Shuru
Apke Nagar Ki App…
सहारनपुर व्यूरो रिपोर्ट योगी आदित्यनाथ जी ने की सर्वदलीय बैठक
द कहर न्यूज़ एजेंसी
सहारनपुर व्यूरो रिपोर्ट योगी आदित्यनाथ जी ने की सर्वदलीय बैठक
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सदर थाना क्षेत्र का रेलवे फील्ड बना झगड़ों का अड्डा, दो गुटों में मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित रेलवे फील्ड और रेलवे 100 क्वार्टर के आसपास का इलाका रविवार शाम फिर चर्चा में आ गया। यहां दो गुटों के युवकों के बीच अचानक कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेलवे फील्ड अब असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बनता जा रहा है। उनका कहना है कि शाम ढलते ही यहां युवकों की भीड़ जुटती है। कुछ लोग खुलेआम शराब पीते हैं, जबकि कई बार पुराने विवादों को लेकर झगड़े भी होते हैं। क्षेत्र के लोगों का दावा है कि पूर्व में भी यहां हिंसक घटनाएं होने की चर्चाएं रही हैं। साथ ही, राहगीरों और युवतियों से अभद्रता की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। निवासियों ने पुलिस से इलाके में नियमित गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने और रेलवे फील्ड में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई बड़ी घटना हो सकती है।1
- कांवड़ यात्रा से पहले सजकर तैयार हुआ फन्दपुरी का राधा-कृष्ण मंदिर कांवड़ सेवा शिविर की तैयारियां पूरी, गर्मी को देखते हुए पंखों समेत किए गए विशेष इंतजाम सहारनपुर थाना नकुड़ क्षेत्र के गांव फन्दपुरी में कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ियों की सेवा के लिए राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस बार भी सेवा शिविर लगाया जा रहा है। शिविर को लेकर मंदिर परिसर में रंग-रोगन, साफ-सफाई और सजावट का कार्य पूरा कर लिया गया है। कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविर में भोजन, नाश्ता, पेयजल तथा नहाने-धोने की व्यवस्था की गई है। भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए पंखों की भी व्यवस्था की गई है। कांवड़ियों के ठहरने और आराम करने के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। मंदिर कमेटी के सदस्य कांवड़ियों की सेवा से जुड़ी व्यवस्थाओं को संभालने में जुटे हुए हैं। शिविर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। राधा-कृष्ण मंदिर में रंग-रोगन के बाद मंदिर परिसर की सुंदरता और भी निखर गई है। कांवड़ यात्रा को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि कांवड़ियों की सेवा पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ की जाएगी तथा श्रद्धालुओं की सुविधा का हरसंभव ध्यान रखा जाएगा। रिपोर्ट कलीम अहमद1
- मदन चौहान को प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर यमुनानगर। यमुनानगर के पूर्व मेयर एवं पूर्व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे मदन चौहान को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता द्वारा मदन चौहान की नियुक्ति किए जाने के बाद उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। नियुक्ति की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री कवर पाल, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, जिला अध्यक्ष राजेश सपरा में भी उन्हें बधाई दी। मदन चौहान को नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके कार्यालय में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक कार्यालय पहुंचकर उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मदन चौहान लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मदन चौहान को प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलने से यमुनानगर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मदन चौहान के संगठनात्मक अनुभव का लाभ पार्टी को प्रदेश स्तर पर मिलेगा। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत करने की दिशा में काम करने की प्रेरणा मिलेगी। मदन चौहान इससे पहले यमुनानगर के मेयर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वह भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों पर रहते हुए उन्होंने पार्टी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई है। इसी अनुभव को देखते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में उन्हें नई जिम्मेदारी दिए जाने को कार्यकर्ता महत्वपूर्ण मान रहे हैं। बधाई देने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का भी आभार जताया और कहा कि मदन चौहान जैसे अनुभवी कार्यकर्ता को प्रदेश संगठन में जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि वह नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और मेहनत से निर्वहन करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे। वहीं मदन चौहान ने बधाई देने पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और संगठन की मजबूती के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे। इसे पहले वह राष्ट्रीय कार्यकारिणी ओबीसी मोर्चे के सदस्य भी रहे है।1
- सहारनपुर: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को योगी के मंत्री जसवंत सैनी ने पढ़ाया राजनीति का पाठ | बयान पर छिड़ी बहस सहारनपुर: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को योगी के मंत्री जसवंत सैनी ने पढ़ाया राजनीति का पाठ | बयान पर छिड़ी बहस आपकी राय क्या है? कमेंट करके जरूर बताएं। #ImranMasood #JaswantSaini #Saharanpur #YogiGovernment #Congress #BJP #PoliticalNews #BreakingNews #UPPolitics #DBD24NEWS #HindiNews #ViralNews #NewsUpdate #Shorts #YouTubeShorts Imran Masood, Jaswant Saini, Saharanpur News, Imran Masood Statement, Jaswant Saini Reply, Yogi Minister, UP Politics, Congress MP, BJP News, Political Debate, Saharanpur Breaking News, Hindi News, DBD24 NEWS, Viral Political1
- Post by रवि कुमार आजाद1
- मुज़फ्फरनगर। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता की कामना की गई। इस अवसर पर सपा सांसद हरेंद्र मलिक के साथ सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, सपा नेता चौधरी इलम सिंह गुर्जर, सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, रविकांत त्यागी, बॉबी त्यागी, सोमपाल कोरी, शमशेर मलिक, धर्मेंद्र नीटू सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया तथा भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सकुशल एवं मंगलमय संपन्न हो। इस दौरान कांवड़ियों ने भी हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष लगाए, जिससे पूरा शिव चौक भक्तिमय माहौल में गूंज उठा। नेताओं ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं की सेवा में लगे प्रशासन, स्वयंसेवी संगठनों और सेवा शिविर संचालकों के प्रयासों की भी सराहना की4
- संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन पर जसवंत सैनी का बड़ा हमला | "ये कालनेमि राक्षस हैं?" | राम मंदिर पर घमासान संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन पर जसवंत सैनी का बड़ा हमला | "ये कालनेमि राक्षस हैं?" | राम मंदिर पर घमासान 👉 आपका क्या कहना है? कमेंट में अपनी राय जरूर दें। Jaswant Saini, Jaswant Saini statement, Parliament Protest, Opposition Protest, BJP vs Opposition, Ram Mandir, Yogi Government, Parliament News, Political News, Breaking News, Hindi News, DBD 24 NEWS, UP Politics, Parliament Session, Latest Political News #JaswantSaini #Parliament #Opposition #RamMandir #YogiGovernment #BJP #Politics #BreakingNews #HindiNews #DBD24NEWS #ParliamentSession #UPNews #PoliticalNews #TrendingNews #ViralNews1
- सहारनपुर व्यूरो रिपोर्ट योगी आदित्यनाथ जी ने की सर्वदलीय बैठक1