यूपीएसआई परीक्षा से पहले एसपी ने केन्द्रों का किया निरीक्षण शाहजहांपुर,/ आगामी यूपीएसआई–2025 भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नगर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश और निकास प्रणाली, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, अभ्यर्थियों की चेकिंग व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन का सूक्ष्म निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़-भाड़ की स्थिति, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग करने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क निगाह रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने के निर्देश दिए। साथ ही अभ्यर्थियों को समय से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था सुचारु रखने को भी कहा गया। जनपद पुलिस द्वारा यूपीएसआई परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं।

- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी6
- शाहजहांपुर, 14 मार्च। मंदिर से लौट से बाइक सवार युवको की बाइक खंबे से टकरा गई हादसे में तीन युवक घायल हो गए। तीनो युवक नगर क्षेत्र के रहने वाले है, जो की कछियानी खेड़ा स्थित मंदिर पर पूजा अर्चना कर बापस घर जा रहे थे। इसी बीच तिलहर क्षेत्र में राइखेड़ा गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खंबे से टकरा गई। बाइक पर सवार तीनो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगो की मदद से घायलो में भर्ती कराया गया।2
- शाहजहांपुर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 150 जोड़ों का हुआ विवाह2
- रिपोर्टर अमित दीक्षित धराना घाट या 'डेथ ट्रैप'? ⚠️ पीलीभीत के पूरनपुर में आए दिन धराना घाट पर बेजुबान जानवर गहरे दलदल में गिर रहे हैं। बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए। क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? 😠🛑1
- शाहजहांपुर। यूपीएसआई-2025 भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अभ्यर्थियों के प्रवेश की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की सतर्कता, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, परीक्षा कक्षों की व्यवस्था तथा केंद्रों के आसपास की यातायात व्यवस्था का गहनता से अवलोकन किया। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वारों पर की जा रही सघन चेकिंग प्रक्रिया का भी निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया गया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्रभावी ढंग से लागू हों। पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अनियमितता मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए और उन्हें शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा देने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएं। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उन्हें परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं। अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधों पर संतोष व्यक्त किया। जनपद पुलिस द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर सतत निगरानी रखी जा रही है।1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- Post by Asha Rani1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी4