Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहटा में आर्म्स एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार.............. पटना: नेउरा पुलिस ने शुक्रवार को आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी सरोज कुमार उर्फ़ फुदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उसे लंबे समय से तलाश रही थी. सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
Reporter Satyendra
बिहटा में आर्म्स एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार.............. पटना: नेउरा पुलिस ने शुक्रवार को आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी सरोज कुमार उर्फ़ फुदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उसे लंबे समय से तलाश रही थी. सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
More news from Patna and nearby areas
- कॉर्पोरेट जगत में नारी उत्पीड़न व धर्मांतरण के षड्यंत्रों पर लगे लगाम : बजरंग बागड़ा*, टीसीएस जैसे मामलों से आहत विहिप ने भेजा फिक्की जैसे प्रमुख व्यावसायिक संघों को पत्र विश्व हिंदू परिषद के महासचिव श्री बजरंग बागड़ा ने व्यापार और उद्योग से जुड़े शीर्ष निकायों से कॉर्पोरेट जगत में काम कर रही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- पटना (बिहटा): प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को आयोजित पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समिति) चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। पूरे दिन चले मतदान के दौरान कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है। चुनाव के दौरान मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे थे और निर्धारित समय तक शांतिपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कई केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें भी देखी गईं। प्रखंड के अंतर्गत 7 स्थानों पर बनाए गए 20 मतदान केंद्रों पर वोटिंग कराई गई। अमहरा, राघोपुर, बिहटा, मुसेपुर, बेंदौल, सदिसोपुर और परेव पंचायतों में मतदान प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। हर बूथ पर पुलिस बल, दंडाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती रही, जो पूरे समय स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।1
- नौबतपुर (पटना): नौबतपुर प्रखंड के 7 पंचायतों में आयोजित पैक्स (PACS) चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद अब परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। सुबह से शुरू हुई मतगणना प्रक्रिया रात तक चली, जिसमें प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच निष्पक्ष तरीके से मतों की गिनती पूरी की गई। इस चुनाव में कुल 12,249 मतदाताओं में से लगभग 65 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान की तरह मतगणना भी पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और कहीं से किसी विवाद की सूचना नहीं मिली। पंचायतवार परिणाम इस प्रकार रहे: बारा पंचायत: चंदन कुमार को 599 वोट मिले, जबकि धनंजय कुमार को 434 वोट प्राप्त हुए। चंदन कुमार ने जीत दर्ज की। अदला पंचायत: यहां मुकाबला बेहद कड़ा रहा, जिसमें सुनील कुमार शर्मा को 571 वोट और अक्षय कुमार को 566 वोट मिले। मात्र 5 वोट से सुनील कुमार शर्मा ने जीत हासिल की। नौबतपुर पंचायत: सर्वेश कुमार को 773 वोट मिले, जबकि सुरेंद्र शर्मा को 230 वोट प्राप्त हुए। सर्वेश कुमार ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। सावरचक पंचायत: राजमंती देवी को 841 वोट मिले, जबकि कुंदन कुमार को 427 वोट मिले। राजमंती देवी ने निर्णायक बढ़त के साथ जीत हासिल की। गोनवां पंचायत: विजय प्रसाद को 756 वोट मिले, जबकि विजय कुमार को 148 वोट प्राप्त हुए। विजय प्रसाद ने भारी मतों से जीत दर्ज की। जैतीपुर पंचायत: राजकुमार यादव को 499 वोट मिले, जबकि सूलेंदर प्रसाद गुप्ता को 307 वोट मिले। राजकुमार यादव विजयी रहे। नवडीहा पंचायत: शशिशंकर को 487 वोट मिले, जबकि मनोज कुमार को 422 वोट प्राप्त हुए। शशिशंकर ने जीत हासिल की। मतगणना के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सकी। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे चुनाव प्रक्रिया—मतदान से लेकर मतगणना तक—शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मियों और मतदाताओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विजेताओं के समर्थकों में खुशी की लहर देखी गई। कई जगहों पर समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। नौबतपुर में PACS चुनाव का यह सफल आयोजन लोकतांत्रिक प्रक्रिया में लोगों की आस्था और प्रशासन की कुशल व्यवस्था का प्रतीक बनकर सामने आया है।1
- Post by Spiderman1
- Post by Vijay kumar1
- Post by Live tv news 24×71
- पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के अराइवल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक से भड़भड़ाकर टाइल्स टूटकर गिरने लगे. टर्मिनल के एक हिस्से की दीवार पर लगे टाइल्स अचानक से उखड़ कर जमीन पर गिर गए. इससे मामूली तौर पर एक सेफ्टी स्टील रॉड को नुकसान हुआ. वहीं गनीमत रही कि वहां मौजूद यात्री या किसी अन्य को टाइल्स गिरने से चोट नहीं आई. हालांकि अचानक से टाइल्स गिरने से वहां मौजूद लोगों में कुछ समय के लिए हैरानी देखी गई क्योंकि उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि ऐसा क्या हुआ जिससे टाइल्स टूटकर नीचे गिरे. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मई 2025 को पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया था. लगभग 1,200 करोड़ रुपये की लागत से बना यह आधुनिक टर्मिनल 65,150 वर्ग मीटर में फैला है, जो यात्रियों की क्षमता को सालाना 30 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ से अधिक कर देगा. यह 3 जून 2025 से परिचालन के लिए खोल दिया गया. ऐसे में मात्र 11 महीने बाद ही दीवार की टाइल्स टूटने से लोगों में यह सवाल भी उठा कि कहीं निर्माण गुणवत्ता की कमी तो नहीं रही.2
- मोदीजी प्याज वाली झलमुई खाते हैं, दिमाग नहीं !! नड्डा बोले बंगाल को अरबों दिए, यूपी में कांग्रेस के साथ सरकार बनाएंगे अखिलेश, कंगना ने किया इमरजेंसी इंदिरा की कापी में रोड-शो, ममता का एक धुरंधर छः भाजपाइयों पर भारी और देखिए लाईव गोलीबारी राजपथ न्यूज़ पर....1