logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वृक्षम द्वारा छात्रों को तनाव मुक्त परीक्षा हेतु टिप्स राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नाथावतो का गुडा में वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान के तत्वाधान में परीक्षा में तनाव मुक्त सफलता कैसे प्राप्त करें के बारे में बच्चों को सकारात्मक टिप्स देकर समझाया गया। इस अवसर पर वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ गोपेश शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के बारे में समझाया। संस्थान के सचिव यशवंत त्रिवेदी ने बच्चों को ऊपरना पहना कर परीक्षा पूर्व ही उन्हें बधाई और मार्ग प्रशस्त किया। समारोह के विशिष्ट अतिथि वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मनोज आचालिया, डॉ सीमा वेद ने परीक्षा में आत्मविश्वास, शांत, एकाग्रचित, तनाव मुक्त होकर परीक्षा में सफलता के आवश्यक बिंदु के बारे में विस्तार से जानकारी दी । मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान के पदाधिकारी उपाध्यक्ष अनिल पारीक, सह सचिव निलेश पालीवाल और एक्जीक्यूटिव सदस्य महेश उपाध्याय ने सभी शाला के बालकों को स्टेशनरी किट का वितरण किया और अल्पाहार कराया। कार्यक्रम संचालन शाला प्रधान कल्पना आंचलिया ने किया।

4 hrs ago
user_Vishnu lohar
Vishnu lohar
Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
4 hrs ago
cfaf3fba-e4e7-42bb-800e-9a1d5f876620

वृक्षम द्वारा छात्रों को तनाव मुक्त परीक्षा हेतु टिप्स राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नाथावतो का गुडा में वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान के तत्वाधान में परीक्षा में तनाव मुक्त सफलता कैसे प्राप्त करें के बारे में बच्चों को सकारात्मक टिप्स देकर समझाया गया। इस अवसर पर वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ गोपेश शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के बारे में समझाया। संस्थान के सचिव यशवंत त्रिवेदी ने बच्चों को ऊपरना पहना कर परीक्षा पूर्व ही उन्हें बधाई और मार्ग प्रशस्त

1d12407f-b9da-4a92-9f4d-cc6206ac7f40

किया। समारोह के विशिष्ट अतिथि वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मनोज आचालिया, डॉ सीमा वेद ने परीक्षा में आत्मविश्वास, शांत, एकाग्रचित, तनाव मुक्त होकर परीक्षा में सफलता के आवश्यक बिंदु के बारे में विस्तार से जानकारी दी । मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान के पदाधिकारी उपाध्यक्ष अनिल पारीक, सह सचिव निलेश पालीवाल और एक्जीक्यूटिव सदस्य महेश उपाध्याय ने सभी शाला के बालकों को स्टेशनरी किट का वितरण किया और अल्पाहार कराया। कार्यक्रम संचालन शाला प्रधान कल्पना आंचलिया ने किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Kamlesh
    1
    Post by Kamlesh
    user_Kamlesh
    Kamlesh
    झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • उदयपुर। शहर के पुराना आरटीओ रोड से ढिकली रोड तक चल रहे सड़क एवं नाला निर्माण कार्य को लेकर बुधवार को मौके पर कॉलोनीवासियों और ठेकेदार के बीच तीखी बहस हो गई। अधूरे नाला निर्माण और पाइप लाइन के डायरेक्शन को लेकर क्षेत्र में असंतोष बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, नाला निर्माण कार्य एम.डी.एस. स्कूल जाने वाले मार्ग से सांवरिया डेयरी एवं दुकानों के कॉम्प्लेक्स की ओर तो किया गया, लेकिन बीच का हिस्सा अधूरा छोड़ दिया गया है। वर्तमान में सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है, ऐसे में लोगों का कहना है कि यदि अभी नाला निर्माण पूरा नहीं किया गया तो भविष्य में गंभीर जलभराव की समस्या खड़ी हो सकती है। बुधवार को जब कॉलोनीवासी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पाइप लाइन के डायरेक्शन पर आपत्ति जताई। क्षेत्रवासियों का कहना था कि यदि पाइप का रुख नहीं बदला गया तो बारिश के मौसम में पानी की निकासी बाधित होगी और कॉलोनी में गंदा पानी भर जाएगा। उन्होंने पाइप को प्राकृतिक नाले की दिशा में जोड़ने की मांग की, जो आगे मुख्य सड़क को क्रॉस करता है।
    1
    उदयपुर। शहर के पुराना आरटीओ रोड से ढिकली रोड तक चल रहे सड़क एवं नाला निर्माण कार्य को लेकर बुधवार को मौके पर कॉलोनीवासियों और ठेकेदार के बीच तीखी बहस हो गई। अधूरे नाला निर्माण और पाइप लाइन के डायरेक्शन को लेकर क्षेत्र में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, नाला निर्माण कार्य एम.डी.एस. स्कूल जाने वाले मार्ग से सांवरिया डेयरी एवं दुकानों के कॉम्प्लेक्स की ओर तो किया गया, लेकिन बीच का हिस्सा अधूरा छोड़ दिया गया है। वर्तमान में सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है, ऐसे में लोगों का कहना है कि यदि अभी नाला निर्माण पूरा नहीं किया गया तो भविष्य में गंभीर जलभराव की समस्या खड़ी हो सकती है।
बुधवार को जब कॉलोनीवासी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पाइप लाइन के डायरेक्शन पर आपत्ति जताई। क्षेत्रवासियों का कहना था कि यदि पाइप का रुख नहीं बदला गया तो बारिश के मौसम में पानी की निकासी बाधित होगी और कॉलोनी में गंदा पानी भर जाएगा। उन्होंने पाइप को प्राकृतिक नाले की दिशा में जोड़ने की मांग की, जो आगे मुख्य सड़क को क्रॉस करता है।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    39 min ago
  • सीमलवाड़ा न्यायालय में लंबित मामलों को लेकर गंभीर स्थिति डूंगरपुर। सीमलवाड़ा स्थित जेएम न्यायालय में न्यायाधीश का पद पिछले एक वर्ष से रिक्त होने के कारण न्याय व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वर्तमान में न्यायालय में लगभग 2023 प्रकरण लंबित हैं, जिनमें 85 सिविल मुकदमे, 1892 आपराधिक मामले तथा 46 एफआईआर से संबंधित प्रकरण शामिल हैं। मौजूदा व्यवस्था के तहत 15 दिन में एक बार कैंप कोर्ट आयोजित किया जाता है, जिससे माह में केवल दो बार ही सुनवाई हो पाती है। शेष दिनों में वादियों को एसीजेएम सागवाड़ा जाना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इस विषय को लेकर चौरासी विधायक अनिल कुमार कटारा ने विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान सरकार से जवाब मांगा। मंत्री ने उत्तर में कहा कि क्षेत्र में केवल 11 मामले लंबित हैं, जबकि वास्तविक आंकड़े इससे कहीं अधिक हैं। जानकारी के अनुसार राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा राज्य सरकार को सीमलवाड़ा में एसीजेएम कोर्ट क्रमोन्नत करने का प्रस्ताव भेजा गया था, किंतु वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता नहीं होने का कारण बताते हुए इसे स्वीकृति नहीं दी गई। विधायक ने आदिवासी क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जेएम न्यायालय के रिक्त पद को शीघ्र भरने तथा एसीजेएम न्यायालय स्वीकृत करने की मांग दोहराई, ताकि लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण हो सके और क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर न्याय मिल सके।
    1
    सीमलवाड़ा न्यायालय में लंबित मामलों को लेकर गंभीर स्थिति
डूंगरपुर। सीमलवाड़ा स्थित जेएम न्यायालय में न्यायाधीश का पद पिछले एक वर्ष से रिक्त होने के कारण न्याय व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वर्तमान में न्यायालय में लगभग 2023 प्रकरण लंबित हैं, जिनमें 85 सिविल मुकदमे, 1892 आपराधिक मामले तथा 46 एफआईआर से संबंधित प्रकरण शामिल हैं।
मौजूदा व्यवस्था के तहत 15 दिन में एक बार कैंप कोर्ट आयोजित किया जाता है, जिससे माह में केवल दो बार ही सुनवाई हो पाती है। शेष दिनों में वादियों को एसीजेएम सागवाड़ा जाना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
इस विषय को लेकर चौरासी विधायक अनिल कुमार कटारा ने विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान सरकार से जवाब मांगा। मंत्री ने उत्तर में कहा कि क्षेत्र में केवल 11 मामले लंबित हैं, जबकि वास्तविक आंकड़े इससे कहीं अधिक हैं।
जानकारी के अनुसार राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा राज्य सरकार को सीमलवाड़ा में एसीजेएम कोर्ट क्रमोन्नत करने का प्रस्ताव भेजा गया था, किंतु वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता नहीं होने का कारण बताते हुए इसे स्वीकृति नहीं दी गई।
विधायक ने आदिवासी क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जेएम न्यायालय के रिक्त पद को शीघ्र भरने तथा एसीजेएम न्यायालय स्वीकृत करने की मांग दोहराई, ताकि लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण हो सके और क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर न्याय मिल सके।
    user_Santosh vyas
    Santosh vyas
    Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • आबूरोड : नगरपालिका क्षेत्र में ज्वलंत समस्याओं पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा शांतिकुंज पार्क से निकली विशाल रैली, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सड़कों पर उतरकर किया विरोध प्रदर्शन, समस्याओं को लेकर रैली में राज्य सरकार और पालिका के विरुद्ध की नारेबाजी, सड़क, सफाई, पार्किंग सहित विभिन्न 20 मुद्दों पर किया विरोध प्रदर्शन, शहर के विभिन्न मार्गो से होकर रैली उपखंड कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन में हुई तब्दील, एकदिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन को लेकर जनसभा का हुआ आयोजन, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, गंगाबेन गरासिया, रेवदर विधायक मोतीराम कोली ने सभा को किया संबोधित, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री और जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सोपा ज्ञापन, कांग्रेस पार्टी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता रहे मौजूद
    1
    आबूरोड :
नगरपालिका क्षेत्र में ज्वलंत समस्याओं पर कांग्रेस ने किया
प्रदर्शन
नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा शांतिकुंज पार्क से निकली विशाल रैली, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सड़कों पर उतरकर किया विरोध प्रदर्शन, समस्याओं को लेकर रैली में राज्य सरकार और पालिका के विरुद्ध की नारेबाजी, सड़क, सफाई, पार्किंग सहित विभिन्न 20 मुद्दों पर किया विरोध प्रदर्शन, शहर के विभिन्न मार्गो से होकर रैली उपखंड कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन में हुई तब्दील, एकदिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन को लेकर जनसभा का हुआ आयोजन, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, गंगाबेन गरासिया, रेवदर विधायक मोतीराम कोली ने सभा को किया संबोधित, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री और जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सोपा ज्ञापन, कांग्रेस पार्टी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता रहे मौजूद
    user_SIROHI TODAY NEWS
    SIROHI TODAY NEWS
    Court reporter पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • surata माईस में क्रेन टुटी एक की मौत हुई
    1
    surata माईस में क्रेन टुटी एक की मौत हुई
    user_Pappu Roat
    Pappu Roat
    Voice of people जोथरी, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by DiNESH Damor
    1
    Post by DiNESH Damor
    user_DiNESH Damor
    DiNESH Damor
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by Pappu d
    1
    Post by Pappu d
    user_Pappu d
    Pappu d
    पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • आश्रितों को मिले चार लाख रुपये बेड़ा में मनीवाइज़ चौपाल में गूंजा वित्तीय सुरक्षा का मंत्र, 252 ग्रामीणों ने जानी बैंकिंग की बारीकियां संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। भारतीय रिज़र्व बैंक के तत्वावधान में क्रिसिल फाउंडेशन के सहयोग से जिला लीड बैंक द्वारा संचालित मनीवाइज़ वित्तीय साक्षरता केंद्र के प्रयासों से दो परिवारों को दुख की घड़ी में बड़ा संबल मिला है। जिले के झोथरी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बेड़ा में आयोजित वित्तीय साक्षरता चौपाल के दौरान भारत आदिवासी पार्टी के डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो दिवंगत लाभार्थियों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये के क्लेम चेक प्रदान किए। - ​दावा भुगतान से मिला परिवारों को संबल  पगारा निवासी जयंतीलाल और ऊटिया निवासी चंदूलाल अहारी की सामान्य मृत्यु के पश्चात उनके परिवारों पर आर्थिक संकट गहरा गया था। दोनों ही मृतक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़े थे। मनीवाइज़ केंद्र बिछीवाड़ा के रणछोड़लाल रोत और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीसी नटवरलाल डामोर ने सक्रियता दिखाते हुए परिजनों के आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाकर एसबीआई पाडली और बैंक ऑफ बड़ौदा गैंजी शाखा में जमा करवाए। कार्यक्रम में सांसद रोत ने नॉमिनी लक्ष्मणलाल डामोर और जशोदा अहारी को 2-2 लाख रुपये के चेक सौंपे। - ​वित्तीय साक्षरता से सशक्त हुए 252 ग्रामीण चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि आर्थिक सुरक्षा के लिए बीमा योजनाओं से जुड़ना अनिवार्य है। उन्होंने दावा निपटान की प्रक्रिया समझाते हुए नियमित बचत और सही निवेश पर जोर दिया। इस दौरान सामाजिक सरोकार निभाते हुए उन्होंने खेती में यूरिया-डीएपी के नुकसान बताकर देशी खाद के उपयोग का भी आह्वान किया। - ​मौके पर ही योजनाओं से जुड़ाव  जागरूकता का असर यह रहा कि कार्यक्रम के दौरान ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लिया। इसमें​प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा में 123 सदस्य, ​प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा में 29 सदस्य, ​अटल पेंशन योजना में 12 सदस्य, ​नॉमिनी पंजीकरण में 15 सदस्यों ने लाभ लिया। ​कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी दिनेश ने ग्रामीणों को साइबर ठगी से आगाह करते हुए आधार नंबर और ओटीपी साझा न करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने झौथरी में एटीएम की आवश्यकता और मंगला पशु बीमा योजना पर भी चर्चा की। समाजसेवी पोपटलाल ने बैंक योजनाओं की जानकारी रखने पर बल दिया ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें। कार्यक्रम का सफल संचालन एरिया मैनेजर दीपक जोशी ने किया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी सुभाष ननोमा, क्रिसिल फाउंडेशन से नरेश यादव, कांतिलाल रोत, गहरीदास, प्रियांशु, प्रवीण सहित बैंक बीसी रमेशचन्द्र, भारती डामोर, नटवरलाल, उप सरपंच, पूर्व उप सरपंच लक्ष्मणलाल, समाजसेवी दिलीप रोत, प्रकाशचन्द्र, मुकेश, महिपाल, पेमा और जीवा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    1
    आश्रितों को मिले चार लाख रुपये
बेड़ा में मनीवाइज़ चौपाल में गूंजा वित्तीय सुरक्षा का मंत्र, 252 ग्रामीणों ने जानी बैंकिंग की बारीकियां
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। भारतीय रिज़र्व बैंक के तत्वावधान में क्रिसिल फाउंडेशन के सहयोग से जिला लीड बैंक द्वारा संचालित मनीवाइज़ वित्तीय साक्षरता केंद्र के प्रयासों से दो परिवारों को दुख की घड़ी में बड़ा संबल मिला है। जिले के झोथरी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बेड़ा में आयोजित वित्तीय साक्षरता चौपाल के दौरान भारत आदिवासी पार्टी के डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो दिवंगत लाभार्थियों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये के क्लेम चेक प्रदान किए।
- ​दावा भुगतान से मिला परिवारों को संबल 
पगारा निवासी जयंतीलाल और ऊटिया निवासी चंदूलाल अहारी की सामान्य मृत्यु के पश्चात उनके परिवारों पर आर्थिक संकट गहरा गया था। दोनों ही मृतक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़े थे। मनीवाइज़ केंद्र बिछीवाड़ा के रणछोड़लाल रोत और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीसी नटवरलाल डामोर ने सक्रियता दिखाते हुए परिजनों के आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाकर एसबीआई पाडली और बैंक ऑफ बड़ौदा गैंजी शाखा में जमा करवाए। कार्यक्रम में सांसद रोत ने नॉमिनी लक्ष्मणलाल डामोर और जशोदा अहारी को 2-2 लाख रुपये के चेक सौंपे।
- ​वित्तीय साक्षरता से सशक्त हुए 252 ग्रामीण
चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि आर्थिक सुरक्षा के लिए बीमा योजनाओं से जुड़ना अनिवार्य है। उन्होंने दावा निपटान की प्रक्रिया समझाते हुए नियमित बचत और सही निवेश पर जोर दिया। इस दौरान सामाजिक सरोकार निभाते हुए उन्होंने खेती में यूरिया-डीएपी के नुकसान बताकर देशी खाद के उपयोग का भी आह्वान किया।
- ​मौके पर ही योजनाओं से जुड़ाव 
जागरूकता का असर यह रहा कि कार्यक्रम के दौरान ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लिया। इसमें​प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा में 123 सदस्य, ​प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा में 29 सदस्य, ​अटल पेंशन योजना में 12 सदस्य, ​नॉमिनी पंजीकरण में 15 सदस्यों ने लाभ लिया।
​कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी दिनेश ने ग्रामीणों को साइबर ठगी से आगाह करते हुए आधार नंबर और ओटीपी साझा न करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने झौथरी में एटीएम की आवश्यकता और मंगला पशु बीमा योजना पर भी चर्चा की। समाजसेवी पोपटलाल ने बैंक योजनाओं की जानकारी रखने पर बल दिया ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें। कार्यक्रम का सफल संचालन एरिया मैनेजर दीपक जोशी ने किया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी सुभाष ननोमा, क्रिसिल फाउंडेशन से नरेश यादव, कांतिलाल रोत, गहरीदास, प्रियांशु, प्रवीण सहित बैंक बीसी रमेशचन्द्र, भारती डामोर, नटवरलाल, उप सरपंच, पूर्व उप सरपंच लक्ष्मणलाल, समाजसेवी दिलीप रोत, प्रकाशचन्द्र, मुकेश, महिपाल, पेमा और जीवा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Santosh vyas
    Santosh vyas
    Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.