स्मैक खरीद बिक्री करने वाला गिरोह के पास से एक पिस्तौल और 45 कारतूस बरामद अरवल:-आरक्षी अधीक्षक, अरवल, थाना अध्यक्ष अरवल, सहित पुलिस कर्मियों के लिए एक और बहुत बडी उपलब्धियां प्राप्त हुआ । अरवल जनकपुर धाम बांस टाल के पास एक घर मे स्मैक की खरीद - बिक्री में संलिप्त 5 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक पिस्टल तथा 45 जिंदा कारतूस एवं 3 मैगजीन एवं 22 ग्राम स्मैक एवं 31200 रूपये बरामद किया गया है । गिरफ्तार व्यक्ति का नाम निम्न है:- 1, सोनू कुमार उम्र 25 वर्ष पिता राजेश कुमार सहनी ग्राम सोनभद्र बंशी थाना बंसी जिला अरवल, 2 करण कुमार उम्र 23 वर्ष पिता परशुराम चौधरी ग्राम सोनभद्र थाना बंसी जिला अरवल, 3,देशराज कुमार उम्र 28 पिता मिंटु पासवान ग्राम सोनभद्र बंशी थाना बंसी जिला अरवल । 4,रौशन कुमार उम्र 22 वर्ष पिता अरविंद साह ग्राम सोनभद्र बंशी थाना बंसी जिला अरवल , 5,विजय कुमार पिता गंगा दयाल चौधरी ग्राम अरवल सिपाह थाना अरवल जिला अरवल । प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी एवं सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ,देवकांत सिन्हा एवं ASI धीरज कुमार पाल मौजूद थे ।
स्मैक खरीद बिक्री करने वाला गिरोह के पास से एक पिस्तौल और 45 कारतूस बरामद अरवल:-आरक्षी अधीक्षक, अरवल, थाना अध्यक्ष अरवल, सहित पुलिस कर्मियों के लिए एक और बहुत बडी उपलब्धियां प्राप्त हुआ । अरवल जनकपुर धाम बांस टाल के पास एक घर मे स्मैक की खरीद - बिक्री में संलिप्त 5 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक पिस्टल तथा 45 जिंदा कारतूस एवं 3 मैगजीन एवं 22 ग्राम स्मैक एवं 31200 रूपये बरामद किया गया है । गिरफ्तार व्यक्ति का नाम निम्न है:- 1, सोनू कुमार उम्र 25 वर्ष पिता राजेश कुमार सहनी ग्राम सोनभद्र बंशी थाना बंसी जिला अरवल, 2 करण कुमार उम्र 23 वर्ष पिता परशुराम चौधरी ग्राम सोनभद्र थाना बंसी जिला अरवल, 3,देशराज कुमार उम्र 28 पिता मिंटु पासवान ग्राम सोनभद्र बंशी थाना बंसी जिला अरवल । 4,रौशन कुमार उम्र 22 वर्ष पिता अरविंद साह ग्राम सोनभद्र बंशी थाना बंसी जिला अरवल , 5,विजय कुमार पिता गंगा दयाल चौधरी ग्राम अरवल सिपाह थाना अरवल जिला अरवल । प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी एवं सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ,देवकांत सिन्हा एवं ASI धीरज कुमार पाल मौजूद थे ।
- हां हां1
- नेशनल हाईवे 120 (ए) पर एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया सड़क किनारे पैदल जा रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचला टक्कर इतनी भयावह थी कि स्वामीनाथ पासी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया काराकाट /रोहतास: शुक्रवार की अहले सुबह जब गांव की पगडंडियों पर सन्नाटा था और लोग अपने रोजमर्रा के कामों की शुरुआत भी नहीं कर पाए थे, तभी नेशनल हाईवे 120 (ए) पर एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया । काराकाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोथा मुख्य द्वार के पास सड़क किनारे पैदल जा रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । मृतक की पहचान जयश्री गांव निवासी 55 वर्षीय स्वामीनाथ पासी उर्फ बउल पासी के रूप में हुई है,जो स्वर्गीय बलूंदर पासी उर्फ यमुना पासी के पुत्र थे । बताया जाता है कि स्वामीनाथ रोज की तरह सुबह करीब 5 बजे अपने घर से बगीचे की ओर निकले थे । लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा । जैसे ही वे मोथा द्वार के समीप पहुंचे,उसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें बेरहमी से रौंद डाला और चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया । टक्कर इतनी भयावह थी कि स्वामीनाथ पासी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया ।घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए । देखते ही देखते सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और करीब 2 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई । सूचना मिलने पर काराकाट,नासरीगंज,कछवां और राजपुर थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया । काराकाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है । इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है । स्वामीनाथ पासी अपने पीछे एक असहाय पत्नी को छोड़ गए हैं । उनकी कोई संतान नहीं थी । गांव में इस घटना के बाद मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर आंख नम है ।4
- जहानाबाद के नौरू गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना का वीडियो सामने आया है, जो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार होरीलगंज निवासी कुमार गौरव अभिनव अपनी जमीन देखने नौरू गांव पहुंचे थे। उसी दौरान वहां एक अन्य व्यक्ति द्वारा जमीन की घेराबंदी की जा रही थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि उक्त जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चला आ रहा है और आरोपी पक्ष भी उस जमीन पर अपना दावा करता है। इसी पुरानी रंजिश के कारण यह घटना हुई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। हालांकि, इस मामले में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।1
- फिल्म: आखिरी गुलाम अभिनेता चिंटू तिवारी1
- Convention on Aviation & Aerospace Safety and Quality ... एविएशन विशेषज्ञ और पूर्व सैन्य अधिकारियों ने रखे विचार, एयर मार्शल जीएस बेदी, ग्रुप कैप्टन सुशील भाटिया और ग्रुप कैप्टन प्रेमवीर सिंह ने किया सम्मानित, सम्मेलन में बनी सुझाव रिपोर्ट केन्द्र सरकार को सौंपी जाएगी..... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय–गया रेल खंड के अंतर्गत रफीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक मृतक की पहचान कर ली गई है, जबकि दूसरे की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पहली घटना देव हाल्ट रेलवे स्टेशन के समीप हुई, जहां ट्रेन से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत पलसा गांव निवासी मुकेश मांझी के पुत्र सूरज मांझी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर रफीगंज पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद मृतक की पत्नी मनीता देवी एवं अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। परिजनों के अनुसार, सूरज मांझी पिछले दो वर्षों से गुजरात के गांधीधाम स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था और घर लौटने के दौरान चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना गोरडीहा गुमटी के समीप हुई, जहां ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 30 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। काफी प्रयासों के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। इस संबंध में रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के बाद पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है, जबकि मृतक सूरज मांझी का शव पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- ज्योति गुप्ता 97% अंक के साथ विद्यालय टॉपर बनीं, जबकि स्वर्णिका सिद्धे (93%) दूसरे और आदित्य राज (92%) तीसरे स्थान पर रहे। प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने इसे छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के प्रयास का परिणाम बताया। प्रबंध निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने 90% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को 11वीं में नामांकन पर 50% शुल्क छूट देने की घोषणा की।1
- नौबतपुर प्रखंड (पटना)। वर्ष 2026-27 की जनगणना को लेकर नौबतपुर प्रखंड में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से मोबाइल ऐप के जरिए कराई जाएगी, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सटीक और प्रभावी बन सके। प्रखंड क्षेत्र को विभिन्न गणना भागों में विभाजित कर प्रत्येक क्षेत्र के लिए प्रगणकों की नियुक्ति की जा रही है। ये प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की पहचान करेंगे और उन्हें एक यूनिक नंबर प्रदान करेंगे। यह प्रक्रिया जनगणना के पहले चरण का अहम हिस्सा होगी, जिससे आगे की गणना व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। प्रखंड प्रशासन के अनुसार मई महीने में जनगणना का प्रथम चरण शुरू होगा, जिसमें मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) का कार्य किया जाएगा। इसके लिए कुल 328 प्रगणक और 55 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, जो पूरे कार्य की निगरानी और समन्वय सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षण कार्य को प्रभावी बनाने के लिए 6 फील्ड प्रशिक्षकों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा भवन, पुस्तकालय भवन और बीआरसी भवन में 13 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कुल चार चरणों में आयोजित किया जा रहा है और प्रत्येक चरण में प्रतिभागियों को लगातार तीन दिनों तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हर बैच में निर्धारित संख्या में प्रगणक और पर्यवेक्षक शामिल हो रहे हैं, जिन्हें सुबह से शाम तक डिजिटल जनगणना की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मोबाइल ऐप के उपयोग, मकान सूचीकरण, डेटा संग्रहण, GPS आधारित लोकेशन टैगिंग और डेटा अपलोडिंग की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साथ ही, उन्हें फील्ड में आने वाली संभावित समस्याओं और उनके समाधान के बारे में भी प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि जनगणना कार्य बिना किसी बाधा के पूरा किया जा सके। नौबतपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि डिजिटल जनगणना के माध्यम से कार्य को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी प्रगणकों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे फील्ड में बेहतर तरीके से कार्य कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि पिछली जनगणना के अनुसार नौबतपुर प्रखंड की ग्रामीण जनसंख्या 1,78,583 दर्ज की गई थी। इस बार आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से और भी सटीक आंकड़े प्राप्त होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का सही आकलन किया जा सकेगा। प्रखंड प्रशासन का लक्ष्य है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया जाए। इसके लिए मॉनिटरिंग व्यवस्था को मजबूत किया गया है और पर्यवेक्षकों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे प्रगणकों के कार्यों की नियमित समीक्षा करें। डिजिटल जनगणना के इस नए प्रयोग से नौबतपुर प्रखंड में न केवल कार्य की गति बढ़ेगी, बल्कि पारदर्शिता और विश्वसनीयता में भी उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- पटना: नेउरा पुलिस ने शुक्रवार को आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी सरोज कुमार उर्फ़ फुदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उसे लंबे समय से तलाश रही थी. सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.1