Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिला देवी ने दिया इस्तीफा, जताई नाराजगी लातेहार: भाजपा महिला मोर्चा की लातेहार जिलाध्यक्ष शिला देवी ने शुक्रवार को अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी सार्वजनिक की। शिला देवी ने बताया कि वह वर्ष 2001 से पार्टी से जुड़ी हुई हैं, जारी विज्ञप्ति में उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे के कारणों को स्पष्ट करते हुए कहा कि संगठन में उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा था, जिससे वे आहत थीं। उन्होंने यह भी कहा कि लगातार हो रही अनदेखी के कारण उन्होंने यह कठोर निर्णय लिया है।शिला देवी के इस कदम से स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। वहीं, पार्टी की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Ram Kumar
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिला देवी ने दिया इस्तीफा, जताई नाराजगी लातेहार: भाजपा महिला मोर्चा की लातेहार जिलाध्यक्ष शिला देवी ने शुक्रवार को अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी सार्वजनिक की। शिला देवी ने बताया कि वह वर्ष 2001 से पार्टी से जुड़ी हुई हैं, जारी विज्ञप्ति में उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे के कारणों को स्पष्ट करते हुए कहा कि संगठन में उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा था, जिससे वे आहत थीं। उन्होंने यह भी कहा कि लगातार हो रही अनदेखी के कारण उन्होंने यह कठोर निर्णय लिया है।शिला देवी के इस कदम से स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। वहीं, पार्टी की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
More news from झारखंड and nearby areas
- लातेहार : जिले में बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर भाजपा ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष बंशी यादव के नेतृत्व में बिजली विभाग परिसर में एक दिवसीय आक्रोशपूर्ण धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़ी बिजली दर, लगातार कटौती और पोस्टपेड मीटर में गड़बड़ी को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण आम उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना उपयोग के भी लोगों को भारी-भरकम बिल भेजे जा रहे हैं। अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।वहीं राजधानी प्रसाद यादव ने कहा कि यह धरना आम जनता की आवाज है और पार्टी उनके हक के लिए संघर्ष जारी रखेगी। जिलाध्यक्ष बंशी यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों का आर्थिक शोषण हो रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- लातेहार, लातेहार:-भाजपा जिला इकाई लातेहार के अध्यक्ष श्री बंसी यादव के नेतृत्व में जिला और महामंत्री छोटू राजा के कुशल संचालन से जिला मुख्यालय अंतर्गत बिजली विभाग के कार्यालय पर बढ़ती बिजली दर, अघोषित बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया जहां भाजपा की सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जबकि मनिका के पूर्व विधायक श्री हरि कृष्ण सिंह ने कहा कि ट्रांसफार्मर देने के नाम या बदलने के नाम पर पर जो विभाग के द्वारा अवैध वसूली किया जा रहा है यह शर्मनाक है इसे भाजपा के द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा स्मार्ट मीटर लगने के बाद जनता परेशान है क्योंकि बिजली बिल बेतहाशा बढ़ जा रहा है जिस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे श्री राजधानी यादव प्रदेश कार्य समिति सदस्य ने कहा की बिजली विभाग की भ्रष्टाचार की जड़े इतनी गहराई तक चली गई है कि इस उखाड़ फेंकना जरूरी हो गया है यह आंदोलन बिजली विभाग के भ्रष्टाचार के अंत की शुरुआत है भाजपा जिला अध्यक्ष श्री बंसी यादव ने कहा कि जब किसी गांव का ट्रांसफार्मर खराब हो जाता है तो इसे बदलने की जवाब दे ही बिजली विभाग के अधिकारियों की होती है जहां बेवजह जनता परेशान होती है, बिजली विभाग के अधिकारियों के द्वारा जो जनता का शोषण किया जा रहा है उसे बंद करना होगा इस अवसर में जिला मंत्री आशा लकड़ा कोषाध्यक्ष विष्णु देव गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रघुवीर यादव,महामंत्री अश्वनी सिंह,महिला मोर्चा महामंत्री अर्पणा सिंह,रानी देवी ,मंजू देवी, नीलम देवी, सतनारायण प्रसाद ,बबन पासवान, दीपक पासवान ,मनिका मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार ,जिला लातेहार मंडल अध्यक्ष अवधेश चंद्रवंशी ,विवेक चंद्रवंशी ,उत्तम कुमार ST मोर्चा अध्यक्ष भगत सिंह,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए1
- चंदवा प्रखंड अंतर्गत मदरसा खैरुल उलूम परिसर में गुरुवार को झारखंड अंजुमन लातेहार की ओर मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हसन अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अंजुमन की ओर से उनका फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान किसी जाति या धर्म से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चंदवा में आयोजित यह शिविर झारखंड के अन्य स्थानों की तुलना में काफी भव्य है। इस मौके पर उन्होंने मदरसा खैरुल उलूम के लिए 50 बेड के हॉस्टल की घोषणा भी की। उन्होने ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की जयंती पर उन्हें नमन किया। झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि लातेहार जिले में रक्तदान को एक अभियान के रूप में चलाया जा रहा है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके। लातेहार जिले में रक्तदान को एक जनआंदोलन का रूप देने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "हमारा प्रयास है कि जिले में किसी भी जरूरतमंद को खून के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। इसके लिए लगातार ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान न सिर्फ एक सेवा है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने अंजुमन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और लोगों को एकजुट करते हैं। झारखंड अंजुमन के जुनैद अनवर ने मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य जरुरतमंदों की सेवा करना है। उन्होंने बताया कि अब तक अंजुमन 113 लोगों को आर्थिक मदद दे चुका है। समाचार लिखे जाने तक 264 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, नेत्र जांच और परामर्श की भी व्यवस्था की गई। मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष सितमोहन मुंडा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीना देवी, शमशुल होदा, प्रखंड उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नौशाद अंसारी समेत अंजुमन कमेटी के फिरोज अहमद, मो आफदाल, समेत कई सदस्य मौजूद थे।2
- Post by AAM JANATA1
- जिला परिषद सदस्य श्री संदीप कुमार के द्वारा किया गया शिलान्यास1
- लोहरदगा: कुरु के मराडीह में जंगली हाथियों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत कुरु (लोहरदगा): झारखंड के लोहरदगा जिले में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह कुरु प्रखंड के मराडीह गांव में जंगली हाथियों का एक बड़ा झुंड देखे जाने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके और खेतों के करीब पहुंच गया है1
- Post by Sanjay kumar1
- लातेहार: भाजपा महिला मोर्चा की लातेहार जिलाध्यक्ष शिला देवी ने शुक्रवार को अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी सार्वजनिक की। शिला देवी ने बताया कि वह वर्ष 2001 से पार्टी से जुड़ी हुई हैं, जारी विज्ञप्ति में उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे के कारणों को स्पष्ट करते हुए कहा कि संगठन में उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा था, जिससे वे आहत थीं। उन्होंने यह भी कहा कि लगातार हो रही अनदेखी के कारण उन्होंने यह कठोर निर्णय लिया है।शिला देवी के इस कदम से स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। वहीं, पार्टी की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1