मारपीट में गंभीर चोट के बावजूद पुलिस पर सही धाराएं नहीं लगाने का आरोप, एसपी से शिकायत टीकमगढ़। बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र में प्लॉट को लेकर हुए विवाद में मारपीट के मामले में पुलिस पर सही धाराओं में प्रकरण दर्ज नहीं करने और आरोपियों के नाम रिपोर्ट में नहीं जोड़ने का आरोप लगाया गया है। मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ को आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार 22 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे बल्देवगढ़ में प्लॉट के सामने निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने लाठी और लोहे की रॉड से मारपीट की। लोहे की रॉड से सिर पर वार किए जाने से एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई और वह घायल हो गया। अन्य लोगों के साथ भी लाठियों से मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना की रिपोर्ट बल्देवगढ़ थाने में दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने सही धाराओं में प्रकरण दर्ज नहीं किया। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना में शामिल कुछ आरोपियों के नाम रिपोर्ट में दर्ज नहीं किए गए। पीड़ित पक्ष के अनुसार घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी चोट की गंभीरता के अनुरूप कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित पक्ष ने एसपी से मांग की है कि आवेदन स्वीकार कर सभी आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं में कार्रवाई कराई जाए। साथ ही घायल के सिर में आई गंभीर चोट का मेडिकल परीक्षण मेडिकल बोर्ड से कराने और घटना में शामिल सभी आरोपियों के नाम प्रकरण में जोड़े जाने की मांग की गई है। आवेदन के साथ एफआईआर की छायाप्रति सहित अन्य दस्तावेज भी संलग्न किए गए हैं। #baldevgarh #mppolice #tikamgarh #sptikamgarh
मारपीट में गंभीर चोट के बावजूद पुलिस पर सही धाराएं नहीं लगाने का आरोप, एसपी से शिकायत टीकमगढ़। बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र में प्लॉट को लेकर हुए विवाद में मारपीट के मामले में पुलिस पर सही धाराओं में प्रकरण दर्ज नहीं करने और आरोपियों के नाम रिपोर्ट में नहीं जोड़ने का आरोप लगाया गया है। मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ को आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार 22 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे बल्देवगढ़ में प्लॉट के सामने निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने लाठी और लोहे की रॉड से मारपीट की। लोहे की रॉड से सिर पर वार किए जाने से एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई और वह घायल हो गया। अन्य लोगों के साथ भी लाठियों से मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना की रिपोर्ट बल्देवगढ़ थाने में दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने सही धाराओं में प्रकरण दर्ज नहीं किया। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना में शामिल कुछ आरोपियों के नाम रिपोर्ट में दर्ज नहीं किए गए। पीड़ित पक्ष के अनुसार घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी चोट की गंभीरता के अनुरूप कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित पक्ष ने एसपी से मांग की है कि आवेदन स्वीकार कर सभी आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं में कार्रवाई कराई जाए। साथ ही घायल के सिर में आई गंभीर चोट का मेडिकल परीक्षण मेडिकल बोर्ड से कराने और घटना में शामिल सभी आरोपियों के नाम प्रकरण में जोड़े जाने की मांग की गई है। आवेदन के साथ एफआईआर की छायाप्रति सहित अन्य दस्तावेज भी संलग्न किए गए हैं। #baldevgarh #mppolice #tikamgarh #sptikamgarh
- टीकमगढ़ जिले के विकास खंड जतारा के अंतर्गत आजादी के 80साल पूरे हुए लेकिन रोड आज भी जाहा के तहां आखिर क्यों1
- सांदीपनि विद्यालय में मनाया गया राखी मेकिंग एवं रक्षाबंधन उत्सव पलेरा (टीकमगढ़) नगर का सांदीपनि विद्यालय नवाचारी पहल के लिए जाना जाता है इसी तर्ज पर आज विद्यालय के बच्चों को भारतीय लोक त्योहारों की सांस्कृतिक विरासत समझाने के उद्देश्य से परिवेश की सामग्री से पर्यावरण की मित्रसंरक्ष इको फ्रेंड राखी निर्माण के उद्देश्य से राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. साथ ही बच्चों को त्योहारों की परंपरा से अवगत कराते हुए भाईचारे एवं सद्भावना का संदेश देने के लिए रक्षाबंधन का आयोजन किया गया. जिसमें सहपाठी छात्राओं नें अपने सहपाठी छात्रों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई. वहीं छात्रों नें भी अपनी बहनों को उपहार प्रदान कर उनके उनके प्रति अपने कर्तव्य एवं भाईचारे का संदेश दिया. इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को सांदीपनि विद्यालय के विजन एवं मिशन के तहत परंपराओं एवं भारतीय संस्कृति से अवगत कराना, भाईचारे एवं सहयोग की भावना को समर्थन देना है. इस अवसर पर प्राथमिक खण्ड लीडर रामकुमार नायक, दिनेश विश्वकर्मा, अनिल कुमार मिश्रा, राजीव जैन, रवि पाठक, अल्का तिवारी, वंदना त्रिपाठी, रश्मि जैन, शारदा अहिरवार, प्रियंका खटीक , मुकेश, नरेंद्र गुप्ता एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे. सांदीपनि विद्यालय में मनाया गया राखी मेकिंग एवं रक्षाबंधन उत्सव पलेरा (टीकमगढ़) नगर का सांदीपनि विद्यालय नवाचारी पहल के लिए जाना जाता है इसी तर्ज पर आज विद्यालय के बच्चों को भारतीय लोक त्योहारों की सांस्कृतिक विरासत समझाने के उद्देश्य से परिवेश की सामग्री से पर्यावरण की मित्रसंरक्ष इको फ्रेंड राखी निर्माण के उद्देश्य से राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. साथ ही बच्चों को त्योहारों की परंपरा से अवगत कराते हुए भाईचारे एवं सद्भावना का संदेश देने के लिए रक्षाबंधन का आयोजन किया गया. जिसमें सहपाठी छात्राओं नें अपने सहपाठी छात्रों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई. वहीं छात्रों नें भी अपनी बहनों को उपहार प्रदान कर उनके उनके प्रति अपने कर्तव्य एवं भाईचारे का संदेश दिया. इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को सांदीपनि विद्यालय के विजन एवं मिशन के तहत परंपराओं एवं भारतीय संस्कृति से अवगत कराना, भाईचारे एवं सहयोग की भावना को समर्थन देना है. इस अवसर पर प्राथमिक खण्ड लीडर रामकुमार नायक, दिनेश विश्वकर्मा, अनिल कुमार मिश्रा, राजीव जैन, रवि पाठक, अल्का तिवारी, वंदना त्रिपाठी, रश्मि जैन, शारदा अहिरवार, प्रियंका खटीक , मुकेश, नरेंद्र गुप्ता एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे.3
- रक्षा बंधन पर बहनों को सम्मान और नशामुक्ति का संकल्प, गायत्री परिवार ने विद्यार्थियों को दिलाई शपथ रक्षा बंधन पर बहनों को सम्मान और नशामुक्ति का संकल्प, गायत्री परिवार ने विद्यार्थियों को दिलाई शपथ1
- यथार्थ हॉस्पिटल के जीएम की अनुकरणीय पहल अनेक गरीब परिवारों को मिल रहा लाभ एवं रोजगार लोकेशन टीकमगढ़ मध्यप्रदेश रिपोर्टर अनिल मिश्रा यथार्थ हॉस्पिटल के जीएम की अनुकरणीय पहल अनेक गरीब परिवारों को मिल रहा लाभ एवं रोजगार टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश टीकमगढ़ जिले से लगे ओरछा प्रतापपुर तिगेंला पर स्थित यथार्थ हॉस्पिटल के जी एम डॉक्टर सै शांडिल्य कि इस समय लोग बाग चर्चा करते हुए नहीं थक रहे । यहां हम बता दें कि उनके द्वारा पिछले कई दिनों से क्षेत्र के गरीब परिवारों को गौ माता दान में देकर उन्हें गौ सेवा के साथ-साथ दूध बेचकर आर्थिक मदद मिलने से परिवार चलाने में कुछ सहायता भी मिले ऐसे उनके विचार हैं यह पुण्य का कार्य उनके द्वारा पिछले लंबे समय से निरंतर किया जा रहा है जिसमें गरीब वर्ग के लोग अपना समग्र आईडी आधार कार्ड बीपीएल राशन कार्ड एवं क्षेत्रीय विधायक का पत्र जिसमें आर्थिक स्थिति का उल्लेख होना आवश्यक है उक्त कागज प्राप्त होने के बाद जनरल मैनेजर डॉक्टर शांडिल्य यथार्थ हॉस्पिटल के द्वारा अपनी टीम भेज कर दिए गए कागजों की जांच करते हुए वास्तविकता का पता लगाकर गौ माता दे दी जाती है जिससे परिवारजन गौ माता की सेवा करके एवं गौ माता का दूध बेचकर परिवार की बदहाली आर्थिक स्थिति में सहारा भी हो जाता है इसी संदर्भ में हमारे संवाददाता द्वारा यथार्थ हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर डॉक्टर शांडिल्य से उनके अपने विचार उनके द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य के लिए जाने गए आप भी सुनिए क्या कुछ कहा ....3
- शराब के नशे में विद्यालय पहुंचा शिक्षक! शिक्षक हुआ निलंबित शराब के नशे में विद्यालय पहुंचा शिक्षक! बल्देवगढ़ अंतर्गत ग्राम ढड़कना (अहार)के मिडिल स्कूल में शिक्षक के कथित रूप से शराब के नशे में विद्यालय पहुंचने का वीडियो अभिभावकों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। मामले में शिक्षा विभाग से जांच और कार्रवाई की मांग उठ रही है।1
- शराब के नशे में धुत स्कूल पहुंचे शिक्षक पर कलेक्टर की गिरी कार्रवाई की जांच तत्काल निलंबित शराब के नशे में धुत्त स्कूल पहुंचे शिक्षक पर कलेक्टर की गिरीं कार्रवाई की गाज, तत्काल निलंबन टीकमगढ़। बच्चों को शिक्षा, संस्कार और अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और विद्यार्थियों व अभिभावकों से गाली-गलौज करने के आरोप जांच में सही पाए जाने के बाद कलेक्टर ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से शुरू हुआ मामला अब शिक्षक के निलंबन तक पहुंच गया है। मामला शासकीय प्राथमिक शाला ढड़कना, संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अहर का है। जिला शिक्षा अधिकारी टीकमगढ़ के प्रतिवेदन और विकासखंड शिक्षा अधिकारी बल्देवगढ़ की जांच के आधार पर शिक्षक देवेन्द्र श्रीवास्तव के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जांच रिपोर्ट में ग्रामीणों के कथन एवं पंचनामा के आधार पर सामने आया कि शिक्षक शराब के नशे में विद्यालय पहुंचे और बच्चों के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि जब बच्चे अपने माता-पिता को लेकर स्कूल पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौज की गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने को शासकीय सेवक का अशोभनीय एवं नियमों के विपरीत कृत्य मानते हुए कलेक्टर ने सख्त कदम उठाया। आदेश में कहा गया कि शिक्षक का कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम-3(1)(2)(3) के प्रतिकूल होकर गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। कलेक्टर के आदेश के अनुसार देवेन्द्र श्रीवास्तव को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय टीकमगढ़ निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। कलेक्टर का यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।1
- नौगांव में ईद मिलादुन्नबी की धूम, शानदार रोशनी और सजावट से जगमगाया शहर ईद मिलादुन्नबी के पर्व को लेकर नौगांव नगर में उत्साह का माहौल है। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के अवसर पर शहर की गलियों, चौराहों और मोहल्लों को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया है । 26 अगस्त को ईद मिलादुन्नबी का जलसा और नगर में भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा ।1
- शराब के नशे में स्कूल आने और बच्चों-अभिभावकों से गाली-गलौज करने पर प्राथमिक शिक्षक निलंबित -- कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने शासकीय प्राथमिक शाला ढङकना के प्राथमिक शिक्षक श्री देवेंद्र श्रीवास्तव को गंभीर कदाचरण के आरोपों की जांच में पुष्टि होने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अमित जैन द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी बल्देवगढ़ द्वारा की गई थी। जांच के दौरान ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि शिक्षक श्री देवेंद्र श्रीवास्तव शराब के नशे में विद्यालय आते हैं तथा बच्चों के साथ गाली-गलौज करते हैं। बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों से भी अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत सामने आई। जांच में यह भी पाया गया कि शिक्षक द्वारा विद्यालय में शराब के नशे में आने एवं बच्चों तथा अभिभावकों के साथ गाली-गलौज करने की पुष्टि हुई है। उक्त कृत्य को शासकीय सेवक का अशोभनीय कृत्य मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम के प्रतिकूल एवं गंभीर कदाचरण की श्रेणी में माना गया है। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय द्वारा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम के तहत श्री देवेंद्र श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय टीकमगढ़ निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। Jansampark Madhya Pradesh Sagar Commissioner Collector Tikamgarh #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh शराब के नशे में स्कूल आने और बच्चों-अभिभावकों से गाली-गलौज करने पर प्राथमिक शिक्षक निलंबित -- कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने शासकीय प्राथमिक शाला ढङकना के प्राथमिक शिक्षक श्री देवेंद्र श्रीवास्तव को गंभीर कदाचरण के आरोपों की जांच में पुष्टि होने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अमित जैन द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी बल्देवगढ़ द्वारा की गई थी। जांच के दौरान ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि शिक्षक श्री देवेंद्र श्रीवास्तव शराब के नशे में विद्यालय आते हैं तथा बच्चों के साथ गाली-गलौज करते हैं। बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों से भी अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत सामने आई। जांच में यह भी पाया गया कि शिक्षक द्वारा विद्यालय में शराब के नशे में आने एवं बच्चों तथा अभिभावकों के साथ गाली-गलौज करने की पुष्टि हुई है। उक्त कृत्य को शासकीय सेवक का अशोभनीय कृत्य मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम के प्रतिकूल एवं गंभीर कदाचरण की श्रेणी में माना गया है। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय द्वारा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम के तहत श्री देवेंद्र श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय टीकमगढ़ निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। Jansampark Madhya Pradesh Sagar Commissioner Collector Tikamgarh #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh1