लातेहार सदर अस्पताल में हुआ हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा कर मारपीट व ले जाने का प्रयास, दो आरोपी परिजन हुए गिरफ्तार। लातेहार : सदर अस्पताल लातेहार में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शादी से लौट रहे बारातियों ने जमकर हंगामा किया। चिकित्सा कर्मियों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ मारपीट की गई और उन्हें जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने का प्रयास भी किया गया। इस मामले में डॉक्टरों ने लातेहार थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति शादी समारोह में भोजन करने के उपरांत फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गया था। उसे परिजनों द्वारा सदर अस्पताल लातेहार में भर्ती कराया गया था । यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अनुपम कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मरीज को रांची रिम्स रेफर कर दिया। इसी बात से नाराज बारातियों ने डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों के साथ चिकित्सा में कि गई लापरवाही का आरोप लगा कर दुर्व्यवहार किया एवं विरोध करने पर मारपीट की गई और डॉक्टर को जबरन अस्पताल से ले जाने की कोशिश की गई। मामले को लेकर आधे घंटे तक सदर अस्पताल लातेहार में ओपीडी सेवा रही बाधित घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल के चिकित्सकों ने बैठक कर विरोध स्वरूप ओपीडी सेवा बाधित कर दी। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद करीब आधे घंटे के बाद ओपीडी सेवा बहाल की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो बारातियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद चिकित्सकों ने काम पर पुनः लौटते हुए ओपीडी सेवा को बहाल कर दी। वही हुए हंगामे के दौरान अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की और बदसलूकी की गई। समझाने के बावजूद बाराती उग्र हो गए और माहौल बिगाड़ता चला गया। बताते चले कि सदर अस्पताल में अक्सर ऐसी घटनाएं चिकित्सकों की लापरवाही के कारण होती रहती हैं, जिससे मरीजों और चिकित्सकों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मामले की जानकारी जिले के वारिय अधिकारियों को भी है मगर सदर अस्पताल लातेहार की खामियों को छुपाते हुए एक तरफा कार्यवाही आम जनता पर की जाती है।

- लातेहार: भाजपा महिला मोर्चा की लातेहार जिलाध्यक्ष शिला देवी ने शुक्रवार को अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी सार्वजनिक की। शिला देवी ने बताया कि वह वर्ष 2001 से पार्टी से जुड़ी हुई हैं, जारी विज्ञप्ति में उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे के कारणों को स्पष्ट करते हुए कहा कि संगठन में उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा था, जिससे वे आहत थीं। उन्होंने यह भी कहा कि लगातार हो रही अनदेखी के कारण उन्होंने यह कठोर निर्णय लिया है।शिला देवी के इस कदम से स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। वहीं, पार्टी की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- Post by AAM JANATA1
- जर्जर सड़क के कारण दुर्घटना का संभावना बढ़ा तीन वर्ष पूर्व से निर्माण कार्य स्थगित विभाग मौन1
- चोर होने की अफवाह में तीन युवकों के साथ मारपीट, थाना में शिकायत दर्ज चतरा: चोर होने की अफवाह में तीन युवकों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पत्थलगड़ा के अनगड़ा गांव निवासी सुनील कुमार यादव ने पत्थलगड़ा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:30 बजे सुनील कुमार यादव अपने साथियों सोनू यादव और अनाश मुंडी के साथ बहन के घर से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नोनगांव के समीप जंगल के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और चोर होने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से मारपीट की गई, जिससे सुनील कुमार यादव घायल हो गए। आवेदन में यह भी कहा गया है कि हमलावरों ने गले से चांदी की चेन छीन ली तथा साथियों के पास रखे नकद रुपये भी ले लिए। साथ ही उनकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीड़ितों ने किसी तरह मौके से भागकर जान बचाई, लेकिन आरोप है कि हमलावर पीछा करते हुए आगे भी पहुंचे और दोबारा मारपीट की। बाद में आसपास के ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। घटना में घायल युवकों ने इलाज कराने के बाद 17 अप्रैल 2026 को थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- Post by Sanjay kumar1
- प्रखंड के परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के समीप शुक्रवार को लगभग 5 बजे तक अखिल भारतीय तैलिक साहु समाज के प्रखंड स्तरीय समिति गठन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें तीनों मोर्चा का गठन किया गया। प्रमोद साहु को प्रखंड अध्यक्ष, सत्यम साहु को युवा प्रखंड अध्यक्ष और पुनम देवी को महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष जीवन लाल साहु और विशिष्ट अतिथि के रूप में हन्टरगंज के मुकेश साहु, रामसेवक साहु, डॉ मनोज साव उपस्थित थे। कार्यक्रम में समाज के विकास, उन्नति और सफलता के लिए विचार रखे गए। इस अवसर पर आये मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों और गणमान्य लोगों को फुलों के माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शंभु साहु, राजु साव, भोला साव, आनंदी साव और अन्य लोगों का योगदान रहा।1
- झारखंड के चतरा में पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. टंडवा और केरेडारी बॉर्डर पर हुए भीषण मुठभेड़ में चार कुख्यात नक्सली मारे गए हैं. मारे गए चार नक्सलियों में 15 लाख का इनामी नक्सली शहदेव महतो और नताशा भी शामिल हैं. झारखंड पुलिस मुख्यालय सूत्रों ने चार नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है. मुठभेड़ स्थल से दो एके 47 राइफल सहित कई हथियार बरामद किए गए हैं. हजारीबाग पुलिस के इनपुट पर कोबरा जवानों के साथ संयुक्त अभियान हजारीबाग पुलिस को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर चतरा पुलिस और कोबरा (COBRA) कमांडो की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार नक्सलियों को मार गिराया. मारे गए नक्सलियों में 15 लाख रुपये के इनामी शहदेव महतो, महिला नक्सली नताशा और बुद्धदेव शामिल हैं. चौथे नक्सली की पहचान की प्रक्रिया जारी है. *जंगल में हुई मुठभेड़, दोनों तरफ से फायरिंग* मिली जानकारी के अनुसार, शहदेव महतो अपने साथियों के साथ हजारीबाग के केराडरी जंगल क्षेत्र से गुजर रहा था. हजारीबाग पुलिस को उनके मूवमेंट की सूचना मिलते ही चतरा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान शुरू कर दिया गया. अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए कोबरा कमांडो टीम को भी शामिल किया गया. नक्सली हजारीबाग की सीमा पार कर चतरा जिले के जंगल में पहुंच गए. इसी दौरान पुलिस टीम और नक्सलियों के बीच जंगल में आमना-सामना हो गया. दोनों तरफ से हुई तीव्र फायरिंग में चारों नक्सली मौके पर ही ढेर हो गए. *हजारीबाग जिला अब पूरी तरह नक्सल मुक्त* इस मुठभेड़ के बाद हजारीबाग जिला नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की सूची से बाहर हो गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, हजारीबाग और चतरा में शहदेव महतो का दस्ता ही अंतिम बचा हुआ सक्रिय समूह था. इन चारों के मारे जाने के साथ ही हजारीबाग को नक्सल मुक्त घोषित किया जा सकता है. *सर्च ऑपरेशन जारी, हथियार बरामद* मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. अब तक दो एके-47 राइफल समेत चार हथियार बरामद किए गए हैं. पुलिस टीम आगे भी छिपे हुए अन्य नक्सलियों या हथियारों की तलाश में जुट गई है.1
- प्रखंड के टंडवा पंचायत अंतर्गत अस्नाही गांव में शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। नवनिर्मित माँ देवी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। इस दौरान जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। महायज्ञ के पहले दिन आयोजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने स्थानीय नदी से पवित्र जल उठाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद यह यात्रा पांच गांवों का भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पहुंची। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुखिया किशोर यादव ने कहा कि अस्नाही गांव में नवनिर्मित देवी मंडप पिछले कुछ समय से तैयार था। ग्रामीणों की आस्था को देखते हुए अब मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक विकास होता है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष कमलेश यादव और कोषाध्यक्ष नंदू यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि यह यज्ञ 17 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अगले पांच दिनों तक निरंतर चलेगा। वही शनिवार की रात्रि को प्रख्यात कलाकारों द्वारा भव्य भजन एवं भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा।1
- रांची विश्वविद्यालय में सेशन लेट, परीक्षा में देरी और रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर एनएसयूआई रांची महानगर के द्वारा आंदोलन व रांची विश्वविद्यालयों में तालाबंदी की गई।1