logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औरंगाबाद, 17 अप्रैल 2026: भारत की जनगणना 2026 के सबसे महत्वपूर्ण चरण ‘स्व-गणना’ की शुरुआत औरंगाबाद, 17 अप्रैल 2026: भारत की जनगणना 2026 के सबसे महत्वपूर्ण चरण ‘स्व-गणना’ की शुरुआत आज 17 अप्रैल से बिहार सहित औरंगाबाद जिले में हो गई है। जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने जिलेवासियों को संबोधित करते हुए 1 मई 2026 तक सभी परिवारों से अनिवार्य रूप से स्व-गणना पूरी करने की अपील की है। *क्या है स्व-गणना और क्यों है जरूरी?* जनगणना 2026 में पहली बार नागरिकों को ‘स्व-गणना’ की सुविधा दी गई है। इसमें कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल या कंप्यूटर से जनगणना पोर्टल पर लॉगिन कर खुद और अपने परिवार के सभी सदस्यों का विवरण दर्ज कर सकता है। डीएम अभिलाषा शर्मा ने कहा, “जनगणना के आंकड़े सिर्फ संख्या नहीं होते। इन्हीं के आधार पर अगले 10 साल के लिए स्कूल, अस्पताल, सड़क, बिजली, पानी, राशन, पेंशन, आवास और रोजगार की योजनाएं बनती हैं। अगर हमारी गिनती सही होगी तो हमारा विकास भी सही होगा। इसलिए यह राष्ट्र निर्माण में आपका सीधा योगदान है।”

10 hrs ago
user_Md safe Alam Guddu
Md safe Alam Guddu
पत्रकार औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
10 hrs ago

औरंगाबाद, 17 अप्रैल 2026: भारत की जनगणना 2026 के सबसे महत्वपूर्ण चरण ‘स्व-गणना’ की शुरुआत औरंगाबाद, 17 अप्रैल 2026: भारत की जनगणना 2026 के सबसे महत्वपूर्ण चरण ‘स्व-गणना’ की शुरुआत आज 17 अप्रैल से बिहार सहित औरंगाबाद जिले में हो गई है। जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने जिलेवासियों को संबोधित करते हुए 1 मई 2026 तक सभी परिवारों से अनिवार्य रूप से स्व-गणना पूरी करने की अपील की है। *क्या है स्व-गणना और क्यों है जरूरी?* जनगणना 2026 में पहली बार नागरिकों को ‘स्व-गणना’ की सुविधा दी गई है। इसमें कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल या कंप्यूटर से जनगणना पोर्टल पर लॉगिन कर खुद और अपने परिवार के सभी सदस्यों का विवरण दर्ज कर सकता है। डीएम अभिलाषा शर्मा ने कहा, “जनगणना के आंकड़े सिर्फ संख्या नहीं होते। इन्हीं के आधार पर अगले 10 साल के लिए स्कूल, अस्पताल, सड़क, बिजली, पानी, राशन, पेंशन, आवास और रोजगार की योजनाएं बनती हैं। अगर हमारी गिनती सही होगी तो हमारा विकास भी सही होगा। इसलिए यह राष्ट्र निर्माण में आपका सीधा योगदान है।”

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Hindustan Express News
    1
    Post by Hindustan Express News
    user_Hindustan Express News
    Hindustan Express News
    Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
    13 hrs ago
  • प्रखंड के टंडवा पंचायत अंतर्गत अस्नाही गांव में शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। नवनिर्मित माँ देवी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। इस दौरान जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। महायज्ञ के पहले दिन आयोजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने स्थानीय नदी से पवित्र जल उठाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद यह यात्रा पांच गांवों का भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पहुंची। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुखिया किशोर यादव ने कहा कि अस्नाही गांव में नवनिर्मित देवी मंडप पिछले कुछ समय से तैयार था। ग्रामीणों की आस्था को देखते हुए अब मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक विकास होता है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष कमलेश यादव और कोषाध्यक्ष नंदू यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि यह यज्ञ 17 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अगले पांच दिनों तक निरंतर चलेगा। वही शनिवार की रात्रि को प्रख्यात कलाकारों द्वारा भव्य भजन एवं भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा।
    1
    प्रखंड के टंडवा पंचायत अंतर्गत अस्नाही गांव में शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। नवनिर्मित माँ देवी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। इस दौरान जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
महायज्ञ के पहले दिन आयोजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने स्थानीय नदी से पवित्र जल उठाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद यह यात्रा पांच गांवों का भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पहुंची। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुखिया किशोर यादव ने कहा कि अस्नाही गांव में नवनिर्मित देवी मंडप पिछले कुछ समय से तैयार था। ग्रामीणों की आस्था को देखते हुए अब मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक विकास होता है।
यज्ञ समिति के अध्यक्ष कमलेश यादव और कोषाध्यक्ष नंदू यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि यह यज्ञ 17 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अगले पांच दिनों तक निरंतर चलेगा। वही शनिवार की रात्रि को प्रख्यात कलाकारों द्वारा भव्य भजन एवं भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    8 hrs ago
  • बोधगया में मनरेगा में फर्जी हाजिरी का खेल, प्रशासन की चुप्पी पर बडा सवाल?
    1
    बोधगया में मनरेगा में फर्जी हाजिरी का खेल, प्रशासन की चुप्पी पर बडा सवाल?
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    5 hrs ago
  • गया: मेन थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी बीएसएफ जवान राजेश कुमार को गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनका पार्थिव शरीर जैसे ही गांव पहुंचा, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि राजेश कुमार जम्मू में बीएसएफ की 101 बटालियन में तैनात थे। करीब तीन माह पूर्व ड्यूटी के दौरान उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद उनका इलाज चंडीगढ़ में चल रहा था। इलाज के दौरान मंगलवार को उनका निधन हो गया। गुरुवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी और “भारत माता की जय” के नारों के साथ अंतिम यात्रा निकाली। अंतिम संस्कार गया के विष्णुपद श्मशान घाट पर किया गया, जहां बीएसएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। स्वर्गीय राजेश कुमार अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार सहित पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है।
    1
    गया: मेन थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी बीएसएफ जवान राजेश कुमार को गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनका पार्थिव शरीर जैसे ही गांव पहुंचा, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जाता है कि राजेश कुमार जम्मू में बीएसएफ की 101 बटालियन में तैनात थे। करीब तीन माह पूर्व ड्यूटी के दौरान उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद उनका इलाज चंडीगढ़ में चल रहा था। इलाज के दौरान मंगलवार को उनका निधन हो गया।
गुरुवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी और “भारत माता की जय” के नारों के साथ अंतिम यात्रा निकाली।
अंतिम संस्कार गया के विष्णुपद श्मशान घाट पर किया गया, जहां बीएसएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी।
स्वर्गीय राजेश कुमार अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार सहित पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Local News Reporter मानपुर, गया, बिहार•
    7 hrs ago
  • 🔥 “सासाराम के बढ़ैया बाग में नहर किनारे लगी आग, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की तत्परता से पाया गया काबू — कोई हताहत नहीं”
    1
    🔥 “सासाराम के बढ़ैया बाग में नहर किनारे लगी आग, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की तत्परता से पाया गया काबू — कोई हताहत नहीं”
    user_Aman Kumar Chaudhary
    Aman Kumar Chaudhary
    सासाराम, रोहतास, बिहार•
    8 hrs ago
  • Gram Sabha Maholi kripya Kisan Pradhan Yadav Koi support Kijiye Kyunki yah Gaon Mein Vikas kar rahe hain chori ka
    1
    Gram Sabha Maholi kripya Kisan Pradhan Yadav Koi support Kijiye Kyunki yah Gaon Mein Vikas kar rahe hain chori ka
    user_Arvind kumar
    Arvind kumar
    कलेर, अरवल, बिहार•
    8 hrs ago
  • रफीगंज (औरंगाबाद)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सफल हुए। इस अवसर पर रफीगंज प्रखंड के राजाबगीचा स्थित कॉन्सेप्ट क्लासेस के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया। संस्थान के निदेशक रौशन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी छात्रों ने शानदार परिणाम हासिल किया है। संस्थान के छात्र सोनू कुमार ने सर्वाधिक 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पियूष कुमार ने 92 प्रतिशत, रीत कुमारी ने 87 प्रतिशत, फैज़ान अकरम ने 85.6 प्रतिशत, रिशु कुमारी ने 84 प्रतिशत तथा आस्था ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा सभी अन्य छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। इस सफलता के उपलक्ष्य में संस्थान में एक छोटा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर एवं पाठन सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। निदेशक ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर खुशी जाहिर की और इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
    1
    रफीगंज (औरंगाबाद)।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सफल हुए। इस अवसर पर रफीगंज प्रखंड के राजाबगीचा स्थित कॉन्सेप्ट क्लासेस के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया।
संस्थान के निदेशक रौशन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी छात्रों ने शानदार परिणाम हासिल किया है। संस्थान के छात्र सोनू कुमार ने सर्वाधिक 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पियूष कुमार ने 92 प्रतिशत, रीत कुमारी ने 87 प्रतिशत, फैज़ान अकरम ने 85.6 प्रतिशत, रिशु कुमारी ने 84 प्रतिशत तथा आस्था ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा सभी अन्य छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं।
इस सफलता के उपलक्ष्य में संस्थान में एक छोटा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर एवं पाठन सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। निदेशक ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर खुशी जाहिर की और इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    14 hrs ago
  • अरवल:-आरक्षी अधीक्षक, अरवल, थाना अध्यक्ष अरवल, सहित पुलिस कर्मियों के लिए एक और बहुत बडी उपलब्धियां प्राप्त हुआ । अरवल जनकपुर धाम बांस टाल के पास एक घर मे स्मैक की खरीद - बिक्री में संलिप्त 5 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक पिस्टल तथा 45 जिंदा कारतूस एवं 3 मैगजीन एवं 22 ग्राम स्मैक एवं 31200 रूपये बरामद किया गया है । गिरफ्तार व्यक्ति का नाम निम्न है:- 1, सोनू कुमार उम्र 25 वर्ष पिता राजेश कुमार सहनी ग्राम सोनभद्र बंशी थाना बंसी जिला अरवल, 2 करण कुमार उम्र 23 वर्ष पिता परशुराम चौधरी ग्राम सोनभद्र थाना बंसी जिला अरवल, 3,देशराज कुमार उम्र 28 पिता मिंटु पासवान ग्राम सोनभद्र बंशी थाना बंसी जिला अरवल । 4,रौशन कुमार उम्र 22 वर्ष पिता अरविंद साह ग्राम सोनभद्र बंशी थाना बंसी जिला अरवल , 5,विजय कुमार पिता गंगा दयाल चौधरी ग्राम अरवल सिपाह थाना अरवल जिला अरवल । प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी एवं सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ,देवकांत सिन्हा एवं ASI धीरज कुमार पाल मौजूद थे ।
    1
    अरवल:-आरक्षी अधीक्षक, अरवल, थाना अध्यक्ष अरवल, सहित पुलिस कर्मियों के लिए एक और बहुत बडी उपलब्धियां प्राप्त हुआ ।
अरवल जनकपुर धाम बांस टाल के पास एक घर मे स्मैक की खरीद - बिक्री में संलिप्त 5 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।  गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक पिस्टल तथा 45 जिंदा कारतूस एवं  3 मैगजीन  एवं 22 ग्राम स्मैक एवं 31200 रूपये बरामद किया गया है ।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम निम्न है:-
1, सोनू कुमार उम्र 25 वर्ष पिता राजेश कुमार सहनी ग्राम सोनभद्र बंशी 
थाना बंसी जिला अरवल, 
2 करण कुमार उम्र 23 वर्ष पिता परशुराम चौधरी ग्राम सोनभद्र थाना बंसी जिला अरवल,
3,देशराज कुमार उम्र 28 पिता मिंटु पासवान ग्राम सोनभद्र बंशी थाना बंसी जिला अरवल ।        
4,रौशन कुमार उम्र 22 वर्ष पिता अरविंद साह ग्राम सोनभद्र बंशी थाना बंसी जिला अरवल ,
5,विजय कुमार पिता गंगा दयाल चौधरी ग्राम अरवल सिपाह थाना अरवल जिला अरवल ।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी एवं सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ,देवकांत सिन्हा एवं ASI धीरज कुमार पाल मौजूद थे ।
    user_रिपोर्टर गौरव कुमार
    रिपोर्टर गौरव कुमार
    Arwal, Bihar•
    6 hrs ago
  • नेशनल हाईवे 120 (ए) पर एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया सड़क किनारे पैदल जा रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचला टक्कर इतनी भयावह थी कि स्वामीनाथ पासी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया काराकाट /रोहतास: शुक्रवार की अहले सुबह जब गांव की पगडंडियों पर सन्नाटा था और लोग अपने रोजमर्रा के कामों की शुरुआत भी नहीं कर पाए थे, तभी नेशनल हाईवे 120 (ए) पर एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया । काराकाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोथा मुख्य द्वार के पास सड़क किनारे पैदल जा रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । मृतक की पहचान जयश्री गांव निवासी 55 वर्षीय स्वामीनाथ पासी उर्फ बउल पासी के रूप में हुई है,जो स्वर्गीय बलूंदर पासी उर्फ यमुना पासी के पुत्र थे । बताया जाता है कि स्वामीनाथ रोज की तरह सुबह करीब 5 बजे अपने घर से बगीचे की ओर निकले थे । लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा । जैसे ही वे मोथा द्वार के समीप पहुंचे,उसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें बेरहमी से रौंद डाला और चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया । टक्कर इतनी भयावह थी कि स्वामीनाथ पासी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया ।घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए । देखते ही देखते सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और करीब 2 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई । सूचना मिलने पर काराकाट,नासरीगंज,कछवां और राजपुर थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया । काराकाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है । इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है । स्वामीनाथ पासी अपने पीछे एक असहाय पत्नी को छोड़ गए हैं । उनकी कोई संतान नहीं थी । गांव में इस घटना के बाद मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर आंख नम है ।
    4
    नेशनल हाईवे 120 (ए) पर एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया
सड़क किनारे पैदल जा रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचला
टक्कर इतनी भयावह थी कि स्वामीनाथ पासी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया
काराकाट /रोहतास: शुक्रवार की अहले सुबह जब गांव की पगडंडियों पर सन्नाटा था और लोग अपने रोजमर्रा के कामों की शुरुआत भी नहीं कर पाए थे, तभी नेशनल हाईवे 120 (ए) पर एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया । काराकाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोथा मुख्य द्वार के पास सड़क किनारे पैदल जा रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । मृतक की पहचान जयश्री गांव निवासी 55 वर्षीय स्वामीनाथ पासी उर्फ बउल पासी के रूप में हुई है,जो स्वर्गीय बलूंदर पासी उर्फ यमुना पासी के पुत्र थे । बताया जाता है कि स्वामीनाथ रोज की तरह सुबह करीब 5 बजे अपने घर से बगीचे की ओर निकले थे । लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा । जैसे ही वे मोथा द्वार के समीप पहुंचे,उसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें बेरहमी से रौंद डाला और चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया । टक्कर इतनी भयावह थी कि स्वामीनाथ पासी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया ।घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए । देखते ही देखते सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और करीब 2 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई । सूचना मिलने पर काराकाट,नासरीगंज,कछवां और राजपुर थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया । काराकाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है । इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है । स्वामीनाथ पासी अपने पीछे एक असहाय पत्नी को छोड़ गए हैं । उनकी कोई संतान नहीं थी । गांव में इस घटना के बाद मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर आंख नम है ।
    user_Rajnikant Pandey riport
    Rajnikant Pandey riport
    काराकाट, रोहतास, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.