Shuru
Apke Nagar Ki App…
Deepak saini
Deepak Saini
Deepak saini
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Deepak saini2
- Post by Jpn7 News1
- *उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* *पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_* *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552*1
- जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुचेसर रोड चौपला, स्याना रोड स्थित नए हाईवे पुल के नीचे ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान एक युवक को तेज आवाज में हूटर बजाना भारी पड़ गया। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर ही वाहन से हूटर उतरवाते हुए 10,000 रुपये का चालान काट दिया। इसके अलावा कारों में अवैध रूप से लगे हूटर, बुलेट मोटरसाइकिल में पटाखा छोड़ने वाले साइलेंसर और वाहनों पर लगी Z ब्लैक फिल्म के खिलाफ भी ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान काटे और उन्हें सख्त हिदायत दी कि भविष्य में यातायात नियमों का पालन करें। अभियान के दौरान क्षेत्र में हड़कंप का माहौल रहा और कई वाहन चालक रास्ता बदलते नजर आए। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व ट्रैफिक पुलिस अधिकारी कामेश सिंह एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। पुलिस अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।1
- रहरा थाना क्षेत्र की चौकी जल्लोपुर के आसपास कथित अवैध खनन का खेल बेखौफ चलता दिखाई दे रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर मिट्टी का खनन जारी है और मिट्टी से लदे डंपर व ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीधे चौकी के गेट के सामने से गुजरते नजर आ रहे हैं। वायरल फुटेज में रात के सन्नाटे को चीरते हुए वाहनों की लगातार आवाजाही दिख रही है। एक के बाद एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चौकी के सामने से निकलती हैं, जिससे यह सवाल उठता है कि आखिर इतनी नजदीक हो रही इस गतिविधि से जिम्मेदार कैसे अनजान रहे? स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक रात की बात नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रहा सिलसिला है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस पूरे मामले में बिना किसी “मिलीभगत” के इतना खुला खेल संभव नहीं लगता। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि आधिकारिक रूप से नहीं हुई है, लेकिन वायरल वीडियो ने संदेह को और गहरा जरूर कर दिया है। लोगों का कहना है कि जब कानून के रखवालों के सामने ही नियमों की अनदेखी हो रही हो, तो आम जनता का भरोसा कमजोर पड़ना स्वाभाविक है। सूत्रों के अनुसार, रात के अंधेरे में मिट्टी का यह कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है, जिससे न सिर्फ राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है बल्कि पर्यावरणीय नियमों की भी अनदेखी हो रही है। हैरानी की बात यह है कि चौकी के सामने से गुजरते ट्रैक्टर-डंपरों पर कोई रोक-टोक नजर नहीं आई। खनन अधिकारी केपी मालिक बताया ने बताया वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में नहीं है जांच कर कार्रवाई की जाएगी4
- Post by India News1
- आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 को, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अमरोहा के तत्वाधान में शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज, हलपुरा, अमरोहा में पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक भव्य विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सचिव/न्यायाधीश श्री अभिषेक कुमार व्यास के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में पृथ्वी दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, जल एवं ऊर्जा संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव, जैव विविधता की रक्षा तथा सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। प्रतिभागियों को वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं पर्यावरणीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। श्री लोकमान सिंह (PLV) ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम, सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 तथा विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के तहत निःशुल्क विधिक सहायता के अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर, गरीब एवं वंचित वर्गों को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना है तथा लोगों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना है। महेश सिंह (PLV) ने किशोर-किशोरियों को उनके अधिकारों एवं सहायता तंत्र के बारे में जागरूक करते हुए बाल तस्करी, बाल श्रम एवं शोषण जैसे गंभीर अपराधों पर प्रकाश डाला। इस दौरान किशोर न्याय अधिनियम, बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम, तथा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 सहित साइबर अपराध कानूनों की जानकारी प्रदान की गई। शशी देवी (PLV) ने एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को सरल भाषा में समझाया। कार्यक्रम में शशी देवी, राजवाला देवी, पूनम देवी, परवीन, जितेंद्र सिंह, लोकमान सिंह, महेश सिंह, प्रधानाध्यापक रोहित सिंह एवं जितेश कुमार सहित विद्यालय स्टाफ एवं लगभग 165 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर के माध्यम से लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने, पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने तथा सामाजिक अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।2
- रूपकिशोर सैनी1