logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#शेरघाटी गोपालपुर NH-19 पर भीषण हादसा ! बस और बाइक टक्कर दो गंभीर घायल ! ददोनो घायल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती ! पुलिस जांच में जुटी, आगे की कार्रवाई जारी !

8 hrs ago
user_Hindustan Express News
Hindustan Express News
Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
8 hrs ago

#शेरघाटी गोपालपुर NH-19 पर भीषण हादसा ! बस और बाइक टक्कर दो गंभीर घायल ! ददोनो घायल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती ! पुलिस जांच में जुटी, आगे की कार्रवाई जारी !

  • user_Zilani Alam
    Zilani Alam
    Barachatti, Gaya
    💣
    6 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Hindustan Express News
    1
    Post by Hindustan Express News
    user_Hindustan Express News
    Hindustan Express News
    Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
    8 hrs ago
  • रफीगंज (औरंगाबाद)। एक अज्ञात महिला, जिनकी मानसिक स्थिति सामान्य प्रतीत नहीं हो रही है, रास्ता भटककर पौथू पहुंच गई हैं। महिला अपना नाम और पता बताने में असमर्थ हैं, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सुरक्षित रखा गया है और फिलहाल वे पौथू थाना में हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा उनके परिजनों की तलाश की जा रही है। पौथू मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार रंजन उर्फ गोरा शर्मा ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई इस महिला को पहचानता हो या उनके बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी रखता हो, तो तुरंत पौथू थाना से संपर्क करें। उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि महिला के परिजनों तक यह खबर जल्द से जल्द पहुंच सके और उन्हें उनके परिवार से मिलाया जा सके।
    1
    रफीगंज (औरंगाबाद)। एक अज्ञात महिला, जिनकी मानसिक स्थिति सामान्य प्रतीत नहीं हो रही है, रास्ता भटककर पौथू पहुंच गई हैं। महिला अपना नाम और पता बताने में असमर्थ हैं, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पा रही है।
स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सुरक्षित रखा गया है और फिलहाल वे पौथू थाना में हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा उनके परिजनों की तलाश की जा रही है।
पौथू मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार रंजन उर्फ गोरा शर्मा ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई इस महिला को पहचानता हो या उनके बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी रखता हो, तो तुरंत पौथू थाना से संपर्क करें।
उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि महिला के परिजनों तक यह खबर जल्द से जल्द पहुंच सके और उन्हें उनके परिवार से मिलाया जा सके।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    1 hr ago
  • बोधगया में मनरेगा में फर्जी हाजिरी का खेल, प्रशासन की चुप्पी पर बडा सवाल?
    1
    बोधगया में मनरेगा में फर्जी हाजिरी का खेल, प्रशासन की चुप्पी पर बडा सवाल?
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    3 hrs ago
  • गया: मेन थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी बीएसएफ जवान राजेश कुमार को गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनका पार्थिव शरीर जैसे ही गांव पहुंचा, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि राजेश कुमार जम्मू में बीएसएफ की 101 बटालियन में तैनात थे। करीब तीन माह पूर्व ड्यूटी के दौरान उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद उनका इलाज चंडीगढ़ में चल रहा था। इलाज के दौरान मंगलवार को उनका निधन हो गया। गुरुवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी और “भारत माता की जय” के नारों के साथ अंतिम यात्रा निकाली। अंतिम संस्कार गया के विष्णुपद श्मशान घाट पर किया गया, जहां बीएसएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। स्वर्गीय राजेश कुमार अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार सहित पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है।
    1
    गया: मेन थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी बीएसएफ जवान राजेश कुमार को गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनका पार्थिव शरीर जैसे ही गांव पहुंचा, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जाता है कि राजेश कुमार जम्मू में बीएसएफ की 101 बटालियन में तैनात थे। करीब तीन माह पूर्व ड्यूटी के दौरान उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद उनका इलाज चंडीगढ़ में चल रहा था। इलाज के दौरान मंगलवार को उनका निधन हो गया।
गुरुवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी और “भारत माता की जय” के नारों के साथ अंतिम यात्रा निकाली।
अंतिम संस्कार गया के विष्णुपद श्मशान घाट पर किया गया, जहां बीएसएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी।
स्वर्गीय राजेश कुमार अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार सहित पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Local News Reporter मानपुर, गया, बिहार•
    6 hrs ago
  • प्रखंड के परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के समीप शुक्रवार को लगभग 5 बजे तक अखिल भारतीय तैलिक साहु समाज के प्रखंड स्तरीय समिति गठन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें तीनों मोर्चा का गठन किया गया। प्रमोद साहु को प्रखंड अध्यक्ष, सत्यम साहु को युवा प्रखंड अध्यक्ष और पुनम देवी को महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष जीवन लाल साहु और विशिष्ट अतिथि के रूप में हन्टरगंज के मुकेश साहु, रामसेवक साहु, डॉ मनोज साव उपस्थित थे। कार्यक्रम में समाज के विकास, उन्नति और सफलता के लिए विचार रखे गए। इस अवसर पर आये मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों और गणमान्य लोगों को फुलों के माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शंभु साहु, राजु साव, भोला साव, आनंदी साव और अन्य लोगों का योगदान रहा।
    1
    प्रखंड के परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के समीप शुक्रवार को लगभग 5 बजे तक अखिल भारतीय तैलिक साहु समाज के प्रखंड स्तरीय समिति गठन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें तीनों मोर्चा का गठन किया गया। प्रमोद साहु को प्रखंड अध्यक्ष, सत्यम साहु को युवा प्रखंड अध्यक्ष और पुनम देवी को महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष जीवन लाल साहु और विशिष्ट अतिथि के रूप में हन्टरगंज के मुकेश साहु, रामसेवक साहु, डॉ मनोज साव उपस्थित थे। कार्यक्रम में समाज के विकास, उन्नति और सफलता के लिए विचार रखे गए।
इस अवसर पर आये मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों और गणमान्य लोगों को फुलों के माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शंभु साहु, राजु साव, भोला साव, आनंदी साव और अन्य लोगों का योगदान रहा।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    7 hrs ago
  • औरंगाबाद, 17 अप्रैल 2026: भारत की जनगणना 2026 के सबसे महत्वपूर्ण चरण ‘स्व-गणना’ की शुरुआत आज 17 अप्रैल से बिहार सहित औरंगाबाद जिले में हो गई है। जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने जिलेवासियों को संबोधित करते हुए 1 मई 2026 तक सभी परिवारों से अनिवार्य रूप से स्व-गणना पूरी करने की अपील की है। *क्या है स्व-गणना और क्यों है जरूरी?* जनगणना 2026 में पहली बार नागरिकों को ‘स्व-गणना’ की सुविधा दी गई है। इसमें कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल या कंप्यूटर से जनगणना पोर्टल पर लॉगिन कर खुद और अपने परिवार के सभी सदस्यों का विवरण दर्ज कर सकता है। डीएम अभिलाषा शर्मा ने कहा, “जनगणना के आंकड़े सिर्फ संख्या नहीं होते। इन्हीं के आधार पर अगले 10 साल के लिए स्कूल, अस्पताल, सड़क, बिजली, पानी, राशन, पेंशन, आवास और रोजगार की योजनाएं बनती हैं। अगर हमारी गिनती सही होगी तो हमारा विकास भी सही होगा। इसलिए यह राष्ट्र निर्माण में आपका सीधा योगदान है।”
    1
    औरंगाबाद, 17 अप्रैल 2026:
भारत की जनगणना 2026 के सबसे महत्वपूर्ण चरण ‘स्व-गणना’ की शुरुआत आज 17 अप्रैल से बिहार सहित औरंगाबाद जिले में हो गई है। जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने जिलेवासियों को संबोधित करते हुए 1 मई 2026 तक सभी
परिवारों से अनिवार्य रूप से स्व-गणना पूरी करने की अपील की है।
*क्या है स्व-गणना और क्यों है जरूरी?*  
जनगणना 2026 में पहली बार नागरिकों को ‘स्व-गणना’ की सुविधा दी गई है। इसमें कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल या कंप्यूटर से जनगणना पोर्टल पर लॉगिन कर खुद और अपने परिवार के सभी सदस्यों का विवरण दर्ज कर सकता है। 
डीएम अभिलाषा शर्मा ने कहा, “जनगणना के आंकड़े सिर्फ संख्या नहीं होते। इन्हीं के आधार पर अगले 10 साल के लिए स्कूल, अस्पताल, सड़क, बिजली, पानी, राशन, पेंशन, आवास और रोजगार की योजनाएं बनती हैं। अगर हमारी गिनती सही होगी तो हमारा विकास भी सही होगा। इसलिए यह राष्ट्र निर्माण में आपका सीधा योगदान है।”
    user_Md safe Alam Guddu
    Md safe Alam Guddu
    पत्रकार औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    9 hrs ago
  • चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक प्रेमिका ने शादी की दहलीज पर पहुंचने से पहले ही मौत को गले लगा लिया। प्रेमी द्वारा शक और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोबना गांव की 24 वर्षीय नेहा कुमारी और गिरिडीह निवासी सोनू तिवारी के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों की सहमति से आगामी 29 अप्रैल को दोनों की सगाई और अक्टूबर में शादी होनी थी। लेकिन आरोप है कि सोनू अक्सर शक के आधार पर नेहा को टॉर्चर करता था। गुरुवार रात प्रताड़ना से तंग आकर नेहा ने घर में फांसी लगा ली। परिजनों का दावा है कि नेहा ने आत्महत्या के समय आरोपी को वीडियो कॉल कर अपनी मौत का लाइव मंजर दिखाया था। घटना की सूचना पर हंटरगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने कहा कि आवेदन मिलते ही मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक प्रेमिका ने शादी की दहलीज पर पहुंचने से पहले ही मौत को गले लगा लिया। प्रेमी द्वारा शक और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोबना गांव की 24 वर्षीय नेहा कुमारी और गिरिडीह निवासी सोनू तिवारी के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों की सहमति से आगामी 29 अप्रैल को दोनों की सगाई और अक्टूबर में शादी होनी थी। लेकिन आरोप है कि सोनू अक्सर शक के आधार पर नेहा को टॉर्चर करता था। गुरुवार रात प्रताड़ना से तंग आकर नेहा ने घर में फांसी लगा ली। परिजनों का दावा है कि नेहा ने आत्महत्या के समय आरोपी को वीडियो कॉल कर अपनी मौत का लाइव मंजर दिखाया था। घटना की सूचना पर हंटरगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने कहा कि आवेदन मिलते ही मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Kr Chandan
    Kr Chandan
    Kr Chandan:9199150818 चतरा, चतरा, झारखंड•
    10 hrs ago
  • Post by Hindustan Express News
    1
    Post by Hindustan Express News
    user_Hindustan Express News
    Hindustan Express News
    Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.