बख्तियारपुर के चंपापुर गांव में पानी भरे गड्ढे से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी, पहचान कराने की कोशिश जारी पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव में रविवार, 22 फरवरी की सुबह चंपापुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने आम गड्ढे (पानी भरे गड्ढे) में एक व्यक्ति का शव देखा। घटना बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोयला डिपो जाने वाली सड़क के पास की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन और पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम शव को गड्ढे से निकालने की प्रक्रिया में जुटी हुई थी। प्रारंभिक तौर पर घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग घटना के पीछे की वजह जानने को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

- जंदाहा में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक का आगमन हुआ। इस दौरान स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती पर चर्चा की। साथ ही क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। रागिनी नायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज़ को बुलंद करती रहेगी और आगामी चुनाव में मजबूती से मैदान में उतरेगी।1
- बाढ़ : कुएं में गिरने से मजदूर की मौत1
- मुख्य पार्षद लाडली सिंह ने किया कनक ज्वेलर्स का उद्घाटन, ग्राहकों को 25% छूट का तोहफा1
- बिहार,समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से चार वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में।1
- इतासंग की ऐतिहासिक जीत, दोसुत का तूफान! रहुई में क्रिकेट का संग्राम, एंकर, नालंदा जिला अंतर्गत रहुई प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित प्रखंड क्रिकेट लीग के तहत दो रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। पहले मुकाबले में इतासंग पंचायत और हवनपुरा पंचायत की टीम आमने-सामने हुईं। टॉस जीतकर इतासंग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 14.3 ओवर में 10 विकेट खोकर टीम ने 125 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हवनपुरा पंचायत की टीम ने जोरदार प्रयास किया, लेकिन 16 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 123 रन ही बना सकी। इस तरह इतासंग पंचायत ने मात्र 2 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। मैच के आखिरी ओवर में दर्शकों की सांसें थम सी गई थीं। वहीं दूसरे मुकाबले में सोसंदी पंचायत और दोसुत पंचायत की टीमों के बीच जोरदार टक्कर हुई। दोसुत पंचायत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सोसंदी पंचायत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में ऑलआउट होकर 151 रन बनाए। लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी दोसुत पंचायत की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए महज 12.5 ओवर में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर ली। मैदान पर चौकों-छक्कों की बरसात से दर्शक झूम उठे।1
- बाढ़ : 25 हजार का इनामी चंदन यादव गिरफ्तार बाढ़-मोकामा थाना क्षेत्र में 20 दिन पूर्व खल्ली लदा पिकअप वैन लूट कांड के मुख्य अभियुक्त और 25 हजार रुपये के इनामी चंदन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि मोकामा के शिवनार के पास खल्ली लदा पिकअप वैन की लूट हुई थी। इस मामले में शामिल अन्य सभी अभियुक्तों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, लेकिन इस कांड का मुख्य आरोपी चंदन यादव घटना के समय से ही फरार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह फतुहा रेलवे स्टेशन के पास आने वाला है। सूचना के आधार पर एसटीएफ और स्पेशल इंटेलिजेंस यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में उसे दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि चंदन यादव पर पूर्व से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।7
- बिहार शरीफ का श्रीराम फार्म हाउस में होने जा रहा है रंग बरसे नालंदा होली महोत्सव, जिसमें भोजपुरी के एक्टर त्रिशाकर मधु पहुंच रही है।1
- बिहार,समस्तीपुर बिहार परिभ्रमण को लेकर राजकीय कृत मध्य विद्यालय मोहिउद्दीन नगर से वैशाली के लिए रवाना होने वाले बस को मुखिया सुरेन्द्र राय व HM राकेश कुमार पोद्दार ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना, बच्चे हुए उत्साहित ।1