अछल्दा थाना पुलिस ने 5 बकरी चोरों को दबोचा, चोरी की बकरियां व अवैध तमंचा बरामद औरैया। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना के पर्यवेक्षण में थाना अछल्दा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पांच शातिर बकरी चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 22 फरवरी 2026 को उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद व उ0नि0 राशिद हुसैन मय हमराह टीम ने थाना क्षेत्र के कमारा नहर पुल से करीब 50 कदम आगे बेलीपुर की ओर से घेराबंदी कर मु0अ0सं0 19/26 धारा 305ए/317(2) बीएनएस से संबंधित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की पांच बकरियां, एक तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस .315 बोर तथा दो हजार रुपये नकद बरामद किए गए। ऐसे देते थे वारदात को अंजाम पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी दिन में व्यापारी बनकर गांवों में घूमते थे और बकरियों की रेकी करते थे। रात में मौका पाकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। गिरफ्तार अभियुक्त नीरज तिवारी (35 वर्ष) सान मोहम्मद (35 वर्ष) शहादत खां (24 वर्ष) अकील (28 वर्ष) सोएब आलम (26 वर्ष) दर्ज अभियोग मु0अ0सं0 28/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम नीरज तिवारी मु0अ0सं0 19/26 धारा 305ए/317(2) बीएनएस पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी नीरज तिवारी पर पूर्व में हत्या, लूट, जानलेवा हमला, गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा, उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद, उ0नि0 राशिद हुसैन, हे0का0 धीरज कुमार, का0 विनोद कुमार, का0 पवन प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
अछल्दा थाना पुलिस ने 5 बकरी चोरों को दबोचा, चोरी की बकरियां व अवैध तमंचा बरामद औरैया। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना के पर्यवेक्षण में थाना अछल्दा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पांच शातिर बकरी चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 22 फरवरी 2026 को उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद व उ0नि0 राशिद हुसैन मय हमराह टीम ने थाना क्षेत्र के कमारा नहर पुल से करीब 50 कदम आगे बेलीपुर की ओर से घेराबंदी कर मु0अ0सं0 19/26 धारा 305ए/317(2) बीएनएस से संबंधित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की पांच बकरियां, एक तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस .315 बोर तथा दो हजार रुपये नकद बरामद किए गए। ऐसे देते थे वारदात को अंजाम पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी दिन में व्यापारी बनकर गांवों में घूमते थे और बकरियों की रेकी करते थे। रात में मौका पाकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। गिरफ्तार अभियुक्त नीरज तिवारी (35 वर्ष) सान मोहम्मद (35 वर्ष) शहादत खां (24 वर्ष) अकील (28 वर्ष) सोएब आलम (26 वर्ष) दर्ज अभियोग मु0अ0सं0 28/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम नीरज तिवारी मु0अ0सं0 19/26 धारा 305ए/317(2) बीएनएस पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी नीरज तिवारी पर पूर्व में हत्या, लूट, जानलेवा हमला, गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा, उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद, उ0नि0 राशिद हुसैन, हे0का0 धीरज कुमार, का0 विनोद कुमार, का0 पवन प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
- औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र में सत्ती तालाब पर काम कर रहे ठठराई मुहाल निवासी सफाईकर्मी के साथ एक विशेष धर्म से जुड़े लोगों द्वारा मारपीट कर दी गई।जिसके बाद युवक का 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल में मेफिकल कराया गया। पहुँची। घायल सफाईकर्मी ने बताया कि तालाब में पानी खोलने को लेकर मुस्लिम समुदाय के लड़कों द्वारा मेरी साथ मारपीट की गई है।2
- औरैया जिले के कस्बा बेला क्षेत्र के तिर्वा रोड स्थित पांडव नदी पुल के पास विराजमान हनुमान जी मंदिर में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में श्रीरामचरित मानस अखंड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे विधि-विधान से पाठ में सहभागिता की। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा जयकारों से माहौल गुंजायमान रहा। अखंड पाठ के समापन के उपरांत रविवार को हवन-पूजन किया गया। इसके बाद कन्याभोज का आयोजन हुआ और श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में अजय मिश्रा उर्फ डब्बू, मदनमोहन शर्मा उर्फ लालू, नितिन द्विवेदी, गोविन्द मिश्रा, अनुराग त्रिपाठी, श्याम त्रिपाठी, अनुप द्विवेदी, योगेश मिश्रा, राजीव मिश्रा, पार्थ, आयुष, पियूष, रामू शर्मा और रितिक सक्सेना सहित अनेक भक्त उपस्थित रहे।1
- *थाना अछल्दा पुलिस द्वारा 05 बकरी चोर अभियुक्तगण को चोरी की बकरियो व अवैध असलहा/कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार-* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद औरैया के दिशा निर्देशन व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद औरैया के कुशल नेतृत्व व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय बिधूना के निकट पर्वेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक अछल्दा द्वारा गठित टीम द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध अभियान के तहत उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद व उ0नि0 राशिद हुसैन मय हमराह द्वारा थाना अछल्दा क्षेत्र से आज दिनांक 22/02/26 को कमारा नहर पुल से करीब 50 कदम आगे बेलीपुर की ओर से मु0अ0सं0 19/26 धारा 305A/317(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 05 अभियुक्तगण- नीरज तिवारी 2. सान मोहम्मद 3.शहादत खाँ 4. अकील 5. सोएब आलम को चोरी की पाँच बकरियो व अवैध अवैध असलहा/कारतूस तथा कुल दो हजार रूपये नकद सहित गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । *अपराध करने का तरीका-* अभियुक्तगणों द्वारा दिन में व्यापारी बनकर रैकी करना एवं रात्रि में चोरी कर लेना। *पंजीकृत अभियोग-* 1. मु0अ0सं0 28/26 धारा 3/25 आर्म एक्ट बनाम नीरज तिवारी थाना अछल्दा जनपद औरैया। *अनावरित अभियोग-* 1. मु0अ0सं0 19/26 धारा 305ए/317(2) बीएनएस थाना अछल्दा जनपद औरैया। *बरामदगी-* 1. पाँच अदद बकरियां 2. एक अदद तमंचा .315 बोर 3. दो जिंदा कारतूस .315 बोर 4. कुल दो हजार रूपये नकद *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-* 1.नीरज तिवारी पुत्री जवाहर लाल तिवारी निवासी दुर्गानगर गढी थाना तिर्वा जनपद कन्नौज हाल पता सुरेन्द्र नगर रावतपुर थाना रावतपुर जनपद कानपुर नगर उम्र 35 वर्ष 2.सान मोहम्मद पुत्र रज्जाक निवासी बग्दौती मंधना थाना विठूर कमिश्नरेट कानपुर नगर हाल निवास खानपुर पाता थाना फफूँद जनपद औरैया उम्र 35 वर्ष 3.शहादत खाँ पुत्र सुन्नेश अली निवासी सेनपुर थाना कोतबाली औरैया जनपद औरैया उम्र 24 वर्ष 4.अकील पुत्र सईद निवासी रहमतनगर थाना चौबेपुर जनपद कानपुर कमिश्नरेट उम्र 28 वर्ष 5.सोएब आलम पुत्र अजमेरी निवासी शान्ति नगर थाना चौबेपुर कानपुर कमिश्नरेट उम्र 26 वर्ष *01. अभि0 नीरज तिवारी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1.मु0अ0सं0 253/22 धारा 120-B/201/302/394/411/413 भादवि0 व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट थाना बेला जनपद औरैया। 2.मु0अ0सं0 255/22 धारा 307 भादवि0 थाना बेला जनपद औरैया। 3.मु0अ0सं0 590/16 धारा 323/324/504 भादवि0 थाना कोतवाली तिर्वा जनपद कन्नौज 4.मु0अ0सं0 145/19 धारा 379/411 भादवि0 थाना कोतवाली तिर्वा जनपद कन्नौज 5.मु0अ0सं0 384/19 धारा 392/411 भादवि0 थाना सचेण्डी जनपद कानपुर कमिश्नरेट 6.मु0अ0सं0 421/19 धारा 307 भादवि0 थाना सचेण्डी जनपद कानपुर कमिश्नरेट 7.मु0अ0सं0 422/19 धारा 3/25 आर्म एक्ट थाना सचेण्डी जनपद कानपुर कमिश्नरेट 8.मु0अ0सं0 370/20 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना सचेण्डी जनपद कानपुर कमिश्नरेट *गिरफ्तार कर्ता पुलिस टीम-* 01. श्री पंकज मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना अछल्दा जनपद औरैया। 02. उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद थाना अछल्दा जनपद औरैया। 03. उ0नि0 राशिद हुसैन थाना अछल्दा जनपद औरैया। 04. हे0का0 धीरज कुमार थाना अछल्दा जनपद औरैया। 05. का0 विनोद कुमार थाना अछल्दा जनपद औरैया। 06. का0 पवन प्रताप सिह थाना अछल्दा जनपद औरैया। 07. का0 विनोद कुमार थाना अछल्दा जनपद औरैया।1
- औरैया में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती की कार्रवाई से पुलिस विभाग में मचा हड़कंप युवक द्वारा रील बनाने में बड़ी कार्रवाई ।थानाध्यक्ष एरवाकटरा जीतमल लाइन हाजिर ।चौकी इंचार्ज उमरैन किशन वीर निलंबित।सिपाही चालक विपिन यादव भी निलंबित।विभागीय जांच की प्रक्रिया भी शुरू।औरैया पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में अनुशासन और दक्षता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।2
- भरथना/इटावा । इटावा सीमा से सटे थाना छिवरामऊ थाना क्षेत्र के कस्वा करमुल्ला पुर में आई बारात में दबंगों का तांडव.....!!* असलहे लेकर पहुंचे, बारातियों को पीटा। पुलिस टीम को देख दबंग फरार। छिबरामऊ क्षेत्र के करमुल्लापुर चौराहे का मामला। तहरीर के आधार पर दबंगों की तलाश- कोतवाल।1
- औरैया हर बच्चे की प्रतिभा को सलाम' की थीम पर हुआ बाल मेले का आयोजन पीबीआरपी अकादमी औरैया में शनिवार को बाल मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मेले का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक श्री संतोष कुमार पांडे ने किया। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष डॉ प्रियंका पाण्डेय एवं डॉ. ललित कुमार पांडे, विद्यालय प्रबंधक डॉ. सोनम पांडे एवं इंजीनियर दिनेश पांडे भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बाल मेले में विद्यार्थियों द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुओं, खेलों और स्वयं द्वारा तैयार किए गए स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए, जिनमें चाट, अंकुरित अनाज, सैंडविच, चाइनीज़ फूड, केक,ब्रेड पकोड़ा, कॉफी एवं जूस आदि शामिल रहे। बच्चों ने ग्राहकों से बातचीत कर बिक्री की और धन प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी भी प्राप्त की। मेले में अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ रही। पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। बच्चों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास झलक रहा था। विद्यालय प्रबंध समिति ने सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही एवं सर्वश्रेष्ठ स्टॉल को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में समस्त स्टाफ का पूर्ण योगदान रहा।6
- वहीं रात्रि में बेहतरीन रामलीला कलाकारों द्वारा लीला का हो रहा मंचन औरैया। जनपद की तहसील अजीतमल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जुहीखा में विगत छः दिनों से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन चल रहा है जिसमें पंचनद रामलीला मंडल द्वारा बेहतरीन कलाकारों द्वारा लीला का मंचन किया जा रहा है वहीं कथा व्यास श्री सरस जी शुक्ला द्वारा कथा का श्रोताओं को रसपान कराया जा रहा है जिसमें आज श्री कृष्ण सुदामा चरित्र का व्यास जी द्वारा सुंदर वर्णन किया गया तथा भव्य झांकी सजाकर आयोजन को और भी भव्यता प्रदान की गई जिसमें संपूर्ण गांव और क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं बताते चलें कि आज रात्रि में रामलीला के कलाकारों द्वारा धनुष भंग और लक्ष्मण परशुराम संवाद का सफल मंचन किया गया जिसमें राम की भूमिका में अंजू तिवारी, लक्ष्मण की भूमिका में नयन तिवारी कानपुर, परशुराम की भूमिका में रामकुमार दीक्षित वहीं ऑलराउंडर की भूमिका में काक्का जी और जगदीश तथा तथा विदूषक की भूमिका में बाबूराम बेधड़क, नृत्य कलाकार में कनक रानी, मधुरानी, व्यास पीठ पर रंजीत, ढोलक पर रंजन और पैड पर राहुल दिबियापुर ने साथ दिया इस आयोजन में रात्रि में रामलीला और दिन में कथा सुनने के लिए अपार भीड़ देखी गई वहीं कल कथा का भव्य भंडारे के साथ विश्राम होगा।9
- औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र में सत्ती तालाब पर काम कर रहे ठठराई मुहाल निवासी सफाईकर्मी के साथ एक विशेष धर्म से जुड़े लोगों द्वारा मारपीट करने की घटना सामने आई है। पीड़ित ने 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची। घायल सफाईकर्मी का मेडिकल कराया गया और बयान के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।2
- औरैया में ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते प्रभाव और ई-कॉमर्स कंपनियों की कथित मनमानी के विरोध में जनपद के व्यापारियों ने विरोध तेज कर दिया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल औरैया इकाई के बैनर तले व्यापारियों ने क्षेत्रीय सांसद जितेंद्र दोहरे को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई (बबलू) के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने ई-कॉमर्स के अनियंत्रित विस्तार को पारंपरिक बाजार के लिए “धीमा जहर” बताया। ज्ञापन में कंपटीशन एक्ट 2002 के उल्लंघन का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया गया कि चुनिंदा विक्रेताओं और निजी लेबल को बढ़ावा देकर छोटे व्यापारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। व्यापारियों ने केंद्र सरकार से सख्त कानून बनाकर ऑनलाइन कंपनियों पर नियंत्रण लगाने की मांग की। सांसद जितेंद्र दोहरे ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संसद और संबंधित मंत्रालयों तक मजबूती से मामला पहुंचाने का आश्वासन दिया।1