logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यूपीएसआई परीक्षा पर एसपी की सख्त नजर, केंद्रों का औचक निरीक्षण शाहजहांपुर। यूपीएसआई-2025 भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अभ्यर्थियों के प्रवेश की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की सतर्कता, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, परीक्षा कक्षों की व्यवस्था तथा केंद्रों के आसपास की यातायात व्यवस्था का गहनता से अवलोकन किया। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वारों पर की जा रही सघन चेकिंग प्रक्रिया का भी निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया गया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्रभावी ढंग से लागू हों। पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अनियमितता मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए और उन्हें शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा देने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएं। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उन्हें परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं। अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधों पर संतोष व्यक्त किया। जनपद पुलिस द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर सतत निगरानी रखी जा रही है।

6 hrs ago
user_विवेक मिश्र
विवेक मिश्र
Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

यूपीएसआई परीक्षा पर एसपी की सख्त नजर, केंद्रों का औचक निरीक्षण शाहजहांपुर। यूपीएसआई-2025 भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अभ्यर्थियों के प्रवेश की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की सतर्कता, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, परीक्षा कक्षों की व्यवस्था तथा केंद्रों के आसपास की यातायात व्यवस्था का गहनता से अवलोकन किया। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वारों पर की जा रही सघन चेकिंग प्रक्रिया का भी निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया गया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्रभावी ढंग से लागू हों। पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अनियमितता मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए और उन्हें शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा देने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएं। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उन्हें परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं। अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधों पर संतोष व्यक्त किया। जनपद पुलिस द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर सतत निगरानी रखी जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • तिलहर क्षेत्र का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों में चर्चा
    1
    तिलहर क्षेत्र का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों में चर्चा
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • शाहजहांपुर,/ आगामी यूपीएसआई–2025 भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नगर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश और निकास प्रणाली, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, अभ्यर्थियों की चेकिंग व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन का सूक्ष्म निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़-भाड़ की स्थिति, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग करने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क निगाह रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने के निर्देश दिए। साथ ही अभ्यर्थियों को समय से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था सुचारु रखने को भी कहा गया। जनपद पुलिस द्वारा यूपीएसआई परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं।
    1
    शाहजहांपुर,/
आगामी यूपीएसआई–2025 भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान उनके साथ अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नगर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश और निकास प्रणाली, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, अभ्यर्थियों की चेकिंग व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन का सूक्ष्म निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़-भाड़ की स्थिति, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग करने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क निगाह रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने के निर्देश दिए। साथ ही अभ्यर्थियों को समय से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था सुचारु रखने को भी कहा गया।
जनपद पुलिस द्वारा यूपीएसआई परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Journalist Amit Dixit
    2
    Post by Journalist Amit Dixit
    user_Journalist Amit Dixit
    Journalist Amit Dixit
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by रिपोर्टर रईस खान
    1
    Post by रिपोर्टर रईस खान
    user_रिपोर्टर रईस खान
    रिपोर्टर रईस खान
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • शाहजहांपुर शासन की मंशा के अनुरूप जन समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु डीएम धर्मद्र प्रताप सिंह ने जन सुनवाई के दौरान उपस्थित जन सामान्य की शिकायतों को एक -एक व्यक्तियों से सुन कर संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर वार्ता कर शासन की मंशा के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए
    1
    शाहजहांपुर शासन की मंशा के अनुरूप जन समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु डीएम धर्मद्र प्रताप सिंह ने जन सुनवाई के दौरान उपस्थित जन सामान्य की शिकायतों  को एक -एक व्यक्तियों से  सुन कर संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर वार्ता कर शासन की मंशा के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • शाहजहांपुर। जनपद के पुवायां कोतवाली क्षेत्र के नाहिल कस्बे में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ दबंगों ने एक वृद्ध व्यक्ति को सरेआम मुर्गा बनाकर उसका अपमान किया और उससे अपने पैरों में माथा रगड़वाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि दबंगों का खौफ इतना है कि पीड़ित पक्ष अब तक खुलकर शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। आरोप है कि दबंगों ने खुलेआम धमकी दी है कि अगर किसी ने पीड़ित की मदद की तो उसके साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया जाएगा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक वृद्ध को चारों ओर से घेरकर खड़े हैं। उनके हाथों में डंडे भी दिखाई दे रहे हैं और वे गाली-गलौज करते हुए उसे धमका रहे हैं। दबाव बनाकर पहले उसे मुर्गा बनाया गया और फिर उससे अपने पैरों में माथा रगड़वाया गया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले यह वृद्ध थाने में बंद कुछ लोगों को खाना देने गया था। इसी बात से नाराज होकर वादी पक्ष के लोगों ने उसे निशाना बनाया और सरेआम इस तरह अपमानित किया। इस मामले में जब पुवायां क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पुवायां इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी को जांच के लिए भेजा गया है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जातिवाद के आधार पर मुर्गा बनाकर पैरों में माथा रगड़वाने वालों को शाहजहांपुर पुलिस का सम्मान,बेबस सर्किल ऑफिसर तहरीर का इंतजार कर रहे हैं बगैर तहरीर आए आरोपियों के नाम भी बता रहे हैं। वीडियो में वायरल वीडियो की जानकारी देते यूपी के शाहजहांपुर में पुवायां सर्किल ऑफिसर प्रवीण मलिक हैं जो वायरल वीडियो की पूरी हकीक़त जानते हुए भी लाचारी में तहरीर का इंतजार करते हुए बयान जारी कर रहे हैं। योगी सरकार में खाकी पहनकर बड़ी ही लाचारी से बता रहे हैं कि ब्राह्मण समाज के लोग हैं और गुप्ता जी की तहरीर का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल वाकया यह है कि ब्राह्मण समाज के लोगों का पाल समाज के लोगों से विवाद हुआ,फिर मुकदमा दर्ज हुआ और कुछ पाल समाज के लोग पुलिस हिरासत में लिए गए। जब पुलिस हिरासत में पाल समाज के लोगों को गुप्ता समाज के व्यक्ति ने खाना पहुंचाया तो ब्राह्मण समाज के लोगों को यह बात नागवार गुजरी। बस फिर क्या वायरल वीडियो में जो हुआ वह सबके सामने है गुप्ता समाज के व्यक्ति को इस बात की सजा मिली कि उसने पाल समाज के व्यक्ति के साथ सहानुभूति जताई। गुप्ता समाज के व्यक्ति को सरेआम चारों तरफ से घेरकर मुर्गा बनाया गया पीटा गया गाली गलौज की गयी और धमकाया भी गया। यही नहीं रसूखदारों ने गुप्ता समाज के व्यक्ति का सिर पैरों में रगड़वाया भी गया,जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस सब कुछ जानकार अंजान बनी रही। जब बात जिले के बाहर बड़े अधिकारियों से लेकर शासन तक पहुंची तो खुद की फजीहत होते देख मनमर्जी की तहरीर लेकर 04 लोगों के विरुद्ध मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बहरहाल यूपी के शाहजहांपुर की पुलिस का यह गैरजिम्मेदाराना रवैया क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को दावत देता हुआ नजर आ रहा है।
    1
    शाहजहांपुर। जनपद के पुवायां कोतवाली क्षेत्र के नाहिल कस्बे में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ दबंगों ने एक वृद्ध व्यक्ति को सरेआम मुर्गा बनाकर उसका अपमान किया और उससे अपने पैरों में माथा रगड़वाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि दबंगों का खौफ इतना है कि पीड़ित पक्ष अब तक खुलकर शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। आरोप है कि दबंगों ने खुलेआम धमकी दी है कि अगर किसी ने पीड़ित की मदद की तो उसके साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया जाएगा।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक वृद्ध को चारों ओर से घेरकर खड़े हैं। उनके हाथों में डंडे भी दिखाई दे रहे हैं और वे गाली-गलौज करते हुए उसे धमका रहे हैं। दबाव बनाकर पहले उसे मुर्गा बनाया गया और फिर उससे अपने पैरों में माथा रगड़वाया गया।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले यह वृद्ध थाने में बंद कुछ लोगों को खाना देने गया था। इसी बात से नाराज होकर वादी पक्ष के लोगों ने उसे निशाना बनाया और सरेआम इस तरह अपमानित किया।
इस मामले में जब पुवायां क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पुवायां इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी को जांच के लिए भेजा गया है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जातिवाद के आधार पर मुर्गा बनाकर पैरों में माथा रगड़वाने वालों को शाहजहांपुर पुलिस का सम्मान,बेबस सर्किल ऑफिसर तहरीर का इंतजार कर रहे हैं बगैर तहरीर आए आरोपियों के नाम भी बता रहे हैं।
वीडियो में वायरल वीडियो की जानकारी देते यूपी के शाहजहांपुर में पुवायां सर्किल ऑफिसर प्रवीण मलिक हैं जो वायरल वीडियो की पूरी हकीक़त जानते हुए भी लाचारी में तहरीर का इंतजार करते हुए बयान जारी कर रहे हैं।
योगी सरकार में खाकी पहनकर बड़ी ही लाचारी से बता रहे हैं कि ब्राह्मण समाज के लोग हैं और गुप्ता जी की तहरीर का इंतजार कर रहे हैं।
दरअसल वाकया यह है कि ब्राह्मण समाज के लोगों का पाल समाज के लोगों से विवाद हुआ,फिर मुकदमा दर्ज हुआ और कुछ पाल समाज के लोग पुलिस हिरासत में लिए गए।
जब पुलिस हिरासत में पाल समाज के लोगों को गुप्ता समाज के व्यक्ति ने खाना पहुंचाया तो ब्राह्मण समाज के लोगों को यह बात नागवार गुजरी।
बस फिर क्या वायरल वीडियो में जो हुआ वह सबके सामने है गुप्ता समाज के व्यक्ति को इस बात की सजा मिली कि उसने पाल समाज के व्यक्ति के साथ सहानुभूति जताई।
गुप्ता समाज के व्यक्ति को सरेआम चारों तरफ से घेरकर मुर्गा बनाया गया पीटा गया गाली गलौज की गयी और धमकाया भी गया।
यही नहीं रसूखदारों ने गुप्ता समाज के व्यक्ति का सिर पैरों में रगड़वाया भी गया,जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस सब कुछ जानकार अंजान बनी रही।
जब बात जिले के बाहर बड़े अधिकारियों से लेकर शासन तक पहुंची तो खुद की फजीहत होते देख मनमर्जी की तहरीर लेकर 04 लोगों के विरुद्ध मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
बहरहाल यूपी के शाहजहांपुर की पुलिस का यह गैरजिम्मेदाराना रवैया क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को दावत देता हुआ नजर आ रहा है।
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शाहजहांपुर /पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के साथ थाना जलालाबाद का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर थाना परिसर, अभिलेखों तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष सहित विभिन्न अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया। अपराध रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, बीट बुक और जनसुनवाई रजिस्टर की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, बैरक, भोजनालय, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, वाहन व्यवस्था और पुलिस कर्मियों के रहने की सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क पर आई महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली और महिला संबंधी मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान लंबित विवेचनाओं, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अपराध नियंत्रण, बीट पुलिसिंग और रात्रि गश्त की स्थिति की समीक्षा करते हुए सक्रिय गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की नियमित चेकिंग के निर्देश दिए गए। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने जलालाबाद सर्किल के सभी थानों के विवेचकों का ओआर (अर्दली रूम) लेकर अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निस्तारण और कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अंत में थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों से संवाद किया गया। बैठक में आगामी त्योहारों को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील करते हुए सभी से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया गया।
    1
    शाहजहांपुर /पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के साथ थाना जलालाबाद का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर थाना परिसर, अभिलेखों तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष सहित विभिन्न अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया। अपराध रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, बीट बुक और जनसुनवाई रजिस्टर की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, बैरक, भोजनालय, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, वाहन व्यवस्था और पुलिस कर्मियों के रहने की सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क पर आई महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली और महिला संबंधी मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान लंबित विवेचनाओं, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अपराध नियंत्रण, बीट पुलिसिंग और रात्रि गश्त की स्थिति की समीक्षा करते हुए सक्रिय गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की नियमित चेकिंग के निर्देश दिए गए।
इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने जलालाबाद सर्किल के सभी थानों के विवेचकों का ओआर (अर्दली रूम) लेकर अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निस्तारण और कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अंत में थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों से संवाद किया गया। बैठक में आगामी त्योहारों को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील करते हुए सभी से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया गया।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.