logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़ : 25 हजार का इनामी चंदन यादव गिरफ्तार बाढ़-मोकामा थाना क्षेत्र में 20 दिन पूर्व खल्ली लदा पिकअप वैन लूट कांड के मुख्य अभियुक्त और 25 हजार रुपये के इनामी चंदन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि मोकामा के शिवनार के पास खल्ली लदा पिकअप वैन की लूट हुई थी। इस मामले में शामिल अन्य सभी अभियुक्तों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, लेकिन इस कांड का मुख्य आरोपी चंदन यादव घटना के समय से ही फरार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह फतुहा रेलवे स्टेशन के पास आने वाला है। सूचना के आधार पर एसटीएफ और स्पेशल इंटेलिजेंस यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में उसे दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि चंदन यादव पर पूर्व से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

2 hrs ago
user_JMBNEWS
JMBNEWS
पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
2 hrs ago

बाढ़ : 25 हजार का इनामी चंदन यादव गिरफ्तार बाढ़-मोकामा थाना क्षेत्र में 20 दिन पूर्व खल्ली लदा पिकअप वैन लूट कांड के मुख्य अभियुक्त और 25 हजार रुपये के इनामी चंदन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि मोकामा के शिवनार के पास खल्ली लदा पिकअप वैन की लूट हुई थी। इस मामले में शामिल अन्य सभी अभियुक्तों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, लेकिन इस कांड का मुख्य आरोपी चंदन यादव घटना के समय से ही फरार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह फतुहा रेलवे स्टेशन के पास आने वाला है। सूचना के आधार पर एसटीएफ और स्पेशल इंटेलिजेंस यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में उसे दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि चंदन यादव पर पूर्व से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

More news from बिहार and nearby areas
  • बाढ़ : बगीचे से शव बरामद, इलाके में सनसनी पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढना गांव स्थित एक बगीचे से एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह ग्रामीण जब बगीचे की ओर शौच के लिए गए तो वहां एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत गांव में दी गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने शव की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दो बारात आई हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि बारात में शामिल कोई युवक बगीचे में नशा करने आया होगा और उसकी मौत हो गई। बगीचे में कई जगह शराब की खाली बोतलें पड़ी मिली हैं। थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि शव की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के पास से सिगरेट और सॉल्यूशन (नशे में इस्तेमाल होने वाला पदार्थ) बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि शराब की बोतलें कहां से आईं, इसकी जानकारी नहीं है और मौके से शराब बरामद नहीं हुई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। मामले की जांच की जा रही
    1
    बाढ़ : बगीचे से शव बरामद, इलाके में सनसनी
पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढना गांव स्थित एक बगीचे से एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह ग्रामीण जब बगीचे की ओर शौच के लिए गए तो वहां एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत गांव में दी गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने शव की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दो बारात आई हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि बारात में शामिल कोई युवक बगीचे में नशा करने आया होगा और उसकी मौत हो गई। बगीचे में कई जगह शराब की खाली बोतलें पड़ी मिली हैं।
थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि शव की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के पास से सिगरेट और सॉल्यूशन (नशे में इस्तेमाल होने वाला पदार्थ) बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि शराब की बोतलें कहां से आईं, इसकी जानकारी नहीं है और मौके से शराब बरामद नहीं हुई है।
पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। मामले की जांच की जा रही
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    11 hrs ago
  • पटना जिले के बख्तियारपुर में शुक्रवार, 20 फरवरी की दोपहर बाद बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के एनएच-30 स्थित सोनाली होटल के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि युवक नालंदा जिले में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक में उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान आकाश कुमार, निवासी रेपुरा, फतुहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह अकेले बाइक से घर लौट रहा था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर के चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि घायल युवक के बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है तथा सीने और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार मरीज को तुरंत उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता थी, इसलिए उसे पटना रेफर किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-30 पर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
    1
    पटना जिले के बख्तियारपुर में शुक्रवार, 20 फरवरी की दोपहर बाद बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के एनएच-30 स्थित सोनाली होटल के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि युवक नालंदा जिले में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक में उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया।
घायल युवक की पहचान आकाश कुमार, निवासी रेपुरा, फतुहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह अकेले बाइक से घर लौट रहा था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर के चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि घायल युवक के बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है तथा सीने और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार मरीज को तुरंत उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता थी, इसलिए उसे पटना रेफर किया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-30 पर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter Bakhtiarpur, Patna•
    13 hrs ago
  • बिहार समस्तीपुर पटोरी अनुमंडल व्यवहार न्यायालय पर सुनवाई में पूर्व विधायक अजय कुमार बुल्गानिन सुनवाई के दौरान अपनी बात रखते हुए किया संबोधन।
    1
    बिहार समस्तीपुर 
पटोरी अनुमंडल व्यवहार न्यायालय पर सुनवाई में पूर्व विधायक अजय कुमार बुल्गानिन सुनवाई के दौरान अपनी बात रखते हुए किया संबोधन।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • राजस्थान सरकार ने बिहारी मज़दूरों की जान की कीमत 3 लाख रुपए लगाई, नीतीश कुमार लाश आने का इंतज़ार कर रहे हैं!!
    1
    राजस्थान सरकार ने बिहारी मज़दूरों की जान की कीमत 3 लाख रुपए लगाई, नीतीश कुमार लाश आने का इंतज़ार कर रहे हैं!!
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    10 hrs ago
  • करंडे थाना पुलिस ने एक एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) के वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए करंडे थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि सिंझोरी गांव निवासी नन्दलाल महतो, पिता सीरी महतो, के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट निर्गत था।थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी। शुक्रवार को सघन अभियान चलाकर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार की शाम करीब 5 बजे उसे माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया।पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि लंबित वारंटों के निष्पादन को लेकर थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई को सराहनीय बताया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय से निर्गत वारंटों के अनुपालन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी अभियान जारी रहेगा।
    1
    करंडे थाना पुलिस ने एक एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) के वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए करंडे थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि सिंझोरी गांव निवासी नन्दलाल महतो, पिता सीरी महतो, के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट निर्गत था।थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी। शुक्रवार को सघन अभियान चलाकर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार की शाम करीब 5 बजे उसे माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया।पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि लंबित वारंटों के निष्पादन को लेकर थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई को सराहनीय बताया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय से निर्गत वारंटों के अनुपालन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी अभियान जारी रहेगा।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    16 min ago
  • शेखपुरा -शहर में अलग अलग सड़क दुर्घटना में किसी की हताहत की सुचना नहीं है . शहर के वाईपास स्थित श्री राम हॉस्पिटल के पास तेज गति से हाईवा ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दिया है . वहीं दुसरी दुर्घटना चेवाड़ा रोड में एकसारी विघा गाँव के पास हुई है. दोनो सड़क दुर्घटना में किसी की हताहत की सुचना नहीं है. वहीं एकसारी गाँव के ग्रामीण स्पीड ब्रेकर बनाने की. माँग पर अड़े हुये है जहाँ पुलिस समझाने में लगे है.
    1
    शेखपुरा -शहर में अलग अलग सड़क दुर्घटना में किसी की हताहत की सुचना नहीं है . शहर के वाईपास स्थित श्री राम हॉस्पिटल के पास तेज गति से हाईवा ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दिया है . वहीं दुसरी दुर्घटना चेवाड़ा रोड में एकसारी विघा गाँव के पास हुई है. दोनो सड़क दुर्घटना में किसी की हताहत की सुचना नहीं है. वहीं एकसारी गाँव के ग्रामीण स्पीड ब्रेकर बनाने की. माँग पर अड़े हुये है जहाँ पुलिस समझाने में लगे है.
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    43 min ago
  • Post by संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    1
    Post by संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    user_संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    न्यूज पोर्टल एडिटर बाढ़, पटना, बिहार•
    11 hrs ago
  • बाढ़ : बारात से लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही गांव निवासी 18 वर्षीय आनंद कुमार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंद कुमार मंगलवार की रात करीब 11 बजे बाइक से बारात में शामिल होने के लिए निकला था। वह बाढ़ स्थित सिटी पैलेस में आयोजित एक शादी समारोह में गया था। देर रात जब वह बारात से लौटकर अपने घर मलाही वापस आ रहा था, तभी दरगाह के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आनंद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और मामले की जांच में जुट गई है। इधर, घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम का माहौल बना हुआ है।
    1
    बाढ़ : बारात से लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत
बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही गांव निवासी 18 वर्षीय आनंद कुमार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंद कुमार मंगलवार की रात करीब 11 बजे बाइक से बारात में शामिल होने के लिए निकला था। वह बाढ़ स्थित सिटी पैलेस में आयोजित एक शादी समारोह में गया था।
देर रात जब वह बारात से लौटकर अपने घर मलाही वापस आ रहा था, तभी दरगाह के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आनंद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और मामले की जांच में जुट गई है।
इधर, घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम का माहौल बना हुआ है।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    12 hrs ago
  • खबर पटना जिले के बख्तियारपुर से जहां शुक्रवार, 20 फरवरी की दोपहर करीब तीन बजे बख्तियारपुर में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए स्टेशन रोड पर सड़क किनारे लगाए गए अवैध दुकानों और ठेला-रिक्शा पर जुर्माना लगाया। यह अभियान एसडीएम बाढ़ गरिमा लोहिया के निर्देश पर चलाया गया। बताया गया कि पिछले दो दिनों से प्रशासन की ओर से माइकिंग कराकर दुकानदारों और ठेला चालकों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जा रही थी। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और अवैध रूप से सड़क किनारे लगाए गए दुकानों व ठेलों का चालान काटा। पहली बार पकड़े जाने पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि दोबारा अतिक्रमण करने पर एक हजार रुपये या उससे अधिक का दंड वसूला जाएगा। अभियान के दौरान अंचलाधिकारी निरंजन सुमन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार तथा नोडल पदाधिकारी सह नगर प्रबंधक मोहित दुबे के साथ नगर परिषद और बख्तियारपुर थाना की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने मौके पर कई दुकानदारों को चेतावनी भी दी कि सड़क पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की ओर से यह भी बताया गया कि होली पर्व तक समय-समय पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी। एसडीएम ने नगर प्रबंधक को निर्देश दिया है कि नियमित रूप से ड्राइव चलाकर सड़क किनारे हुए सभी अतिक्रमण को हटाया जाए और इसकी सूचना प्रशासन को दी जाए। वहीं पुरानी बाइपास इलाके को लेकर भी प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सड़क किनारे खाली स्थानों को चिन्हित कर उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और वहां वेंडिंग जोन तैयार किया जाए, ताकि बाजार क्षेत्र में लगने वाली सब्जी दुकानों को व्यवस्थित किया जा सके और यातायात में बाधा न हो। अभियान के दौरान एसडीएम से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। वहीं नगर प्रबंधक मोहित दुबे ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    1
    खबर पटना जिले के बख्तियारपुर से जहां शुक्रवार, 20 फरवरी की दोपहर करीब तीन बजे बख्तियारपुर में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए स्टेशन रोड पर सड़क किनारे लगाए गए अवैध दुकानों और ठेला-रिक्शा पर जुर्माना लगाया। यह अभियान एसडीएम बाढ़ गरिमा लोहिया के निर्देश पर चलाया गया।
बताया गया कि पिछले दो दिनों से प्रशासन की ओर से माइकिंग कराकर दुकानदारों और ठेला चालकों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जा रही थी। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और अवैध रूप से सड़क किनारे लगाए गए दुकानों व ठेलों का चालान काटा। पहली बार पकड़े जाने पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि दोबारा अतिक्रमण करने पर एक हजार रुपये या उससे अधिक का दंड वसूला जाएगा।
अभियान के दौरान अंचलाधिकारी निरंजन सुमन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार तथा नोडल पदाधिकारी सह नगर प्रबंधक मोहित दुबे के साथ नगर परिषद और बख्तियारपुर थाना की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने मौके पर कई दुकानदारों को चेतावनी भी दी कि सड़क पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रशासन की ओर से यह भी बताया गया कि होली पर्व तक समय-समय पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी। एसडीएम ने नगर प्रबंधक को निर्देश दिया है कि नियमित रूप से ड्राइव चलाकर सड़क किनारे हुए सभी अतिक्रमण को हटाया जाए और इसकी सूचना प्रशासन को दी जाए।
वहीं पुरानी बाइपास इलाके को लेकर भी प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सड़क किनारे खाली स्थानों को चिन्हित कर उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और वहां वेंडिंग जोन तैयार किया जाए, ताकि बाजार क्षेत्र में लगने वाली सब्जी दुकानों को व्यवस्थित किया जा सके और यातायात में बाधा न हो।
अभियान के दौरान एसडीएम से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। वहीं नगर प्रबंधक मोहित दुबे ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter Bakhtiarpur, Patna•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.