Shuru
Apke Nagar Ki App…
बंगाल विरोधियों को लेकर योगी की सख्त चेतावनी? देखिए पूरा वीडियो बंगाल विरोधियों को लेकर योगी की सख्त चेतावनी?
The जन समाचार
बंगाल विरोधियों को लेकर योगी की सख्त चेतावनी? देखिए पूरा वीडियो बंगाल विरोधियों को लेकर योगी की सख्त चेतावनी?
More news from झारखंड and nearby areas
- हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत पसई गांव निवासी राजेश साव का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने थाने में पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि अज्ञात अपराधियों ने चाकू से वार कर और पत्थर से कुचलकर हत्या की तथा शव को बीकेबी रोड, बानादाग के पास फेंक दिया। घटना स्थल थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। वहीं घटना के चार दिन बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। मृतक की पत्नी सबिता देवी और स्थानीय लोगों ने जांच में तेजी लाने की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह सड़क दुर्घटना है या हत्या। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है लेकिन अभी तक के अनुसंधान में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले में निष्पक्ष और शीघ्र कार्रवाई की जाएगी, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर उचित कार्रवाई हो।1
- बंगाल विरोधियों को लेकर योगी की सख्त चेतावनी?1
- छड़वा डैम में युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी लातेहार निवासी युवक की पहचान, मौत के कारणों की जांच जारी1
- दीवार से गिरा मैकेनिक—मौत, अस्पताल पर सवाल हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में AC लगाते समय मैकेनिक की दर्दनाक मौत। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया सड़क जाम।1
- *रात के अंधेरे में कैलूडीह खटाल एवं आकाशकिनारी खटाल के लोगों के बीच हुई हिंसक झड़प में पुलिस ने 12 नामजद सहित 15 अज्ञात व्यक्तियो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है* *धनबाद:* 14 अप्रैल की रात्रि में छाताबांध-धनबाद मुख्य मार्ग पर कैलूडीह के पास कैलूडीह खटाल एवं आकाशकिनारी खटाल के लोग लाठी डंटा से लैस होकर विधि-विरुद्ध जमावड़ा लगाकर आपस मे मारपीट किए थे। दोनों खटालो के व्यक्तियो द्वारा मुख्य मार्ग पर नजायज मजमा लगाकर बलवा किए जाने से लोक परिशांति भंग हुई, यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया जिससे आम नागरिकों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा । उक्त स्थल पर एकत्रित विधी विरुद्ध जमाव द्वारा पुलिस को उसके कर्त्तव्य निर्वहन में भी बाधा उत्पन किया गया। इस घटना के पश्चात उपस्थित पुलिस पदाधिकारी के आवेदन पर 12 नामजद सहित 15 अज्ञात व्यक्तियो के विरुद्ध BNS की सुसंगत धाराओ के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।1
- -- हजारीबाग। ओम आरोह्णम संस्था की संस्थापिका एवं भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए इसे नए युग की शुरुआत करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को केवल प्रतिनिधित्व तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें नीति निर्माण में सक्रिय भागीदारी का अवसर भी प्रदान करता है। शेफाली गुप्ता ने कहा कि इस अधिनियम के लागू होने से शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में महिलाओं की प्राथमिकता और भागीदारी बढ़ेगी, जिससे समाज के समग्र विकास को गति मिलेगी। उन्होंने इसे आने वाली पीढ़ी की लड़कियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही समाज की एकजुटता और देश के उत्थान का आधार है। कहा कि हर घर का विकास ही देश के विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हृदय से धन्यवाद दिया और उनके प्रयासों की सराहना की।1
- Post by Update news 241
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान से पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। उन्होंने बंगाल की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए, जिसके बाद सत्तारूढ़ तृणमूल और विपक्ष दोनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी।1