ब्रेकिंग *निघासन नगर पंचायत अध्यक्ष को सरकारी जमीन पर चोरी से शीशम के पेड़ काटने वाले आरोपियों की शिकायत करना पड़ा भारी* - बीते 26 अगस्त 2025 को अटल नगर वार्ड में सरकारी भूमि पर लगे शीशम के पेड़ को बगैर अनुमति पत्र के मनमोहन सुबोध कुमार व लकड़ी के ठेकेदार रुखसार के द्वारा जबरन काटा गया था। - नगर पंचायत निघासन के सुपरवाइजर के विरोध करने पर ठेकेदार ने उक्त लोगों के साथ मिलकर सुपरवाइजर के साथ किया था गाली गलौज - नगर पंचायत अध्यक्ष की तहरीर पर लकड़ी के ठेकेदार समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम समेत संगीन धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। - 26 अगस्त को दबंगों के द्वारा चोरी से काटी गई लकड़ी के गटों को ट्रैक्टर ट्राली से ढोया गया था। - घटनास्थल का वीडियो सामने आया है। - नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज हुआ है जबकि आरोपी उन पर दबाव बनाने की फिराक में है।

- पलिया कलां नाबालिक बच्ची से छेड़छाड़ मामले में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, आरोपी जिस नाई की दुकान पर काम करता था उस पर, आज प्रशासनिक टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीन की मदद से दुकान का टीन शेड और ढांचा गिराकर ध्वस्त कर दिया गया।1
- हरगाँव/सीतापुर। हरगाँव क्षेत्र के अंतर्गत अवध शुगर मिल को गन्ना लेकर जा रहा एक ओवरलोड ट्रक हरगाँव–लहरपुर रोड पर जागृति इंटरनेशनल स्कूल के पास अचानक पलट गया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे राहगीर, ग्रामीण एवं स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक में क्षमता से अधिक गन्ना लदा हुआ था।1
- Post by Vimlesh Kumar1
- पसगवां थाना क्षेत्र के जेबीगंज बाइपास पर पटिया प्रेसर बनने से अनियंत्रित होकर गन्ने से भरी ट्राली व ट्रक्टर खाई में पलटे, साफ साफ बचे ड्राइवर व साथी, कंजा करमुलिया से अजबापुर चीनी मिल जा रही थी गन्ने से भरी ट्राली, फिलहाल सेवा का जुनून की टीम व एनएचएआई की टीम मौके पर, हाइड्रा मंगवाया गया, जिसकी मदद से ट्रक्टर व ट्राली बाहर निकलवाया गाया, फिलहाल हाइवे क्लीयर, यातायात में कोई बाधा नही सुचारू रूप से हाइवे चालू।1
- Post by Raja Bhaiya1
- हरगाँव (सीतापुर)। हरगाँव क्षेत्र के अंतर्गत अवध शुगर मिल को गन्ना लेकर जा रहा एक ओवरलोड ट्रक हरगाँव–लहरपुर रोड पर जागृति इंटरनेशनल स्कूल के पास अचानक पलट गया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे राहगीर, ग्रामीण एवं स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक में क्षमता से अधिक गन्ना लदा हुआ था, जिसके कारण संतुलन बिगड़ने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रित किया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि अवध शुगर मिल को जाने वाले गन्ना वाहनों में लगातार ओवरलोडिंग की जा रही है, जिससे आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- लखीमपुर खीरी–पलिया से बड़ी खबर लखीमपुर खीरी के पलिया में 7 वर्षीय नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची के माता-पिता कास्मेटिक की दुकान चलाते हैं। उसी इलाके में नगरपालिका के पास आरोपी सद्दाम हेयर कटिंग की दुकान संचालित करता था। आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। नगरपालिका के सहयोग से बुल्डोजर कार्रवाई करते हुए आरोपी की अवैध दुकान को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन का कहना है कि नाबालिगों के खिलाफ अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 🔴 कानून का सख्त संदेश 👉 मासूमों की सुरक्षा सर्वोपरि 👉 अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति #लखीमपुरखीरी #पलिया #बुल्डोजरएक्शन #नाबालिगसुरक्षा #कानूनकीकार्रवाई1
- मॉस्को के एक हॉस्टल में लगी आग, लोग चौथी मंजिल की खिड़कियों से कूदे कुछ ने निकलने के लिए चादरों का इस्तेमाल किया, वहीं कई लोग नीचे बिछे गद्दों पर कूदे। बताया जा रहा है कि भगदड़ में 6 लोग घायल हो गए हैं।1