चोर होने की अफवाह में तीन युवकों के साथ मारपीट, थाना में शिकायत दर्ज चतरा: चोर होने की अफवाह में तीन युवकों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पत्थलगड़ा के अनगड़ा गांव निवासी सुनील कुमार यादव ने पत्थलगड़ा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:30 बजे सुनील कुमार यादव अपने साथियों सोनू यादव और अनाश मुंडी के साथ बहन के घर से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नोनगांव के समीप जंगल के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और चोर होने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से मारपीट की गई, जिससे सुनील कुमार यादव घायल हो गए। आवेदन में यह भी कहा गया है कि हमलावरों ने गले से चांदी की चेन छीन ली तथा साथियों के पास रखे नकद रुपये भी ले लिए। साथ ही उनकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीड़ितों ने किसी तरह मौके से भागकर जान बचाई, लेकिन आरोप है कि हमलावर पीछा करते हुए आगे भी पहुंचे और दोबारा मारपीट की। बाद में आसपास के ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। घटना में घायल युवकों ने इलाज कराने के बाद 17 अप्रैल 2026 को थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत पसई गांव निवासी राजेश साव का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने थाने में पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि अज्ञात अपराधियों ने चाकू से वार कर और पत्थर से कुचलकर हत्या की तथा शव को बीकेबी रोड, बानादाग के पास फेंक दिया। घटना स्थल थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। वहीं घटना के चार दिन बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। मृतक की पत्नी सबिता देवी और स्थानीय लोगों ने जांच में तेजी लाने की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह सड़क दुर्घटना है या हत्या। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है लेकिन अभी तक के अनुसंधान में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले में निष्पक्ष और शीघ्र कार्रवाई की जाएगी, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर उचित कार्रवाई हो।1
- प्रखंड के परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के समीप शुक्रवार को लगभग 5 बजे तक अखिल भारतीय तैलिक साहु समाज के प्रखंड स्तरीय समिति गठन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें तीनों मोर्चा का गठन किया गया। प्रमोद साहु को प्रखंड अध्यक्ष, सत्यम साहु को युवा प्रखंड अध्यक्ष और पुनम देवी को महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष जीवन लाल साहु और विशिष्ट अतिथि के रूप में हन्टरगंज के मुकेश साहु, रामसेवक साहु, डॉ मनोज साव उपस्थित थे। कार्यक्रम में समाज के विकास, उन्नति और सफलता के लिए विचार रखे गए। इस अवसर पर आये मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों और गणमान्य लोगों को फुलों के माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शंभु साहु, राजु साव, भोला साव, आनंदी साव और अन्य लोगों का योगदान रहा।1
- बंगाल विरोधियों को लेकर योगी की सख्त चेतावनी?1
- छड़वा डैम में युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी लातेहार निवासी युवक की पहचान, मौत के कारणों की जांच जारी1
- Post by Hindustan Express News1
- चंदवा प्रखंड अंतर्गत मदरसा खैरुल उलूम परिसर में गुरुवार को झारखंड अंजुमन लातेहार की ओर मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हसन अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अंजुमन की ओर से उनका फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान किसी जाति या धर्म से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चंदवा में आयोजित यह शिविर झारखंड के अन्य स्थानों की तुलना में काफी भव्य है। इस मौके पर उन्होंने मदरसा खैरुल उलूम के लिए 50 बेड के हॉस्टल की घोषणा भी की। उन्होने ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की जयंती पर उन्हें नमन किया। झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि लातेहार जिले में रक्तदान को एक अभियान के रूप में चलाया जा रहा है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके। लातेहार जिले में रक्तदान को एक जनआंदोलन का रूप देने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "हमारा प्रयास है कि जिले में किसी भी जरूरतमंद को खून के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। इसके लिए लगातार ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान न सिर्फ एक सेवा है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने अंजुमन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और लोगों को एकजुट करते हैं। झारखंड अंजुमन के जुनैद अनवर ने मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य जरुरतमंदों की सेवा करना है। उन्होंने बताया कि अब तक अंजुमन 113 लोगों को आर्थिक मदद दे चुका है। समाचार लिखे जाने तक 264 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, नेत्र जांच और परामर्श की भी व्यवस्था की गई। मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष सितमोहन मुंडा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीना देवी, शमशुल होदा, प्रखंड उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नौशाद अंसारी समेत अंजुमन कमेटी के फिरोज अहमद, मो आफदाल, समेत कई सदस्य मौजूद थे।2
- प्रखंड के टंडवा पंचायत अंतर्गत अस्नाही गांव में शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। नवनिर्मित माँ देवी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। इस दौरान जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। महायज्ञ के पहले दिन आयोजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने स्थानीय नदी से पवित्र जल उठाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद यह यात्रा पांच गांवों का भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पहुंची। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुखिया किशोर यादव ने कहा कि अस्नाही गांव में नवनिर्मित देवी मंडप पिछले कुछ समय से तैयार था। ग्रामीणों की आस्था को देखते हुए अब मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक विकास होता है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष कमलेश यादव और कोषाध्यक्ष नंदू यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि यह यज्ञ 17 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अगले पांच दिनों तक निरंतर चलेगा। वही शनिवार की रात्रि को प्रख्यात कलाकारों द्वारा भव्य भजन एवं भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा।1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान से पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। उन्होंने बंगाल की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए, जिसके बाद सत्तारूढ़ तृणमूल और विपक्ष दोनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी।1
- छड़वा डैम में युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी लातेहार निवासी युवक की पहचान, मौत के कारणों की जांच जारी1