कोडरमा :झारखंड सरकार और पुलिस मुख्यालय, रांची की पहल पर कोडरमा पुलिस को बड़ी सौगात मिली है। जिले में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए 21 नई अपाची मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गई हैं। शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानों के लिए रवाना किया। नव आवंटित मोटरसाइकिलों में पुलिस स्टीकर, सायरन और पब्लिक एड्रेस (PA) सिस्टम की सुविधा दी गई है, जिससे गश्ती और आपातकालीन प्रतिक्रिया और अधिक प्रभावी होगी। अधिकारियों ने बताया कि इन वाहनों से संकीर्ण रास्तों और दूरस्थ क्षेत्रों में भी पुलिस की पहुंच आसान होगी, जिससे अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने कहा कि नई बाइकों के जरिए नियमित गश्ती, रात्रि गश्ती, संवेदनशील इलाकों में निगरानी और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। त्योहारों, विशेष अभियानों और आकस्मिक स्थितियों में भी इनका उपयोग कर पुलिस बल को तेजी से तैनात किया जा सकेगा। इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी समेत कई वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस पहल से पुलिस की गतिशीलता बढ़ेगी और आम जनता को अधिक प्रभावी व त्वरित सुरक्षा सेवा मिल सकेगी।1
- Post by Sunil Kumar journalist1
- मेसकौर में आज तय होगा नया प्रखंड प्रमुख, मुकाबला एकतरफा होने के आसार विवेक कुमार मेसकौर। कई महीनों से चल रहे कानूनी दांवपेच और राजनीतिक रस्साकशी के बाद आखिरकार मेसकौर प्रखंड को आज नया प्रमुख मिल जाएगा। कोर्ट और जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रखंड प्रमुख चुनाव की नई तारीख तय की गई थी, जिसके तहत शनिवार, 18 अप्रैल को प्रखंड कार्यालय सभागार में चुनाव होगा। चुनाव को लेकर सभी पंचायत समिति सदस्यों को सूचना भेज दी गई है। हालांकि, इस बार चुनावी माहौल पहले की तुलना में काफी शांत नजर आ रहा है। पूर्व में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान जिस तरह की गहमागहमी और जोड़-तोड़ देखने को मिली थी, वैसा माहौल इस बार नहीं दिख रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए चुनाव एकतरफा हो सकता है। खासकर वर्तमान प्रमुख संतोष कुमार के समर्थकों में ज्यादा सक्रियता और उत्साह देखा जा रहा है, जिससे उनके पक्ष को मजबूत माना जा रहा है। अब सभी की नजरें शनिवार को होने वाले मतदान पर टिकी हैं, जहां यह साफ हो जाएगा कि मेसकौर प्रखंड प्रमुख का ताज किसके सिर सजता है।1
- हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत पसई गांव निवासी राजेश साव का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने थाने में पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि अज्ञात अपराधियों ने चाकू से वार कर और पत्थर से कुचलकर हत्या की तथा शव को बीकेबी रोड, बानादाग के पास फेंक दिया। घटना स्थल थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। वहीं घटना के चार दिन बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। मृतक की पत्नी सबिता देवी और स्थानीय लोगों ने जांच में तेजी लाने की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह सड़क दुर्घटना है या हत्या। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है लेकिन अभी तक के अनुसंधान में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले में निष्पक्ष और शीघ्र कार्रवाई की जाएगी, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर उचित कार्रवाई हो।1
- बंगाल विरोधियों को लेकर योगी की सख्त चेतावनी?1
- छड़वा डैम में युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी लातेहार निवासी युवक की पहचान, मौत के कारणों की जांच जारी1
- कोडरमा थाना क्षेत्र में दो घरों से जेवर व नगदी चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर धनबाद निवासी पल्लवी कुमारी को गिरफ्तार किया है। महिला को दूधीमाटी में चोरी के प्रयास के दौरान पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर बरकट्ठा से सोने के जेवर बरामद हुए। पूछताछ में बच्चों की मदद से चोरी का राज खुला। झुमरी तिलैया की घटना से भी कनेक्शन जुड़ रहा है। पुलिस गिरोह की जांच में जुटी है।1
- डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न जगहों पर नाली की समस्याओं का जायजा शुक्रवार को 11 बजे लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित इंजीनियर से बात कर खामियों को जल्द सुधारने का निर्देश दिया। निरीक्षण में कई स्थानों पर गड़बड़ियां पाई गईं, जिन्हें ठीक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, उन्होंने शिवसागर तालाब पहुंचकर वहां की समस्याओं की भी जानकारी ली और जल्द समाधान को लेकर पहल करने की बात कही।1