Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीलीभीत के गांधी स्टेडियम रोड पर आज फिर एक बेजुबान गाय गहरे नाले में समा गई। गनीमत रही कि राष्ट्रीय हनुमान दल और नगर पालिका की टीम ने समय रहते रेस्क्यू कर जान बचा ली। सवाल: आखिर कब तक खुले और गहरे नाले इन बेजुबानों के लिए मौत का जाल बने रहेंगे? #AnimalSafety #PilibhitMunicipalCorporation #PilibhitUpdates #CowSafety
Journalist Amit Dixit
पीलीभीत के गांधी स्टेडियम रोड पर आज फिर एक बेजुबान गाय गहरे नाले में समा गई। गनीमत रही कि राष्ट्रीय हनुमान दल और नगर पालिका की टीम ने समय रहते रेस्क्यू कर जान बचा ली। सवाल: आखिर कब तक खुले और गहरे नाले इन बेजुबानों के लिए मौत का जाल बने रहेंगे? #AnimalSafety #PilibhitMunicipalCorporation #PilibhitUpdates #CowSafety
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Journalist Amit Dixit2
- Post by रिपोर्टर रईस खान1
- शाहजहांपुर शासन की मंशा के अनुरूप जन समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु डीएम धर्मद्र प्रताप सिंह ने जन सुनवाई के दौरान उपस्थित जन सामान्य की शिकायतों को एक -एक व्यक्तियों से सुन कर संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर वार्ता कर शासन की मंशा के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए1
- *अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया द्वारा थाना जलालाबाद, का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर थाना परिसर, अभिलेखों एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा, पीस कमेटी बैठक आयोजित कर आमजन से संवाद तथा जलालाबाद सर्किल के समस्त थानों का ओआर लिया गया।* आज दिनांक 13.03.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया द्वारा क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के साथ थाना जलालाबाद का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की समस्त व्यवस्थाओं का गहनता एवं सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। इस दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, अभिलेखों का रख-रखाव, अपराध रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, बीट बुक, जनसुनवाई रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का परीक्षण कर उनकी अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई । इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, बैरक, भोजनालय, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, वाहन व्यवस्था तथा पुलिस कर्मियों के रहने की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। महिला हेल्प डेस्क पर आगंतुक महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महिला संबंधी प्रकरणों में संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित की जाए । अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया द्वारा लंबित विवेचनाओं, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अपराध नियंत्रण, बीट पुलिसिंग, रात्रि गश्त तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि अपराधों की रोकथाम के लिए सक्रिय गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की नियमित चेकिंग तथा प्रभावी बीट प्रणाली को सुदृढ़ किया जाए । अंत में अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, थाना परिसर की स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा पुलिस कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसामान्य के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे जनता को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सके और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे । निरीक्षण उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया द्वारा जलालाबाद सर्किल के समस्त थानों के विवेचकों का *ओआर (अर्दली रूम)* लिया गया, जिसमें अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, बीट पुलिसिंग, रात्रि गश्त तथा कानून-व्यवस्था संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । तत्पश्चात थाना परिसर में *पीस कमेटी* की बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित किया गया। बैठक के दौरान आपसी सौहार्द, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई तथा आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु सभी से सहयोग करने का अनुरोध किया गया ।8
- साप्ताहिक शुक्रवार परेड में एसपी ने ली सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण1
- Post by Asha Rani1
- शाहजहांपुर। पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड में पुलिस अधीक्षक ने सलामी लेकर पुलिस बल के अनुशासन, वर्दी की साज-सज्जा, टर्नआउट तथा शारीरिक दक्षता का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों के साथ दौड़ लगाकर शारीरिक फिटनेस का संदेश दिया और सभी को नियमित व्यायाम करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान आरटीसी बैरक, पुलिस मैस और पीआरवी वाहनों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आरटीसी बैरक में साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए, जबकि पुलिस मैस में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की गई। पीआरवी वाहनों और उपकरणों का निरीक्षण कर उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने तथा आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए। इसके बाद आर्दली रूम में विभिन्न शाखाओं के अभिलेख और रजिस्टरों का निरीक्षण कर उनके सुव्यवस्थित रखरखाव और कार्यों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। एसपी ने कहा कि जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है और पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता, अनुशासन और पारदर्शिता के साथ सेवा भाव से कार्य करना चाहिए।1
- राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने जनपद के कुमार फूड कोल्ड स्टोर का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित कोल्ड स्टोरेज संचालक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह यह सुनिश्चित करें कि स्थानीय कोल्ड स्टोरेज में क्षेत्र सीमा के बराबर का हिस्सा रिक्त रहे,ताकि उस क्षेत्र सीमा की परिधि के अन्दर आने वाले आलू किसानों को प्राथमिकता मिले जिससे उनको आलू भंडारित करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें सीमा के बाहर न जाना पड़े।1