रफीगंज में ट्रेन की चपेट में आने से दो युवक की हुई मौत, एक की हुई पहचान पंडित दीनदयाल उपाध्याय–गया रेल खंड के अंतर्गत रफीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक मृतक की पहचान कर ली गई है, जबकि दूसरे की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पहली घटना देव हाल्ट रेलवे स्टेशन के समीप हुई, जहां ट्रेन से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत पलसा गांव निवासी मुकेश मांझी के पुत्र सूरज मांझी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर रफीगंज पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद मृतक की पत्नी मनीता देवी एवं अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। परिजनों के अनुसार, सूरज मांझी पिछले दो वर्षों से गुजरात के गांधीधाम स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था और घर लौटने के दौरान चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना गोरडीहा गुमटी के समीप हुई, जहां ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 30 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। काफी प्रयासों के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। इस संबंध में रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के बाद पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है, जबकि मृतक सूरज मांझी का शव पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
रफीगंज में ट्रेन की चपेट में आने से दो युवक की हुई मौत, एक की हुई पहचान पंडित दीनदयाल उपाध्याय–गया रेल खंड के अंतर्गत रफीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक मृतक की पहचान कर ली गई है, जबकि दूसरे की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पहली घटना देव हाल्ट रेलवे स्टेशन के समीप हुई, जहां ट्रेन से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत पलसा गांव निवासी मुकेश मांझी के पुत्र सूरज मांझी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर रफीगंज पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद मृतक की पत्नी मनीता देवी एवं अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। परिजनों के अनुसार, सूरज मांझी पिछले दो वर्षों से गुजरात के गांधीधाम स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था और घर लौटने के दौरान चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना गोरडीहा गुमटी के समीप हुई, जहां ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 30 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। काफी प्रयासों के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। इस संबंध में रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के बाद पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है, जबकि मृतक सूरज मांझी का शव पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
- Post by Hindustan Express News1
- अरवल:-आरक्षी अधीक्षक, अरवल, थाना अध्यक्ष अरवल, सहित पुलिस कर्मियों के लिए एक और बहुत बडी उपलब्धियां प्राप्त हुआ । अरवल जनकपुर धाम बांस टाल के पास एक घर मे स्मैक की खरीद - बिक्री में संलिप्त 5 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक पिस्टल तथा 45 जिंदा कारतूस एवं 3 मैगजीन एवं 22 ग्राम स्मैक एवं 31200 रूपये बरामद किया गया है । गिरफ्तार व्यक्ति का नाम निम्न है:- 1, सोनू कुमार उम्र 25 वर्ष पिता राजेश कुमार सहनी ग्राम सोनभद्र बंशी थाना बंसी जिला अरवल, 2 करण कुमार उम्र 23 वर्ष पिता परशुराम चौधरी ग्राम सोनभद्र थाना बंसी जिला अरवल, 3,देशराज कुमार उम्र 28 पिता मिंटु पासवान ग्राम सोनभद्र बंशी थाना बंसी जिला अरवल । 4,रौशन कुमार उम्र 22 वर्ष पिता अरविंद साह ग्राम सोनभद्र बंशी थाना बंसी जिला अरवल , 5,विजय कुमार पिता गंगा दयाल चौधरी ग्राम अरवल सिपाह थाना अरवल जिला अरवल । प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी एवं सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ,देवकांत सिन्हा एवं ASI धीरज कुमार पाल मौजूद थे ।1
- । अरवल........आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को भाकपा एवं माकपा के द्वारा प्रखंड कार्यालय अरवल पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन भाकपा के अंचल सचिव कामरेड पंकज कुमार राय के नेतृत्व में भाकपा कार्यालय से निकलकर गगन भेदी नारा लगाते हुए इंकलाब जिंदाबाद, सीपीआई, सीपीएम जिंदाबाद ,महंगाई पर रोक लगाओ, भ्रष्टाचार पर रोक लगाओ ,यूजीसी को अभिलंब बहाल करना होगा, दाखिल खारिज पर लूट खसोट नहीं सहेंगे आदि नारा लगाते भगत सिंह चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय अरवल पहुंचा l इस प्रदर्शन को संबोधित करते सीपीआई के जिला सचिव कामरेड अरुण कुमार पासवान (अधिवक्ता) ने कहा की आज के दौर में तमाम किसान मजदूर छात्र नौजवान परेशान है, अगर परेशानी से आम अवाम को निजात कोई दिला सकता है तो वह लाल झंडा के लोग हैं और आंदोलन के बल पर इन तमाम चीजों पर रोक लगाई जा सकती है। कामरेड अरुण कुमार ने लोगों से आह्वान किया किया और कहा कि जबतक लालका झंडावा और मोटका दंडवा नहीं उथाएगा तब तक समस्या का समाधान नहीं होगा। इस कार्यक्रम में सीपीआई के जिला सचिव कॉमरेड अरुण कुमार पासवान ( अधिवक्ता), सचिन मंडल सदस्य कॉमरेड, रामचंद्र पाठक, सुशील कुमार, दीनानाथ सिंह, जयराम यादव, नवाब खा, बाबूलाल राय, चंद्रभूषण कुमार, सीपीएम के उमेश ठाकुर, विजय प्रसाद सिंह, पंकज कुमार, के अलावे सैकड़ो कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में मौजूद थे। साथ ही पांच सदस्य प्रतिनिधि मंडल प्रखंड विकास पदाधिकारी अरवल को 11 स्त्री मांग पत्र सोपा। ।1. जाति प्रमाण पत्र बनाने में कठिन प्रक्रिया पर रोक लगाओ.2. गैस के किल्लत को दूर करो।3. नई बिजली बिल वापस लो।4. मनरेगा कानून को पुनः बहाल करो। 5. अरवल अंचल सह प्रखंड कार्यालय में व्यापक भ्रष्टाचार पर अविलंब रोक लगाओ। 6. यूजीसी रूल रेगुलेशन शीघ्र लागू करो। आदि मांगों सहित 11 सूत्री मां4
- प्रखंड के परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के समीप शुक्रवार को लगभग 5 बजे तक अखिल भारतीय तैलिक साहु समाज के प्रखंड स्तरीय समिति गठन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें तीनों मोर्चा का गठन किया गया। प्रमोद साहु को प्रखंड अध्यक्ष, सत्यम साहु को युवा प्रखंड अध्यक्ष और पुनम देवी को महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष जीवन लाल साहु और विशिष्ट अतिथि के रूप में हन्टरगंज के मुकेश साहु, रामसेवक साहु, डॉ मनोज साव उपस्थित थे। कार्यक्रम में समाज के विकास, उन्नति और सफलता के लिए विचार रखे गए। इस अवसर पर आये मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों और गणमान्य लोगों को फुलों के माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शंभु साहु, राजु साव, भोला साव, आनंदी साव और अन्य लोगों का योगदान रहा।1
- नेशनल हाईवे 120 (ए) पर एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया सड़क किनारे पैदल जा रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचला टक्कर इतनी भयावह थी कि स्वामीनाथ पासी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया काराकाट /रोहतास: शुक्रवार की अहले सुबह जब गांव की पगडंडियों पर सन्नाटा था और लोग अपने रोजमर्रा के कामों की शुरुआत भी नहीं कर पाए थे, तभी नेशनल हाईवे 120 (ए) पर एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया । काराकाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोथा मुख्य द्वार के पास सड़क किनारे पैदल जा रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । मृतक की पहचान जयश्री गांव निवासी 55 वर्षीय स्वामीनाथ पासी उर्फ बउल पासी के रूप में हुई है,जो स्वर्गीय बलूंदर पासी उर्फ यमुना पासी के पुत्र थे । बताया जाता है कि स्वामीनाथ रोज की तरह सुबह करीब 5 बजे अपने घर से बगीचे की ओर निकले थे । लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा । जैसे ही वे मोथा द्वार के समीप पहुंचे,उसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें बेरहमी से रौंद डाला और चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया । टक्कर इतनी भयावह थी कि स्वामीनाथ पासी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया ।घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए । देखते ही देखते सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और करीब 2 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई । सूचना मिलने पर काराकाट,नासरीगंज,कछवां और राजपुर थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया । काराकाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है । इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है । स्वामीनाथ पासी अपने पीछे एक असहाय पत्नी को छोड़ गए हैं । उनकी कोई संतान नहीं थी । गांव में इस घटना के बाद मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर आंख नम है ।4
- पटना बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सीएम बनते धमकी आरोपी गुजरात से गिरफ्तार1
- Post by Hindustan Express News1
- प्रखंड के टंडवा पंचायत अंतर्गत अस्नाही गांव में शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। नवनिर्मित माँ देवी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। इस दौरान जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। महायज्ञ के पहले दिन आयोजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने स्थानीय नदी से पवित्र जल उठाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद यह यात्रा पांच गांवों का भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पहुंची। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुखिया किशोर यादव ने कहा कि अस्नाही गांव में नवनिर्मित देवी मंडप पिछले कुछ समय से तैयार था। ग्रामीणों की आस्था को देखते हुए अब मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक विकास होता है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष कमलेश यादव और कोषाध्यक्ष नंदू यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि यह यज्ञ 17 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अगले पांच दिनों तक निरंतर चलेगा। वही शनिवार की रात्रि को प्रख्यात कलाकारों द्वारा भव्य भजन एवं भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा।1
- Post by Gulesh kumar3