Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेमावर नर्मदा घाट पर सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नही, नियमों के उल्लंघन पर दर्ज होगी एफआईआर कलेक्टर एंव एसपी ने किया औचक निरीक्षण ।
Sajid Pathan
नेमावर नर्मदा घाट पर सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नही, नियमों के उल्लंघन पर दर्ज होगी एफआईआर कलेक्टर एंव एसपी ने किया औचक निरीक्षण ।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- उज्जैन में 30 घंटे बाद भी नहीं हटी खड़े हनुमान की प्रतिमा मंदिर का ढांचा तोड़ा गया, खंडित होने के डर से अब स्कैनिंग के बाद होगी शिफ्टिंग उज्जैन में 30 घंटे बाद भी नहीं हटी खड़े हनुमान की प्रतिमा मंदिर का ढांचा तोड़ा गया, खंडित होने के डर से अब स्कैनिंग के बाद होगी शिफ्टिंग उज्जैन। शहर में सड़क चौड़ीकरण के बीच सती गेट के पास स्थित करीब 170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर को हटाने की कार्रवाई जारी है। मंदिर का अधिकांश ढांचा हटाए जाने के बावजूद करीब 8 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा को अपनी जगह से नहीं हटाया जा सका। प्रतिमा को हटाने के दौरान उसके जमीन के अंदर पत्थरों में लॉक होने की बात सामने आई है। ऐसे में सीधे उठाने पर प्रतिमा में दरार आने या खंडित होने की आशंका जताई गई। इसी वजह से प्रशासन ने सावधानी बरतते हुए विशेषज्ञों की मदद लेने का फैसला किया है। अब भू-स्कैनिंग के जरिए प्रतिमा की जमीन के अंदर की स्थिति और संरचना का पता लगाया जाएगा। इसके बाद विशेषज्ञों की निगरानी में प्रतिमा को सुरक्षित तरीके से शिफ्ट करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। यह मंदिर कंठाल से गोपाल मंदिर/छत्री चौक मार्ग के सड़क चौड़ीकरण की जद में आया है। प्रशासन की योजना के अनुसार प्रतिमा को टंकी चौक के पास नए स्थान पर स्थापित किया जाना है। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। मंदिर से जुड़े लोगों के अनुसार इसका इतिहास करीब 170 साल पुराना है और परिवार की कई पीढ़ियां यहां सेवा करती आ रही हैं। प्रतिमा को हटाने की कार्रवाई को लेकर श्रद्धालुओं में भावनात्मक माहौल भी देखने को मिला। आस्था और विकास के बीच इस पूरी कार्रवाई पर लोगों की नजर बनी हुई है। प्रशासन का कहना है कि प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए बिना सुरक्षित तरीके से स्थानांतरित करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- मिर्जापुर का 'साइड इफेक्ट': सिनेमा हॉल में ही शुरू हो गई गैंगवार, बेल्टों से चले वार का वीडियो वायरल मिर्जापुर' देखते-देखते थिएटर बना जंग का मैदानः लड़कों में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो वायरल सिनेमाघर में फिल्म 'मिर्जापुर' की स्क्रीनिंग के दौरान कुछ लड़कों के बीच अचानक हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच बेल्ट, लात और घूंसे चलने लगे, जिससे पूरे थिएटर में अफरा-तफरी मच गई। पर्दे पर चल रहे क्राइम और ड्रामे से "मोटिवेशन" लेकर इस तरह रीयल लाइफ में आपस में भिड़ना और एक-दूसरे को बेरहमी से पीटना बेहद निंदनीय है। सोशल मीडिया पर इस मारपीट का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। न मिर्जापुर का 'साइड इफेक्ट': सिनेमा हॉल में ही शुरू हो गई गैंगवार, बेल्टों से चले वार का वीडियो वायरल मिर्जापुर' देखते-देखते थिएटर बना जंग का मैदानः लड़कों में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो वायरल सिनेमाघर में फिल्म 'मिर्जापुर' की स्क्रीनिंग के दौरान कुछ लड़कों के बीच अचानक हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच बेल्ट, लात और घूंसे चलने लगे, जिससे पूरे थिएटर में अफरा-तफरी मच गई। पर्दे पर चल रहे क्राइम और ड्रामे से "मोटिवेशन" लेकर इस तरह रीयल लाइफ में आपस में भिड़ना और एक-दूसरे को बेरहमी से पीटना बेहद निंदनीय है। सोशल मीडिया पर इस मारपीट का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। न1
- DCP की कार का रौब? सड़क पर लहराती निकली गाड़ी, VIDEO वायरल इंदौर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक सफेद कार सड़क पर तेज रफ्तार में लहराते हुए निकलती नजर आ रही है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह इंदौर DCP की कार है। वीडियो सामने आने के बाद वाहन चलाने के तरीके को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में दिख रही कार और उससे जुड़े दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में यातायात नियमों के पालन को लेकर कार्रवाई की मांग उठ रही है।1
- इंदौर में आबकारी विभाग का बड़ा वार | 500 पेटी अवैध शराब से भरा आयशर पकड़ा | 50-55 लाख की शराब जब्त इंदौर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। देव नगर क्षेत्र में एक आयशर वाहन से करीब 500 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की कीमत करीब 50 से 55 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक आबकारी टीम को देव नगर में पंचमुखी हनुमान मंदिर से आरटीओ की ओर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध आयशर वाहन खड़ा मिला। तलाशी लेने पर वाहन से PARIIS ROSE PREMIUM WHISKEY 180 ML की करीब 500 पेटियां बरामद होने की बात सामने आई है। आबकारी विभाग ने वाहन और शराब को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। अधिकारियों के मुताबिक शराब की इतनी बड़ी खेप के पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका की भी जांच की जा रही है। वहीं आबकारी विभाग का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।1
- ग्राम करजू की लक्ष्मी पुष्पद को मिला फूलमाली समाज का राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान शाजापुर - फूलमाली समाज मंदिर ट्रस्ट भोपाल क्षेत्र द्वारा रविवार को राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें फूलमाली समाज ग्राम करजू की बेटी लक्ष्मी पुष्पद को एनएसएस एवं शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। फूलमाली समाज भोपाल क्षेत्र अध्यक्ष हरिनारायण माली ने लक्ष्मी को श्रीफल, शाल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि लक्ष्मी ने एनएसएस के माध्यम से पिछले गणतंत्र दिवस समारोह में नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर विशेष अतिथि स्वयंसेवक के रूप में अपने पिता के साथ शामिल होकर समाज का गौरव बढ़ाया था। लक्ष्मी मध्यप्रदेश से एनएसएस के लिए चयनित चार विद्यार्थियों में शामिल रहीं। उन्होंने शाजापुर जिले की प्रथम तथा उज्जैन संभाग की प्रथम छात्रा के रूप में एनएसएस विशेष अतिथि स्वयंसेवक बनने का गौरव हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन से बीएससी स्नातक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। फूलमाली समाज ने लक्ष्मी की प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन, सेवा भावना एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान प्रदान किया। ग्रामीण परिवेश से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचीं ग्राम करजू की यह प्रतिभाशाली बेटी ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं। उनकी उपलब्धियां युवाओं को शिक्षा, सेवा और राष्ट्रहित के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही हैं। लक्ष्मी ने एनएसएस में भी कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्हें शाजापुर जिले की प्रथम एनएसएस परेड प्लाटून कमांडर एवं एनएसएस वरिष्ठ अंडर ऑफिसर बनने तथा प्रथम एनएसएस साहसिक शिविर में सहभागी होने का गौरव प्राप्त है। लक्ष्मी पुष्पद ने सम्मान के लिए फूलमाली समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। समाज द्वारा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और सम्मान दिए जाने से युवाओं में आगे बढ़ने का उत्साह बढ़ता है।1
- जगदीश्वर धाम मेंमहाअभिषेक के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मना नगर गंज स्थित श्रीजगदीश्वर धाम श्रीराधाकृष्ण मंदिर में शुक्रवार दोपहर 12 बजे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महाउत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। श्रीलड्डूगोपाल का दूध-दही से तैयार पंचामृत व संवत्सर अनुसार लौंग से महाभिषेक किया गया। इस दौरान नगर व आसपास के श्रद्धालुओं समेत सैकड़ों भक्त मौजूद रहे। यादव समाज के लोगों ने अपने चल समारोह का समापन श्रीजगदीश्वर धाम में कर किया जिससे शंख-घंटों की ध्वनि और जय श्रीलड्डूगोपाल के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा। शाम को विभिन्न अलंकारों से सजाकर ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार किया। प्राचीन पथरौटे में विराजे ठाकुर जी ठाकुर जी को नगरपूरोहित पं महेंद्र पाठक पं मनीष पाठक व पं डॉ दीपेश पाठक ने सुबह श्री ठाकुर जी महाराज का विशेष पूजन-अर्चन किया। सुबह 07 बजे गर्भगृह से लड्डूगोपाल जी को शंख और घंटे की ध्वनि के बीच बाहर लाया गया। इसके बाद उन्हें पथरौटे में विराजमान कराया गया। विभिन्न अलंकारों को धारण किए श्रीराधाकृष्ण जी के दर्शन की एक झलक पाने के लिए भक्तों में उत्साह दिखाई दिया। लौंग से महाभिषेक नगरपूरोहित परिवार के मार्गदर्शन में आष्टा नगर के भक्तों,जनप्रतिनिधियों, व यादव समाज के लोगों ने लौंग,दूध, दही, शहद, घृत और पंचमेवा से ठाकुर जी का अभिषेक किया गया। इस दौरान लौंग की धारा लगातार चलती रही और जन्म बधाइयों पर झूमे श्रद्धालु महाभिषेक के दौरान श्री कृष्ण भक्ति गीतों के गायक संतोष झवर, गोविंद चौहान, राजेश गौतम, राजेश राठौर,आदि, ने जन्म बधाइयां प्रस्तुत कीं। भक्ति गीतों की स्वर लहरियों और जन्म बधाइयों पर महिलाएं, बच्चे और अन्य श्रद्धालु झूमते नजर आए। मंदिर परिसर में लगातार लड्डूगोपाल और श्रीराधे के जयकारे लगते रहे।इस अवसर जिसमे क्षेत्रीय विधायक श्री गोपाल,सिंह इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष द्वय कैलाश, मीना विनीत सिंगी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, विधायक प्रतिनिधि राय सिंह मेवाडा,भाजपा महिला जिलाध्यक्ष ऋतु जैन, भाजपाजिलामहामंत्री पार्षद तारा कटारिया, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष भूरू मुकाती, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सुराणा, पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष झंवर, पत्रकार नरेंद्र गंगवाल, सुशील संचेती, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया, महामंत्री मोहित सोनी, हिंदू नेता कालू भट्ट, सौरभ रूनवाल शीतल स्वीट, नपा एल्डरमैन तोष नारायण भूतिया,चल समारोहों अध्यक्ष सजन सिंह यादव,रमेश यादव,प्रेमचंद यादव,सूरज यादव,सुशील यादव पटेल , डॉ बी एल यादव, अनिल यादव, पवन यादव, धर्मेंद्र यादव, दिलीप यादव, प्रदीप यादव, पंकज यादव,बंटी यादव,द्वारका सोनी,सचिन वोहरा,पूर्वपार्षद सुभाष नामदेव नरेंद्र कुशवाहा, विनीत सिंगी, प्रेम नारायण शर्मा, हरिनारायण शर्मा, शीतला माता समिति अध्यक्ष दिनेश सोनी, रवि सोनी, सतीश, अशोक भूतिया, पत्रकार सुशील संचेती,कमल पांचाल,विक्की सुराना, जितेंद्र साहू,मोहित वेदमूथा,सुमित मेहता, गौरव सोनी,मनीष डोंगरे,सुमित कासलीवाल,रिलेश बोथरा,विशाल खंडेलवाल, मनीष खत्री,मनोज सोनी काका,लोकेंद्र बनवट, जे पी सोनी सहित मातृ शक्ति उपस्थित रही4
- जन्माष्टमी की रात मार्केट में चोरों का धावा, कई दुकानों के शटर उचकाकर नकदी ले उड़े इंदौर। सराफा थाना क्षेत्र के निहालपुरा में जन्माष्टमी की रात चोरों ने एक मार्केट की कई दुकानों को निशाना बनाया। चोर शटर उचकाकर दुकानों में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो युवक वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। व्यापारियों का आरोप है कि घटना की सूचना लेकर थाने पहुंचने पर उनका आवेदन नहीं लिया गया और टीआई के आने के बाद आने को कहा गया। दो दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर अब व्यापारी आला अधिकारियों से शिकायत कर सीसीटीवी फुटेज सौंपकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- माटी गणेश–सिद्ध गणेश प्रशिक्षण कार्यक्रम शाजापुर में आयोजित शाजापुर में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, ब्लॉक शाजापुर के तत्वावधान में “माटी गणेश–सिद्ध गणेश” प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माटी से गणेश प्रतिमा निर्माण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी अपनाने और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन अभियान परिषद के अशासकीय सदस्य विनोद मोहने रहे। उन्होंने कहा कि माटी गणेश की स्थापना धार्मिक आस्था के साथ जल एवं पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देती है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं समिति सदस्यों को माटी से गणेश प्रतिमा बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों ने स्वयं प्रतिमाएं बनाकर पर्यावरण हितैषी गणेश उत्सव मनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता महेश सिसोदिया ने किया।1
- गुजरात पुलिस ने लिव इन पार्टनर काजल बेन की हत्या के आरोपी फैजल को 5 मिनट तक 100 से ज्यादा डंडे मारे। पुलिस, फैजल को क्राइम स्पॉट पर सीन री–क्रिएशन के लिए लाई थी1