logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बख्तियारपुर स्टेशन रोड पर प्रशासन का एक्शन, अवैध दुकानों और ठेला-रिक्शा पर जुर्माना, दोबारा अतिक्रमण पर भारी दंड की चेतावनी। खबर पटना जिले के बख्तियारपुर से जहां शुक्रवार, 20 फरवरी की दोपहर करीब तीन बजे बख्तियारपुर में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए स्टेशन रोड पर सड़क किनारे लगाए गए अवैध दुकानों और ठेला-रिक्शा पर जुर्माना लगाया। यह अभियान एसडीएम बाढ़ गरिमा लोहिया के निर्देश पर चलाया गया। बताया गया कि पिछले दो दिनों से प्रशासन की ओर से माइकिंग कराकर दुकानदारों और ठेला चालकों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जा रही थी। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और अवैध रूप से सड़क किनारे लगाए गए दुकानों व ठेलों का चालान काटा। पहली बार पकड़े जाने पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि दोबारा अतिक्रमण करने पर एक हजार रुपये या उससे अधिक का दंड वसूला जाएगा। अभियान के दौरान अंचलाधिकारी निरंजन सुमन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार तथा नोडल पदाधिकारी सह नगर प्रबंधक मोहित दुबे के साथ नगर परिषद और बख्तियारपुर थाना की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने मौके पर कई दुकानदारों को चेतावनी भी दी कि सड़क पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की ओर से यह भी बताया गया कि होली पर्व तक समय-समय पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी। एसडीएम ने नगर प्रबंधक को निर्देश दिया है कि नियमित रूप से ड्राइव चलाकर सड़क किनारे हुए सभी अतिक्रमण को हटाया जाए और इसकी सूचना प्रशासन को दी जाए। वहीं पुरानी बाइपास इलाके को लेकर भी प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सड़क किनारे खाली स्थानों को चिन्हित कर उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और वहां वेंडिंग जोन तैयार किया जाए, ताकि बाजार क्षेत्र में लगने वाली सब्जी दुकानों को व्यवस्थित किया जा सके और यातायात में बाधा न हो। अभियान के दौरान एसडीएम से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। वहीं नगर प्रबंधक मोहित दुबे ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

3 hrs ago
user_Khabar Junction Live
Khabar Junction Live
Local News Reporter Bakhtiarpur, Patna•
3 hrs ago

बख्तियारपुर स्टेशन रोड पर प्रशासन का एक्शन, अवैध दुकानों और ठेला-रिक्शा पर जुर्माना, दोबारा अतिक्रमण पर भारी दंड की चेतावनी। खबर पटना जिले के बख्तियारपुर से जहां शुक्रवार, 20 फरवरी की दोपहर करीब तीन बजे बख्तियारपुर में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए स्टेशन रोड पर सड़क किनारे लगाए गए अवैध दुकानों और ठेला-रिक्शा पर जुर्माना लगाया। यह अभियान एसडीएम बाढ़ गरिमा लोहिया के निर्देश पर चलाया गया। बताया गया कि पिछले दो दिनों से प्रशासन की ओर से माइकिंग कराकर दुकानदारों और ठेला चालकों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जा रही थी। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और अवैध रूप से सड़क किनारे लगाए गए दुकानों व ठेलों का चालान काटा। पहली बार पकड़े जाने पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि दोबारा अतिक्रमण करने पर एक हजार रुपये या उससे अधिक का दंड वसूला जाएगा। अभियान के दौरान अंचलाधिकारी निरंजन सुमन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार तथा नोडल पदाधिकारी सह नगर प्रबंधक मोहित दुबे के साथ नगर परिषद और बख्तियारपुर थाना की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने मौके पर कई दुकानदारों को चेतावनी भी दी कि सड़क पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की ओर से यह भी बताया गया कि होली पर्व तक समय-समय पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी। एसडीएम ने नगर प्रबंधक को निर्देश दिया है कि नियमित रूप से ड्राइव चलाकर सड़क किनारे हुए सभी अतिक्रमण को हटाया जाए और इसकी सूचना प्रशासन को दी जाए। वहीं पुरानी बाइपास इलाके को लेकर भी प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सड़क किनारे खाली स्थानों को चिन्हित कर उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और वहां वेंडिंग जोन तैयार किया जाए, ताकि बाजार क्षेत्र में लगने वाली सब्जी दुकानों को व्यवस्थित किया जा सके और यातायात में बाधा न हो। अभियान के दौरान एसडीएम से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। वहीं नगर प्रबंधक मोहित दुबे ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

More news from Patna and nearby areas
  • पटना जिले के बख्तियारपुर में शुक्रवार, 20 फरवरी की दोपहर बाद बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के एनएच-30 स्थित सोनाली होटल के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि युवक नालंदा जिले में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक में उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान आकाश कुमार, निवासी रेपुरा, फतुहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह अकेले बाइक से घर लौट रहा था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर के चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि घायल युवक के बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है तथा सीने और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार मरीज को तुरंत उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता थी, इसलिए उसे पटना रेफर किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-30 पर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
    1
    पटना जिले के बख्तियारपुर में शुक्रवार, 20 फरवरी की दोपहर बाद बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के एनएच-30 स्थित सोनाली होटल के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि युवक नालंदा जिले में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक में उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया।
घायल युवक की पहचान आकाश कुमार, निवासी रेपुरा, फतुहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह अकेले बाइक से घर लौट रहा था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर के चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि घायल युवक के बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है तथा सीने और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार मरीज को तुरंत उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता थी, इसलिए उसे पटना रेफर किया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-30 पर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter Bakhtiarpur, Patna•
    47 min ago
  • बाढ़ : बारात से लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही गांव निवासी 18 वर्षीय आनंद कुमार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंद कुमार मंगलवार की रात करीब 11 बजे बाइक से बारात में शामिल होने के लिए निकला था। वह बाढ़ स्थित सिटी पैलेस में आयोजित एक शादी समारोह में गया था। देर रात जब वह बारात से लौटकर अपने घर मलाही वापस आ रहा था, तभी दरगाह के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आनंद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और मामले की जांच में जुट गई है। इधर, घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम का माहौल बना हुआ है।
    1
    बाढ़ : बारात से लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत
बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही गांव निवासी 18 वर्षीय आनंद कुमार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंद कुमार मंगलवार की रात करीब 11 बजे बाइक से बारात में शामिल होने के लिए निकला था। वह बाढ़ स्थित सिटी पैलेस में आयोजित एक शादी समारोह में गया था।
देर रात जब वह बारात से लौटकर अपने घर मलाही वापस आ रहा था, तभी दरगाह के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आनंद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और मामले की जांच में जुट गई है।
इधर, घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम का माहौल बना हुआ है।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    14 min ago
  • Post by संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    1
    Post by संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    user_संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    न्यूज पोर्टल एडिटर बाढ़, पटना, बिहार•
    11 hrs ago
  • वैशाली थाना क्षेत्र के भागवतपुर पंचायत के हरपुर बसंत महतो टोला में गुरुवार देर रात भीषण अगलगी की घटना में 14 परिवारों का घर जलकर राख हो गया। आग उस वक्त लगी जब सभी लोग सो रहे थे। आग की तपिश महसूस होते ही लोग जान बचाकर बाहर भागे। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, बाद में दमकल भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घर, अनाज, कपड़े, बर्तन और जरूरी सामान जलकर खाक हो चुके थे। एक परिवार की मार्च में होने वाली शादी के लिए रखे 20 हजार रुपये भी आग की भेंट चढ़ गए। घटना की सूचना पर पंचायत के मुखिया अनिल राय पहुंचे और पीड़ितों को हरसंभव मदद व मुआवजे का आश्वासन दिया।
    1
    वैशाली थाना क्षेत्र के भागवतपुर पंचायत के हरपुर बसंत महतो टोला में गुरुवार देर रात भीषण अगलगी की घटना में 14 परिवारों का घर जलकर राख हो गया। आग उस वक्त लगी जब सभी लोग सो रहे थे। आग की तपिश महसूस होते ही लोग जान बचाकर बाहर भागे।
ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, बाद में दमकल भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घर, अनाज, कपड़े, बर्तन और जरूरी सामान जलकर खाक हो चुके थे। एक परिवार की मार्च में होने वाली शादी के लिए रखे 20 हजार रुपये भी आग की भेंट चढ़ गए।
घटना की सूचना पर पंचायत के मुखिया अनिल राय पहुंचे और पीड़ितों को हरसंभव मदद व मुआवजे का आश्वासन दिया।
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    12 hrs ago
  • Post by User5362
    2
    Post by User5362
    user_User5362
    User5362
    बाढ़, पटना, बिहार•
    21 hrs ago
  • दिल्ली में आयोजित AI समिट के दौरान गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर गंभीर आरोप लगे हैं। स्टॉल पर दिखाए गए रोबोटिक डॉग को यूनिवर्सिटी की खुद की तकनीक बताया गया, लेकिन बाद में सामने आया कि यह विदेशी कंपनी का तैयार प्रोडक्ट था। मामला बढ़ने पर यूनिवर्सिटी ने सफाई और माफ़ी जारी की, लेकिन इस विवाद ने शिक्षा व्यवस्था, रिसर्च की सच्चाई और AI के नाम पर होने वाली ब्रांडिंग पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    दिल्ली में आयोजित AI समिट के दौरान गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर गंभीर आरोप लगे हैं।
स्टॉल पर दिखाए गए रोबोटिक डॉग को यूनिवर्सिटी की खुद की तकनीक बताया गया,
लेकिन बाद में सामने आया कि यह विदेशी कंपनी का तैयार प्रोडक्ट था।
मामला बढ़ने पर यूनिवर्सिटी ने सफाई और माफ़ी जारी की,
लेकिन इस विवाद ने शिक्षा व्यवस्था, रिसर्च की सच्चाई और
AI के नाम पर होने वाली ब्रांडिंग पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    23 hrs ago
  • स्वर्गीय सिया सरल महतो जिंदे जिंदगी का स्वर्ग महसूस
    1
    स्वर्गीय सिया सरल महतो जिंदे जिंदगी का स्वर्ग महसूस
    user_Nirala article 15 Bihar
    Nirala article 15 Bihar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    46 min ago
  • खबर पटना जिले के बख्तियारपुर से जहां शुक्रवार, 20 फरवरी की दोपहर करीब तीन बजे बख्तियारपुर में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए स्टेशन रोड पर सड़क किनारे लगाए गए अवैध दुकानों और ठेला-रिक्शा पर जुर्माना लगाया। यह अभियान एसडीएम बाढ़ गरिमा लोहिया के निर्देश पर चलाया गया। बताया गया कि पिछले दो दिनों से प्रशासन की ओर से माइकिंग कराकर दुकानदारों और ठेला चालकों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जा रही थी। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और अवैध रूप से सड़क किनारे लगाए गए दुकानों व ठेलों का चालान काटा। पहली बार पकड़े जाने पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि दोबारा अतिक्रमण करने पर एक हजार रुपये या उससे अधिक का दंड वसूला जाएगा। अभियान के दौरान अंचलाधिकारी निरंजन सुमन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार तथा नोडल पदाधिकारी सह नगर प्रबंधक मोहित दुबे के साथ नगर परिषद और बख्तियारपुर थाना की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने मौके पर कई दुकानदारों को चेतावनी भी दी कि सड़क पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की ओर से यह भी बताया गया कि होली पर्व तक समय-समय पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी। एसडीएम ने नगर प्रबंधक को निर्देश दिया है कि नियमित रूप से ड्राइव चलाकर सड़क किनारे हुए सभी अतिक्रमण को हटाया जाए और इसकी सूचना प्रशासन को दी जाए। वहीं पुरानी बाइपास इलाके को लेकर भी प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सड़क किनारे खाली स्थानों को चिन्हित कर उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और वहां वेंडिंग जोन तैयार किया जाए, ताकि बाजार क्षेत्र में लगने वाली सब्जी दुकानों को व्यवस्थित किया जा सके और यातायात में बाधा न हो। अभियान के दौरान एसडीएम से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। वहीं नगर प्रबंधक मोहित दुबे ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    1
    खबर पटना जिले के बख्तियारपुर से जहां शुक्रवार, 20 फरवरी की दोपहर करीब तीन बजे बख्तियारपुर में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए स्टेशन रोड पर सड़क किनारे लगाए गए अवैध दुकानों और ठेला-रिक्शा पर जुर्माना लगाया। यह अभियान एसडीएम बाढ़ गरिमा लोहिया के निर्देश पर चलाया गया।
बताया गया कि पिछले दो दिनों से प्रशासन की ओर से माइकिंग कराकर दुकानदारों और ठेला चालकों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जा रही थी। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और अवैध रूप से सड़क किनारे लगाए गए दुकानों व ठेलों का चालान काटा। पहली बार पकड़े जाने पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि दोबारा अतिक्रमण करने पर एक हजार रुपये या उससे अधिक का दंड वसूला जाएगा।
अभियान के दौरान अंचलाधिकारी निरंजन सुमन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार तथा नोडल पदाधिकारी सह नगर प्रबंधक मोहित दुबे के साथ नगर परिषद और बख्तियारपुर थाना की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने मौके पर कई दुकानदारों को चेतावनी भी दी कि सड़क पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रशासन की ओर से यह भी बताया गया कि होली पर्व तक समय-समय पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी। एसडीएम ने नगर प्रबंधक को निर्देश दिया है कि नियमित रूप से ड्राइव चलाकर सड़क किनारे हुए सभी अतिक्रमण को हटाया जाए और इसकी सूचना प्रशासन को दी जाए।
वहीं पुरानी बाइपास इलाके को लेकर भी प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सड़क किनारे खाली स्थानों को चिन्हित कर उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और वहां वेंडिंग जोन तैयार किया जाए, ताकि बाजार क्षेत्र में लगने वाली सब्जी दुकानों को व्यवस्थित किया जा सके और यातायात में बाधा न हो।
अभियान के दौरान एसडीएम से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। वहीं नगर प्रबंधक मोहित दुबे ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter Bakhtiarpur, Patna•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.