logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

_भक्ति के रंग में रंगा अस्नाही, कलश यात्रा के साथ माँ देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का भव्य आगाज_ प्रखंड के टंडवा पंचायत अंतर्गत अस्नाही गांव में शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। नवनिर्मित माँ देवी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। इस दौरान जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। महायज्ञ के पहले दिन आयोजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने स्थानीय नदी से पवित्र जल उठाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद यह यात्रा पांच गांवों का भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पहुंची। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुखिया किशोर यादव ने कहा कि अस्नाही गांव में नवनिर्मित देवी मंडप पिछले कुछ समय से तैयार था। ग्रामीणों की आस्था को देखते हुए अब मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक विकास होता है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष कमलेश यादव और कोषाध्यक्ष नंदू यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि यह यज्ञ 17 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अगले पांच दिनों तक निरंतर चलेगा। वही शनिवार की रात्रि को प्रख्यात कलाकारों द्वारा भव्य भजन एवं भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा।

7 hrs ago
user_Headline jharkhand
Headline jharkhand
Press-Media Pratappur, Chatra•
7 hrs ago

_भक्ति के रंग में रंगा अस्नाही, कलश यात्रा के साथ माँ देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का भव्य आगाज_ प्रखंड के टंडवा पंचायत अंतर्गत अस्नाही गांव में शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। नवनिर्मित माँ देवी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। इस दौरान जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। महायज्ञ के पहले दिन आयोजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने स्थानीय नदी से पवित्र जल उठाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद यह यात्रा पांच गांवों का भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पहुंची। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुखिया किशोर यादव ने कहा कि अस्नाही गांव में नवनिर्मित देवी मंडप पिछले कुछ समय से तैयार था। ग्रामीणों की आस्था को देखते हुए अब मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक विकास होता है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष कमलेश यादव और कोषाध्यक्ष नंदू यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि यह यज्ञ 17 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अगले पांच दिनों तक निरंतर चलेगा। वही शनिवार की रात्रि को प्रख्यात कलाकारों द्वारा भव्य भजन एवं भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Hindustan Express News
    1
    Post by Hindustan Express News
    user_Hindustan Express News
    Hindustan Express News
    Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
    11 hrs ago
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय–गया रेल खंड के अंतर्गत रफीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक मृतक की पहचान कर ली गई है, जबकि दूसरे की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पहली घटना देव हाल्ट रेलवे स्टेशन के समीप हुई, जहां ट्रेन से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत पलसा गांव निवासी मुकेश मांझी के पुत्र सूरज मांझी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर रफीगंज पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद मृतक की पत्नी मनीता देवी एवं अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। परिजनों के अनुसार, सूरज मांझी पिछले दो वर्षों से गुजरात के गांधीधाम स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था और घर लौटने के दौरान चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना गोरडीहा गुमटी के समीप हुई, जहां ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 30 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। काफी प्रयासों के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। इस संबंध में रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के बाद पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है, जबकि मृतक सूरज मांझी का शव पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    पंडित दीनदयाल उपाध्याय–गया रेल खंड के अंतर्गत रफीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक मृतक की पहचान कर ली गई है, जबकि दूसरे की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
पहली घटना देव हाल्ट रेलवे स्टेशन के समीप हुई, जहां ट्रेन से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत पलसा गांव निवासी मुकेश मांझी के पुत्र सूरज मांझी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर रफीगंज पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद मृतक की पत्नी मनीता देवी एवं अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।
परिजनों के अनुसार, सूरज मांझी पिछले दो वर्षों से गुजरात के गांधीधाम स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था और घर लौटने के दौरान चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
वहीं दूसरी घटना गोरडीहा गुमटी के समीप हुई, जहां ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 30 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। काफी प्रयासों के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
इस संबंध में रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के बाद पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है, जबकि मृतक सूरज मांझी का शव पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    5 hrs ago
  • चंदवा में ओवरब्रिज का निर्माण जल्द हो नहीं तो होगा ट्रैक जाम - आजसू
    1
    चंदवा में ओवरब्रिज का निर्माण जल्द हो नहीं तो होगा ट्रैक जाम - आजसू
    user_Amit Pandey
    Amit Pandey
    Latehar, Jharkhand•
    1 hr ago
  • लातेहार : सदर अस्पताल लातेहार में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शादी से लौट रहे बारातियों ने जमकर हंगामा किया। चिकित्सा कर्मियों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ मारपीट की गई और उन्हें जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने का प्रयास भी किया गया। इस मामले में डॉक्टरों ने लातेहार थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति शादी समारोह में भोजन करने के उपरांत फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गया था। उसे परिजनों द्वारा सदर अस्पताल लातेहार में भर्ती कराया गया था । यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अनुपम कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मरीज को रांची रिम्स रेफर कर दिया। इसी बात से नाराज बारातियों ने डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों के साथ चिकित्सा में कि गई लापरवाही का आरोप लगा कर दुर्व्यवहार किया एवं विरोध करने पर मारपीट की गई और डॉक्टर को जबरन अस्पताल से ले जाने की कोशिश की गई। मामले को लेकर आधे घंटे तक सदर अस्पताल लातेहार में ओपीडी सेवा रही बाधित घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल के चिकित्सकों ने बैठक कर विरोध स्वरूप ओपीडी सेवा बाधित कर दी। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद करीब आधे घंटे के बाद ओपीडी सेवा बहाल की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो बारातियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद चिकित्सकों ने काम पर पुनः लौटते हुए ओपीडी सेवा को बहाल कर दी। वही हुए हंगामे के दौरान अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की और बदसलूकी की गई। समझाने के बावजूद बाराती उग्र हो गए और माहौल बिगाड़ता चला गया। बताते चले कि सदर अस्पताल में अक्सर ऐसी घटनाएं चिकित्सकों की लापरवाही के कारण होती रहती हैं, जिससे मरीजों और चिकित्सकों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मामले की जानकारी जिले के वारिय अधिकारियों को भी है मगर सदर अस्पताल लातेहार की खामियों को छुपाते हुए एक तरफा कार्यवाही आम जनता पर की जाती है।
    1
    लातेहार : सदर अस्पताल लातेहार में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शादी से लौट रहे बारातियों ने जमकर हंगामा किया। चिकित्सा कर्मियों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ मारपीट की गई और उन्हें जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने का प्रयास भी किया गया। इस मामले में डॉक्टरों ने लातेहार थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति शादी समारोह में भोजन करने के उपरांत फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गया था। उसे परिजनों द्वारा सदर अस्पताल लातेहार में भर्ती कराया गया था । यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अनुपम कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मरीज को रांची रिम्स रेफर कर दिया। इसी बात से नाराज बारातियों ने डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों के साथ चिकित्सा में कि गई लापरवाही का आरोप लगा कर दुर्व्यवहार किया एवं  विरोध करने पर मारपीट की गई और डॉक्टर को जबरन अस्पताल से ले जाने की कोशिश की गई।
मामले को लेकर आधे घंटे तक सदर अस्पताल लातेहार में ओपीडी सेवा रही बाधित
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल के चिकित्सकों ने बैठक कर विरोध स्वरूप ओपीडी सेवा बाधित कर दी। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद करीब आधे घंटे के बाद ओपीडी सेवा बहाल की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो बारातियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद चिकित्सकों ने काम पर पुनः लौटते हुए ओपीडी सेवा को बहाल कर दी। वही हुए हंगामे के दौरान अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की और बदसलूकी की गई। समझाने के बावजूद बाराती उग्र हो गए और माहौल बिगाड़ता चला गया। बताते चले कि सदर अस्पताल में अक्सर ऐसी घटनाएं चिकित्सकों की लापरवाही के कारण होती रहती हैं, जिससे मरीजों और चिकित्सकों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मामले की जानकारी जिले के वारिय अधिकारियों को भी है मगर सदर अस्पताल लातेहार की खामियों को छुपाते हुए एक तरफा कार्यवाही आम जनता पर की जाती है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
  • लातेहार : जिले में बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर भाजपा ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष बंशी यादव के नेतृत्व में बिजली विभाग परिसर में एक दिवसीय आक्रोशपूर्ण धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़ी बिजली दर, लगातार कटौती और पोस्टपेड मीटर में गड़बड़ी को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण आम उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना उपयोग के भी लोगों को भारी-भरकम बिल भेजे जा रहे हैं। अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।वहीं राजधानी प्रसाद यादव ने कहा कि यह धरना आम जनता की आवाज है और पार्टी उनके हक के लिए संघर्ष जारी रखेगी। जिलाध्यक्ष बंशी यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों का आर्थिक शोषण हो रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    1
    लातेहार : जिले में बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर भाजपा ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष बंशी यादव के नेतृत्व में बिजली विभाग परिसर में एक दिवसीय आक्रोशपूर्ण धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़ी बिजली दर, लगातार कटौती और पोस्टपेड मीटर में गड़बड़ी को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण आम उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना उपयोग के भी लोगों को भारी-भरकम बिल भेजे जा रहे हैं। अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।वहीं राजधानी प्रसाद यादव ने कहा कि यह धरना आम जनता की आवाज है और पार्टी उनके हक के लिए संघर्ष जारी रखेगी। जिलाध्यक्ष बंशी यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों का आर्थिक शोषण हो रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    user_Ram Kumar
    Ram Kumar
    Photographer लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    2 hrs ago
  • बोधगया में मनरेगा में फर्जी हाजिरी का खेल, प्रशासन की चुप्पी पर बडा सवाल?
    1
    बोधगया में मनरेगा में फर्जी हाजिरी का खेल, प्रशासन की चुप्पी पर बडा सवाल?
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    3 hrs ago
  • रफीगंज (औरंगाबाद)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सफल हुए। इस अवसर पर रफीगंज प्रखंड के राजाबगीचा स्थित कॉन्सेप्ट क्लासेस के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया। संस्थान के निदेशक रौशन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी छात्रों ने शानदार परिणाम हासिल किया है। संस्थान के छात्र सोनू कुमार ने सर्वाधिक 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पियूष कुमार ने 92 प्रतिशत, रीत कुमारी ने 87 प्रतिशत, फैज़ान अकरम ने 85.6 प्रतिशत, रिशु कुमारी ने 84 प्रतिशत तथा आस्था ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा सभी अन्य छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। इस सफलता के उपलक्ष्य में संस्थान में एक छोटा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर एवं पाठन सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। निदेशक ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर खुशी जाहिर की और इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
    1
    रफीगंज (औरंगाबाद)।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सफल हुए। इस अवसर पर रफीगंज प्रखंड के राजाबगीचा स्थित कॉन्सेप्ट क्लासेस के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया।
संस्थान के निदेशक रौशन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी छात्रों ने शानदार परिणाम हासिल किया है। संस्थान के छात्र सोनू कुमार ने सर्वाधिक 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पियूष कुमार ने 92 प्रतिशत, रीत कुमारी ने 87 प्रतिशत, फैज़ान अकरम ने 85.6 प्रतिशत, रिशु कुमारी ने 84 प्रतिशत तथा आस्था ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा सभी अन्य छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं।
इस सफलता के उपलक्ष्य में संस्थान में एक छोटा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर एवं पाठन सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। निदेशक ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर खुशी जाहिर की और इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    13 hrs ago
  • लातेहार नगर पंचायत के करकट गांव की मांगोया देवी, जो अपने स्वर्गीय पति के बाद अब बेटी बुधनी देवी के सहारे जीवन बिता रही हैं, पिछले पाँच महीनों से वृद्धा पेंशन के लिए दर-दर भटक रही हैं। उनका कोई बेटा या दामाद नहीं है, और बेटी भी विधवा है। पेंशन ही उनका एकमात्र सहारा है, लेकिन बैंक में पैसा आने के बावजूद उन्हें भुगतान नहीं मिल रहा। बड़ोदरा बैंक के चक्कर लगाते-लगाते वे थक चुकी हैं, हर बार नए बहाने सुनने को मिलते हैं। हर बार आने-जाने में 40-50 रुपये खर्च हो जाते हैं। सवाल उठता है कि क्या गरीबों को सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार नहीं? प्रशासन की उदासीनता इस मामले में साफ दिखती है। पदाधिकारी को पूरा सुख सुविधा गाड़ी घोड़ा उपलब्ध सुविधा। भारत के नागरिक लाचार वृद्ध के लिए कोई उपाय नहीं है। आज महिलाओं को आरक्षण 33% दिया जा रहा है। परंतु यह वृद्धाओं के लिए अगर 33 परसेंट भी जिला प्रशासन ईमानदारी से काम करते थे नौबत नहीं आता।
    1
    लातेहार नगर पंचायत के करकट गांव की मांगोया देवी, जो अपने स्वर्गीय पति के बाद अब बेटी बुधनी देवी के सहारे जीवन बिता रही हैं, पिछले पाँच महीनों से वृद्धा पेंशन के लिए दर-दर भटक रही हैं। उनका कोई बेटा या दामाद नहीं है, और बेटी भी विधवा है। पेंशन ही उनका एकमात्र सहारा है, लेकिन बैंक में पैसा आने के बावजूद उन्हें भुगतान नहीं मिल रहा। बड़ोदरा बैंक के चक्कर लगाते-लगाते वे थक चुकी हैं, हर बार नए बहाने सुनने को मिलते हैं। हर बार आने-जाने में 40-50 रुपये खर्च हो जाते हैं। सवाल उठता है कि क्या गरीबों को सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार नहीं? प्रशासन की उदासीनता इस मामले में साफ दिखती है। पदाधिकारी को पूरा सुख सुविधा गाड़ी घोड़ा उपलब्ध सुविधा।
भारत के नागरिक  लाचार वृद्ध के लिए कोई उपाय नहीं है। आज महिलाओं को आरक्षण 33% दिया जा रहा है। परंतु यह वृद्धाओं के लिए अगर 33 परसेंट भी जिला प्रशासन ईमानदारी से काम करते थे नौबत नहीं आता।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
  • लातेहार: भाजपा महिला मोर्चा की लातेहार जिलाध्यक्ष शिला देवी ने शुक्रवार को अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी सार्वजनिक की। शिला देवी ने बताया कि वह वर्ष 2001 से पार्टी से जुड़ी हुई हैं, जारी विज्ञप्ति में उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे के कारणों को स्पष्ट करते हुए कहा कि संगठन में उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा था, जिससे वे आहत थीं। उन्होंने यह भी कहा कि लगातार हो रही अनदेखी के कारण उन्होंने यह कठोर निर्णय लिया है।शिला देवी के इस कदम से स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। वहीं, पार्टी की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    1
    लातेहार: भाजपा महिला मोर्चा की लातेहार जिलाध्यक्ष शिला देवी ने शुक्रवार को अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी सार्वजनिक की। शिला देवी ने बताया कि वह वर्ष 2001 से पार्टी से जुड़ी हुई हैं, जारी विज्ञप्ति में उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे के कारणों को स्पष्ट करते हुए कहा कि संगठन में उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा था, जिससे वे आहत थीं। उन्होंने यह भी कहा कि लगातार हो रही अनदेखी के कारण उन्होंने यह कठोर निर्णय लिया है।शिला देवी के इस कदम से स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। वहीं, पार्टी की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    user_Ram Kumar
    Ram Kumar
    Photographer लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.