इस दौरान उन्होंने रक्षित केंद्र जशपुर में आयोजित परेड की सलामी ली तथा रक्षित केंद्र में आयोजित पुलिस दरबार में जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं। कई समस्याओं के निराकरण के लिए उन्होंने मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। ⚖️ उन्होंने कहा कि पुलिस बल को हमेशा अनुशासन, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को उत्तम गणवेश में रहकर सख्त अनुशासन का पालन करने के निर्देश दिए। 💻 वर्तमान समय में तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कंप्यूटर की अनिवार्य जानकारी रखने की सलाह दी, ताकि आधुनिक पुलिसिंग और कार्यालयीन कार्यों को बेहतर ढंग से संपादित किया जा सके। 🏢 निरीक्षण के दौरान रक्षित केंद्र जशपुर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं तथा सिटी कोतवाली जशपुर का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर उनके त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान उन्होंने रक्षित केंद्र जशपुर में आयोजित परेड की सलामी ली तथा रक्षित केंद्र में आयोजित पुलिस दरबार में जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं। कई समस्याओं के निराकरण के लिए उन्होंने मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। ⚖️ उन्होंने कहा कि पुलिस बल को हमेशा अनुशासन, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को उत्तम गणवेश में रहकर सख्त अनुशासन का पालन करने के निर्देश दिए। 💻 वर्तमान समय में तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कंप्यूटर की अनिवार्य जानकारी रखने की सलाह दी, ताकि आधुनिक पुलिसिंग और कार्यालयीन कार्यों को बेहतर ढंग से संपादित किया जा सके। 🏢 निरीक्षण के दौरान रक्षित केंद्र जशपुर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं तथा सिटी कोतवाली जशपुर का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर उनके त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
- परंपरा, संस्कृति और उल्लास का संगम — जयरागी बाजारटांड़ में धूमधाम से मनाया गया पंचायत स्तरीय सरहुल महोत्सव डुमरी : प्रकृति पूजा और आदिवासी संस्कृति के महापर्व सरहुल को लेकर डुमरी प्रखंड अंतर्गत जयरागी बाजारटांड़ में मंगलवार को पंचायत स्तरीय सरहुल महोत्सव हर्षोल्लास, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंगलवार की शाम करीब छह बजे बताया गया कि इस महोत्सव में पंचायत क्षेत्र के कुल सत्ताईस खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामूहिक रूप से पर्व की गरिमा को जीवंत बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत जयरागी स्थित सरहुल सरना स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। मुख्य बैगा संतोष मुंडा ने अपने सहयोगियों गुलाब मुंडा, सुरजू मुंडा, मनोज मुंडा, बिछवा मुंडा तथा सुखू मुंडा के साथ पारंपरिक विधि-विधान अनुसार पूजा संपन्न कराई। इस दौरान प्रकृति, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। पूजा के उपरांत सरना स्थल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा में सजे ग्रामीण मांदर, नगाड़ा और ढोल की थाप पर नाचते-गाते विभिन्न मार्गों से होते हुए बाजारटांड़ पहुंचे। शोभायात्रा में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सामूहिक रूप से झूमते नजर आए, जिससे पूरा क्षेत्र सरहुलमय हो उठा। बाजारटांड़ पहुंचने के बाद सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न नृत्य मंडलियों ने पारंपरिक झारखंडी लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान समाज के अगुवाओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सभी नृत्य मंडलियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया रेखा मिंज, उपप्रमुख हबील टोप्पो, कामिल भगत, बिक्रम भगत, रामसाय भगत, संजय साहू, प्रदीप साहू सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। 📢 Facebook Hashtags: #SarhulMahotsav #AdivasiCulture #JharkhandCulture #DumriNews #Sarhul2026 #TribalFestival #JharkhandNews #CultureOfJharkhand #GumlaNews #PublicAppNews1
- जशपुर में बड़ा ठगी कांड! 👉 “पैसा दुगुना” करने का झांसा 👉 बगीचा-सन्ना के कई ग्रामीण बने शिकार 👉 6 आरोपी गिरफ्तार Hedgexfund नाम की नेटवर्क कंपनी के जरिए लोगों को 3 महीने में पैसा डबल करने का लालच दिया गया… ग्रामीणों ने लाखों रुपए निवेश किए, लेकिन कुछ ही समय बाद पूरा सिस्टम बंद हो गया 😳 💰 ठगी की रकम लाखों में होने की आशंका1
- Gram panchayat kantiprkaspur janpad .ambikapur ki mahila mahtari vandan yojna k vibhay mai md news patrkar s charcha karte.himanshu raj md news vice buero surguja cg.7805838076.2
- बलरामपुर, आज संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम ने ग्राम पंचायत डिंडो में 1154.45 लाख रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और सामाजिक उत्थान को गति देना है।आवागमन को सुगम बनाने के लिए तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया (कुल लंबाई लगभग 11 किमी सामाजिक बुनियादी ढांचा: गोंड समाज के लिए सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन और धान उपार्जन केंद्र में चबूतरा निर्माण। खेल एवं युवा युवाओं के शारीरिक विकास के लिए खेल मैदान का निर्माण1
- Post by Shiv Singh rajput dahiya journalist MP2
- *अपराध क्रमांक 111/2026 धारा छ.ग.कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 एव पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)घ* *आरोपी आबिद अंसारी पिता सहमीर अंसारी उम्र 32 वर्ष पता सोनपूर्वा थाना रंका जिला गढ़वा झारखंड* *चौकी बारिया पुलिस की कार्यवाही मवेशियों की खरीद बिक्री एवं तस्करी करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे* *मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पूर्व में घटना दिनांक को चौकी बारियों के ग्राम आरा सरना पारा के पास से पिकप वाहन से मवेशी तस्करी होने की सूचना प्राप्त होने पर चौकी बारियों पुलिस के मौके पर पहुँचने पर पुलिस को देखकर तस्कर पिकअप वाहन को लेकर भागने के दौरान खेत में पिकअप के फंस जाने से ड्राइवर मवेशी से भरा पिकअप को छोड़ कर फरार हो गया था। मामले में अपराध क्रमांक 111/2026 धारा छ.ग.कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 एव पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)घ का अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही करते हुए पूर्व में वाहन स्वामी एवं ड्राइवर को जेल भेजा जा चुका है।* *मामले में एंड टू एंड कार्यवाही करते हुए मवेशियो की खरीद बिक्री करने वाले फरार आरोपी आबिद खान को घेराबंदी कर सीतापुर रोड अंबिकापुर से विधिवत हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार करने पर आरोपी आबिद खान को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।*1
- इस संबंध में सन्ना थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शिवलिंग चोरी हो जाने की जानकारी प्राप्त हो रही है और पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुवे जांच की जा रही है। शिवलिंग चोरी करने वाले आरोपियों को बहुत जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा और कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।1
- प्यार, धोखा और सोशल मीडिया पर बदनामी… आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सीधे जेल भेजा गया चैनपुर थाना क्षेत्र की एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी देते हुए मंगलवार शाम पांच बजे पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता, उम्र लगभग बीस वर्ष, चैनपुर थाना क्षेत्र के महुआटोली जनावल गांव की रहने वाली है। युवती ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सिमडेगा जिला के केरसई थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनगढ़ा ढोढरीटोली निवासी अल बिनुस डुंगडुंग, उम्र लगभग चौबीस वर्ष, पिता लाजरुस डुंगडुंग के साथ वर्ष दो हजार बाइस से उसका प्रेम संबंध था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने चोरी-छिपे युवती की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए। बाद में एक दिसंबर दो हजार पच्चीस को आरोपी ने ‘Leppa Binu’ नाम की फेसबुक आईडी से फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि वीडियो वायरल करने के बाद आरोपी लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा और जान से मारने की धमकी भी देने लगा, जिससे वह काफी भयभीत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए चैनपुर थाना पुलिस ने कांड संख्या अड़तालीस स्लैश पच्चीस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा अठहत्तर उपधारा दो, उन्यासी, तीन सौ इक्यावन उपधारा दो, तीन सौ बावन बीएनएस तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा सड़सठ ए के तहत मामला दर्ज किया। तकनीकी जांच और छापेमारी के बाद पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी और सावधानी के साथ करें तथा किसी भी प्रकार के साइबर अपराध, ब्लैकमेलिंग या ऑनलाइन उत्पीड़न की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने को दें। #ChainpurPolice #CyberCrime #JharkhandNews #GumlaNews #SocialMediaCrime #PoliceAction #BreakingNews #JharkhandPolice #CrimeNews #LocalNews1
- सतना टिकुरिया टोला लखन चौके में ट्रांसफार्मर आज सुबह धू धू कर जला। स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पाया गया। सुबह से पूरे क्षेत्र की बिजली बंद।2