15लाख का इनामी शहदेव महतो सहित चार नक्सली ढेर, टंडवा केरेडारी बॉर्डर पर हुआ नक्सलियों का एनकाउंटर झारखंड के चतरा में पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. टंडवा और केरेडारी बॉर्डर पर हुए भीषण मुठभेड़ में चार कुख्यात नक्सली मारे गए हैं. मारे गए चार नक्सलियों में 15 लाख का इनामी नक्सली शहदेव महतो और नताशा भी शामिल हैं. झारखंड पुलिस मुख्यालय सूत्रों ने चार नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है. मुठभेड़ स्थल से दो एके 47 राइफल सहित कई हथियार बरामद किए गए हैं. हजारीबाग पुलिस के इनपुट पर कोबरा जवानों के साथ संयुक्त अभियान हजारीबाग पुलिस को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर चतरा पुलिस और कोबरा (COBRA) कमांडो की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार नक्सलियों को मार गिराया. मारे गए नक्सलियों में 15 लाख रुपये के इनामी शहदेव महतो, महिला नक्सली नताशा और बुद्धदेव शामिल हैं. चौथे नक्सली की पहचान की प्रक्रिया जारी है. *जंगल में हुई मुठभेड़, दोनों तरफ से फायरिंग* मिली जानकारी के अनुसार, शहदेव महतो अपने साथियों के साथ हजारीबाग के केराडरी जंगल क्षेत्र से गुजर रहा था. हजारीबाग पुलिस को उनके मूवमेंट की सूचना मिलते ही चतरा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान शुरू कर दिया गया. अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए कोबरा कमांडो टीम को भी शामिल किया गया. नक्सली हजारीबाग की सीमा पार कर चतरा जिले के जंगल में पहुंच गए. इसी दौरान पुलिस टीम और नक्सलियों के बीच जंगल में आमना-सामना हो गया. दोनों तरफ से हुई तीव्र फायरिंग में चारों नक्सली मौके पर ही ढेर हो गए. *हजारीबाग जिला अब पूरी तरह नक्सल मुक्त* इस मुठभेड़ के बाद हजारीबाग जिला नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की सूची से बाहर हो गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, हजारीबाग और चतरा में शहदेव महतो का दस्ता ही अंतिम बचा हुआ सक्रिय समूह था. इन चारों के मारे जाने के साथ ही हजारीबाग को नक्सल मुक्त घोषित किया जा सकता है. *सर्च ऑपरेशन जारी, हथियार बरामद* मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. अब तक दो एके-47 राइफल समेत चार हथियार बरामद किए गए हैं. पुलिस टीम आगे भी छिपे हुए अन्य नक्सलियों या हथियारों की तलाश में जुट गई है.

- Post by Sanjay kumar1
- रांची विश्वविद्यालय में सेशन लेट, परीक्षा में देरी और रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर एनएसयूआई रांची महानगर के द्वारा आंदोलन व रांची विश्वविद्यालयों में तालाबंदी की गई।1
- लोकतंत्र में वोट का ताकत सबसे शक्तिशाली- जयराम महतो । जयपुर और बाघमुण्डी के जनता वोट के ताकत से ममता के जंगल राज और भाजपा के डर राज को जड़ से उखाड़ फेकेगी- देवेन्द्र नाथ महतो । बंगाल विधान सभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, चुनावी प्रचार प्रसार तेज हो रहा है, सभी पार्टी अपना अपना दम लगाये हुए हैं, झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो, केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो समेत कई दिग्गज नेता बंगाल में दस्तक दे दिए हैं । आज पुरुलिया जिला जयपुर विधान सभा के झलदा टाली सेंटर मैदान में चुनावी सभा आयोजित की गई । मौके पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे । सभा को संबोधित करते हुए जेएलकेएम सुप्रीमो टाईगर जयराम महतो ने कहा कि जयपुर विधान सभा और बाघमुण्डी विधान सभा क्षेत्र जेएलकेएम पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ रही हैं। जयराम महतो ने जयपुर और बाघमुण्डी के जनता से अपील किया कि इस बार वोट बंगाल के बेहतर शिक्षा के लिए, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए करें । लोकतंत्र में सबसे मजबूत और शक्तिशाली ताकत आपका वोट का अधिकार है, आप अपना बहुमूल्य वोट का सद्पयोग कर जयपुर के सेवक दिव्यज्योति सिंह देव और बाघमुण्डी के सेवक मनोज कुमार महतो को भारी वोट से विजयी बनाएं । मौके पर केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि बंगाल के जयपुर और बाघमुण्डी विधान सभा के जनता इस बार ममता के जंगल राज और भाजपा के डर राज को जड़ से उखाड़ फेंकेगी। जनता के आशीर्वाद से जेएलकेएम समर्थित उम्मीदवार जयपुर से दिव्यज्योति सिंह देव और बाघमुण्डी से मनोज कुमार महतो चुनाव जीतते ही क्षेत्र के मूलभूत सुविधा शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी रोज़गार का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा । इसके अलावा सभा को जयपुर प्रत्याशी दिवज्योति सिंह देव, बाघमुण्डी प्रत्याशी मनोज महतो, रामदास मुर्मू, बेबी के अलावा अन्य नेता संबोधन किया ।1
- गोदाम से 250 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी का खुलासा1
- आज धातकीडीह स्थित अधिवक्ता ज़ाहिद इक़बाल के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सामाजिक कार्यकर्ता मज़हर खान से जुड़े आज़ादनगर थाना मारपीट एवं दुर्व्यवहार मामले पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अधिवक्ता ज़ाहिद इक़बाल ने बताया कि मज़हर खान के साथ आज़ादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार एवं उनके साथियों द्वारा किए गए कथित अपराध के मामले में माननीय न्यायालय में सुनवाई हुई। सुनवाई के उपरांत न्यायालय ने महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुए आज़ादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि न्यायालय के इस आदेश की जानकारी पहले ही आज़ादनगर थाना में थाना प्रभारी चंदन कुमार को दे दी गई है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि थाना प्रभारी चंदन कुमार के खिलाफ आगे क्या कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाती है। यह मामला पुलिस कार्यप्रणाली, जवाबदेही और न्याय व्यवस्था के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।1
- जब कोई नेता किसी सड़क को क्रॉस करता है तो सड़क के दोनों तरफ आम नागरिकों के लिए रास्ता को बंद कर दिया जाता है यह कौन सी व्यवस्था है? केपी अहमद, अमन समाज पार्टी आम जनता को घंटों रोकना कई बार अनुचित लगता है एम्बुलेंस, छात्र, कामकाजी लोग प्रभावित होते हैं लोकतंत्र में "जनता सर्वोपरि" का सिद्धांत कमजोर पड़ता दिखता है1
- लोहरदगा: कुरु के मराडीह में जंगली हाथियों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत कुरु (लोहरदगा): झारखंड के लोहरदगा जिले में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह कुरु प्रखंड के मराडीह गांव में जंगली हाथियों का एक बड़ा झुंड देखे जाने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके और खेतों के करीब पहुंच गया है1
- झारखंड के चतरा में पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. टंडवा और केरेडारी बॉर्डर पर हुए भीषण मुठभेड़ में चार कुख्यात नक्सली मारे गए हैं. मारे गए चार नक्सलियों में 15 लाख का इनामी नक्सली शहदेव महतो और नताशा भी शामिल हैं. झारखंड पुलिस मुख्यालय सूत्रों ने चार नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है. मुठभेड़ स्थल से दो एके 47 राइफल सहित कई हथियार बरामद किए गए हैं. हजारीबाग पुलिस के इनपुट पर कोबरा जवानों के साथ संयुक्त अभियान हजारीबाग पुलिस को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर चतरा पुलिस और कोबरा (COBRA) कमांडो की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार नक्सलियों को मार गिराया. मारे गए नक्सलियों में 15 लाख रुपये के इनामी शहदेव महतो, महिला नक्सली नताशा और बुद्धदेव शामिल हैं. चौथे नक्सली की पहचान की प्रक्रिया जारी है. *जंगल में हुई मुठभेड़, दोनों तरफ से फायरिंग* मिली जानकारी के अनुसार, शहदेव महतो अपने साथियों के साथ हजारीबाग के केराडरी जंगल क्षेत्र से गुजर रहा था. हजारीबाग पुलिस को उनके मूवमेंट की सूचना मिलते ही चतरा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान शुरू कर दिया गया. अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए कोबरा कमांडो टीम को भी शामिल किया गया. नक्सली हजारीबाग की सीमा पार कर चतरा जिले के जंगल में पहुंच गए. इसी दौरान पुलिस टीम और नक्सलियों के बीच जंगल में आमना-सामना हो गया. दोनों तरफ से हुई तीव्र फायरिंग में चारों नक्सली मौके पर ही ढेर हो गए. *हजारीबाग जिला अब पूरी तरह नक्सल मुक्त* इस मुठभेड़ के बाद हजारीबाग जिला नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की सूची से बाहर हो गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, हजारीबाग और चतरा में शहदेव महतो का दस्ता ही अंतिम बचा हुआ सक्रिय समूह था. इन चारों के मारे जाने के साथ ही हजारीबाग को नक्सल मुक्त घोषित किया जा सकता है. *सर्च ऑपरेशन जारी, हथियार बरामद* मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. अब तक दो एके-47 राइफल समेत चार हथियार बरामद किए गए हैं. पुलिस टीम आगे भी छिपे हुए अन्य नक्सलियों या हथियारों की तलाश में जुट गई है.1