Shuru
Apke Nagar Ki App…
औरैया के सत्ती तालाब के पास सफाईकर्मी से मारपीट मामला औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र में सत्ती तालाब पर काम कर रहे ठठराई मुहाल निवासी सफाईकर्मी के साथ एक विशेष धर्म से जुड़े लोगों द्वारा मारपीट करने की घटना सामने आई है। पीड़ित ने 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची। घायल सफाईकर्मी का मेडिकल कराया गया और बयान के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
रवि वर्मा
औरैया के सत्ती तालाब के पास सफाईकर्मी से मारपीट मामला औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र में सत्ती तालाब पर काम कर रहे ठठराई मुहाल निवासी सफाईकर्मी के साथ एक विशेष धर्म से जुड़े लोगों द्वारा मारपीट करने की घटना सामने आई है। पीड़ित ने 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची। घायल सफाईकर्मी का मेडिकल कराया गया और बयान के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जय श्री महाकाल1
- *औरैया* औरैया कोतवाली में हुए विवाद में एक विशेष धर्म के लोगों ने बाल्मीकि समाज के व्यक्ति को किया लहूलुहान सफाई कर्मी की मारपीट कर किया घायल। 10 से 12 मुस्लिम युवको ने की सफाई कर्मी की जमकर मारपीट। सत्ती तालाब में कार्य करते हुए सफाई कर्मी की मुस्लिम युवकों ने की जमकर मारपीट। लात और घुसे से जमकर किया प्रहार, मुस्लिम युवकों ने की सफाई कर्मी पर जमकर मारपीट। ठठराई मुहाल निवासी सफाई कर्मी की जमकर मारपीट कर किया घायल। मारपीट से घायल युवक ने 112 नंबर पर किया फोन। औरैया कोतवाली क्षेत्र के सत्ती तालाब का मामला3
- औरैया। जनपद के अजीतमल तहसील क्षेत्र स्थित शिवधाम ऋषि आश्रम, जैनपुर नहर की पटरी पर चल रही श्रीराम कथा के नौवें दिन भक्तिमय वातावरण चरम पर रहा। कथा वाचक सरस व्यास राज नारायण शास्त्री (राजा पंडित रामायनी) ने रामायण के अंतिम प्रसंग रावण वध और राम राज्याभिषेक का अत्यंत मार्मिक और ओजपूर्ण वर्णन किया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। व्यास जी ने बताया कि रावण वध अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। लंका युद्ध के दौरान भगवान श्रीराम और रावण के बीच भीषण संग्राम हुआ। प्रभु श्रीराम के बाणों से रावण के सिर बार-बार कटते थे, किंतु वरदान के कारण वे पुनः उग आते थे। रावण को ब्रह्माजी से यह वरदान प्राप्त था कि उसकी नाभि में अमृत स्थित है, जिससे वह अजेय बना रहता था। इसी समय रावण के धर्मपरायण भाई विभीषण ने श्रीराम को यह रहस्य बताया कि रावण का अंत तभी संभव है जब उसकी नाभि में स्थित अमृत को सुखाया जाए। तब श्रीराम ने अग्निदेव द्वारा प्रदत्त दिव्य अस्त्र ब्रह्मास्त्र का प्रयोग किया। प्रभु के बाण ने रावण की नाभि पर प्रहार किया और उसका अंत हुआ। पूरा पांडाल “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा। कथा के दौरान सीता माता की मुक्ति, अग्निपरीक्षा और पुष्पक विमान से अयोध्या वापसी का भावपूर्ण वर्णन किया गया। व्यास जी ने बताया कि अयोध्या वासियों ने दीप जलाकर प्रभु श्रीराम का स्वागत किया, जिसे आज हम दीपावली के रूप में मनाते हैं। इसके उपरांत भगवान श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक हुआ और रामराज्य की स्थापना हुई, जो न्याय, धर्म और आदर्श शासन का प्रतीक है। इस अवसर पर औरैया नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने धर्म और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया भी अपने कार्यकर्ताओं सहित कथा में पहुंचे। कथा आयोजन के संयोजक प्रेम गिरी महाराज ने बताया कि मंगलवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं से सादर पधारने की अपील की गई है।3
- जै श्रीमन्नारायण नाम इस व्यक्ति ने सोशल मीडिया आदि पर वीडियो नें भारत के संविधान की सच्चाई को उजागर करते हुये दिखाया सच का आइना संविधान लिखेजाने के बाद हुई छेड़छाड़ भारत के संविधान में गुरकुलों और सनातन धर्म का उल्लेख है फिर देश में गुरकुलों मान्यतायें क्यों नहीं1
- औरैया जिले के थाना अछल्दा पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब टीम ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए पाँच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा द्वारा गठित टीम ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद और उपनिरीक्षक राशिद हुसैन ने पुलिस बल के साथ रविवार को कमारा नहर पुल से करीब 50 कदम आगे बेलीपुर की ओर घेराबंदी कर पाँच अभियुक्तों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पाँच बकरियाँ, अवैध असलहा, कारतूस और दो हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा गया है। वही थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा है कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- औरैया1
- औरैया में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती की कार्रवाई से पुलिस विभाग में मचा हड़कंप।युवक द्वारा रील बनाने में बड़ी कार्रवाई।थानाध्यक्ष एरवाकटरा जीतमल लाइन हाजिर।चौकी इंचार्ज उमरैन किशन वीर निलंबित।सिपाही चालक विपिन यादव भी निलंबित।विभागीय जांच की प्रक्रिया भी शुरू।औरैया पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में अनुशासन और दक्षता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।2
- औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र में सत्ती तालाब पर काम कर रहे ठठराई मुहाल निवासी सफाईकर्मी के साथ एक विशेष धर्म से जुड़े लोगों द्वारा मारपीट कर दी गई।जिसके बाद युवक का 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल में मेफिकल कराया गया। पहुँची। घायल सफाईकर्मी ने बताया कि तालाब में पानी खोलने को लेकर मुस्लिम समुदाय के लड़कों द्वारा मेरी साथ मारपीट की गई है।2