उज्जैन में 30 घंटे बाद भी नहीं हटी खड़े हनुमान की प्रतिमा मंदिर का ढांचा तोड़ा गया, खंडित होने के डर से अब स्कैनिंग के बाद होगी शिफ्टिंग उज्जैन में 30 घंटे बाद भी नहीं हटी खड़े हनुमान की प्रतिमा मंदिर का ढांचा तोड़ा गया, खंडित होने के डर से अब स्कैनिंग के बाद होगी शिफ्टिंग उज्जैन। शहर में सड़क चौड़ीकरण के बीच सती गेट के पास स्थित करीब 170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर को हटाने की कार्रवाई जारी है। मंदिर का अधिकांश ढांचा हटाए जाने के बावजूद करीब 8 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा को अपनी जगह से नहीं हटाया जा सका। प्रतिमा को हटाने के दौरान उसके जमीन के अंदर पत्थरों में लॉक होने की बात सामने आई है। ऐसे में सीधे उठाने पर प्रतिमा में दरार आने या खंडित होने की आशंका जताई गई। इसी वजह से प्रशासन ने सावधानी बरतते हुए विशेषज्ञों की मदद लेने का फैसला किया है। अब भू-स्कैनिंग के जरिए प्रतिमा की जमीन के अंदर की स्थिति और संरचना का पता लगाया जाएगा। इसके बाद विशेषज्ञों की निगरानी में प्रतिमा को सुरक्षित तरीके से शिफ्ट करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। यह मंदिर कंठाल से गोपाल मंदिर/छत्री चौक मार्ग के सड़क चौड़ीकरण की जद में आया है। प्रशासन की योजना के अनुसार प्रतिमा को टंकी चौक के पास नए स्थान पर स्थापित किया जाना है। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। मंदिर से जुड़े लोगों के अनुसार इसका इतिहास करीब 170 साल पुराना है और परिवार की कई पीढ़ियां यहां सेवा करती आ रही हैं। प्रतिमा को हटाने की कार्रवाई को लेकर श्रद्धालुओं में भावनात्मक माहौल भी देखने को मिला। आस्था और विकास के बीच इस पूरी कार्रवाई पर लोगों की नजर बनी हुई है। प्रशासन का कहना है कि प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए बिना सुरक्षित तरीके से स्थानांतरित करने का प्रयास किया जा रहा है।

- DCP की कार का रौब? सड़क पर लहराती निकली गाड़ी, VIDEO वायरल इंदौर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक सफेद कार सड़क पर तेज रफ्तार में लहराते हुए निकलती नजर आ रही है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह इंदौर DCP की कार है। वीडियो सामने आने के बाद वाहन चलाने के तरीके को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में दिख रही कार और उससे जुड़े दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में यातायात नियमों के पालन को लेकर कार्रवाई की मांग उठ रही है।1
- नेमावर नर्मदा घाट पर सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नही, नियमों के उल्लंघन पर दर्ज होगी एफआईआर कलेक्टर एंव एसपी ने किया औचक निरीक्षण ।1
- इंदौर में आबकारी विभाग का बड़ा वार | 500 पेटी अवैध शराब से भरा आयशर पकड़ा | 50-55 लाख की शराब जब्त इंदौर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। देव नगर क्षेत्र में एक आयशर वाहन से करीब 500 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की कीमत करीब 50 से 55 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक आबकारी टीम को देव नगर में पंचमुखी हनुमान मंदिर से आरटीओ की ओर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध आयशर वाहन खड़ा मिला। तलाशी लेने पर वाहन से PARIIS ROSE PREMIUM WHISKEY 180 ML की करीब 500 पेटियां बरामद होने की बात सामने आई है। आबकारी विभाग ने वाहन और शराब को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। अधिकारियों के मुताबिक शराब की इतनी बड़ी खेप के पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका की भी जांच की जा रही है। वहीं आबकारी विभाग का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।1
- इंदौर में ब्राउन शुगर का एक आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार ब्राउन शुगर सप्लाई कर रहा आरोपी को किया गिरफ्तार इंदौर पुलिस में1
- दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी जी ने यह बात बताई बहुत अच्छा लगा1
- सराफा थाना क्षेत्र के निहालपुरा में जन्माष्टमी की रात चोरों का एक मार्केट पर धावा एक साथ कई दुकानो के शटर उचकाए सराफा थाना क्षेत्र के निहालपुरा में जन्माष्टमी की रात चोरों का एक मार्केट पर धावा एक साथ कई दुकानो के शटर उचकाए ओर अंदर रखे रुपए लेकर फरार हो गए घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हे जिसमें दो लड़के घटना को अंजाम देते नजर आ रहे हे घटना की जानकारी लेकर व्यापारी सराफा थाना गए वहां से उन्हें बिना आवेदन लिए लोटा दिया ओर कहा टी आई साहब आएंगे तब आना 2 दिन बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई वही व्यापारी आप आला अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज दिखाकर कार्यवाही करने की बात कह रहे हे1
- जन्माष्टमी की रात मार्केट में चोरों का धावा, कई दुकानों के शटर उचकाकर नकदी ले उड़े इंदौर। सराफा थाना क्षेत्र के निहालपुरा में जन्माष्टमी की रात चोरों ने एक मार्केट की कई दुकानों को निशाना बनाया। चोर शटर उचकाकर दुकानों में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो युवक वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। व्यापारियों का आरोप है कि घटना की सूचना लेकर थाने पहुंचने पर उनका आवेदन नहीं लिया गया और टीआई के आने के बाद आने को कहा गया। दो दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर अब व्यापारी आला अधिकारियों से शिकायत कर सीसीटीवी फुटेज सौंपकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- इंदौर के चंदन नगर इलाके में नगर निगम की गाड़ी की छुट्टी होने के कारण यह गाड़ी लेकर घूम रहे नगर निगम के कर्मचारी कचरा नहीं उठा रहे और बोल रहे कि हम राउंड पर है आम जनता के टैक्स से गलत इस्तेमाल कर रहे नगर निगम कचरा गाड़ी वालों के ऊपर कार्रवाई होना चाहिए इंदौर1
- शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों का सम्मान हिंदुस्तान मेल की तरफ से2