राजेश साव मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, थाने में प्रदर्शन हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत पसई गांव निवासी राजेश साव का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने थाने में पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि अज्ञात अपराधियों ने चाकू से वार कर और पत्थर से कुचलकर हत्या की तथा शव को बीकेबी रोड, बानादाग के पास फेंक दिया। घटना स्थल थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। वहीं घटना के चार दिन बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। मृतक की पत्नी सबिता देवी और स्थानीय लोगों ने जांच में तेजी लाने की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह सड़क दुर्घटना है या हत्या। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है लेकिन अभी तक के अनुसंधान में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले में निष्पक्ष और शीघ्र कार्रवाई की जाएगी, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर उचित कार्रवाई हो।
राजेश साव मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, थाने में प्रदर्शन हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत पसई गांव निवासी राजेश साव का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने थाने में पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि अज्ञात अपराधियों ने चाकू से वार कर और पत्थर से कुचलकर हत्या की तथा शव को बीकेबी रोड, बानादाग के पास फेंक दिया। घटना स्थल थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। वहीं घटना के चार दिन बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। मृतक की पत्नी सबिता देवी और स्थानीय लोगों ने जांच में तेजी लाने की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह सड़क दुर्घटना है या हत्या। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है लेकिन अभी तक के अनुसंधान में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले में निष्पक्ष और शीघ्र कार्रवाई की जाएगी, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर उचित कार्रवाई हो।
- छड़वा डैम में युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी लातेहार निवासी युवक की पहचान, मौत के कारणों की जांच जारी1
- *नियमावली के नाम पर 10 वर्षों से लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हेमंत सरकार- जीवन कुमार* महाशय विगत कल 15 अप्रैल को राज्य कैबिनेट द्वारा JTET नियमावली को पुनः वापस कर दिए जाने के फैसले के बाद झारखंड के लाखों प्रशिक्षित छात्रों में भारी आक्रोश व्याप्त है। झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ ने सरकार के इस कदम को छात्रों के भविष्य के साथ क्रूर मजाक करार दिया है। छात्रों की भावना और अदालत के आदेश की अनदेखी का आरोप संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) के लिए अभ्यर्थी पिछले 10 वर्षों से प्रतीक्षारत हैं। इसके लिए जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक बड़े आंदोलन किए गए। माननीय उच्च न्यायालय ने भी परीक्षा आयोजन के लिए 31 मार्च तक की समय सीमा निर्धारित की थी, परंतु राज्य सरकार ने इस पर कोई ठोस पहल नहीं की। छात्र आंदोलन के भारी दबाव में सरकार ने आनन-फानन में नियमावली और पाठ्यक्रम तो जारी किया, लेकिन अब इसे कैबिनेट से वापस लेकर छात्रों को अधर में लटका दिया गया है। हजारीबाग में पुतला दहन और विरोध मार्च सरकार की नीतियों के खिलाफ आज हजारीबाग के गांधी मैदान से डिस्ट्रिक्ट मोड़ तक विशाल विरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री दीपिका पांडेय और राधाकृष्ण का संयुक्त रूप से पुतला दहन किया। रविंद्र ने कहा कि सरकार और उसके मंत्री 'भाषा' को विवाद का विषय बनाकर जानबूझकर परीक्षाओं को रोकने की साजिश रच रहे हैं। छात्रों की मांग: राजनीति नहीं, परीक्षा चाहिए विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने कहा कि जो लोग भाषा के आधार पर विवाद पैदा कर रहे हैं, वे केवल अपनी राजनीति कर रहे हैं। झारखंड के छात्र परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं और कड़ी मेहनत कर रहे हैं। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर परीक्षाओं का आयोजन सुनिश्चित नहीं किया गया, तो सरकार राज्यव्यापी उग्र आंदोलन का सामना करने के लिए तैयार रहे। प्रमुख उपस्थिति आज के इस कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य रूप से जीवन यादव, रविंद्र पासवान, राधे मेहता, नीरज यादव, विनय कुमार,छोटेलाल, देव कुमार, संतोष कुमार, दीपक कुमार, घनश्याम कुमार तथा धर्मेंद्र कुमार ने किया।3
- Post by Update news 241
- औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में नवविवाहिता काजल कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले में पति वरुण कुमार उर्फ बिट्टू सिंह, ससुर प्रमोद सिंह, सास शकुंतला देवी और देवर रोहित कुमार उर्फ टुट्टू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिजनों के अनुसार, शव पर चोट और गले पर फंदे के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आखिर कब रुकेगा दहेज के नाम पर बेटियों की मौत का सिलसिला?1
- झारखंड के चतरा में पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. टंडवा और केरेडारी बॉर्डर पर हुए भीषण मुठभेड़ में चार कुख्यात नक्सली मारे गए हैं. मारे गए चार नक्सलियों में 15 लाख का इनामी नक्सली शहदेव महतो और नताशा भी शामिल हैं. झारखंड पुलिस मुख्यालय सूत्रों ने चार नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है. मुठभेड़ स्थल से दो एके 47 राइफल सहित कई हथियार बरामद किए गए हैं. हजारीबाग पुलिस के इनपुट पर कोबरा जवानों के साथ संयुक्त अभियान हजारीबाग पुलिस को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर चतरा पुलिस और कोबरा (COBRA) कमांडो की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार नक्सलियों को मार गिराया. मारे गए नक्सलियों में 15 लाख रुपये के इनामी शहदेव महतो, महिला नक्सली नताशा और बुद्धदेव शामिल हैं. चौथे नक्सली की पहचान की प्रक्रिया जारी है. *जंगल में हुई मुठभेड़, दोनों तरफ से फायरिंग* मिली जानकारी के अनुसार, शहदेव महतो अपने साथियों के साथ हजारीबाग के केराडरी जंगल क्षेत्र से गुजर रहा था. हजारीबाग पुलिस को उनके मूवमेंट की सूचना मिलते ही चतरा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान शुरू कर दिया गया. अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए कोबरा कमांडो टीम को भी शामिल किया गया. नक्सली हजारीबाग की सीमा पार कर चतरा जिले के जंगल में पहुंच गए. इसी दौरान पुलिस टीम और नक्सलियों के बीच जंगल में आमना-सामना हो गया. दोनों तरफ से हुई तीव्र फायरिंग में चारों नक्सली मौके पर ही ढेर हो गए. *हजारीबाग जिला अब पूरी तरह नक्सल मुक्त* इस मुठभेड़ के बाद हजारीबाग जिला नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की सूची से बाहर हो गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, हजारीबाग और चतरा में शहदेव महतो का दस्ता ही अंतिम बचा हुआ सक्रिय समूह था. इन चारों के मारे जाने के साथ ही हजारीबाग को नक्सल मुक्त घोषित किया जा सकता है. *सर्च ऑपरेशन जारी, हथियार बरामद* मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. अब तक दो एके-47 राइफल समेत चार हथियार बरामद किए गए हैं. पुलिस टीम आगे भी छिपे हुए अन्य नक्सलियों या हथियारों की तलाश में जुट गई है.1
- कोडरमा :झारखंड सरकार और पुलिस मुख्यालय, रांची की पहल पर कोडरमा पुलिस को बड़ी सौगात मिली है। जिले में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए 21 नई अपाची मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गई हैं। शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानों के लिए रवाना किया। नव आवंटित मोटरसाइकिलों में पुलिस स्टीकर, सायरन और पब्लिक एड्रेस (PA) सिस्टम की सुविधा दी गई है, जिससे गश्ती और आपातकालीन प्रतिक्रिया और अधिक प्रभावी होगी। अधिकारियों ने बताया कि इन वाहनों से संकीर्ण रास्तों और दूरस्थ क्षेत्रों में भी पुलिस की पहुंच आसान होगी, जिससे अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने कहा कि नई बाइकों के जरिए नियमित गश्ती, रात्रि गश्ती, संवेदनशील इलाकों में निगरानी और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। त्योहारों, विशेष अभियानों और आकस्मिक स्थितियों में भी इनका उपयोग कर पुलिस बल को तेजी से तैनात किया जा सकेगा। इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी समेत कई वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस पहल से पुलिस की गतिशीलता बढ़ेगी और आम जनता को अधिक प्रभावी व त्वरित सुरक्षा सेवा मिल सकेगी।1
- योगी के बयान ने बंगाल में मचाया राजनीतिक भूचाल! #BreakingNews #bangali #TMC #BJP4IND #shorts #BMW #yogi1
- Post by Update news 241
- रांची के बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितता, लूट-खसोट एवं प्रीपेड मीटर के बिलों में भारी गड़बड़ी के खिलाफ भाजपा रांची महानगर, रांची पूर्वी व पश्चिमी जिला के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना आयोजित किया। धरने में रांची के विधायक श्री सीपी सिंह, हटिया विधायक श्री नवीन जायसवाल, रांची महानगर के पूर्व अध्यक्ष श्री सत्य नारायण सिंह, श्री सुभाष कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष श्री वरुण कुमार, श्री जितेंद्र वर्मा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को उजागर करते हुए विभागीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मांग की कि प्रीपेड मीटरों की खराबी दूर की जाए तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए। धरना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें उपभोक्ताओं ने भी अपनी समस्याएं साझा कीं। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन जारी रहेगा जब तक संबंधित मांगें पूरी नहीं होंगी।1