ग्राम करजू की लक्ष्मी पुष्पद को मिला फूलमाली समाज का राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान शाजापुर - फूलमाली समाज मंदिर ट्रस्ट भोपाल क्षेत्र द्वारा रविवार को राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें फूलमाली समाज ग्राम करजू की बेटी लक्ष्मी पुष्पद को एनएसएस एवं शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। फूलमाली समाज भोपाल क्षेत्र अध्यक्ष हरिनारायण माली ने लक्ष्मी को श्रीफल, शाल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि लक्ष्मी ने एनएसएस के माध्यम से पिछले गणतंत्र दिवस समारोह में नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर विशेष अतिथि स्वयंसेवक के रूप में अपने पिता के साथ शामिल होकर समाज का गौरव बढ़ाया था। लक्ष्मी मध्यप्रदेश से एनएसएस के लिए चयनित चार विद्यार्थियों में शामिल रहीं। उन्होंने शाजापुर जिले की प्रथम तथा उज्जैन संभाग की प्रथम छात्रा के रूप में एनएसएस विशेष अतिथि स्वयंसेवक बनने का गौरव हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन से बीएससी स्नातक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। फूलमाली समाज ने लक्ष्मी की प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन, सेवा भावना एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान प्रदान किया। ग्रामीण परिवेश से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचीं ग्राम करजू की यह प्रतिभाशाली बेटी ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं। उनकी उपलब्धियां युवाओं को शिक्षा, सेवा और राष्ट्रहित के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही हैं। लक्ष्मी ने एनएसएस में भी कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्हें शाजापुर जिले की प्रथम एनएसएस परेड प्लाटून कमांडर एवं एनएसएस वरिष्ठ अंडर ऑफिसर बनने तथा प्रथम एनएसएस साहसिक शिविर में सहभागी होने का गौरव प्राप्त है। लक्ष्मी पुष्पद ने सम्मान के लिए फूलमाली समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। समाज द्वारा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और सम्मान दिए जाने से युवाओं में आगे बढ़ने का उत्साह बढ़ता है।
ग्राम करजू की लक्ष्मी पुष्पद को मिला फूलमाली समाज का राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान शाजापुर - फूलमाली समाज मंदिर ट्रस्ट भोपाल क्षेत्र द्वारा रविवार को राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें फूलमाली समाज ग्राम करजू की बेटी लक्ष्मी पुष्पद को एनएसएस एवं शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। फूलमाली समाज भोपाल क्षेत्र अध्यक्ष हरिनारायण माली ने लक्ष्मी को श्रीफल, शाल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि लक्ष्मी ने एनएसएस के माध्यम से पिछले गणतंत्र दिवस समारोह में नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर विशेष अतिथि स्वयंसेवक के रूप में अपने पिता के साथ शामिल होकर समाज का गौरव बढ़ाया था। लक्ष्मी मध्यप्रदेश से एनएसएस के लिए चयनित चार विद्यार्थियों में शामिल रहीं। उन्होंने शाजापुर जिले की प्रथम तथा उज्जैन संभाग की प्रथम छात्रा के रूप में एनएसएस विशेष अतिथि स्वयंसेवक बनने का गौरव हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन से बीएससी स्नातक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। फूलमाली समाज ने लक्ष्मी की प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन, सेवा भावना एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान प्रदान किया। ग्रामीण परिवेश से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचीं ग्राम करजू की यह प्रतिभाशाली बेटी ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं। उनकी उपलब्धियां युवाओं को शिक्षा, सेवा और राष्ट्रहित के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही हैं। लक्ष्मी ने एनएसएस में भी कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्हें शाजापुर जिले की प्रथम एनएसएस परेड प्लाटून कमांडर एवं एनएसएस वरिष्ठ अंडर ऑफिसर बनने तथा प्रथम एनएसएस साहसिक शिविर में सहभागी होने का गौरव प्राप्त है। लक्ष्मी पुष्पद ने सम्मान के लिए फूलमाली समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। समाज द्वारा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और सम्मान दिए जाने से युवाओं में आगे बढ़ने का उत्साह बढ़ता है।
- सेवा संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला संपन्न प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर में होंगे सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला संपन्न प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर में होंगे सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान शाजापुर, 6 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय शाजापुर में आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस तथा उनके सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रवि पांडे ने की। कार्यशाला के मुख्य अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं शुजालपुर विधायक श्री इंद्रसिंह परमार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डॉ. प्रभुलाल जाटवा, शाजापुर विधायक श्री अरुण भिमावत, खादी ग्रामोद्योग विभाग के अध्यक्ष श्री पंकज जोशी, कालापीपल विधायक श्री घनश्याम चंद्रवंशी जी, शुजालपुर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती बबीता परमार, कालापीपल के पूर्व विधायक डॉ. बाबूलाल वर्मा तथा शुजालपुर के पूर्व विधायक श्री जसवंत सिंह हाड़ा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंद्रसिंह परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को सेवा के माध्यम से मनाना भारतीय जनता पार्टी की जनसेवा की परंपरा को और मजबूत करता है। सेवा सप्ताह के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन का संदेश पहुंचाया जाएगा। जिला प्रभारी डॉ. प्रभुलाल जाटवा ने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी में निहित है। सेवा संकल्प अभियान को बूथ से लेकर मंडल और जिला स्तर तक प्रभावी रूप से संचालित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रवि पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को सेवा और संकल्प के पर्व के रूप में मनाया जाएगा। जिले के सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाकर विभिन्न सेवा, जनजागरण, सांस्कृतिक एवं जनभागीदारी के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से अभियान को व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। विधायक श्री अरुण भीमावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त की हैं। उनके 25 वर्षों के सेवा-संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सेवा संकल्प अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रवि पांडे ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न सेवा, जनजागरण, सांस्कृतिक एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। ये होंगे प्रमुख कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में प्रमुख रूप से— आशीर्वाद सेवा चित्र — राष्ट्रव्यापी ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता सेवा स्मरण — संगीतमय नाट्य प्रस्तुति आंगन का मिलन — 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक कहानी बदलाव की सेवाज्योति यात्रा — गांव, जिला एवं राज्य स्तर पर जनभागीदारी यात्रा वडनगर से वाराणसी जल, जन एवं सेवा संकल्प यात्रा सेवा मेरा योगदान सेवा सेतु अभियान — ‘सरकार आपके द्वारा’, नागरिक से लाभार्थी तक एक ही स्थान पर सेवा के रंग — घर-घर से राष्ट्र तक आभार एवं संकल्प की रंगोली जनसेवक महाकुंभ — पंचायत से पार्लियामेंट तक 25 साल, 25 कहानियां सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंडल स्तर पर गठित की गईं सेवा संकल्प टोलियां अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए जिले के विभिन्न मंडलों में मंडल स्तरीय टोलियां गठित की गई हैं। इन टोलियों में विधायक, जिला पदाधिकारी, मंडल स्तरीय कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अशोक नायक, पूर्व विधायक डॉ. बाबूलाल वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं अभियान से जुड़े पदाधिकारी, जिला महामंत्रीगण, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष-महामंत्री तथा अभियान के संयोजक एवं सह-संयोजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र यादव ने किया। कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा-संकल्प, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। जानकारी — श्री संजय शिवहरे, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी, शाजापुर। — भारतीय जनता पार्टी, जिला शाजापुर3
- बस डिवाइडर से टकराई दो गंभीर टोटल 29 घायल शाजापुर जिले के टूकराना जोड पर हुआ हादसा यात्री बस डिवाइडर से टकराई 29 यात्री घायल दो की हालत गंभीर शाजापुर के टूकराना जोड पर हुआ हादसा1
- राजगढ़ के अस्पताल बदहाल पोषण पुनर्वास केंद्रों पर नहीं मिलता पोषण ब्यावरा सिविल अस्पताल परिसर में बने पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में कुपोषण से जूझ रहे बच्चों की सेहत सुधारने के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। लेकिन, बारिश के दिनों में यहां की व्यवस्था पर छत से टपकता पानी सवाल खड़े कर रहा है। रविवार को बारिश के दौरान NRC के वार्ड में छत से पानी टपकने लगा, जिससे भर्ती बच्चों और उनके परिजनों को परेशानी हुई। जानकारी के मुताबिक, NRC की छत कई दिनों से टपक रही है। बारिश का मौसम शुरू हुए दो महीने से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अब तक छत की पक्की मरम्मत नहीं कराई गई। बारिश शुरू होने से पहले वाटरप्रूफिंग कराकर इस समस्या को रोका जा सकता था। अब बारिश के दौरान छत से पानी टपकने से वार्ड में नमी बनी हुई है। बारिश का पानी जमा होने से मच्छरों के पनपने की आशंका भी बढ़ गई है। कुपोषित बच्चे सामान्य बच्चों के मुकाबले संक्रमण के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते हैं। ऐसे में NRC की छत से पानी टपकना सिर्फ इमारत की समस्या नहीं, बल्कि भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ा एक गंभीर मामला है। बीएमओ डॉ. जलालुद्दीन शेख ने बताया कि छत टपकने की समस्या की जांच कराई जाएगी। इसके बाद जरूरत के हिसाब से मरम्मत और वाटरप्रूफिंग का काम कराया जाएगा। #biaora #rajgarh #biaorastories #narsinghgarh #ब्यावरा #राजगढ़ #खुजनेर #खिलचीपुर #पचोर #सुठालिया #सारंगपुर #जीरापुर #नरसिंहगढ़1
- नेमावर नर्मदा घाट पर सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नही, नियमों के उल्लंघन पर दर्ज होगी एफआईआर कलेक्टर एंव एसपी ने किया औचक निरीक्षण ।1
- सुसनेर: भाटी बस की टक्कर से गोवंश की मौत, आक्रोशित हिंदू संगठन शव लेकर पहुंचे थाने; चालक के खिलाफ मामला दर्ज रविवार रात नवीन बस स्टैंड पर भाटी बस की टक्कर से एक गोवंश की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता रात करीब साढे 8 बजे मृतक गोवंश के शव को लेकर सीधे पुलिस थाने पहुंचे और न्याय की मांग की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।1
- आगर मालवा जिले व तहसीलों का वर्षा चार्ट दीजिए कहां कितनी बारिश हुई “स्वागत है आप सभी का आपके अपने चैनल ‘हर खबर आपके साथ’ में। आगर-मालवा जिले में बारिश का दौर लगातार जारी है और कई इलाकों में पानी जैसी स्थिति बनी हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं, पिछले 24 घंटे में जिले की अलग-अलग तहसीलों में कहां कितनी बारिश दर्ज हुई। पिछले 24 घंटे में आगर में 0.79 इंच, बड़ौद में 1.06 इंच, नलखेड़ा में 1.18 इंच, सुसनेर में 0.85 इंच और सोयतकलां में सबसे ज्यादा 2.68 इंच बारिश दर्ज हुई। वहीं 1 जून से अब तक की कुल वर्षा की बात करें तो आगर में 35.63 इंच, बड़ौद में 23.98 इंच, नलखेड़ा में 37.95 इंच, सोयतकलां में 37.83 इंच और सुसनेर में 31.64 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है।” �1
- ठुकराना जोड़ पर बस नाले के डिवाइडर में घुसी, 30 यात्री घायल दो गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया, ठुकराना जोड़ पर बस नाले के डिवाइडर में घुसी, 30 यात्री घायल दो गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया, ड्राइवर को बस का अगला हिस्सा तोड़कर निकाला शाजापुर। नेशनल हाईवे-52 पर ठुकराना जोड़ के पास रविवार तड़के करीब 3:30 बजे एक यात्री बस अनियंत्रित होकर नाले के डिवाइडर में जा घुसी। हादसे में बस सवार करीब 25 से 30 लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर बस में फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद बस के अगले हिस्से को तोड़कर बाहर निकाला गया। वहीं हादसे के दौरान क्लीनर नाले में जा गिरा। सूचना मिलते ही डायल-112 के पवन शर्मा और विजय नागौर, लालघाटी एवं सुनेरा थाना डायल-112 की टीमें तथा हाईवे-1033 मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया गया। हादसे के कारण कुछ समय तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।4
- सुसनेर नगर में कांग्रेस की बैठक हुई सम्पन्न आठ से नौ लोगों ने की दावेदरी* *विधायक बापू ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता हूं टिकट का फैसला पार्टी के सभी कार्यकर्ता सहित जनप्रतिनिधि करेंगे* सुसनेर नगर में नगर परिषद के उप चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की आज शाम को इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी पर स्थित मंडी गेट चौराहा के पास स्थित सुमन मैरिज गार्डन में बैठक हुई सम्पन्न जिसमें आठ से नौ लोगों ने दावेदरी की बैठक में विधायक भेरू सिंह बापू परिहार जिला अध्यक्ष लक्ष्मी तवार सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल हुए सभी उमीदवारों ने पार्टी के सामने अपनी अपनी उम्मीदवारी को लेकर सक्रियता की बात रखी बैठक के बाद सभी कार्यकर्ताओं सहित विधायक बापू जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ता के साथ मिलकर भोजन ग्रण किया कॉग्रेस के उम्मीदवार नईम भाई मेव, राकेश कनोडिया, निज़ाम भाई मंसूरी, प्रवीण भट्ट, विष्णु पाटीदार, दीपक राठौर, सहित1
- इंदौर में नया मेट्रो कॉरिडोर शुरू सीएम ने किया सफर बच्चों संग मेट्रो में खिलखिलाए मुख्यमंत्री मोहन यादव #madhypardeshnews #todaybharatdogital इंदौर में नया मेट्रो कॉरिडोर शुरू सीएम ने किया सफर बच्चों संग मेट्रो में खिलखिलाए मुख्यमंत्री मोहन यादव #madhypardeshnews #todaybharatdogital1