logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीमपुर खीरी से निकले पांच युवक, जय श्रीराम–बम भोले के जयघोष के साथ कामतानाथ धाम की पैदल यात्रा पर लखीमपुर खीरी जिले के अलीपुर गांव से पांच युवक हाथों में झंडा लेकर जय श्रीराम व बम भोले के जयघोष के साथ चित्रकूट स्थित कामतानाथ धाम की पैदल यात्रा पर निकले हैं। श्रद्धालु युवकों का जत्था बुधवार को झींझक नगर पहुंचा, जहां से मंगलपुर होते हुए आगे की यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा के दौरान युवकों में गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत कर यात्रा की सफलता की कामना की।

7 hrs ago
user_कुमार पंकज
कुमार पंकज
Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

लखीमपुर खीरी से निकले पांच युवक, जय श्रीराम–बम भोले के जयघोष के साथ कामतानाथ धाम की पैदल यात्रा पर लखीमपुर खीरी जिले के अलीपुर गांव से पांच युवक हाथों में झंडा लेकर जय श्रीराम व बम भोले के जयघोष के साथ चित्रकूट स्थित कामतानाथ धाम की पैदल यात्रा पर निकले हैं। श्रद्धालु युवकों का जत्था बुधवार को झींझक नगर पहुंचा, जहां से मंगलपुर होते हुए आगे की यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा के दौरान युवकों में गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत कर यात्रा की सफलता की कामना की।

  • user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश
    सेयर करें
    7 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रसधान कस्बे के पास बुधवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे रसधान चौकी प्रभारी ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 5 बजे मदनपुर निवासी सोनू और दिलीप बाइक से किसी काम से रसधान कस्बे आए थे। काम निपटाकर वापस लौटते समय सर्विस रोड पर एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रसधान चौकी प्रभारी रजनीश कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल भिजवाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। इस संबंध में चौकी प्रभारी रजनीश कुमार वर्मा ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    रसधान कस्बे के पास बुधवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे रसधान चौकी प्रभारी ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 5 बजे मदनपुर निवासी सोनू और दिलीप बाइक से किसी काम से रसधान कस्बे आए थे। काम निपटाकर वापस लौटते समय सर्विस रोड पर एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही रसधान चौकी प्रभारी रजनीश कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल भिजवाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
इस संबंध में चौकी प्रभारी रजनीश कुमार वर्मा ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Sonu singh
    Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया तिलक महाविद्याल में एक दिन का निःशुल्क फिल्म अभिनेता बनने का प्रशिक्षण
    1
    औरैया तिलक महाविद्याल में एक दिन का निःशुल्क फिल्म अभिनेता बनने का प्रशिक्षण
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • विशाल रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 15 से 23 फरवरी तक औरैया जनपद के सहार ब्लॉक के धुपखरी में स्थित श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर खेड़ा में 15 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सामाजिक और आर्थिक चेतना को जागृत करने तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कथा का समय प्रतिदिन 1 बजे से 5 बजे तक रखा गया है। यह जानकारी भुवनेश्वर सेवा समिति द्वारा दी गई है।
    3
    विशाल रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 15 से 23 फरवरी तक
औरैया जनपद के सहार ब्लॉक के धुपखरी में स्थित श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर खेड़ा में 15 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सामाजिक और आर्थिक चेतना को जागृत करने तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
कथा का समय प्रतिदिन 1 बजे से 5 बजे तक रखा गया है। यह जानकारी भुवनेश्वर सेवा समिति द्वारा दी गई है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम गदनपुर निवासी एक युवक का शव बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार हरिश्चंद्र पुत्र करण सिंह, उम्र लगभग 33 वर्ष, बुधवार को मुढ़ी बंबा के पास सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा हुआ पाया गया। सड़क से गुजर रहे ग्रामीणों ने युवक को अचेत देखकर तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी।
    1
    फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम गदनपुर निवासी एक युवक का शव बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार हरिश्चंद्र पुत्र करण सिंह, उम्र लगभग 33 वर्ष, बुधवार को  मुढ़ी बंबा के पास सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा हुआ पाया गया। सड़क से गुजर रहे ग्रामीणों ने युवक को अचेत देखकर तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया पुलिस द्वारा पकड़ा गया चरस तस्करी करने बाला अभियुक्त
    1
    औरैया पुलिस द्वारा पकड़ा गया चरस तस्करी करने बाला अभियुक्त
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़: औरैया पुलिस को बड़ी सफलता,औरैया में एसपी अभिषेक भारती के निर्देश पर अजीतमल पुलिस और एसओजी ने एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से ₹41 लाख की 8 किलो से अधिक चरस बरामद की है। रिपोर्ट - आकाश उर्फ अक्की भईया ब्यूरो हेड
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़: औरैया पुलिस को बड़ी सफलता,औरैया में एसपी अभिषेक भारती के निर्देश पर अजीतमल पुलिस और एसओजी ने एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से ₹41 लाख की 8 किलो से अधिक चरस बरामद की है।
रिपोर्ट - आकाश उर्फ अक्की भईया ब्यूरो हेड
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जनपद में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना डेरापुर पुलिस को अहम सफलता मिली है। थाना डेरापुर क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, बीते 30 जनवरी को पीड़िता की मां द्वारा थाना डेरापुर पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था। शिकायत में बताया गया कि 24 जनवरी की रात गांव के ही जयवीर पुत्र साहूकार उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जब परिजनों ने अभियुक्त के घरवालों से शिकायत की तो उनके द्वारा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में थाना डेरापुर पर मुकदमा संख्या 23/26 पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता की बरामदगी की। पीड़िता के धारा 183 के बयान, मेडिकल परीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। थाना डेरापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नामित अभियुक्त जयवीर निवासी मोहर सिंह का पुरवा को डुबकी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी डेरापुर संजेश कुमार ने बुधवार सुबह करीब 9 बजे बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा गया है।
    1
    जनपद में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना डेरापुर पुलिस को अहम सफलता मिली है। थाना डेरापुर क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, बीते 30 जनवरी को पीड़िता की मां द्वारा थाना डेरापुर पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था। शिकायत में बताया गया कि 24 जनवरी की रात गांव के ही जयवीर पुत्र साहूकार उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जब परिजनों ने अभियुक्त के घरवालों से शिकायत की तो उनके द्वारा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई।
मामले में थाना डेरापुर पर मुकदमा संख्या 23/26 पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता की बरामदगी की। पीड़िता के धारा 183 के बयान, मेडिकल परीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
थाना डेरापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नामित अभियुक्त जयवीर निवासी मोहर सिंह का पुरवा को डुबकी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी डेरापुर संजेश कुमार ने बुधवार सुबह करीब 9 बजे बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा गया है।
    user_Sonu singh
    Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोहाना में शब-ए-बारात के दूसरे दिन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मुल्ला मौसा बाबा की दरगाह पर मेले का आयोजन किया गया। यह मेला क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र माना जाता है। मान्यता है कि जो भी व्यक्ति सच्चे मन से बाबा से मुराद मांगता है, उसकी मनोकामना पूरी होने पर वह दरगाह पर आकर चादर चढ़ाता है और दर्शन करता है। इसी आस्था के चलते मेले में दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
    2
    सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोहाना में शब-ए-बारात के दूसरे दिन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मुल्ला मौसा बाबा की दरगाह पर मेले का आयोजन किया गया। यह मेला क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र माना जाता है। मान्यता है कि जो भी व्यक्ति सच्चे मन से बाबा से मुराद मांगता है, उसकी मनोकामना पूरी होने पर वह दरगाह पर आकर चादर चढ़ाता है और दर्शन करता है। इसी आस्था के चलते मेले में दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पंकज मिश्रा हुए निरीक्षक पड़ पर पदोन्नत पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती व अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा द्वारा जनपद औरैया के थाना अछल्दा प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज मिश्रा के कंधों पर स्टार लगाकर शुभकामनाएं दी। पंकज मिश्रा निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत किये गए है। साथ ही नयी जिम्मेदारियों के साथ सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से अपने कर्तव्यों के निर्वहन व जनता के साथ मधुर व्यवहार करने के लिये प्रेरित किया गया। इसके पूर्व पंकज मिश्रा सदर कोतवाली प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
    2
    पंकज मिश्रा हुए निरीक्षक पड़ पर पदोन्नत
पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती व अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा द्वारा जनपद औरैया के थाना अछल्दा प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज मिश्रा के कंधों पर स्टार लगाकर शुभकामनाएं दी। पंकज मिश्रा निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत किये गए है।  साथ ही नयी जिम्मेदारियों के साथ सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से अपने कर्तव्यों के निर्वहन व जनता के साथ मधुर व्यवहार करने के लिये प्रेरित किया गया।  इसके पूर्व  पंकज मिश्रा सदर कोतवाली प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.